logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन:* *जुम्मा मस्जिद पर हुआ कार्यक्रम, विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे* जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में जुम्मा मस्जिद पर बृहस्पतिवार रात जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुम्मा मस्जिद बड़ागांव के इमाम मौलाना मुफ्ती अजीजुल हसन ने की। इसका आर्थिक भार सभी ग्रामवासियों ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना नसीम सुल्तानपुरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कारी अबू सहमा आजमी ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शमीम आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि अहमद समीम हलिमी गुरैनी जौनपुर ने अपने भाषण से लोगों को संबोधित किया। जलसे के दौरान इस्लामी शायर असद माहुली ने नातिया कलाम से खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, इस्लामी शायर मुजम्मिल हयात और सरताज आलम ने नबी व सहाबा पर अशआर पढ़े। बबलू इलेक्ट्रीशियन ने पूरे जलसागाह को लाइटों से सजाया, जो रात में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे, जिससे आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 के धर्मेंद्र कुमार यादव, शाहबाज हाशमी, मोहम्मद जीशान, इश्तियाक मंसूरी, मोहम्मद सलीम, शाहबाज कुरैशी, लाल मोहम्मद अंसारी, मोइन हाशमी, शिवलू खान, मोहम्मद खालिद फहद समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल होने पर जुम्मा मस्जिद कमेटी ने सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का आभार जताया।

3 hrs ago
user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन:* *जुम्मा मस्जिद पर हुआ कार्यक्रम, विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे* जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में जुम्मा मस्जिद पर बृहस्पतिवार रात जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुम्मा मस्जिद बड़ागांव के इमाम मौलाना मुफ्ती अजीजुल हसन ने की। इसका आर्थिक भार सभी ग्रामवासियों ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना नसीम सुल्तानपुरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कारी अबू सहमा आजमी ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शमीम आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि अहमद समीम हलिमी गुरैनी जौनपुर ने अपने भाषण से लोगों को संबोधित किया। जलसे के दौरान

1182bbdb-04c0-4eee-9a81-3892480b1b77

इस्लामी शायर असद माहुली ने नातिया कलाम से खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, इस्लामी शायर मुजम्मिल हयात और सरताज आलम ने नबी व सहाबा पर अशआर पढ़े। बबलू इलेक्ट्रीशियन ने पूरे जलसागाह को लाइटों से सजाया, जो रात में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे, जिससे आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 के धर्मेंद्र कुमार यादव, शाहबाज हाशमी, मोहम्मद जीशान, इश्तियाक मंसूरी, मोहम्मद सलीम, शाहबाज कुरैशी, लाल मोहम्मद अंसारी, मोइन हाशमी, शिवलू खान, मोहम्मद खालिद फहद समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल होने पर जुम्मा मस्जिद कमेटी ने सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का आभार जताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आमने-सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके दौरान फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े 05 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बाइट:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।एंकर आउट्रो:फायरिंग की इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पांच अभियुक्त हिरासत में लिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।स्क्रीन पर टेक्स्ट:🔴 करंजाकला तिराहा फायरिंग मामला➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई➡️ 05 अभियुक्त हिरासत में➡️ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज➡️ अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी
    1
    आमने-सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके दौरान फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े 05
अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बाइट:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।एंकर आउट्रो:फायरिंग की इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पांच अभियुक्त हिरासत में लिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।स्क्रीन पर टेक्स्ट:🔴 करंजाकला तिराहा फायरिंग मामला➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई➡️ 05 अभियुक्त हिरासत में➡️ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज➡️ अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ये है सरकारी भवन वाह सरकारी व्यवस्था भगवान भरोसे सरकारी नलकूप, दो साल से खराब मोटर कंधई मधुपुर। मंगरौरा ब्लॉक के कंधई मधुपुर गांव में सरकारी नलकूप की मोटर दो साल से खराब पड़ी है। करीब 15 वर्ष पहले स्थापित नलकूप से लगभग दो हजार ग्रामीणों को पेयजल मिलता था, लेकिन मोटर खराब होने से योजना बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने कई बार चंदा जुटाकर मोटर की मरम्मत कराई, लेकिन कुछ समय बाद फिर खराब हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। असगर उर्फ मुन्ने ने बताया कि ग्रामीणों को रोजाना करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नलकूप की मोटर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    1
    ये है सरकारी भवन वाह सरकारी व्यवस्था 


