logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग लंभुआ* *तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत* *तेज रफ्तार का कहर, परिवार में मचा कोहराम - 5 साल के बेटे और ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ रोड पर करनपुर मठिया के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। लंभुआ की ओर आ रहे ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी लंभुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गिरजेश पुत्र रामजग उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम दहैव गोपाल पट्टी, थाना लंभुआ के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय बेटा, ढाई वर्षीय बेटी और पत्नी अर्चना को छोड़ गया है। पत्नी अर्चना का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कारवाही कर रही है, वही

1 day ago
user_सुजीत कुमार
सुजीत कुमार
लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
7b9ee473-988d-4fa1-950e-3cd36a98d499

ब्रेकिंग लंभुआ* *तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत* *तेज रफ्तार का कहर, परिवार में मचा कोहराम - 5 साल के बेटे और ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ रोड पर करनपुर मठिया के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। लंभुआ की ओर आ रहे ई-रिक्शा को पीछे से

आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी लंभुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गिरजेश पुत्र रामजग उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम दहैव गोपाल पट्टी, थाना लंभुआ के रूप

में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय बेटा, ढाई वर्षीय बेटी और पत्नी अर्चना को छोड़ गया है। पत्नी अर्चना का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कारवाही कर रही है, वही

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ये है सरकारी भवन वाह सरकारी व्यवस्था भगवान भरोसे सरकारी नलकूप, दो साल से खराब मोटर कंधई मधुपुर। मंगरौरा ब्लॉक के कंधई मधुपुर गांव में सरकारी नलकूप की मोटर दो साल से खराब पड़ी है। करीब 15 वर्ष पहले स्थापित नलकूप से लगभग दो हजार ग्रामीणों को पेयजल मिलता था, लेकिन मोटर खराब होने से योजना बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने कई बार चंदा जुटाकर मोटर की मरम्मत कराई, लेकिन कुछ समय बाद फिर खराब हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। असगर उर्फ मुन्ने ने बताया कि ग्रामीणों को रोजाना करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नलकूप की मोटर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    1
    ये है सरकारी भवन वाह सरकारी व्यवस्था 


भगवान भरोसे सरकारी नलकूप, दो साल से खराब मोटर
कंधई मधुपुर। मंगरौरा ब्लॉक के कंधई मधुपुर गांव में सरकारी नलकूप की मोटर दो साल से खराब पड़ी है। करीब 15 वर्ष पहले स्थापित नलकूप से लगभग दो हजार ग्रामीणों को पेयजल मिलता था, लेकिन मोटर खराब होने से योजना बंद पड़ी है।

