logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्नी का तोड़ा मोबाइल, जब घर छोड़कर जाने लगी तो उसे दुनिया से कर दिया अलविदा करेरा के टीला रोड पर बीती रात पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, देवर-देवरानी गए ब्याज में शिवपुरी। जिले की करेरा तहसील के ग्राम तिलाई बीती रात एक पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद उसने अपने साले को फोन पर सूचना देकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने इस मामले में पति को तो गिरफ्तार कर ही लिया, मृतका के देवर और देवरानी भी ब्याज में चले गए। नंदनी साहू की शादी 5 साल पूर्व टीला रोड निवासी संदीप साहू से हुई थी। इनके पास 4 साल का एक बेटा भी है। नंदनी अपने मोबाइल पर किसी से लंबी बातें करती थी, जिसके चलते संदीप उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात पर दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता रहता था। ऐसे ही एक दिन नंदनी को जब मोबाइल पर बात करते संदीप ने सुना तो उसने उसका मोबाइल तोड़ दिया। जिसकी सूचना जब नंदनी के परिजनों को लगी, तो उन्होंने दोनों को समझाया। बीते शनिवार की देर शाम नंदनी अपने पति का घर छोड़कर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया, तथा नंदनी ने इस दौरान संदीप के थप्पड़ भी जड़ दिया। मामला शांत होने की बजाए इतना अधिक बढ़ गया कि संदीप ने घर के अंदर ही नंदनी का गला दबाकर उसकी जान ले ली। इसके बाद संदीप ने अपने ससुरालियों को सूचना दी, तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि मृतका एवं उसके पति के शरीर में दांतों से काटने व नोचने के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में संदीप के अलावा उसके छोटे भाई व उसकी पत्नी को भी संदिग्ध मानकर उठा लिया। इस घटनाक्रम से असमंजस में तो वो 4 साल का मासूम है, जिसकी मां को उसके पिता ने मार दिया, और पिता को पुलिस ले गई। इस पूरे विवाद की जड़ मोबाइल और उस पर बात करने वाला अज्ञात शख्स है। महिलाएं मोबाइल में रील बनाने के अलावा जब अन्य लोगों से लंबी बातचीत करती हैं, तो उनके पति शंका करते हैं, और विवाद इस तरह की घटना तक पहुंच जाते हैं।

15 hrs ago
user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
Shivpuri, Madhya Pradesh•
15 hrs ago
5e6a3f66-09f8-4198-b764-10da0a7d2786

पत्नी का तोड़ा मोबाइल, जब घर छोड़कर जाने लगी तो उसे दुनिया से कर दिया अलविदा करेरा के टीला रोड पर बीती रात पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, देवर-देवरानी गए ब्याज में शिवपुरी। जिले की करेरा तहसील के ग्राम तिलाई बीती रात एक पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद उसने अपने साले को फोन पर सूचना देकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने इस मामले में पति को तो गिरफ्तार कर ही लिया, मृतका के देवर और देवरानी भी ब्याज में चले गए। नंदनी साहू की शादी 5 साल पूर्व टीला रोड निवासी संदीप साहू से हुई थी। इनके पास 4 साल का एक बेटा भी है। नंदनी अपने मोबाइल पर किसी से लंबी बातें करती थी, जिसके चलते संदीप उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात पर दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता रहता था। ऐसे ही एक दिन नंदनी को जब मोबाइल पर बात करते संदीप ने सुना तो उसने उसका मोबाइल तोड़ दिया। जिसकी सूचना जब नंदनी के परिजनों को लगी, तो उन्होंने दोनों को समझाया। बीते शनिवार की देर शाम नंदनी अपने पति का घर छोड़कर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया, तथा नंदनी ने इस दौरान संदीप के थप्पड़ भी जड़ दिया। मामला शांत होने की बजाए इतना अधिक बढ़ गया कि संदीप ने घर के अंदर ही नंदनी का गला दबाकर उसकी जान ले ली। इसके बाद संदीप ने अपने ससुरालियों को सूचना दी, तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि मृतका एवं उसके पति के शरीर में दांतों से काटने व नोचने के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में संदीप के अलावा उसके छोटे भाई व उसकी पत्नी को भी संदिग्ध मानकर उठा लिया। इस घटनाक्रम से असमंजस में तो वो 4 साल का मासूम है, जिसकी मां को उसके पिता ने मार दिया, और पिता को पुलिस ले गई। इस पूरे विवाद की जड़ मोबाइल और उस पर बात करने वाला अज्ञात शख्स है। महिलाएं मोबाइल में रील बनाने के अलावा जब अन्य लोगों से लंबी बातचीत करती हैं, तो उनके पति शंका करते हैं, और विवाद इस तरह की घटना तक पहुंच जाते हैं।