कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन ढाई कुंतल राशन के साथ 5100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया मदद का हाथ अयोध्या/बीकापुर। तहसील बीकापुर क्षेत्र की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय का कच्चा मकान गिर जाने के बाद परिवार के सामने उत्पन्न संकट में जन सेवा अधिकार संगठन सहारा बनकर सामने आया। संगठन एवं सहयोगी सदस्यों ने जरूरतमंद परिवार की स्थिति को देखते हुए ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मकान गिर जाने से परिवार के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। ऐसे मुश्किल समय में संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगी सदस्यों ने परिवार की मदद करते हुए मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद, असहाय और पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने कहा कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के समक्ष उठाकर समाधान कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, ग्राम प्रधान पुजारी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह तथा कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन ढाई कुंतल राशन के साथ 5100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया मदद का हाथ अयोध्या/बीकापुर। तहसील बीकापुर क्षेत्र की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय का कच्चा मकान गिर जाने के बाद परिवार के सामने उत्पन्न संकट में जन सेवा अधिकार संगठन सहारा बनकर सामने आया। संगठन एवं सहयोगी सदस्यों ने जरूरतमंद परिवार की स्थिति को देखते हुए ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मकान गिर जाने से परिवार के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। ऐसे मुश्किल समय में संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगी सदस्यों ने परिवार की मदद करते हुए मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद, असहाय और पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने कहा कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के समक्ष उठाकर समाधान कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, ग्राम प्रधान पुजारी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह तथा कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
- जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन, ढाई कुंतल राशन व 5100 रुपये आर्थिक कि मदद अयोध्या/बीकापुर। जन सेवा अधिकार संगठन ने जनहित एवं सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। अयोध्या तहसील बीकापुर की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय की यथास्थिति सहायता करते हुए संगठन एवं सहयोगी सदस्यों की ओर से ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास भी किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, पुजारी मिश्रा ग्राम प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।1
- पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश अमेठी।आज दिनांक 11.09.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया।परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का परीक्षण करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेस में तैयार भोजन को ग्रहण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में आवश्यक भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- पांच लाख से अधिक के जेवरात, घरेलू बर्तन और 1.80 लाख रुपए नकद बरामद; एसपी ने किया खुलासा पुलिस ने नाबालिग समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार अमेठी। बंद घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गौरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात, घरेलू बर्तन और 1,80,100 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नाबालिग को बाल अपचारी के तौर पर निगरानी में भेजा गया है। गुरुवार को पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी सरवणन टी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों बंद घरों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने असैदापुर निवासी वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी, दुलारे खान पुत्र गुफरान और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 16 जोड़ी बिछिया, आठ जोड़ी पायल, तीन कटोरे, तीन गिलास, तीन सफेद धातु के चम्मच, चार अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, दो बाला, दो लॉकेट समेत अन्य घरेलू बर्तन और 1,80,100 रुपए नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में दो घरों में चोरी की बात कबूली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर कुछ दिन पहले माधवपुर, जेठू मवई और मोहल्ला अहिरन माधवपुर समेत दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अब आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में वैभव तिवारी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। दोनों बालिग आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि नाबालिग को बाल अपचारी के रूप में पुलिस निगरानी में भेजा गया है। एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आगे गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।1
