Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेर को कितना भी छिपा ले इंसान उसका एक अलग ही आलम होता है जनाब कितना भी संयंत्र रच ले विरोधी सिस्टम हैंग होना तय है दिल से बहुत बहुत धन्यवाद मेरे प्यारे सनातनी परिवार आप सभी का इसी तरह आशीर्वाद प्यार बना रहे जोर दार तमाचा मारा है एक बार फिर से एक बात तो सत्य है अगर कोई किसी का बुरा चाहता है तो वही उस खाई में गिर जाता है जो खाई सामने वाले के लिए तैयार किया होता है,, जय मां काली 🚩
Guru Reality Show
शेर को कितना भी छिपा ले इंसान उसका एक अलग ही आलम होता है जनाब कितना भी संयंत्र रच ले विरोधी सिस्टम हैंग होना तय है दिल से बहुत बहुत धन्यवाद मेरे प्यारे सनातनी परिवार आप सभी का इसी तरह आशीर्वाद प्यार बना रहे जोर दार तमाचा मारा है एक बार फिर से एक बात तो सत्य है अगर कोई किसी का बुरा चाहता है तो वही उस खाई में गिर जाता है जो खाई सामने वाले के लिए तैयार किया होता है,, जय मां काली 🚩
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- आपके नगर पंचायत पटना में नजरों से ओझल मगर सनातनी परिवार की पहली पसंद श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार कीमत कम अच्छा क्वालिटी बस शर्ते यह है 4की आप नए है तो बोर्ड देख एवं खुद के कानों एवं आंखों से देखे दूसरों के बातों में न आए वैसे भी हमारे 4दुकान पर पहुंचते ही आपको समझ आ ही जायेगा कि हम इस तरह क्यों बोल रहे आप समझदार होगे तो,, जय श्री राम 🚩1
- अधिकार हमारे जीने के, चढ़ के लेंगे सीने पे। हम अपना अधिकार मांगते, नही किसी से भीख मांगते। कुछ तो करो जवानी में आग लगा दो पानी में। "शासन-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विगत 8 माह बना गतिरोध खत्म।✍️ गोंगपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम के उपस्थिति में माॅं कुदरगढ़ी कंपनी के अधिकारी एवं एस.डी.एम.मरकाम ,द्विय तहसीलदारों, पुलिस प्रशासन के ओर से डी.एस.पी.धुव्र जी उपस्थिति में ग्रामीणों ने चर्चा किया गया ✍️ "भूमि अधिग्रहण होने संबंधी भ्रामक जानकारी के बाद आसपास के ग्रामीणों ने खोल रखा था मोर्चा 🌾 13 अक्टूबर 2026को शासन-प्रशासन ने लगभग 250+ पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत सुरसा में अन्वेषण का कार्य प्रारंभ करने के पहुंचा था । ग्रामीणों और प्रशासन के आमने -सामने झड़प के परिस्थितियों के जानकारी मिलने और ग्रामीणों के बुलावे पर गोंगपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम अपने अमरकंटक दौरे से वापसी कर सुरसा पहुंचे थे। "नही होगा भूमि अधिग्रहण,मात्र ग्रेफाइट अन्वेषण का कार्य , शासकीय भूमि पर 252 बोर ड्रील होगा 🌾 "गोंगपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गांव में पानी के कमी हवाला देते हुए 03 बोर वेल सबमर्सिबल पंप और ग्राम पंचायत के महिला समूह को 5 लाख देने /दो पेड़ के नुकसानी के 25 महूआ के पौधा रोपणी आदि कार्यों के संबंधित कंपनी के अधिकारी से मांग किया ,जिसे मांग लिया गया है।🌾 वहीं विगत 8-10 माह से ग्रामीणों के विरोध के दौरान दो गांवों के ग्रामीणों के ऊपर ,शिकायती एवं पंजीबद्ध मामलों को खात्मा के लिए सहमति बना है ।🌾 "ग्रामीणों को किसी कार्य योजना का सम्पूर्ण जानकारी दे प्रशासन/ग्रामीणों के सहमति के बिना को कार्य न करें कोई भी संस्था/कंपनी 🌾 "भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध आंदोलन ज़ारी रहेगा ✍️ संदेश:-"स्वयं को सफल नेतृत्व बनाने के चक्कर में नेता मित्रगण शासन प्रशासन और ग्रामीणों के मध्य संघर्ष न करावें"बल्कि जरूरत पर निर्णायक आंदोलन से स्वयं खड़े होकर नेतृत्व करें,उकसा कर गायब न रहें 🙏1
