logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है* • प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना. • अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं" कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.." आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया.

8 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

*यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है* • प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना. • अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं" कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.." आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *बीडीओ ने पांच गो आश्रय स्थलों का किया औचक निरीक्षण* पट्टी। गो आश्रय स्थलों पर मिल रही शिकायतों के बीच खंड विकास अधिकारी राजीव पाण्डेय ने सोमवार को विकासखंड क्षेत्र के पांच अस्थाई गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईया, दिलीपपुर, प्रेमधर पट्टी, सांगापट्टी और परानपुर स्थित गो आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजीव पाण्डेय ने चारा, पानी, भूसा और मेंटेनेंस रजिस्टर की जांच की। उन्होंने गोवंशों को अपने हाथों से चारा खिलाने के साथ माला पहनाकर तिलक भी लगाया। इस दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को जल्द दूर करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। बीडीओ ने गो आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *बीडीओ ने पांच गो आश्रय स्थलों का किया औचक निरीक्षण*
पट्टी। गो आश्रय स्थलों पर मिल रही शिकायतों के बीच खंड विकास अधिकारी राजीव पाण्डेय ने सोमवार को विकासखंड क्षेत्र के पांच अस्थाई गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईया, दिलीपपुर, प्रेमधर पट्टी, सांगापट्टी और परानपुर स्थित गो आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजीव पाण्डेय ने चारा, पानी, भूसा और मेंटेनेंस रजिस्टर की जांच की। उन्होंने गोवंशों को अपने हाथों से चारा खिलाने के साथ माला पहनाकर तिलक भी लगाया। इस दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को जल्द दूर करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।
बीडीओ ने गो आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत शाहजमालपुर बार्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कर 01 पुलिसकर्मी को घायल करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार /अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में -* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस की बाइट-*
    1
    *थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत शाहजमालपुर बार्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कर 01 पुलिसकर्मी को घायल करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार /अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में -*

*क्षेत्राधिकारी कुण्डा  शिव नारायन वैस की बाइट-*
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • जौनपुर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत जौनपुर के थाना लाइनबाजार क्षेत्र के रामदयालगंज में पूर्व की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की बाइट।
    1
    जौनपुर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत

जौनपुर के थाना लाइनबाजार क्षेत्र के रामदयालगंज में पूर्व की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है।

घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की बाइट।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • *बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन:* *जुम्मा मस्जिद पर हुआ कार्यक्रम, विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे* जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में जुम्मा मस्जिद पर बृहस्पतिवार रात जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुम्मा मस्जिद बड़ागांव के इमाम मौलाना मुफ्ती अजीजुल हसन ने की। इसका आर्थिक भार सभी ग्रामवासियों ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना नसीम सुल्तानपुरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कारी अबू सहमा आजमी ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शमीम आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि अहमद समीम हलिमी गुरैनी जौनपुर ने अपने भाषण से लोगों को संबोधित किया। जलसे के दौरान इस्लामी शायर असद माहुली ने नातिया कलाम से खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, इस्लामी शायर मुजम्मिल हयात और सरताज आलम ने नबी व सहाबा पर अशआर पढ़े। बबलू इलेक्ट्रीशियन ने पूरे जलसागाह को लाइटों से सजाया, जो रात में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे, जिससे आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 के धर्मेंद्र कुमार यादव, शाहबाज हाशमी, मोहम्मद जीशान, इश्तियाक मंसूरी, मोहम्मद सलीम, शाहबाज कुरैशी, लाल मोहम्मद अंसारी, मोइन हाशमी, शिवलू खान, मोहम्मद खालिद फहद समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल होने पर जुम्मा मस्जिद कमेटी ने सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का आभार जताया।
    2
    *बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन:*
*जुम्मा मस्जिद पर हुआ कार्यक्रम, विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे*
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में जुम्मा मस्जिद पर बृहस्पतिवार रात जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जुम्मा मस्जिद बड़ागांव के इमाम मौलाना मुफ्ती अजीजुल हसन ने की। इसका आर्थिक भार सभी ग्रामवासियों ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना नसीम सुल्तानपुरी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कारी अबू सहमा आजमी ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शमीम आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि अहमद समीम हलिमी गुरैनी जौनपुर ने अपने भाषण से लोगों को संबोधित किया।
जलसे के दौरान इस्लामी शायर असद माहुली ने नातिया कलाम से खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, इस्लामी शायर मुजम्मिल हयात और सरताज आलम ने नबी व सहाबा पर अशआर पढ़े।
बबलू इलेक्ट्रीशियन ने पूरे जलसागाह को लाइटों से सजाया, जो रात में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे, जिससे आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 के धर्मेंद्र कुमार यादव, शाहबाज हाशमी, मोहम्मद जीशान, इश्तियाक मंसूरी, मोहम्मद सलीम, शाहबाज कुरैशी, लाल मोहम्मद अंसारी, मोइन हाशमी, शिवलू खान, मोहम्मद खालिद फहद समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल होने पर जुम्मा मस्जिद कमेटी ने सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का आभार जताया।
    user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोवंश से रोज हादसे, कुत्तों-बंदरों ने बढ़ाई दहशत; जंग खा रहा केटल कैचर, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *लम्भुआ में आवारा पशुओं का आतंक: जनता सड़क पर, नगर पंचायत बेखबर* जितेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर लम्भुआ नगर पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या अब महज परेशानी नहीं, बल्कि जनता की जान पर मंडराता खतरा बनती जा रही है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे छुट्टा गोवंश से आए दिन हादसे होने के आरोप हैं। वहीं अब आवारा कुत्तों और बंदरों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सवाल यह है कि आखिर नगर पंचायत की जिम्मेदारी कब जागेगी और जनता को राहत कब मिलेगी नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों और गलियों में आवारा गोवंश का जमावड़ा आम बात हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन गोवंश से टकराकर राहगीर घायल हो रहे हैं। कई मामलों में लोगों के हाथ-पैर तक टूटने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। *गोवंश के बाद कुत्ते-बंदर भी बने मुसीबत* आवारा गोवंश की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों के सामने अब कुत्तों और बंदरों का आतंक भी खड़ा हो गया है। कुत्तों के झुंड राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं तो बंदर घरों और दुकानों में घुसकर सामान उठाने और लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आते। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। *कैटल कैचर मौजूद, फिर भी समस्या जस की तस* सबसे बड़ा सवाल नगर पंचायत के केटल कैचर वाहन को लेकर खड़ा हो रहा है। नगर पंचायत के पास वाहन होने के बावजूद उसके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन लंबे समय से खड़ा है और उपयोग के अभाव में जंग खा रहा है।