ग्रामीणों ने कई बार चंदा जुटाकर मोटर की मरम्मत कराई, लेकिन कुछ समय बाद फिर खराब हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। असगर उर्फ मुन्ने ने बताया कि ग्रामीणों को रोजाना करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नलकूप की मोटर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन, ढाई कुंतल राशन व 5100 रुपये आर्थिक कि मदद अयोध्या/बीकापुर। जन सेवा अधिकार संगठन ने जनहित एवं सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। अयोध्या तहसील बीकापुर की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय की यथास्थिति सहायता करते हुए संगठन एवं सहयोगी सदस्यों की ओर से ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास भी किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, पुजारी मिश्रा ग्राम प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।
    1
    जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन, ढाई कुंतल राशन व 5100 रुपये आर्थिक कि मदद
अयोध्या/बीकापुर। जन सेवा अधिकार संगठन ने जनहित एवं सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। अयोध्या तहसील बीकापुर की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय की यथास्थिति सहायता करते हुए संगठन एवं सहयोगी सदस्यों की ओर से ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा।
संगठन ने स्पष्ट किया कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास भी किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, पुजारी मिश्रा ग्राम प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे।
सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 10.09.2026* रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीज जायसवाल द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूदध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-478/2026 धारा-115(2),308(5),352,351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुमन्त कुमार यादव उर्फ गोरे लाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी ग्राम महेदवा पो0 पल्हीपुर थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर को अलीपुर मोड से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । संक्षिप्त घटना- अभियुक्तगण द्वारा वादी घनश्याम सोनकर पुत्र रामसागर निवासी करौंदिया जनपद सुलतानपुर की जमीन पर जबरन कब्जा कर उस कब्जा को छोडनें के नाम पर उससे रंगदारी की मांग की गई। माँग की रकम न देने पर अभियुक्तगण द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी। वादी मुकदमा घनश्याम सोनकर उपरोक्त द्वारा यह भी बताया गया कि अभियुक्त सुमन्त यादव उर्फ गौरेलाल यादव दबंग किस्म का व्यक्ति है इसके द्वारा और भी कई लोगों की जमीन पर कब्जा किया गया है तथा लोगों से रंगदारी की माँग की जाती है , न देने पर कई लोगों के साथ मारपीट की घटना भी की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- अभियुक्त सुमन्त कुमार यादव उर्फ गोरे लाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी ग्राम महेदवा पो0 पल्हीपुर थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर अपराधिक इतिहास- सुमन्त यादव उर्फ गोरे लाल यादव पुत्र राम लखन यादव निवासीलाली का पुरवा मजरा पल्हीपुर थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर 1.मु0अ0सं0-714/19 धारा 147/148/308/452/323/506 भादवि थाना को0 नगर सुलतानपुर 2.मु0अ0सं0-803/22 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)द,ध एसीएसटी एक्ट थाना को0 नगर सुलतानपुर 3.मु0अ0सं0-531/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना को0 नगर सुलतानपुर 4.मु0अ0सं0-411/26 धारा 115(2)/352/351(3)/3(5) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर सुलतानपुर 5.मु0अ0सं0-467/2026 धारा 192/299/329(3) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर सुलतानपुर 6. मु0अ0सं0-478/2026 धारा 115(2)/308(5)/352,351(3) बी0एन0एस0 व 3(2)(5) एससी/एसटी थाना को0 नगर सुलतानपुर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-* 1- उ0नि0 विनोद कुमार पटेल 2- हे0का0 जितेन्द्र कनौजिया
    1
    रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक– 10.09.2026*
रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीज जायसवाल द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूदध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-478/2026 धारा-115(2),308(5),352,351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुमन्त कुमार यादव उर्फ गोरे लाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी ग्राम महेदवा पो0 पल्हीपुर थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर को अलीपुर मोड से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
संक्षिप्त घटना- अभियुक्तगण द्वारा वादी घनश्याम सोनकर पुत्र रामसागर निवासी करौंदिया जनपद सुलतानपुर  की जमीन पर जबरन कब्जा कर उस कब्जा को छोडनें के नाम पर उससे रंगदारी की मांग की गई। माँग की रकम न देने पर अभियुक्तगण द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी। वादी मुकदमा घनश्याम सोनकर उपरोक्त द्वारा यह भी बताया गया कि अभियुक्त सुमन्त यादव उर्फ गौरेलाल यादव दबंग किस्म का व्यक्ति है इसके द्वारा और भी कई लोगों की जमीन पर कब्जा किया गया है तथा लोगों से रंगदारी की माँग की जाती है , न देने पर कई लोगों के साथ मारपीट की घटना भी की गयी है ।  
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- अभियुक्त सुमन्त कुमार यादव उर्फ गोरे लाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी ग्राम महेदवा पो0 पल्हीपुर थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर
अपराधिक इतिहास- सुमन्त यादव उर्फ गोरे लाल यादव पुत्र राम लखन यादव निवासीलाली का पुरवा मजरा पल्हीपुर थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर
1.मु0अ0सं0-714/19 धारा 147/148/308/452/323/506 भादवि थाना को0 नगर सुलतानपुर  
2.मु0अ0सं0-803/22 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)द,ध एसीएसटी एक्ट थाना को0 नगर सुलतानपुर
3.मु0अ0सं0-531/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना को0 नगर सुलतानपुर 
4.मु0अ0सं0-411/26 धारा 115(2)/352/351(3)/3(5) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर सुलतानपुर
5.मु0अ0सं0-467/2026 धारा 192/299/329(3) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर सुलतानपुर
6. मु0अ0सं0-478/2026 धारा 115(2)/308(5)/352,351(3) बी0एन0एस0 व 3(2)(5) एससी/एसटी थाना को0 नगर सुलतानपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-* 
1- उ0नि0 विनोद कुमार पटेल 
2- हे0का0 जितेन्द्र कनौजिया
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • जौनपुर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत जौनपुर के थाना लाइनबाजार क्षेत्र के रामदयालगंज में पूर्व की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की बाइट।
    1
    जौनपुर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत