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • #करैरा क्षेत्र के बहुचर्चित थार कांड में नया मोड़ आया है। 16 अप्रैल को थार (MP32 ZC 5298) से बाइक सवारों और महिलाओं को कुचलने के आरोपी विधायक पुत्र दिनेश लोधी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं। ​रविवार को करैरा थाने में SDOP आयुष जाखड़ और थाना प्रभारी ने आरोपी से घंटों तक पूछताछ की। हादसे के बाद से ही पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लग रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब जाँच तेज कर दी है। पुलिस ने थार के शीशों पर काली फिल्म मिलने पर MV एक्ट के तहत अलग से चालानी कार्रवाई भी की है। फिलहाल पुलिस ने केस क्र. 255/26 के तहत BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वैसे आपकी राह है क्या है जरूर बताये,,,, #SP_Shivpuri #Shivpuri_news #collector_shivpuri #MLA_pichhor #kareratharnews #NewsUpdate #tharnews #MLAKaPower #pritam
    2
    #करैरा क्षेत्र के बहुचर्चित थार कांड में नया मोड़ आया है। 16 अप्रैल को थार (MP32 ZC 5298) से बाइक सवारों और महिलाओं को कुचलने के आरोपी विधायक पुत्र दिनेश लोधी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं।
​रविवार को करैरा थाने में SDOP आयुष जाखड़ और थाना प्रभारी ने आरोपी से घंटों तक पूछताछ की। हादसे के बाद से ही पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लग रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब जाँच तेज कर दी है। पुलिस ने थार के शीशों पर काली फिल्म मिलने पर MV एक्ट के तहत अलग से चालानी कार्रवाई भी की है। फिलहाल पुलिस ने केस क्र. 255/26 के तहत BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वैसे आपकी राह है क्या है जरूर बताये,,,,
#SP_Shivpuri #Shivpuri_news #collector_shivpuri #MLA_pichhor 
#kareratharnews #NewsUpdate #tharnews #MLAKaPower #pritam
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के संभावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पिछोर, भौंती एवं शिवपुरी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण किया। भारत सरकार के केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के पिछोर एवं भौती कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सबसे पहले पिछोर में नवीन तहसील कार्यालय के भवन का निरीक्षण करते हुए कुछ कमियों को देखते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए, इसके साथ-साथ उन्होंने पिछोर के हृदय स्थल मोती सागर तालाब एवं किले का निरीक्षण किया जहां विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा पिछोर किले को एक दार्शनिक, पर्यटन स्थल के रूप में देखना चाहते है इसके लिये वह शासन स्तर पर पर्यटन मंत्री से स्वीकृती भी ले चुके है, इसके साथ ही मोती सागर तालाब को देखा, जहां उपस्थित लोगों ने शिकायत की कि तालाब की साफ सफाई होनी चाहिए, जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, अतिरिक्त सीईओ एन.एस.नरवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
    2
    केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के संभावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पिछोर, भौंती एवं शिवपुरी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण किया।
भारत सरकार के केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के पिछोर एवं भौती कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सबसे पहले पिछोर में नवीन तहसील कार्यालय के भवन का निरीक्षण करते हुए कुछ कमियों को देखते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए, इसके साथ-साथ उन्होंने पिछोर के हृदय स्थल मोती सागर तालाब एवं किले का निरीक्षण किया जहां विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा पिछोर किले को एक दार्शनिक, पर्यटन स्थल के रूप में देखना चाहते है इसके लिये वह शासन स्तर पर पर्यटन मंत्री से स्वीकृती भी ले चुके है, इसके साथ ही मोती सागर तालाब को देखा, जहां उपस्थित लोगों ने शिकायत की कि तालाब की साफ सफाई होनी चाहिए, जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, अतिरिक्त सीईओ एन.एस.नरवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • करैरा में IPS अधिकारी आयुष जाखड़ को विधायक प्रीतम लोधी की खुली चुनौती.....
