logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में राम बारातें बनीं गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल,अमन कमेटी और पुलिस की मुस्तैदी से कायम रही बरेली में राम बारातें बनीं गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, अमन कमेटी और पुलिस की मुस्तैदी से कायम रही शांति बरेली, 27 मार्च। शहर की फिज़ा उस वक्त भाईचारे और सौहार्द के रंग में रंगी नजर आई, जब दो प्रमुख राम बारातें पूरे अनुशासन, गरिमा और शांति के साथ संपन्न हुईं। इन आयोजनों ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया, बल्कि बरेली की सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब को भी जीवंत कर दिया। इस बार की राम बारातों की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि पूरे आयोजन के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। इसका श्रेय जाता है अमन कमेटी की सक्रिय भूमिका और पुलिस प्रशासन की चौकस व्यवस्था को, जिन्होंने मिलकर माहौल को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखा। पहली राम बारात प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार निकाली गई, जिसमें अनुशासन और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, लेकिन कहीं भी अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। वहीं दूसरी राम बारात मलूकपुर से शुरू होकर मलूकपुर चौकी, पंजाब नेशनल बैंक मार्ग होते हुए कुंवरपुर तक पहुंची। इस यात्रा में भी जनसैलाब उमड़ा, लेकिन अनुशासन और भाईचारे की मिसाल कायम रही। रास्ते भर लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और शोभा यात्रा का हिस्सा बने। सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो पूरे रूट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सीओ किला, इंस्पेक्टर किला, थाना किला की क्राइम टीम और मलूकपुर चौकी इंचार्ज लगातार निगरानी में जुटे रहे। हर संवेदनशील स्थान पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था को पनपने का मौका नहीं मिला। अमन कमेटी ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आम जनता के बीच रहकर संवाद बनाए रखा और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की गलतफहमी या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। इस दौरान किला पावर हाउस की ओर से भी सराहनीय सहयोग देखने को मिला। आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहीं और बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी गई। असलम लाइनमैन अपने निर्धारित समय के अनुसार पूरे क्षेत्र में मौजूद रहे और तकनीकी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। अमन कमेटी के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर एक बार फिर अपना मूल संदेश दोहराया— “भाईचारा और शांति ही हमारी असली ताकत है।” कार्यक्रम में अमन कमेटी के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष सादिया गौस, प्रदेश सचिव अफसर खान, प्रदेश मीडिया संरक्षक डॉ. शहाबुद्दीन, प्रदेश सचिव शाद हुसैन और जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद सोनू अली प्रमुख रूप से शामिल रहे। शहरवासियों ने भी इस सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन और अमन कमेटी के तालमेल की खुलकर सराहना की। लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। बरेली की ये राम बारातें एक बार फिर साबित कर गईं कि जब प्रशासन, सामाजिक संगठन और आम जनता मिलकर काम करते हैं, तो हर आयोजन शांति, सुरक्षा और सौहार्द के साथ सफल बनाया जा सकता है।

on 28 March
user_शाहबुद्दीन
शाहबुद्दीन
Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by भूपेंद्र शर्मा
    1
    Post by भूपेंद्र शर्मा
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • बरेली: चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट
    1
    बरेली: चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बरेली में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने FIR दर्जकर बुजुर्ग को किया गिरफ्तार बरेली :जिले के भुता थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग पर करीब 15 दिन पहले बच्ची को खंडहरनुमा मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है. प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को पुलिस ने क्षेत्र के उदयपुर के पास से आरोपी (82) को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्ची पर गलत नजर रखता था और वह मौके की तलाश में था. करीब 15 दिन पहले उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने खंडहरनुमा मकान में लेकर गया, जहां उसने दुष्कर्म किया. पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था, इस दौरान युवक ने पीछा कर पूरी घटना का वीडियो बना लिया. घटना का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची के पिता ने मोबाइल में घटना का वीडियो देखा. जिसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों के बुजुर्ग के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना 31 मार्च की बताई जा रही है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65 (2), 351 (2), बीएनए की धारा 2023 एवं 5m/6 पॉस्को एक्ट, 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्जकर आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया है, जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा.