जौनपुर के थाना लाइनबाजार क्षेत्र के रामदयालगंज में पूर्व की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है।

घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की बाइट।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन:* *जुम्मा मस्जिद पर हुआ कार्यक्रम, विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे* जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में जुम्मा मस्जिद पर बृहस्पतिवार रात जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुम्मा मस्जिद बड़ागांव के इमाम मौलाना मुफ्ती अजीजुल हसन ने की। इसका आर्थिक भार सभी ग्रामवासियों ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना नसीम सुल्तानपुरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कारी अबू सहमा आजमी ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शमीम आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि अहमद समीम हलिमी गुरैनी जौनपुर ने अपने भाषण से लोगों को संबोधित किया। जलसे के दौरान इस्लामी शायर असद माहुली ने नातिया कलाम से खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, इस्लामी शायर मुजम्मिल हयात और सरताज आलम ने नबी व सहाबा पर अशआर पढ़े। बबलू इलेक्ट्रीशियन ने पूरे जलसागाह को लाइटों से सजाया, जो रात में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे, जिससे आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 के धर्मेंद्र कुमार यादव, शाहबाज हाशमी, मोहम्मद जीशान, इश्तियाक मंसूरी, मोहम्मद सलीम, शाहबाज कुरैशी, लाल मोहम्मद अंसारी, मोइन हाशमी, शिवलू खान, मोहम्मद खालिद फहद समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल होने पर जुम्मा मस्जिद कमेटी ने सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का आभार जताया।
    2
    *बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन:*
*जुम्मा मस्जिद पर हुआ कार्यक्रम, विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे*
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में जुम्मा मस्जिद पर बृहस्पतिवार रात जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जुम्मा मस्जिद बड़ागांव के इमाम मौलाना मुफ्ती अजीजुल हसन ने की। इसका आर्थिक भार सभी ग्रामवासियों ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना नसीम सुल्तानपुरी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कारी अबू सहमा आजमी ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शमीम आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि अहमद समीम हलिमी गुरैनी जौनपुर ने अपने भाषण से लोगों को संबोधित किया।
जलसे के दौरान इस्लामी शायर असद माहुली ने नातिया कलाम से खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, इस्लामी शायर मुजम्मिल हयात और सरताज आलम ने नबी व सहाबा पर अशआर पढ़े।
बबलू इलेक्ट्रीशियन ने पूरे जलसागाह को लाइटों से सजाया, जो रात में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे, जिससे आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 के धर्मेंद्र कुमार यादव, शाहबाज हाशमी, मोहम्मद जीशान, इश्तियाक मंसूरी, मोहम्मद सलीम, शाहबाज कुरैशी, लाल मोहम्मद अंसारी, मोइन हाशमी, शिवलू खान, मोहम्मद खालिद फहद समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल होने पर जुम्मा मस्जिद कमेटी ने सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का आभार जताया।
    user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सम्मनपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की आत्महत्या, बीमारी से परेशान होकर उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी।
    1
    सम्मनपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की आत्महत्या, बीमारी से परेशान होकर उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी।
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • *यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है* • प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना. • अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं" कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.." आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया.
    1
    *यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है*

• प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना.

• अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं"

कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.."
आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया.
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने मुकदमों का होगा निपटारा: 12 सितंबर को लगेगी अदालत, सुलह-समझौते से मिलेगा सस्ता और त्वरित न्याय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर सुल्तानपुर, सभी बाहरी न्यायालयों, तहसील मुख्यालयों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में लगेगी। इसके अलावा अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना, गौरीगंज और अमेठी तहसील में भी इसका आयोजन होगा। लोक अदालत में त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती। सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि पक्षकार खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं। आपसी सहमति से ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। जनपदवासी अपने लंबित मामलों को नियत कराने के लिए संबंधित न्यायालय या डीएलएसए कार्यालय, सुल्तानपुर से संपर्क कर सकते हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसमें सिविल, उत्तराधिकार, बैंक ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन, पारिवारिक-वैवाहिक, नगर निगम/पालिका, श्रम, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, सर्विस मैटर्स, मनरेगा, व्यापार कर, वजन-मापतौल, वन अधिनियम, उपभोक्ता फोरम, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, विद्युत-जल, आर्बिट्रेशन, आपदा राहत और यातायात चालानी वाद जैसे मामले शामिल हैं।
    2
    राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने मुकदमों का होगा निपटारा: 12 सितंबर को लगेगी अदालत, सुलह-समझौते से मिलेगा सस्ता और त्वरित न्याय

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर सुल्तानपुर, सभी बाहरी न्यायालयों, तहसील मुख्यालयों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में लगेगी। इसके अलावा अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना, गौरीगंज और अमेठी तहसील में भी इसका आयोजन होगा।
लोक अदालत में त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती।
सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि पक्षकार खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं। आपसी सहमति से ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। जनपदवासी अपने लंबित मामलों को नियत कराने के लिए संबंधित न्यायालय या डीएलएसए कार्यालय, सुल्तानपुर से संपर्क कर सकते हैं।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा।
इसमें सिविल, उत्तराधिकार, बैंक ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन, पारिवारिक-वैवाहिक, नगर निगम/पालिका, श्रम, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, सर्विस मैटर्स, मनरेगा, व्यापार कर, वजन-मापतौल, वन अधिनियम, उपभोक्ता फोरम, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, विद्युत-जल, आर्बिट्रेशन, आपदा राहत और यातायात चालानी वाद जैसे मामले शामिल हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प आज दिनांक - 10-09-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - मा. शोभनाथ चौधरी जी मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल, विशिष्ट अतिथि - मा.जयनाथ बिंद जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, डॉ संजय गौतम जी विधानसभा प्रभारी, सुनील कुमार गौतम जी विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर, मा . त्रिवेणी विश्वकर्मा जी विधानसभा उपाध्यक्ष , रोहित कुमार एडवोकेट विधानसभा महासचिव, सत्य प्रकाश त्यागी जी पूर्व मंडल प्रभारी, रत्नेश बौद्ध जी पूर्व जिला सचिव, अरविंद गौतम जी सेक्टर अध्यक्ष, ओमप्रकाश गौतम (पिंटू) नेता, बैजनाथ गौतम (लोहा) मिशन गायक, आकाश गौतम अज्जू, रतिराम गौतम, हरिश्चंद्र गौतम पूर्व सेक्टर अध्यक्ष, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं समर्थक कार्यक्रम में उपस्थित थे।
    1
    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प 
आज दिनांक - 10-09-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की
समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - मा. शोभनाथ चौधरी जी मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल, विशिष्ट अतिथि - मा.जयनाथ बिंद जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, डॉ संजय गौतम जी विधानसभा प्रभारी, सुनील कुमार गौतम जी विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर, मा . त्रिवेणी विश्वकर्मा जी विधानसभा उपाध्यक्ष , रोहित कुमार एडवोकेट विधानसभा महासचिव, सत्य प्रकाश त्यागी जी पूर्व मंडल प्रभारी, रत्नेश बौद्ध जी पूर्व जिला सचिव, अरविंद गौतम जी सेक्टर अध्यक्ष, ओमप्रकाश गौतम (पिंटू) नेता, बैजनाथ गौतम (लोहा) मिशन गायक, आकाश गौतम अज्जू, रतिराम गौतम,  हरिश्चंद्र गौतम पूर्व सेक्टर अध्यक्ष, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं समर्थक कार्यक्रम में उपस्थित थे।
    user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.