गोवंश से रोज हादसे, कुत्तों-बंदरों ने बढ़ाई दहशत; जंग खा रहा केटल कैचर, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *लम्भुआ में आवारा पशुओं का आतंक: जनता सड़क पर, नगर पंचायत बेखबर* जितेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर लम्भुआ नगर पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या अब महज परेशानी नहीं, बल्कि जनता की जान पर मंडराता खतरा बनती जा रही है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे छुट्टा गोवंश से आए दिन हादसे होने के आरोप हैं। वहीं अब आवारा कुत्तों और बंदरों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सवाल यह है कि आखिर नगर पंचायत की जिम्मेदारी कब जागेगी और जनता को राहत कब मिलेगी नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों और गलियों में आवारा गोवंश का जमावड़ा आम बात हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन गोवंश से टकराकर राहगीर घायल हो रहे हैं। कई मामलों में लोगों के हाथ-पैर तक टूटने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। *गोवंश के बाद कुत्ते-बंदर भी बने मुसीबत* आवारा गोवंश की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों के सामने अब कुत्तों और बंदरों का आतंक भी खड़ा हो गया है। कुत्तों के झुंड राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं तो बंदर घरों और दुकानों में घुसकर सामान उठाने और लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आते। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। *कैटल कैचर मौजूद, फिर भी समस्या जस की तस* सबसे बड़ा सवाल नगर पंचायत के केटल कैचर वाहन को लेकर खड़ा हो रहा है। नगर पंचायत के पास वाहन होने के बावजूद उसके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन लंबे समय से खड़ा है और उपयोग के अभाव में जंग खा रहा है।ऐसे में सवाल सीधा है—जब संसाधन मौजूद हैं तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा *अधिकारी कहते हैं 'आवारा पशु नहीं', तो फिर हादसे किससे* नगरवासियों के बीच यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि यदि नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा पशु नहीं हैं, तो हर दिन सड़कों पर दिखाई देने वाले गोवंश आखिर किसके हैं और उनसे होने वाले हादसों की जिम्मेदारी किसकी हैजनता अब सवाल पूछ रही है कि उसने नगर पंचायत अध्यक्ष को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद में चुना था, लेकिन सुविधा के नाम पर आखिर उसे क्या मिल रहा है? कभी छुट्टा गोवंश का खतरा, कभी कुत्तों का डर और कभी बंदरों का आतंक—आखिर नगर की जनता कब तक इनसे जंग लड़ती रहेगी *हाईकोर्ट के आदेश का भी उठ रहा सवाल* आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में न्यायालय द्वारा स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों का भी हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में यदि नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है तो जिम्मेदारी तय करने और प्रभावी कार्यवाही करने की जरूरत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कराने, आवारा गोवंश, कुत्तों और बंदरों के खिलाफ अभियान चलाने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।अब सवाल सिर्फ आवारा पशुओं का नहीं, नगर पंचायत की जवाबदेही का है।क्या जिलाधिकारी इस मामले में कार्यवाही करेंगे या फिर जनता की यह समस्या भी कागजी कार्यवाही और आश्वासनों के बीच दबकर रह जाएगी?
गोवंश से रोज हादसे, कुत्तों-बंदरों ने बढ़ाई दहशत; जंग खा रहा केटल कैचर, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *लम्भुआ में आवारा पशुओं का आतंक: जनता सड़क पर, नगर पंचायत बेखबर* जितेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर लम्भुआ नगर पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या अब महज परेशानी नहीं, बल्कि जनता की जान पर मंडराता खतरा बनती जा रही है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे छुट्टा गोवंश से आए दिन हादसे होने के आरोप हैं। वहीं अब आवारा कुत्तों और बंदरों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सवाल यह है कि आखिर नगर पंचायत की जिम्मेदारी कब जागेगी और जनता को राहत कब मिलेगी नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों और गलियों में आवारा गोवंश का जमावड़ा आम बात हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन गोवंश से टकराकर राहगीर घायल हो रहे हैं। कई मामलों में लोगों के हाथ-पैर तक टूटने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। *गोवंश के बाद कुत्ते-बंदर भी बने मुसीबत* आवारा गोवंश की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों के सामने अब कुत्तों और बंदरों का आतंक भी खड़ा हो गया है। कुत्तों
के झुंड राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं तो बंदर घरों और दुकानों में घुसकर सामान उठाने और लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आते। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। *कैटल कैचर मौजूद, फिर भी समस्या जस की तस* सबसे बड़ा सवाल नगर पंचायत के केटल कैचर वाहन को लेकर खड़ा हो रहा है। नगर पंचायत के पास वाहन होने के बावजूद उसके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन लंबे समय से खड़ा है और उपयोग के अभाव में जंग खा रहा है।ऐसे में सवाल सीधा है—जब संसाधन मौजूद हैं तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा *अधिकारी कहते हैं 'आवारा पशु नहीं', तो फिर हादसे किससे* नगरवासियों के बीच यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि यदि नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा पशु नहीं हैं, तो हर दिन सड़कों पर दिखाई देने वाले गोवंश आखिर किसके हैं और उनसे होने वाले हादसों की जिम्मेदारी किसकी हैजनता अब सवाल पूछ रही है
कि उसने नगर पंचायत अध्यक्ष को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद में चुना था, लेकिन सुविधा के नाम पर आखिर उसे क्या मिल रहा है? कभी छुट्टा गोवंश का खतरा, कभी कुत्तों का डर और कभी बंदरों का आतंक—आखिर नगर की जनता कब तक इनसे जंग लड़ती रहेगी *हाईकोर्ट के आदेश का भी उठ रहा सवाल* आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में न्यायालय द्वारा स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों का भी हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में यदि नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है तो जिम्मेदारी तय करने और प्रभावी कार्यवाही करने की जरूरत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कराने, आवारा गोवंश, कुत्तों और बंदरों के खिलाफ अभियान चलाने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।अब सवाल सिर्फ आवारा पशुओं का नहीं, नगर पंचायत की जवाबदेही का है।क्या जिलाधिकारी इस मामले में कार्यवाही करेंगे या फिर जनता की यह समस्या भी कागजी कार्यवाही और आश्वासनों के बीच दबकर रह जाएगी?
- राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने मुकदमों का होगा निपटारा: 12 सितंबर को लगेगी अदालत, सुलह-समझौते से मिलेगा सस्ता और त्वरित न्याय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर सुल्तानपुर, सभी बाहरी न्यायालयों, तहसील मुख्यालयों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में लगेगी। इसके अलावा अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना, गौरीगंज और अमेठी तहसील में भी इसका आयोजन होगा। लोक अदालत में त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती। सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि पक्षकार खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं। आपसी सहमति से ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। जनपदवासी अपने लंबित मामलों को नियत कराने के लिए संबंधित न्यायालय या डीएलएसए कार्यालय, सुल्तानपुर से संपर्क कर सकते हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसमें सिविल, उत्तराधिकार, बैंक ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन, पारिवारिक-वैवाहिक, नगर निगम/पालिका, श्रम, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, सर्विस मैटर्स, मनरेगा, व्यापार कर, वजन-मापतौल, वन अधिनियम, उपभोक्ता फोरम, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, विद्युत-जल, आर्बिट्रेशन, आपदा राहत और यातायात चालानी वाद जैसे मामले शामिल हैं।2
- कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन ढाई कुंतल राशन के साथ 5100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया मदद का हाथ अयोध्या/बीकापुर। तहसील बीकापुर क्षेत्र की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय का कच्चा मकान गिर जाने के बाद परिवार के सामने उत्पन्न संकट में जन सेवा अधिकार संगठन सहारा बनकर सामने आया। संगठन एवं सहयोगी सदस्यों ने जरूरतमंद परिवार की स्थिति को देखते हुए ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मकान गिर जाने से परिवार के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। ऐसे मुश्किल समय में संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगी सदस्यों ने परिवार की मदद करते हुए मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद, असहाय और पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने कहा कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के समक्ष उठाकर समाधान कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, ग्राम प्रधान पुजारी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह तथा कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।1
- रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 10.09.2026* रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीज जायसवाल द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूदध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-478/2026 धारा-115(2),308(5),352,351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुमन्त कुमार यादव उर्फ गोरे लाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी ग्राम महेदवा पो0 पल्हीपुर थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर को अलीपुर मोड से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । संक्षिप्त घटना- अभियुक्तगण द्वारा वादी घनश्याम सोनकर पुत्र रामसागर निवासी करौंदिया जनपद सुलतानपुर की जमीन पर जबरन कब्जा कर उस कब्जा को छोडनें के नाम पर उससे रंगदारी की मांग की गई। माँग की रकम न देने पर अभियुक्तगण द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी। वादी मुकदमा घनश्याम सोनकर उपरोक्त द्वारा यह भी बताया गया कि अभियुक्त सुमन्त यादव उर्फ गौरेलाल यादव दबंग किस्म का व्यक्ति है इसके द्वारा और भी कई लोगों की जमीन पर कब्जा किया गया है तथा लोगों से रंगदारी की माँग की जाती है , न देने पर कई लोगों के साथ मारपीट की घटना भी की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- अभियुक्त सुमन्त कुमार यादव उर्फ गोरे लाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी ग्राम महेदवा पो0 पल्हीपुर थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर अपराधिक इतिहास- सुमन्त यादव उर्फ गोरे लाल यादव पुत्र राम लखन यादव निवासीलाली का पुरवा मजरा पल्हीपुर थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर 1.मु0अ0सं0-714/19 धारा 147/148/308/452/323/506 भादवि थाना को0 नगर सुलतानपुर 2.मु0अ0सं0-803/22 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)द,ध एसीएसटी एक्ट थाना को0 नगर सुलतानपुर 3.मु0अ0सं0-531/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना को0 नगर सुलतानपुर 4.मु0अ0सं0-411/26 धारा 115(2)/352/351(3)/3(5) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर सुलतानपुर 5.मु0अ0सं0-467/2026 धारा 192/299/329(3) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर सुलतानपुर 6. मु0अ0सं0-478/2026 धारा 115(2)/308(5)/352,351(3) बी0एन0एस0 व 3(2)(5) एससी/एसटी थाना को0 नगर सुलतानपुर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-* 1- उ0नि0 विनोद कुमार पटेल 2- हे0का0 जितेन्द्र कनौजिया1