    1
    बरेली में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने FIR दर्जकर बुजुर्ग को किया गिरफ्तार
बरेली :जिले के भुता थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग पर करीब 15 दिन पहले बच्ची को खंडहरनुमा मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है.
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को पुलिस ने क्षेत्र के उदयपुर के पास से आरोपी (82) को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्ची पर गलत नजर रखता था और वह मौके की तलाश में था. करीब 15 दिन पहले उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने खंडहरनुमा मकान में लेकर गया, जहां उसने दुष्कर्म किया.
पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था, इस दौरान युवक ने पीछा कर पूरी घटना का वीडियो बना लिया. घटना का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची के पिता ने मोबाइल में घटना का वीडियो देखा. जिसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों के बुजुर्ग के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना 31 मार्च की बताई जा रही है
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65 (2), 351 (2), बीएनए की धारा 2023 एवं 5m/6 पॉस्को एक्ट, 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्जकर आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया है, जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा.
    user_Rajesh patidar
    Rajesh patidar
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    1
    Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    user_रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • ट्रेन में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को निशाना बनाया गया। गुजरात के दाहोद निवासी पारस दिवाकर ने मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को देखते ही उन्हें निशाना बनाया और परेशान किया, उन्हें तंग करने के लिए ट्रेन में हनुमान चालीसा बजाई और इसका वीडियो बनाकर साझा किया।
    1
    ट्रेन में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को निशाना बनाया गया।
गुजरात के दाहोद निवासी पारस दिवाकर ने मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को देखते ही उन्हें निशाना बनाया और परेशान किया, उन्हें तंग करने के लिए ट्रेन में हनुमान चालीसा बजाई और इसका वीडियो बनाकर साझा किया।
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    12 hrs ago
  • बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया। थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    1
    बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया।
थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बरेली। रामपुर रोड स्थित स्वाले नगर, वार्ड 30 के निवासियों ने सफाई नायक श्याम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महापौर डॉ उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्याम कुमार महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करता है और हस्ताक्षर करने के नाम पर मनमाने रुपये मांगता है। विरोध करने पर वह एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है। स्वाले नगर निवासी अमर सिंह, संगीता देवी और अशरफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पहले से ही खराब है, ऊपर से शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनका कहना है कि कई बार गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। क्षेत्रवासियों ने महापौर , नगर आयुक्त से मांग की है कि आरोपी सफाई नायक को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। शिकायत करने बालों में अभिषेक , चुनमुन , नीरज , मयंक, सुरेश , अर्जुन , बबलू , छोटेलाल, राकेश , अमन , विकास आदि मौजूद थे।
    1
    बरेली। रामपुर रोड स्थित स्वाले नगर, वार्ड 30 के निवासियों ने सफाई नायक श्याम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महापौर डॉ उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्याम कुमार महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करता है और हस्ताक्षर करने के नाम पर मनमाने रुपये मांगता है। विरोध करने पर वह एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है।
स्वाले नगर निवासी अमर सिंह, संगीता देवी और अशरफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पहले से ही खराब है, ऊपर से शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनका कहना है कि कई बार गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोग भयभीत हैं।
क्षेत्रवासियों ने महापौर , नगर आयुक्त से मांग की है कि आरोपी सफाई नायक को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
शिकायत करने बालों में अभिषेक , चुनमुन , नीरज , मयंक, सुरेश , अर्जुन , बबलू , छोटेलाल, राकेश , अमन , विकास आदि मौजूद थे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए। पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
    1
    नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी
भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए।
पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए।
पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • “बरेली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता… अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा… लाखों की अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार, जबकि उसका साथी अभी भी फरार है…
    1
    “बरेली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता… अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा… लाखों की अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार, जबकि उसका साथी अभी भी फरार है…
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.