    1
    करैरा में IPS अधिकारी आयुष जाखड़ को विधायक प्रीतम लोधी की खुली चुनौती.....
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    1
    Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • टीला रोड करैरा हत्याकांड: पत्नी की हत्या करने वाला पति 2 घंटे में गिरफ्तार ****reporter Hemant Bhargav**** शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 2 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसमें उसके भाई और भाभी की भी संलिप्तता सामने आई है। क्या है पूरा मामला? 19 अप्रैल 2026 को फरियादी मदन साहू (27), निवासी ग्राम फूलपुर थाना सीहोर, ने थाना करैरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बहन नंदनी साहू (23) अपने पति संदीप साहू के साथ टीला रोड करैरा पर रहती थी। पास ही कमरे में संदीप का भाई मोनू साहू और उसकी पत्नी रूचि साहू रहते थे। 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे संदीप ने खुद फोन कर मदन को बताया कि उसने नंदनी की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मदन और उसका भाई मौके पर पहुंचे, जहां नंदनी का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। उसके गले और चेहरे पर नाखून के निशान और शरीर पर चोट के स्पष्ट चिन्ह थे। वहीं संदीप के हाथों पर भी काटने के निशान मिले। तीनों आरोपियों ने कबूला जुर्म प्राथमिक जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते संदीप ने अपने भाई मोनू और भाभी रूचि के साथ मिलकर नंदनी की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। तुरंत कार्रवाई, 2 घंटे में गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करैरा थाना पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ गए। 👉 इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक रूप को उजागर किया है, जहां एक परिवार ही अपराध का कारण बन गया। ***वाईट : Sdop karera ,Dr Aayush Jakhar ips officer
    3
    टीला रोड करैरा हत्याकांड: पत्नी की हत्या करने वाला पति 2 घंटे में गिरफ्तार
****reporter Hemant Bhargav****
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 2 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसमें उसके भाई और भाभी की भी संलिप्तता सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
19 अप्रैल 2026 को फरियादी मदन साहू (27), निवासी ग्राम फूलपुर थाना सीहोर, ने थाना करैरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बहन नंदनी साहू (23) अपने पति संदीप साहू के साथ टीला रोड करैरा पर रहती थी। पास ही कमरे में संदीप का भाई मोनू साहू और उसकी पत्नी रूचि साहू रहते थे।
18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे संदीप ने खुद फोन कर मदन को बताया कि उसने नंदनी की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मदन और उसका भाई मौके पर पहुंचे, जहां नंदनी का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। उसके गले और चेहरे पर नाखून के निशान और शरीर पर चोट के स्पष्ट चिन्ह थे। वहीं संदीप के हाथों पर भी काटने के निशान मिले।
तीनों आरोपियों ने कबूला जुर्म
प्राथमिक जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते संदीप ने अपने भाई मोनू और भाभी रूचि के साथ मिलकर नंदनी की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
तुरंत कार्रवाई, 2 घंटे में गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करैरा थाना पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ गए।
👉 इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक रूप को उजागर किया है, जहां एक परिवार ही अपराध का कारण बन गया।
***वाईट : Sdop karera ,Dr Aayush Jakhar ips officer
    user_Hemant bhargava
    Hemant bhargava
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • करैरा/नरवर। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए नरवर के ग्राम अंदौरा में कार्रवाई कर पनडुब्बी मशीन को जलाकर नष्ट कर दिया। वहीं करैरा के थनरा क्षेत्र में अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
    3
