जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन, ढाई कुंतल राशन व 5100 रुपये आर्थिक कि मदद अयोध्या/बीकापुर। जन सेवा अधिकार संगठन ने जनहित एवं सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। अयोध्या तहसील बीकापुर की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय की यथास्थिति सहायता करते हुए संगठन एवं सहयोगी सदस्यों की ओर से ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास भी किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, पुजारी मिश्रा ग्राम प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।
जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन, ढाई कुंतल राशन व 5100 रुपये आर्थिक कि मदद अयोध्या/बीकापुर। जन सेवा अधिकार संगठन ने जनहित एवं सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। अयोध्या तहसील बीकापुर की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय की यथास्थिति सहायता करते हुए संगठन एवं सहयोगी सदस्यों की ओर से ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास भी किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, पुजारी मिश्रा ग्राम प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।
- लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में बेड न मिलने से मर्चेंट नेवी जवान की मौत: बहन की शादी से 26 दिन पहले हुआ हादसा, घर में पसरा मातम सुल्तानपुर में बहन की शादी से ठीक 26 दिन पहले बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से खुशियों वाले घर में मातम छा गया है। यह मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव का है। गुरुवार रात करीब 9 बजे मदनपुर पनियार निवासी आवेश उर्फ फूल और नदीम अहमद बाइक से रहायकपुर मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को सीएचसी लंभुआ पहुंचाया। आवेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, लेकिन वहां बेड नहीं मिला। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शव घर लाया गया। लंभुआ पुलिस अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। मृतक आवेश मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। वह पिछले महीने लाओस से लौटे थे और पिछले सप्ताह ही छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। इससे पहले वह ईरान से भी आए थे। आवेश चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन गुलअफशा की बारात 6 अक्टूबर को आनी थी। आवेश अपनी बहन की शादी के लिए घर ठीक कराने में लगा था। गुरुवार को वह प्लंबर नदीम के साथ घर में बन रहे शौचालय का सामान लेने बाजार गया था। लौटते समय ही वे हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि आवेश इसी सप्ताह ड्यूटी पर वापस जाने वाला था और बहन की शादी से दो दिन पहले फिर घर लौटता। उसके पिता तौकीर बहरीन में नौकरी करते हैं और वह भी घर आए हुए हैं। मां तय्यबा का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- विनोद साहनी हत्याकांड में मोस्ट ने मुख्यमंत्री से की सात सूत्रीय मांग सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा लोकतंत्र को कुचला जा रहा है : श्यामलाल सुलतानपुर। आज दिनांक 11.09.2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान के बैनर तले मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि समाजसेवी विनोद सहनी पर 9 सितंबर 2026 को जानलेवा हमला किया गया था, जिनकी इलाज के दौरान 10 सितंबर 2026 को मृत्यु हो गई। घटना को अत्यंत दुःखद एवं गंभीर बताते हुए कहा गया कि इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ समाज में भी आक्रोश और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। मोस्ट कल्याण संस्थान ने मृतक विनोद सहनी के परिवार को पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा को देखते हुए दो शस्त्र लाइसेंस एवं हत्या में शामिल सभी दोषियों का एनकाउंटर और सभी दोषियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाये जाने की मांग की है। इसके अलावा न्याय व सुरक्षा न देने वाले थानाध्यक्ष परसपुर व चौकी इंचार्ज सहित संबंधित समस्त जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं राजधानी लखनऊ में शहीद विनोद सहनी की स्मृति में शासन द्वारा एक स्मारक का निर्माण कराये जाने की मांग की है। मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मोस्ट निदेशक व सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा सरेआम लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। शासन-प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बनकर अराजकतत्वों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहा है। गरीब-पिछड़े व वंचित समाज के मान-सम्मान के लिए संघर्ष करने वालों की योजनाबद्ध तरीके से हत्याएं कराई जा रही हैं। पिछड़ों की दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक साथी विनोद सहनी के परिजनों को समुचित न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। ज्ञापन देने वालों में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, मोस्ट जिला संयोजक राकेश निषाद, मोस्ट महिला विंग प्रमुख नंदिनी बौद्ध, रवि निषाद, दिलीप निषाद, विवेक निषाद, सुनील निषाद, हरिश्चंद्र निषाद नेताजी, प्रमोद निषाद, हरिश्चंद्र निषाद, शिवकुमार निषाद प्रधान, गुरु प्रसाद निषाद, अमृतलाल निषाद, दिनेश निषाद, गुरु चरण निषाद, रोहित निषाद, आनंद निषाद एडवोकेट, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे4
- कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन ढाई कुंतल राशन के साथ 5100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया मदद का हाथ अयोध्या/बीकापुर। तहसील बीकापुर क्षेत्र की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय का कच्चा मकान गिर जाने के बाद परिवार के सामने उत्पन्न संकट में जन सेवा अधिकार संगठन सहारा बनकर सामने आया। संगठन एवं सहयोगी सदस्यों ने जरूरतमंद परिवार की स्थिति को देखते हुए ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मकान गिर जाने से परिवार के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। ऐसे मुश्किल समय में संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगी सदस्यों ने परिवार की मदद करते हुए मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद, असहाय और पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने कहा कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के समक्ष उठाकर समाधान कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, ग्राम प्रधान पुजारी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह तथा कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।1
- रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 10.09.2026* रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीज जायसवाल द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूदध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-478/2026 धारा-115(2),308(5),352,351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुमन्त कुमार यादव उर्फ गोरे लाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी ग्राम महेदवा पो0 पल्हीपुर थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर को अलीपुर मोड से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । संक्षिप्त घटना- अभियुक्तगण द्वारा वादी घनश्याम सोनकर पुत्र रामसागर निवासी करौंदिया जनपद सुलतानपुर की जमीन पर जबरन कब्जा कर उस कब्जा को छोडनें के नाम पर उससे रंगदारी की मांग की गई। माँग की रकम न देने पर अभियुक्तगण द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी। वादी मुकदमा घनश्याम सोनकर उपरोक्त द्वारा यह भी बताया गया कि अभियुक्त सुमन्त यादव उर्फ गौरेलाल यादव दबंग किस्म का व्यक्ति है इसके द्वारा और भी कई लोगों की जमीन पर कब्जा किया गया है तथा लोगों से रंगदारी की माँग की जाती है , न देने पर कई लोगों के साथ मारपीट की घटना भी की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- अभियुक्त सुमन्त कुमार यादव उर्फ गोरे लाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी ग्राम महेदवा पो0 पल्हीपुर थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर अपराधिक इतिहास- सुमन्त यादव उर्फ गोरे लाल यादव पुत्र राम लखन यादव निवासीलाली का पुरवा मजरा पल्हीपुर थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर 1.मु0अ0सं0-714/19 धारा 147/148/308/452/323/506 भादवि थाना को0 नगर सुलतानपुर 2.मु0अ0सं0-803/22 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)द,ध एसीएसटी एक्ट थाना को0 नगर सुलतानपुर 3.मु0अ0सं0-531/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना को0 नगर सुलतानपुर 4.मु0अ0सं0-411/26 धारा 115(2)/352/351(3)/3(5) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर सुलतानपुर 5.मु0अ0सं0-467/2026 धारा 192/299/329(3) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर सुलतानपुर 6. मु0अ0सं0-478/2026 धारा 115(2)/308(5)/352,351(3) बी0एन0एस0 व 3(2)(5) एससी/एसटी थाना को0 नगर सुलतानपुर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-* 1- उ0नि0 विनोद कुमार पटेल 2- हे0का0 जितेन्द्र कनौजिया1
- पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने और दबंगों से सुरक्षा की उठी मांग पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने और दबंगों से सुरक्षा की उठी मांग अमेठी।जनपद के तिलोई तहसील के राजापुर हवेली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने और दबंगों से सुरक्षा की मांग की है।धरना दे रहे ग्रामीण करन जोगी पुत्र देव सराज जोगी ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह राजापुर हवेली के निवासी हैं और जोगी / मांगता समाज से आते हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है।पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी शौच के लिए रोड पर गई थी, तभी पासी समाज के कुछ लोगों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। जब परिवार के लोग समझाने गए तो आरोपियों ने उनके परिवार पर भी हमला कर दिया और झोपड़ी में घुसकर महिलाओं और बच्चों को भी मारा पीटा। इस मारपीट में 6 महिलाओं सहित 10 लोगों को चोटें आई हैं।ग्रामीण का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा दी गई लाइट की सुविधा भी कटवा दी गई है और झोपड़ी तक बना सरकारी खड़ंजा उखाड़ कर नाली बना दिया गया है। रास्ते को खोदकर गड्ढा कर दिया गया है और नहर का पानी उनकी झोपड़ियों की तरफ मोड़ दिया गया है, जिससे बरसात में घरों में पानी भर जाता है और आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया है।पीड़ित ने आरोपियों के नाम तुलसी पासी, लक्ष्मण पासी और कल्लू पासी बताते हुए कहा कि पुलिस और गांव वाले भी उनकी मदद नहीं कर रहे हैं और उन्हें गांव से निकालने की साजिश की जा रही है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से पानी निकासी व रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान कराये जाने की मांग की है।1
- एसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया । परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये । निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का परीक्षण करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेस में तैयार भोजन को ग्रहण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में आवश्यक भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने मुकदमों का होगा निपटारा: 12 सितंबर को लगेगी अदालत, सुलह-समझौते से मिलेगा सस्ता और त्वरित न्याय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर सुल्तानपुर, सभी बाहरी न्यायालयों, तहसील मुख्यालयों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में लगेगी। इसके अलावा अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना, गौरीगंज और अमेठी तहसील में भी इसका आयोजन होगा। लोक अदालत में त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती। सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि पक्षकार खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं। आपसी सहमति से ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। जनपदवासी अपने लंबित मामलों को नियत कराने के लिए संबंधित न्यायालय या डीएलएसए कार्यालय, सुल्तानपुर से संपर्क कर सकते हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसमें सिविल, उत्तराधिकार, बैंक ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन, पारिवारिक-वैवाहिक, नगर निगम/पालिका, श्रम, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, सर्विस मैटर्स, मनरेगा, व्यापार कर, वजन-मापतौल, वन अधिनियम, उपभोक्ता फोरम, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, विद्युत-जल, आर्बिट्रेशन, आपदा राहत और यातायात चालानी वाद जैसे मामले शामिल हैं।2
- नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत गऊघाट गढ़वा में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शव राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि सुबह करीब छह बजे बिजलीपुर ग्राम प्रधान ने स्थानीय चौकी प्रभारी लालगोपालगंज एवं नवाबगंज थाना क्षेत्र को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह अपने सहयोगी उपनिरीक्षक शुभम सिंह और कांस्टेबल राजेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पेड़ के नीचे एक जोड़ी स्लीपर चप्पल भी मिली है। मृतक हाफ काली टी-शर्ट तथा सफेद पट्टी वाली काली लोअर पहन रखा था ।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग मृतक की पहचान करने का प्रयास करते रहे। स्थानीय चौकी प्रभारी और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4