ऐसे में सवाल सीधा है—जब संसाधन मौजूद हैं तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा *अधिकारी कहते हैं 'आवारा पशु नहीं', तो फिर हादसे किससे* नगरवासियों के बीच यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि यदि नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा पशु नहीं हैं, तो हर दिन सड़कों पर दिखाई देने वाले गोवंश आखिर किसके हैं और उनसे होने वाले हादसों की जिम्मेदारी किसकी हैजनता अब सवाल पूछ रही है कि उसने नगर पंचायत अध्यक्ष को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद में चुना था, लेकिन सुविधा के नाम पर आखिर उसे क्या मिल रहा है? कभी छुट्टा गोवंश का खतरा, कभी कुत्तों का डर और कभी बंदरों का आतंक—आखिर नगर की जनता कब तक इनसे जंग लड़ती रहेगी *हाईकोर्ट के आदेश का भी उठ रहा सवाल* आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में न्यायालय द्वारा स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों का भी हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में यदि नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है तो जिम्मेदारी तय करने और प्रभावी कार्यवाही करने की जरूरत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कराने, आवारा गोवंश, कुत्तों और बंदरों के खिलाफ अभियान चलाने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।अब सवाल सिर्फ आवारा पशुओं का नहीं, नगर पंचायत की जवाबदेही का है।क्या जिलाधिकारी इस मामले में कार्यवाही करेंगे या फिर जनता की यह समस्या भी कागजी कार्यवाही और आश्वासनों के बीच दबकर रह जाएगी?
    3
    गोवंश से रोज हादसे, कुत्तों-बंदरों ने बढ़ाई दहशत; जंग खा रहा केटल कैचर, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
*लम्भुआ में आवारा पशुओं का आतंक: जनता सड़क पर, नगर पंचायत बेखबर*
जितेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
लम्भुआ नगर पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या अब महज परेशानी नहीं, बल्कि जनता की जान पर मंडराता खतरा बनती जा रही है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे छुट्टा गोवंश से आए दिन हादसे होने के आरोप हैं। वहीं अब आवारा कुत्तों और बंदरों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सवाल यह है कि आखिर नगर पंचायत की जिम्मेदारी कब जागेगी और जनता को राहत कब मिलेगी नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों और गलियों में आवारा गोवंश का जमावड़ा आम बात हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन गोवंश से टकराकर राहगीर घायल हो रहे हैं। कई मामलों में लोगों के हाथ-पैर तक टूटने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।
*गोवंश के बाद कुत्ते-बंदर भी बने मुसीबत*
आवारा गोवंश की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों के सामने अब कुत्तों और बंदरों का आतंक भी खड़ा हो गया है। कुत्तों के झुंड राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं तो बंदर घरों और दुकानों में घुसकर सामान उठाने और लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आते। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
*कैटल कैचर मौजूद, फिर भी समस्या जस की तस*
सबसे बड़ा सवाल नगर पंचायत के केटल कैचर वाहन को लेकर खड़ा हो रहा है। नगर पंचायत के पास वाहन होने के बावजूद उसके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन लंबे समय से खड़ा है और उपयोग के अभाव में जंग खा रहा है।ऐसे में सवाल सीधा है—जब संसाधन मौजूद हैं तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा
*अधिकारी कहते हैं 'आवारा पशु नहीं', तो फिर हादसे किससे*
नगरवासियों के बीच यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि यदि नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा पशु नहीं हैं, तो हर दिन सड़कों पर दिखाई देने वाले गोवंश आखिर किसके हैं और उनसे होने वाले हादसों की जिम्मेदारी किसकी हैजनता अब सवाल पूछ रही है कि उसने नगर पंचायत अध्यक्ष को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद में चुना था, लेकिन सुविधा के नाम पर आखिर उसे क्या मिल रहा है? कभी छुट्टा गोवंश का खतरा, कभी कुत्तों का डर और कभी बंदरों का आतंक—आखिर नगर की जनता कब तक इनसे जंग लड़ती रहेगी
*हाईकोर्ट के आदेश का भी उठ रहा सवाल*
आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में न्यायालय द्वारा स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों का भी हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में यदि नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है तो जिम्मेदारी तय करने और प्रभावी कार्यवाही करने की जरूरत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कराने, आवारा गोवंश, कुत्तों और बंदरों के खिलाफ अभियान चलाने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।अब सवाल सिर्फ आवारा पशुओं का नहीं, नगर पंचायत की जवाबदेही का है।क्या जिलाधिकारी इस मामले में कार्यवाही करेंगे या फिर जनता की यह समस्या भी कागजी कार्यवाही और आश्वासनों के बीच दबकर रह जाएगी?
    user_भारत समाचार 72
    भारत समाचार 72
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ये है सरकारी भवन वाह सरकारी व्यवस्था भगवान भरोसे सरकारी नलकूप, दो साल से खराब मोटर कंधई मधुपुर। मंगरौरा ब्लॉक के कंधई मधुपुर गांव में सरकारी नलकूप की मोटर दो साल से खराब पड़ी है। करीब 15 वर्ष पहले स्थापित नलकूप से लगभग दो हजार ग्रामीणों को पेयजल मिलता था, लेकिन मोटर खराब होने से योजना बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने कई बार चंदा जुटाकर मोटर की मरम्मत कराई, लेकिन कुछ समय बाद फिर खराब हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। असगर उर्फ मुन्ने ने बताया कि ग्रामीणों को रोजाना करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नलकूप की मोटर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    1
    ये है सरकारी भवन वाह सरकारी व्यवस्था 