- अमेठी में चार चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी निगरानी में पांच लाख के आभूषण, नकदी और पीतल के बर्तन बरामद गौरीगंज। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस ने चार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के आभूषण, 18,100 रुपये नकद और तीन बोरियों में घरेलू उपयोग के पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव तिवारी (20) पुत्र करुणा शंकर तिवारी और दुलारे खान (21) पुत्र मो. गुफरान, दोनों निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर गौरीगंज के माधवपुर, जेठू मवई के पूरे पराग तिवारी और पूरे अहिरन माधवपुर में अलग-अलग समय पर बंद मकानों को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 16 जोड़ी बिछिया, 8 जोड़ी पायल, 4 अंगूठियां, मंगलसूत्र, दो बाला, दो लॉकेट सहित अन्य आभूषण, सफेद धातु के कटोरे, गिलास व चम्मच तथा 18,100 रुपये नकद बरामद किए। दिन में करते थे रेकी, रात में बंद मकानों को बनाते थे निशाना पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में घूमकर एकांत और सूनसान स्थानों पर स्थित बंद मकानों की रेकी करते थे। घर के बंद होने की पुष्टि के बाद मौका पाकर खिड़की या दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर दाखिल होते और जेवरात, नकदी व घरेलू सामान चोरी कर आपस में बांट लेते थे। गौरीगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी से संबंधित चार मुकदमे दर्ज किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकरन सिंह, दिवाकर, जुनैद खान, कृपाशंकर यादव समेत 11 पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी वैभव तिवारी के खिलाफ वर्ष 2023 में गौरीगंज थाने में एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।1
- जन्मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे हिमांशु अग्रवाल, उपहार देकर बांटी खुशियां जन्मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे हिमांशु अग्रवाल, उपहार देकर बांटी खुशियां अमेठी। हिमांशु अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताकर इसे खास अंदाज में मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का छोटा-सा प्रयास किया। बच्चों की खुशी और मासूम मुस्कान ने उनके विशेष दिन को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के साथ खुशियां साझा करना उनके लिए जन्मदिन का सबसे सुखद अनुभव रहा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो और उनके जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया समेत अन्य लोग शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने हिमांशु अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के बीच किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।1
- गोवंश से रोज हादसे, कुत्तों-बंदरों ने बढ़ाई दहशत; जंग खा रहा केटल कैचर, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *लम्भुआ में आवारा पशुओं का आतंक: जनता सड़क पर, नगर पंचायत बेखबर* जितेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर लम्भुआ नगर पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या अब महज परेशानी नहीं, बल्कि जनता की जान पर मंडराता खतरा बनती जा रही है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे छुट्टा गोवंश से आए दिन हादसे होने के आरोप हैं। वहीं अब आवारा कुत्तों और बंदरों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सवाल यह है कि आखिर नगर पंचायत की जिम्मेदारी कब जागेगी और जनता को राहत कब मिलेगी नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों और गलियों में आवारा गोवंश का जमावड़ा आम बात हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन गोवंश से टकराकर राहगीर घायल हो रहे हैं। कई मामलों में लोगों के हाथ-पैर तक टूटने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। *गोवंश के बाद कुत्ते-बंदर भी बने मुसीबत* आवारा गोवंश की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों के सामने अब कुत्तों और बंदरों का आतंक भी खड़ा हो गया है। कुत्तों के झुंड राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं तो बंदर घरों और दुकानों में घुसकर सामान उठाने और लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आते। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। *कैटल कैचर मौजूद, फिर भी समस्या जस की तस* सबसे बड़ा सवाल नगर पंचायत के केटल कैचर वाहन को लेकर खड़ा हो रहा है। नगर पंचायत के पास वाहन होने के बावजूद उसके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन लंबे समय से खड़ा है और उपयोग के अभाव में जंग खा रहा है।