- इतिहास में पहली बार काशी विश्वनाथ जो बनारस से चलकर नई दिल्ली को 6:30 घंटे लेट आई है2
- *बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन:* *जुम्मा मस्जिद पर हुआ कार्यक्रम, विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे* जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में जुम्मा मस्जिद पर बृहस्पतिवार रात जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुम्मा मस्जिद बड़ागांव के इमाम मौलाना मुफ्ती अजीजुल हसन ने की। इसका आर्थिक भार सभी ग्रामवासियों ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना नसीम सुल्तानपुरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कारी अबू सहमा आजमी ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शमीम आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि अहमद समीम हलिमी गुरैनी जौनपुर ने अपने भाषण से लोगों को संबोधित किया। जलसे के दौरान इस्लामी शायर असद माहुली ने नातिया कलाम से खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, इस्लामी शायर मुजम्मिल हयात और सरताज आलम ने नबी व सहाबा पर अशआर पढ़े। बबलू इलेक्ट्रीशियन ने पूरे जलसागाह को लाइटों से सजाया, जो रात में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे, जिससे आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 के धर्मेंद्र कुमार यादव, शाहबाज हाशमी, मोहम्मद जीशान, इश्तियाक मंसूरी, मोहम्मद सलीम, शाहबाज कुरैशी, लाल मोहम्मद अंसारी, मोइन हाशमी, शिवलू खान, मोहम्मद खालिद फहद समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल होने पर जुम्मा मस्जिद कमेटी ने सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का आभार जताया।2
- आमने-सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके दौरान फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े 05 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बाइट:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।एंकर आउट्रो:फायरिंग की इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पांच अभियुक्त हिरासत में लिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।स्क्रीन पर टेक्स्ट:🔴 करंजाकला तिराहा फायरिंग मामला➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई➡️ 05 अभियुक्त हिरासत में➡️ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज➡️ अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी1
- *यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है* • पिछले दिनों मैनपुरी में यूपी पुलिस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वीडियो अखिलेश यादव को दे देना. • अखिलेश यादव ने इस बात को पकड़ लिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं" कल अखिलेश ने ललितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्वीर ट्वीट की और लिखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.." आज उस कार्यकर्ता को स्टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव दिया.1
- प्रेमी से नाराज प्रेमिका मोबाइल टॉवर पर चढ़ी सुल्तानपुर में डायल 112 को फोन कर दी जानकारी, पुलिस ने मां को बुलाया सुल्तानपुर में एक प्रेमिका गुरुवार रात करीब 9 बजे एक अधूरे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसने खुद डायल 112 पर फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। यह घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजेथुआ धाम से 200 मीटर दूर हुई। जानकारी के अनुसार, करौंदीकला थाना क्षेत्र के पाकड़पुर निवासी 23 वर्षीय नाजिया बेगम का उसी थाना क्षेत्र के एक गांव के आदर्श सिंह से प्यार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, वह आदर्श के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। आदर्श पहले से शादीशुदा है। जब नाजिया ने उस पर शादी का दबाव बनाया, तो आदर्श उसे नजरअंदाज करने लगा। इससे नाराज होकर नाजिया दोपहर बाद घर से दूर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजेथुआ धाम पहुंच गई। रात होने पर वह खुद ही अधूरे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और वहां से डायल 112 पर कॉल कर जानकारी दी। हालांकि, करीब डेढ़ घंटे से हो रही तेज बारिश के कारण पुलिस को बचाव कार्य में दिक्कत आई। इस दौरान वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि लड़की की मां को मौके पर बुलाया गया है। मां अब लड़की को मनाने में लगी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया जाएगा।1
- जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन, ढाई कुंतल राशन व 5100 रुपये आर्थिक कि मदद अयोध्या/बीकापुर। जन सेवा अधिकार संगठन ने जनहित एवं सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। अयोध्या तहसील बीकापुर की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय की यथास्थिति सहायता करते हुए संगठन एवं सहयोगी सदस्यों की ओर से ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास भी किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, पुजारी मिश्रा ग्राम प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।1