भगवान भरोसे सरकारी नलकूप, दो साल से खराब मोटर
कंधई मधुपुर। मंगरौरा ब्लॉक के कंधई मधुपुर गांव में सरकारी नलकूप की मोटर दो साल से खराब पड़ी है। करीब 15 वर्ष पहले स्थापित नलकूप से लगभग दो हजार ग्रामीणों को पेयजल मिलता था, लेकिन मोटर खराब होने से योजना बंद पड़ी है।

ग्रामीणों ने कई बार चंदा जुटाकर मोटर की मरम्मत कराई, लेकिन कुछ समय बाद फिर खराब हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। असगर उर्फ मुन्ने ने बताया कि ग्रामीणों को रोजाना करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नलकूप की मोटर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पट्टी से घरजा रहे युवक का गाय से टकराकर सड़क हादसा सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर पट्टी, प्रतापगढ़। रात करीब 12 बजे पट्टी से अपने घर की ओर जा रहे 28 वर्षीय अखिलेश गौतम, पुत्र सोमई गौतम, निवासी ग्राम भूसहर, अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गए। गाय से टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश गौतम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे डायल 112 के मुख्य आरक्षी राजू सिंह चालक प्रमोद सिंह की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल अखिलेश गौतम को पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। पट्टी सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉ. के.सी. प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सड़क पर खुले में घूम रहे मवेशी लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों में किसी की जान न जाए। रिपोर्ट — पट्टी, प्रतापगढ़
    2
    पट्टी से घरजा रहे युवक का गाय से टकराकर सड़क हादसा सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर

पट्टी, प्रतापगढ़।
रात करीब 12 बजे पट्टी से अपने घर की ओर जा रहे 28 वर्षीय अखिलेश गौतम, पुत्र सोमई गौतम, निवासी ग्राम भूसहर, अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गए।
गाय से टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश गौतम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे डायल 112 के मुख्य आरक्षी राजू सिंह चालक प्रमोद सिंह की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल अखिलेश गौतम को पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।
पट्टी सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉ. के.सी. प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सड़क पर खुले में घूम रहे मवेशी लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों में किसी की जान न जाए।
रिपोर्ट — पट्टी, प्रतापगढ़
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग लंभुआ* *तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत* *तेज रफ्तार का कहर, परिवार में मचा कोहराम - 5 साल के बेटे और ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ रोड पर करनपुर मठिया के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। लंभुआ की ओर आ रहे ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी लंभुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गिरजेश पुत्र रामजग उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम दहैव गोपाल पट्टी, थाना लंभुआ के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय बेटा, ढाई वर्षीय बेटी और पत्नी अर्चना को छोड़ गया है। पत्नी अर्चना का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कारवाही कर रही है, वही
    3
    ब्रेकिंग लंभुआ* 

*तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत*
*तेज रफ्तार का कहर, परिवार में मचा कोहराम - 5 साल के बेटे और ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया*
*लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ रोड पर करनपुर मठिया के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। लंभुआ की ओर आ रहे ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी लंभुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गिरजेश पुत्र रामजग उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम दहैव गोपाल पट्टी, थाना लंभुआ के रूप में हुई है।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय बेटा, ढाई वर्षीय बेटी और पत्नी अर्चना को छोड़ गया है। पत्नी अर्चना का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कारवाही कर रही है, वही
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.