ऐसे में सवाल सीधा है—जब संसाधन मौजूद हैं तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा *अधिकारी कहते हैं 'आवारा पशु नहीं', तो फिर हादसे किससे* नगरवासियों के बीच यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि यदि नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा पशु नहीं हैं, तो हर दिन सड़कों पर दिखाई देने वाले गोवंश आखिर किसके हैं और उनसे होने वाले हादसों की जिम्मेदारी किसकी हैजनता अब सवाल पूछ रही है कि उसने नगर पंचायत अध्यक्ष को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद में चुना था, लेकिन सुविधा के नाम पर आखिर उसे क्या मिल रहा है? कभी छुट्टा गोवंश का खतरा, कभी कुत्तों का डर और कभी बंदरों का आतंक—आखिर नगर की जनता कब तक इनसे जंग लड़ती रहेगी *हाईकोर्ट के आदेश का भी उठ रहा सवाल* आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में न्यायालय द्वारा स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों का भी हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में यदि नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है तो जिम्मेदारी तय करने और प्रभावी कार्यवाही करने की जरूरत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कराने, आवारा गोवंश, कुत्तों और बंदरों के खिलाफ अभियान चलाने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।अब सवाल सिर्फ आवारा पशुओं का नहीं, नगर पंचायत की जवाबदेही का है।क्या जिलाधिकारी इस मामले में कार्यवाही करेंगे या फिर जनता की यह समस्या भी कागजी कार्यवाही और आश्वासनों के बीच दबकर रह जाएगी?3
- प्रेमी से नाराज प्रेमिका मोबाइल टॉवर पर चढ़ी सुल्तानपुर में डायल 112 को फोन कर दी जानकारी, पुलिस ने मां को बुलाया सुल्तानपुर में एक प्रेमिका गुरुवार रात करीब 9 बजे एक अधूरे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसने खुद डायल 112 पर फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। यह घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजेथुआ धाम से 200 मीटर दूर हुई। जानकारी के अनुसार, करौंदीकला थाना क्षेत्र के पाकड़पुर निवासी 23 वर्षीय नाजिया बेगम का उसी थाना क्षेत्र के एक गांव के आदर्श सिंह से प्यार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, वह आदर्श के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। आदर्श पहले से शादीशुदा है। जब नाजिया ने उस पर शादी का दबाव बनाया, तो आदर्श उसे नजरअंदाज करने लगा। इससे नाराज होकर नाजिया दोपहर बाद घर से दूर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजेथुआ धाम पहुंच गई। रात होने पर वह खुद ही अधूरे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और वहां से डायल 112 पर कॉल कर जानकारी दी। हालांकि, करीब डेढ़ घंटे से हो रही तेज बारिश के कारण पुलिस को बचाव कार्य में दिक्कत आई। इस दौरान वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि लड़की की मां को मौके पर बुलाया गया है। मां अब लड़की को मनाने में लगी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया जाएगा।1
- दिन में ताला बंद घसरों क़ी करते थे रेकी, रात में खिड़की तोड़कर या छत के रास्ते घुस करते थे चोरी अमेठी में चोरी के एक ऐसे गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जिसकी चोरी करने की तरकीब जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। गैंग के सदस्य दिन में गांव-मोहल्लों में घूमकर बंद दरवाजों वाले मकानों की तलाश करते थे। इसके बाद आसपास खेल रहे छोटे बच्चों से बेहद सामान्य अंदाज में पूछताछ कर घर के लोगों की पूरी जानकारी जुटाते थे। पूछते थे—घर वाले कहां गए हैं, कब गए हैं और कब लौटेंगे? बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर शातिर चोर तय करते थे कि कौन सा मकान उनके लिए आसान निशाना है। इसके बाद रात का इंतजार किया जाता था। मौका मिलते ही खिड़की तोड़कर या छत के रास्ते मकान में दाखिल होते और जेवरात, नकदी और घरेलू सामान समेटकर फरार हो जाते थे। खास बात यह थी कि गैंग ने अपनी रेकी में एक किशोर को भी शामिल कर रखा था। बताया जा रहा है कि रेकी के दौरान वह आसपास के बच्चों से घुल-मिलकर मकान और उसके परिवार से जुड़ी जानकारी हासिल करता था। इसके बाद उसी जानकारी के आधार पर चोरी की रणनीति तैयार की जाती थी। मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी और दुलारे खान पुत्र मोहम्मद गुफरान, दोनों निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज, अमेठी के रूप में हुई है। तीसरे किशोर को नियमानुसार निगरानी में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने गौरीगंज के मोहल्ला माधवपुर, जेठू मवई के पूरे पराग तिवारी और गौरीगंज के पूरे अहिरन माधवपुर इलाके में अलग-अलग मकानों में चोरी करने की बात कबूल की है। इन घटनाओं में मकानों से जेवरात, घरेलू बर्तन और नकदी चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात व घरेलू सामान और 18,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने और कितने मकानों को अपना निशाना बनाया था।3
- पम्प आपरेटरो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन संविदा कर्मी की तरह सुविधा की किया मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप उन्हें भी निश्चित मजदूरी के साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किए जाने की मांग की है।1