केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कार्यक्रमों को लेकर कलेक्टर ने किया पिछोर एवं शिवपुरी का भ्रमण केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के संभावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पिछोर, भौंती एवं शिवपुरी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण किया। भारत सरकार के केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के पिछोर एवं भौती कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सबसे पहले पिछोर में नवीन तहसील कार्यालय के भवन का निरीक्षण करते हुए कुछ कमियों को देखते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए, इसके साथ-साथ उन्होंने पिछोर के हृदय स्थल मोती सागर तालाब एवं किले का निरीक्षण किया जहां विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा पिछोर किले को एक दार्शनिक, पर्यटन स्थल के रूप में देखना चाहते है इसके लिये वह शासन स्तर पर पर्यटन मंत्री से स्वीकृती भी ले चुके है, इसके साथ ही मोती सागर तालाब को देखा, जहां उपस्थित लोगों ने शिकायत की कि तालाब की साफ सफाई होनी चाहिए, जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, अतिरिक्त सीईओ एन.एस.नरवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कार्यक्रमों को लेकर कलेक्टर ने किया पिछोर एवं शिवपुरी का भ्रमण केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के संभावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पिछोर, भौंती एवं शिवपुरी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण किया। भारत सरकार के केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के पिछोर एवं भौती कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सबसे पहले पिछोर में नवीन तहसील कार्यालय के भवन का निरीक्षण करते हुए कुछ कमियों को देखते हुए
उन्हें दूर करने के निर्देश दिए, इसके साथ-साथ उन्होंने पिछोर के हृदय स्थल मोती सागर तालाब एवं किले का निरीक्षण किया जहां विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा पिछोर किले को एक दार्शनिक, पर्यटन स्थल के रूप में देखना चाहते है इसके लिये वह शासन स्तर पर पर्यटन मंत्री से स्वीकृती भी ले चुके है, इसके साथ ही मोती सागर तालाब को देखा, जहां उपस्थित लोगों ने शिकायत की कि तालाब की साफ सफाई होनी चाहिए, जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, अतिरिक्त सीईओ एन.एस.नरवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
- #करैरा क्षेत्र के बहुचर्चित थार कांड में नया मोड़ आया है। 16 अप्रैल को थार (MP32 ZC 5298) से बाइक सवारों और महिलाओं को कुचलने के आरोपी विधायक पुत्र दिनेश लोधी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं। रविवार को करैरा थाने में SDOP आयुष जाखड़ और थाना प्रभारी ने आरोपी से घंटों तक पूछताछ की। हादसे के बाद से ही पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लग रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब जाँच तेज कर दी है। पुलिस ने थार के शीशों पर काली फिल्म मिलने पर MV एक्ट के तहत अलग से चालानी कार्रवाई भी की है। फिलहाल पुलिस ने केस क्र. 255/26 के तहत BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वैसे आपकी राह है क्या है जरूर बताये,,,, #SP_Shivpuri #Shivpuri_news #collector_shivpuri #MLA_pichhor #kareratharnews #NewsUpdate #tharnews #MLAKaPower #pritam2
- केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के संभावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पिछोर, भौंती एवं शिवपुरी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण किया। भारत सरकार के केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के पिछोर एवं भौती कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सबसे पहले पिछोर में नवीन तहसील कार्यालय के भवन का निरीक्षण करते हुए कुछ कमियों को देखते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए, इसके साथ-साथ उन्होंने पिछोर के हृदय स्थल मोती सागर तालाब एवं किले का निरीक्षण किया जहां विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा पिछोर किले को एक दार्शनिक, पर्यटन स्थल के रूप में देखना चाहते है इसके लिये वह शासन स्तर पर पर्यटन मंत्री से स्वीकृती भी ले चुके है, इसके साथ ही मोती सागर तालाब को देखा, जहां उपस्थित लोगों ने शिकायत की कि तालाब की साफ सफाई होनी चाहिए, जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, अतिरिक्त सीईओ एन.एस.नरवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।2
