कोटाडोल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन कोटाडोल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गूंजे नारे, पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ /कोटाडोल ///// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटाडोल के तत्वावधान में मंगलवार को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान’ के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश दिया। पदयात्रा के पश्चात कांग्रेसजनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए। नारों के बीच कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनता के मताधिकार को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक गुलाब कमरो शामिल हुए। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला महामंत्री एवं कोटाडोल प्रभारी अवधेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामू सिंह, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शरण सिंह, रामप्रकाश मानिकपुरी, आनंद राय, कमल चौधरी, आशु, हंसलाल, राजेश बैगा, राजकरण यादव, परमेश, उमेश, वंश बहादुर, शिव प्रसाद, श्रम सिंह और कंश लाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर इन मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कोटाडोल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन कोटाडोल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गूंजे नारे, पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ /कोटाडोल ///// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटाडोल के तत्वावधान में मंगलवार को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान’ के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश दिया। पदयात्रा के पश्चात कांग्रेसजनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए। नारों
के बीच कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनता के मताधिकार को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक गुलाब कमरो शामिल हुए। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला महामंत्री एवं कोटाडोल प्रभारी अवधेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामू सिंह, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शरण सिंह, रामप्रकाश मानिकपुरी, आनंद राय, कमल चौधरी, आशु, हंसलाल, राजेश बैगा, राजकरण यादव, परमेश, उमेश, वंश बहादुर, शिव प्रसाद, श्रम सिंह और कंश लाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर इन मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
- कोटाडोल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन कोटाडोल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गूंजे नारे, पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ /कोटाडोल ///// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटाडोल के तत्वावधान में मंगलवार को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान’ के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश दिया। पदयात्रा के पश्चात कांग्रेसजनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए। नारों के बीच कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनता के मताधिकार को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक गुलाब कमरो शामिल हुए। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला महामंत्री एवं कोटाडोल प्रभारी अवधेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामू सिंह, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शरण सिंह, रामप्रकाश मानिकपुरी, आनंद राय, कमल चौधरी, आशु, हंसलाल, राजेश बैगा, राजकरण यादव, परमेश, उमेश, वंश बहादुर, शिव प्रसाद, श्रम सिंह और कंश लाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर इन मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।2
- भालूमाडा से प्यारी गाँव जाने वाली रोड है और छत्तीसगढ़ भी भालूमाडा से प्यारी गाँव और छत्तीसगढ़ भी जाति है ये रोड साथियो इस लिए ये रोड को बनना बहुत जरूरी है आप सब लोग हमारा साथ दो1
- चलती बस में बीएससी नर्सिंग के छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप जैतहरी थाना में भट्ट बस के मालिक संजय भट्ट पर मामला दर्ज अनूपपूर/वेंकटनगर - पीड़िता के आवेदन के अनुसार पिछले कुछ महीनों से छेड़छाड़ करता था संजय भट्ट कल फिर अश्लील हरकत की अनूपपुर से वेंकटनगर जाते समय अरोप है कि बस में कंडक्टर जो बस का मालिक भी है जो युवती के साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचा। पीड़िता ने अपनी मां को फोन पर घटना की जानकारी दी, फिर पिता के साथ आज जैतहरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं इस घटना के बाद अनूपपुर में महिला सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा जो गया है हालांकि पुलिस जांच के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- ओड़गी नवीन महाविद्यालय के पास शराब दुकान खोलने के विरोध में आंदोलन!1