- मनेंद्रगढ़ में दो कबाड़ गोदामों पर पुलिस की दबिश, 13 क्विंटल अवैध लोहा कबाड़ जब्त मनेंद्रगढ़ में दो कबाड़ गोदामों पर पुलिस की दबिश, 13 क्विंटल अवैध लोहा कबाड़ जब्त राजू कबाड़ी और चुनमुन कबाड़ी के गोदामों में कार्रवाई, जब्त कबाड़ की कीमत 32,750 रुपये विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ ////// जिले में चोरी की संपत्ति की खरीद-बिक्री और अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस मनेंद्रगढ़ ने दो कबाड़ गोदामों में छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 13 क्विंटल लोहा कबाड़ जब्त किया है। जब्त कबाड़ की कुल कीमत लगभग 32,750 रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा कबाड़ के वास्तविक मालिक और उसके स्रोत का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर को थाना प्रभारी कोतवाली विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली कि मौहारपारा स्थित राजू कबाड़ी तथा चैनवारी डांड स्थित चुनमुन कबाड़ी के गोदामों में चोरी का लोहा कबाड़ बिक्री के लिए अवैध रूप से रखा गया है। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों गोदामों में दबिश दी। राजू कबाड़ी के गोदाम से 4 क्विंटल कबाड़ जब्त पुलिस ने मौहारपारा स्थित राजू कबाड़ी के गोदाम से लगभग 4 क्विंटल लोहा कबाड़ जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है। मौके पर मौजूद मैनेजर राजा मानिकपुरी से कबाड़ की खरीदी-बिक्री से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चुनमुन कबाड़ी के गोदाम से 9 क्विंटल लोहा बरामद इसके बाद पुलिस टीम ने चैनवारी डांड स्थित चुनमुन कबाड़ी के गोदाम में दबिश दी। यहां से लगभग 9 क्विंटल लोहा कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 22,750 रुपये आंकी गई है। मौके पर मौजूद चुनमुन कबाड़ी के भाई सलमान, पिता सिराजुद्दीन, को अवैध कबाड़ के संबंध में पूछताछ कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया। हालांकि, वह भी खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दोनों गोदामों से कुल 13 क्विंटल लोहा कबाड़ जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा कबाड़ के वास्तविक मालिक और उसके स्रोत का पता लगाने के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक पाटले, उपनिरीक्षक भरत यादव, सहायक उपनिरीक्षक समरित मरावी, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक रवि शर्मा, महिला आरक्षक शांति, सीओ मो. आजाद, सीओ प्रमित एवं सीओ सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील जिला एमसीबी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी की संपत्ति की खरीद-बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी की संपत्ति के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला पुलिस एमसीबी, छत्तीसगढ़4
- Viksit Bharat Sankalp Sabha: प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी से जुड़ी प्रमुख खबर 🇮🇳 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प सभा में हुए शामिल नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Viksit Bharat Sankalp Sabha (विकसित भारत संकल्प सभा) में भाग लिया। यह कार्यक्रम विकसित भारत के संकल्प और देश के भविष्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है। 📌 विकसित भारत का संकल्प, देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास। 📲 ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें प्रदेश खबर न्यूज़ नेटवर्क के साथ।1