- समाचार नरवर तहसील में अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई, पनडुब्बी जलाकर नष्ट शिवपुरी, 19 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुराग निंगवाल ने नरवर तहसील के ग्राम अंदौरा में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पनडुब्बी (रेत उत्खनन में प्रयुक्त मशीन) को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं प्रशासनिक टीम द्वारा की गई। ग्राम अंदौरा के नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसडीएम श्री निंगवाल ने तहसीलदार ललित शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक पनडुब्बी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस सख्ती का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है आज दोपहर में भी करेरा तहसील अंतर्गत थनरा चौकी के पास एक रेत से भरा ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। उक्त ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर रहा था। समाचार क्रमांक 79 /2026 ---00---2
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- करैरा/नरवर। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए नरवर के ग्राम अंदौरा में कार्रवाई कर पनडुब्बी मशीन को जलाकर नष्ट कर दिया। वहीं करैरा के थनरा क्षेत्र में अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।3
- थनरा में भड़की भीषण आग, चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी व आरक्षक की एक घंटे की जंग से टला बड़ा हादसा दिनारा थनरा गांव में अचानक भड़की भीषण आग ने कुछ ही पलों में भयावह रूप ले लिया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई और कई घरों तक इसके पहुंचने की आशंका बन गई। ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल था और हर कोई अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश में जुट गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी विशाल भार्गव और आरक्षक संतोष पाठक तुरंत मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने दमकल का इंतजार करना उचित नहीं समझा और बिना देर किए आग बुझाने में जुट गए। दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब एक घंटे तक लगातार आग से जूझते हुए उसे काबू में करने की कोशिश की।पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को संगठित किया और पानी व उपलब्ध साधनों की मदद से आग को फैलने से रोका। उनकी सूझबूझ, बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के चलते आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और गांव सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते पुलिसकर्मियों ने यह पहल नहीं की होती, तो आग पूरे गांव को अपनी चपेट में ले सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद गांव में चौकी प्रभारी और आरक्षक की बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है। यह घटना न केवल पुलिस की तत्परता और साहस का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कर्तव्य के प्रति समर्पण और त्वरित कार्रवाई से बड़ी से बड़ी आपदा को टाला जा सकता है।1
- थनरा में भीषण आग पर पुलिस की बहादुरी भारी, एक घंटे की मशक्कत से टला बड़ा हादसा थनरा। क्षेत्र में लगी भीषण आग पर पुलिस की तत्परता और बहादुरी भारी पड़ी। चौकी प्रभारी और आरक्षक ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैल रही थी और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेने का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और साहस की सराहना की है। #Shivpuri #MPNews #BreakingNews #FireIncident #PoliceBravery #HeroicAct #Safety #EmergencyResponse #IndiaNews1
- शिवपुरी- थाना करैरा पुलिस द्वारा अपराध क्रं. 264/26 मे टीला रोड़ करैरा पर पत्नि की हत्या करने वाले पति एवं सह आरोपीयों को चंद घंटों मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया ।1
- **करैरा से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।* करैरा। टीला रोड स्थित एक* मकान में विवाहिता नंदनी साहू की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या बताते हुए पति सहित ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई के अनुसार, घटना से एक दिन पहले नंदनी का अपने पति संदीप साहू, देवर मोनू साहू और देवरानी रूचि साहू से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि नंदनी का गला दबाकर हत्या की गई, साथ ही उसके गले, हाथ-पैरों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जो घटना को संदिग्ध और गंभीर बनाते हैं। मृतका के भाई के बयान के आधार पर करैरा पुलिस ने पति संदीप साहू, देवर मोनू साहू और देवरानी रूचि साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एवं करैरा एस डी ओ पी डॉक्टर आयुष जाखड़ आई पी एस के नेतृत्व मे करैरा पुलिस थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों मुल्ज़िमो को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।1