- *डिंडौरी में ‘जननायक’ सांस्कृतिक आयोजन में राजा हीराखान सिंह छत्री के शौर्य की गाथा नृत्य-नाट्य के माध्यम से प्रस्तुत * *गोंड सभ्यता के महानायकों के जीवन, संघर्ष और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर किया जा रहा जीवंत* *डिंडौरी 27 अक्टूबर 2026* मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा गोंड सभ्यता के महानायकों के शौर्य, पराक्रम, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला ‘जननायक’ का आयोजन 25 से 27 अक्टूबर 2026 तक डिंडौरी में किया जा रहा है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में गोंड सभ्यता के गौरवशाली इतिहास और महानायकों के जीवन प्रसंगों को नृत्य-नाट्य के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। आयोजन के तीसरे और अंतिम दिवस दिन 27 अक्टूबर 2026 को राजा हीराखान सिंह छत्री के जीवन, शौर्य और संघर्ष पर आधारित नृत्य-नाट्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। नृत्य-नाट्य का निर्देशन एवं पुनर्संयोजन श्री सतीश व्याम द्वारा किया गया, जबकि संगीत निर्देशन श्री कुलदीप सार्वा ने किया। कलाकारों ने अपने अभिनय, नृत्य और संगीत के माध्यम से गोंड समाज के इतिहास, वीरता, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान राजा हीराखान सिंह छत्री के जीवन से जुड़े प्रसंगों, उनके संघर्ष, साहस और समाज के प्रति योगदान को मंच पर सजीव रूप में दर्शाया गया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को गोंड सभ्यता के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया और कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित दर्शकों ने प्रस्तुतियों की सराहना की। तीन दिवसीय ‘जननायक’ सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से गोंड समाज की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक कलाओं, लोकगाथाओं और ऐतिहासिक महानायकों की वीरगाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना तथा लुप्त होती लोककलाओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री डी. एस. मण्डलोई, जिला न्यायाधीश श्री शिवकुमार कौशल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पवन पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गिरिजेश सनोडिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आर. पी. सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अतुल हरदहा, शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रुद्रेश परस्ते सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।4
- उमरिया में रीवा कमिश्नर हाय हाय के नारे दलित महासभा जोरदार किया प्रदर्शन लोकेशन मध्य प्रदेश उमरिया में 8 हजार पट्टों का मुद्दा गरमाया, दलित महासभा और आदिवासी महिला सभा ने निकाली रैली पीढ़ियों से रह रहे लोगों को हटाने की कोशिश का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी मध्य प्रदेश ,उमरिया। जिले में जल, जंगल और जमीन के अधिकार तथा भूमि के पट्टे की मांग को लेकर मंगलवार, 27 अक्टूबर को दलित महासभा एवं आदिवासी महिला सभा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए लंबे समय से भूमि पर निवास कर रहे परिवारों को उनके अधिकार दिलाने की मांग उठाई। रैली के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। 8 हजार पट्टे दबाने का आरोप रैली में शामिल आदिवासी समुदाय के लोगों का आरोप है कि शासन के पास उनके लगभग 8 हजार पट्टे लंबित हैं, जिन्हें अब तक उन्हें प्रदान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि वे कई पीढ़ियों से संबंधित भूमि पर निवास करते आ रहे हैं, इसके बावजूद अब प्रशासन द्वारा उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से निवास कर रहे परिवारों पर जमीन खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए मांग की कि पीढ़ियों से निवास कर रहे परिवारों के अधिकारों की रक्षा की जाए और उन्हें नियमानुसार भूमि के पट्टे प्रदान किए जाएं। 25 साल से अधिक समय से रह रहे लोगों को मिले पट्टा दलित महासभा एवं आदिवासी महिला सभा ने मांग की कि जो लोग 25 साल या उससे अधिक समय से संबंधित भूमि पर रह रहे हैं, उनकी पात्रता की जांच कर नियमानुसार पट्टे दिए जाएं। साथ ही जल, जंगल और जमीन पर उनके अधिकारों को सुरक्षित किया जाए तथा किसी भी परिवार को जबरन बेदखल करने की कार्रवाई न की जाए। मांगें नहीं मानीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी रैली के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि 8 हजार पट्टों से जुड़े मामले की जांच कर पात्र लोगों को उनके अधिकार दिलाए जाएं। फिलहाल, प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इन आरोपों और मांगों पर क्या कदम उठाता है। रिपोर्ट- बाल्मीकि यादव, जिला ब्यूरो चीफ उमरिया से2
- नागपुर चौकी पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी के कब्जे से लोहे का रॉड जब्त नागपुर चौकी पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी के कब्जे से लोहे का रॉड जब्त विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ ///// थाना पोड़ी पुलिस ने वर्ष 2025 में दर्ज एक मामले में करीब 11 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी 27 अक्टूबर 2026 को की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष कोड़ाकू उर्फ देवार, पिता बेचैन कोड़ाकू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मंडलपारा (मझारही), थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया है। उसके विरुद्ध थाना पोड़ी में अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी रवि कुमार कुजूर के निर्देशन में कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी 3 दिसंबर 2025 से लगातार फरार था। उसकी तलाश के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नागपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, प्रधान आरक्षक मुमताज खान, संजय पाण्डेय, आरक्षक अखिलेश जायसवाल एवं नागपुर चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।2