- लाखों रुपए की लागत से बनी ध्यान कुटियां धराशायी, देखरेख के अभाव में उजड़ी पर्यटन योजना शंभूधारा के आरक्षित वन क्षेत्र में बनाई गई थी ध्यान कुटियां अनूपपूर/अमरकंटक - पवित्र नगरी अमरकंटक के शंभूधारा स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में पर्यटकों और साधकों को प्राकृतिक वातावरण में ध्यान-साधना की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई ध्यान कुटियां बदहाली का शिकार हो गई हैं। जलाशय के किनारे प्राकृतिक संसाधनों से निर्मित ये कुटियां उचित देखरेख के अभाव में जर्जर होकर धराशायी हो चुकी हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित इस परियोजना की दुर्दशा को लेकर अब जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 21 जनवरी 2022 को घोषित इस परियोजना को मध्यप्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से विकसित किया गया था। इन कुटियों के निर्माण में मिट्टी, पत्थर, बांस, लकड़ी और मोवा घास जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया था, ताकि जंगल के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखते हुए पर्यटकों को शांत वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। बारिश और रखरखाव की कमी से बिगड़ी स्थिति परियोजना का उद्देश्य पर्यटकों को प्रकृति के बीच एकांत में समय बिताने, योग-ध्यान करने और मानसिक शांति प्राप्त करने का अवसर देना था। लेकिन नियमित रखरखाव और समय पर मरम्मत नहीं होने से इन संरचनाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती गई। बारिश और मौसम की मार के बीच कुटियां जर्जर होकर गिर गईं। ऐसे में जिस योजना से क्षेत्र में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद थी, उसकी उपयोगिता पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि इन कुटियों की देखरेख की जिम्मेदारी वन विभाग, अमरकंटक की है। इसके बावजूद संरचनाओं को सुरक्षित रखने के लिए समय रहते आवश्यक कदम क्यों नहीं उठाए गए, यह जांच का विषय है। परियोजना पर खर्च की गई राशि और रखरखाव के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी सामने आनी चाहिए, ताकि जिम्मेदारी तय हो सके। पहले भी उठ चुका है मामला ध्यान कुटियों की बदहाली को लेकर इससे पहले भी संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कराया गया था। इसके बावजूद अब तक सुधार और संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल सामने नहीं आने से विभागीय उदासीनता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते मरम्मत और देखरेख पर ध्यान दिया जाता, तो इन संरचनाओं को इस स्थिति तक पहुंचने से बचाया जा सकता था। निरीक्षण कर पुनरुद्धार की जरूरत अमरकंटक धार्मिक पर्यटन के साथ प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में शंभूधारा की ध्यान कुटियों को दोबारा उपयोगी बनाने के लिए संबंधित विभाग को स्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त संरचनाओं का आकलन करना चाहिए। साथ ही, परियोजना पर हुए व्यय और रखरखाव की समीक्षा कर मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। सरकारी धन से विकसित पर्यटन सुविधाओं का संरक्षण और उनका उपयोग सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की यह योजना पूरी तरह उपेक्षा की भेंट न चढ़ जाए।1
- सिंगरौली जिला सरई थाना अंतर्गत नटवा ढोल के पास दुर्गा जी की मूरत स्थापना की गई सिंगरौली जिला सरई थानाअंतर्गत नटवा ढोल में मां दुर्गा जी का स्थापना किया गया व्यवस्थापक रहीस तिवारी तिलकधारी सिंह आप सभी ग्रामवासी को नवरात्रि को सूचित किया जाता है कि पुरैल नटवा ढोल सुबह और शाम आरती पूजा में पहुंचने का कष्ट करें नवरात्रि कीहार्दिक शुभकामनाएं जय माता दी1
- Post by Ram rasile saket1
- शेर को कितना भी छिपा ले इंसान उसका एक अलग ही आलम होता है जनाब कितना भी संयंत्र रच ले विरोधी सिस्टम हैंग होना तय है दिल से बहुत बहुत धन्यवाद मेरे प्यारे सनातनी परिवार आप सभी का इसी तरह आशीर्वाद प्यार बना रहे जोर दार तमाचा मारा है एक बार फिर से एक बात तो सत्य है अगर कोई किसी का बुरा चाहता है तो वही उस खाई में गिर जाता है जो खाई सामने वाले के लिए तैयार किया होता है,, जय मां काली 🚩1