    करैरा/नरवर। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए नरवर के ग्राम अंदौरा में कार्रवाई कर पनडुब्बी मशीन को जलाकर नष्ट कर दिया। वहीं करैरा के थनरा क्षेत्र में अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_पत्रकारहरी निवास साहू
    पत्रकारहरी निवास साहू
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • थनरा में भीषण आग पर पुलिस की बहादुरी भारी, एक घंटे की मशक्कत से टला बड़ा हादसा थनरा। क्षेत्र में लगी भीषण आग पर पुलिस की तत्परता और बहादुरी भारी पड़ी। चौकी प्रभारी और आरक्षक ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैल रही थी और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेने का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और साहस की सराहना की है। #Shivpuri #MPNews #BreakingNews #FireIncident #PoliceBravery #HeroicAct #Safety #EmergencyResponse #IndiaNews
    1
    थनरा में भीषण आग पर पुलिस की बहादुरी भारी, एक घंटे की मशक्कत से टला बड़ा हादसा
थनरा। क्षेत्र में लगी भीषण आग पर पुलिस की तत्परता और बहादुरी भारी पड़ी। चौकी प्रभारी और आरक्षक ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैल रही थी और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेने का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और साहस की सराहना की है।
#Shivpuri #MPNews #BreakingNews #FireIncident #PoliceBravery #HeroicAct #Safety #EmergencyResponse #IndiaNews
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • शिवपुरी- थाना करैरा पुलिस द्वारा अपराध क्रं. 264/26 मे टीला रोड़ करैरा पर पत्नि की हत्या करने वाले पति एवं सह आरोपीयों को चंद घंटों मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया ।
    1
    शिवपुरी- थाना करैरा पुलिस द्वारा अपराध क्रं. 264/26 मे टीला रोड़ करैरा पर पत्नि की हत्या करने वाले पति एवं सह आरोपीयों को चंद घंटों मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया ।
    user_रितिक परमार
    रितिक परमार
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • समाचार नरवर तहसील में अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई, पनडुब्बी जलाकर नष्ट शिवपुरी, 19 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुराग निंगवाल ने नरवर तहसील के ग्राम अंदौरा में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पनडुब्बी (रेत उत्खनन में प्रयुक्त मशीन) को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं प्रशासनिक टीम द्वारा की गई। ग्राम अंदौरा के नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसडीएम श्री निंगवाल ने तहसीलदार ललित शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक पनडुब्बी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस सख्ती का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है आज दोपहर में भी करेरा तहसील अंतर्गत थनरा चौकी के पास एक रेत से भरा ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। उक्त ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर रहा था। समाचार क्रमांक 79 /2026 ---00---
    2
    समाचार
नरवर तहसील में अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई, पनडुब्बी जलाकर नष्ट
शिवपुरी, 19 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में  एसडीएम अनुराग निंगवाल ने नरवर तहसील के ग्राम अंदौरा में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पनडुब्बी (रेत उत्खनन में प्रयुक्त मशीन) को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं प्रशासनिक टीम द्वारा की गई।
ग्राम अंदौरा के नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसडीएम श्री निंगवाल ने तहसीलदार ललित शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक पनडुब्बी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस सख्ती का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है आज दोपहर में भी करेरा तहसील अंतर्गत थनरा चौकी के पास एक रेत से भरा ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। उक्त ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर रहा था।
समाचार क्रमांक 79 /2026       ---00---
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.