Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bhadohi class 10 topper Up board
NEWS TIME UP
Bhadohi class 10 topper Up board
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Bhadohi class 10 topper Up board1
- हेडलाइंस: भदोही के डीघ क्षेत्र में धनतुलसी तिराहे पर भारी भीड़, जिम्मेदार बेखबर समाचार: जंगीगंज क्षेत्र के डीघ स्थित धनतुलसी तिराहे पर आज भारी भीड़ देखने को मिली। यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर अव्यवस्थित ठेले और वाहनों की भीड़ के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रही। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी भीड़ और अव्यवस्था के बावजूद मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नजर नहीं आया। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते यह समस्या लगातार बनी रहती है, लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि धनतुलसी तिराहे पर नियमित रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।1
- सतीश पाल का #sed#song# love #stetus #jbj #muick #prjent #up#now #short vayrl video trending topten1
- पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत निकाली साईकिल यात्रा बच्चो ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा1
- वाराणसी में कार टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार; 11 हिरासत में वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित घमहापुर गांव में सड़क हादसे के बाद भीड़ की हिंसा में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 11 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। टाटा अल्ट्रोज कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बर्तन धो रही बिंदू देवी (40) को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद घायल महिला के परिजनों और अन्य लोगों ने चालक मनीष सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मनीष सिंह को परिजन इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर फूलपुर थाने में 8 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में हरिश्चंद्र (61) और योगेंद्र प्रजापति (25) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घमहापुर गांव के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इसके लिए क्राइम ब्रांच और फूलपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है, जो लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही सभी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है। इलाके में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।1
- मिर्जापुर हादसा: अपनों को खोने का दर्द बांटने पहुंचे डॉ. रमेश बिंद, प्रशासन की लापरवाही पर उठाए गंभीर सवाल मिर्जापुर में हुए दिल दहला देने वाले हादसे में 12 निर्दोष जिंदगियां असमय काल के गाल में समा गईं। मातम में डूबे पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद अपनी बेटी ज्योति बिंद के साथ शनिवार को पहुंचे। उन्होंने हर परिवार को 50-50 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक मदद सौंपी और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। डॉ. बिंद ने कहा, "यह हादसा असहनीय है। जिन घरों के चिराग बुझ गए, उनका दर्द शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। हम तन, मन, धन से पीड़ितों के साथ खड़े हैं।" प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि **समय पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच जाती तो कई कीमती जानें बचाई जा सकती थीं**। यह प्रशासनिक तत्परता की सबसे बड़ी चूक है। सूचना के बाद भी रिस्पॉन्स टाइम में देरी ने हादसे को और भयावह बना दिया। डॉ. बिंद ने मांग की कि प्रशासन को अपनी भूल सुधारनी होगी। इसके लिए हर जिले में **24x7 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत किया जाए, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए और मॉक ड्रिल नियमित हों**। लापरवाह अधिकारियों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस भूल पर गंभीरता से ध्यान दें, ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस असहनीय पीड़ा से न गुजरे। "हम राजनीति नहीं, इंसानियत के नाते आए हैं," कहते हुए उन्होंने विपक्ष की चुप्पी पर भी तंज कसा।1
- garm sabha ki men road Hai1
- Post by NEWS TIME UP2