भगवान भरोसे सरकारी नलकूप, दो साल से खराब मोटर
कंधई मधुपुर। मंगरौरा ब्लॉक के कंधई मधुपुर गांव में सरकारी नलकूप की मोटर दो साल से खराब पड़ी है। करीब 15 वर्ष पहले स्थापित नलकूप से लगभग दो हजार ग्रामीणों को पेयजल मिलता था, लेकिन मोटर खराब होने से योजना बंद पड़ी है।

ग्रामीणों ने कई बार चंदा जुटाकर मोटर की मरम्मत कराई, लेकिन कुछ समय बाद फिर खराब हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। असगर उर्फ मुन्ने ने बताया कि ग्रामीणों को रोजाना करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नलकूप की मोटर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में शिप्रा सोनी प्रथम जेसीआई वीक के दूसरे दिन 110 बालिकाओं को वितरित की गईं स्टील की बोतलें शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई वीक 2026 के दूसरे दिन Youth Leadership & Voice Day के अंतर्गत जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता एवं Sustainable Sipping अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य संजय वर्मा रहे। “Replacing Plastic Bottles with Steel Bottles” विषय पर आयोजित पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शिप्रा सोनी ने प्रथम, माही अग्रहरि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कीर्ति यादव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। अभियान के तहत 110 बालिकाओं को स्टील की पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस दौरान प्लास्टिक की बोतलों के अत्यधिक इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए पुनः प्रयोग योग्य स्टील की बोतलों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष विवेक सोनी, जेसीआई वीक चेयरमैन अमृता जायसवाल, को-चेयरमैन रोहित अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, रविकान्त जायसवाल, सौरभ सेठ, दीपा सेठ, कार्तिक अग्रहरि, आशीष सोनी, रौनक मोदनवाल, देवी प्रसाद चौरसिया ‘मंटू’, दीपक सिंह, आयुष अग्रहरि एवं आदर्श अग्रहरि उपस्थित रहे। संचालन वीरेंद्र जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक शुभम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
    1
    पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में शिप्रा सोनी प्रथम
जेसीआई वीक के दूसरे दिन 110 बालिकाओं को वितरित की गईं स्टील की बोतलें
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई वीक 2026 के दूसरे दिन Youth Leadership & Voice Day के अंतर्गत जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता एवं Sustainable Sipping अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य संजय वर्मा रहे।
“Replacing Plastic Bottles with Steel Bottles” विषय पर आयोजित पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शिप्रा सोनी ने प्रथम, माही अग्रहरि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कीर्ति यादव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
अभियान के तहत 110 बालिकाओं को स्टील की पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस दौरान प्लास्टिक की बोतलों के अत्यधिक इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए पुनः प्रयोग योग्य स्टील की बोतलों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष विवेक सोनी, जेसीआई वीक चेयरमैन अमृता जायसवाल, को-चेयरमैन रोहित अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, रविकान्त जायसवाल, सौरभ सेठ, दीपा सेठ, कार्तिक अग्रहरि, आशीष सोनी, रौनक मोदनवाल, देवी प्रसाद चौरसिया ‘मंटू’, दीपक सिंह, आयुष अग्रहरि एवं आदर्श अग्रहरि उपस्थित रहे।
संचालन वीरेंद्र जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक शुभम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
    user_Rajkumar Ashq
    Rajkumar Ashq
    Teacher जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
    1
    ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
    user_Ashish Kumar Bhardwaj
    Ashish Kumar Bhardwaj
    Actor Shahganj, Jaunpur•
    10 hrs ago
  • गोवंश से रोज हादसे, कुत्तों-बंदरों ने बढ़ाई दहशत; जंग खा रहा केटल कैचर, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *लम्भुआ में आवारा पशुओं का आतंक: जनता सड़क पर, नगर पंचायत बेखबर* जितेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर लम्भुआ नगर पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या अब महज परेशानी नहीं, बल्कि जनता की जान पर मंडराता खतरा बनती जा रही है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे छुट्टा गोवंश से आए दिन हादसे होने के आरोप हैं। वहीं अब आवारा कुत्तों और बंदरों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सवाल यह है कि आखिर नगर पंचायत की जिम्मेदारी कब जागेगी और जनता को राहत कब मिलेगी नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों और गलियों में आवारा गोवंश का जमावड़ा आम बात हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन गोवंश से टकराकर राहगीर घायल हो रहे हैं। कई मामलों में लोगों के हाथ-पैर तक टूटने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। *गोवंश के बाद कुत्ते-बंदर भी बने मुसीबत* आवारा गोवंश की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों के सामने अब कुत्तों और बंदरों का आतंक भी खड़ा हो गया है। कुत्तों के झुंड राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं तो बंदर घरों और दुकानों में घुसकर सामान उठाने और लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आते। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। *कैटल कैचर मौजूद, फिर भी समस्या जस की तस* सबसे बड़ा सवाल नगर पंचायत के केटल कैचर वाहन को लेकर खड़ा हो रहा है। नगर पंचायत के पास वाहन होने के बावजूद उसके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन लंबे समय से खड़ा है और उपयोग के अभाव में जंग खा रहा है।ऐसे में सवाल सीधा है—जब संसाधन मौजूद हैं तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा *अधिकारी कहते हैं 'आवारा पशु नहीं', तो फिर हादसे किससे* नगरवासियों के बीच यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि यदि नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा पशु नहीं हैं, तो हर दिन सड़कों पर दिखाई देने वाले गोवंश आखिर किसके हैं और उनसे होने वाले हादसों की जिम्मेदारी किसकी हैजनता अब सवाल पूछ रही है कि उसने नगर पंचायत अध्यक्ष को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद में चुना था, लेकिन सुविधा के नाम पर आखिर उसे क्या मिल रहा है? कभी छुट्टा गोवंश का खतरा, कभी कुत्तों का डर और कभी बंदरों का आतंक—आखिर नगर की जनता कब तक इनसे जंग लड़ती रहेगी *हाईकोर्ट के आदेश का भी उठ रहा सवाल* आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में न्यायालय द्वारा स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों का भी हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में यदि नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है तो जिम्मेदारी तय करने और प्रभावी कार्यवाही करने की जरूरत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कराने, आवारा गोवंश, कुत्तों और बंदरों के खिलाफ अभियान चलाने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।अब सवाल सिर्फ आवारा पशुओं का नहीं, नगर पंचायत की जवाबदेही का है।क्या जिलाधिकारी इस मामले में कार्यवाही करेंगे या फिर जनता की यह समस्या भी कागजी कार्यवाही और आश्वासनों के बीच दबकर रह जाएगी?
    3
    गोवंश से रोज हादसे, कुत्तों-बंदरों ने बढ़ाई दहशत; जंग खा रहा केटल कैचर, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
*लम्भुआ में आवारा पशुओं का आतंक: जनता सड़क पर, नगर पंचायत बेखबर*
जितेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
लम्भुआ नगर पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या अब महज परेशानी नहीं, बल्कि जनता की जान पर मंडराता खतरा बनती जा रही है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे छुट्टा गोवंश से आए दिन हादसे होने के आरोप हैं। वहीं अब आवारा कुत्तों और बंदरों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सवाल यह है कि आखिर नगर पंचायत की जिम्मेदारी कब जागेगी और जनता को राहत कब मिलेगी नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों और गलियों में आवारा गोवंश का जमावड़ा आम बात हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन गोवंश से टकराकर राहगीर घायल हो रहे हैं। कई मामलों में लोगों के हाथ-पैर तक टूटने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।
*गोवंश के बाद कुत्ते-बंदर भी बने मुसीबत*
आवारा गोवंश की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों के सामने अब कुत्तों और बंदरों का आतंक भी खड़ा हो गया है। कुत्तों के झुंड राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं तो बंदर घरों और दुकानों में घुसकर सामान उठाने और लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आते। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
*कैटल कैचर मौजूद, फिर भी समस्या जस की तस*
सबसे बड़ा सवाल नगर पंचायत के केटल कैचर वाहन को लेकर खड़ा हो रहा है। नगर पंचायत के पास वाहन होने के बावजूद उसके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन लंबे समय से खड़ा है और उपयोग के अभाव में जंग खा रहा है।ऐसे में सवाल सीधा है—जब संसाधन मौजूद हैं तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा
*अधिकारी कहते हैं 'आवारा पशु नहीं', तो फिर हादसे किससे*
नगरवासियों के बीच यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि यदि नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा पशु नहीं हैं, तो हर दिन सड़कों पर दिखाई देने वाले गोवंश आखिर किसके हैं और उनसे होने वाले हादसों की जिम्मेदारी किसकी हैजनता अब सवाल पूछ रही है कि उसने नगर पंचायत अध्यक्ष को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद में चुना था, लेकिन सुविधा के नाम पर आखिर उसे क्या मिल रहा है? कभी छुट्टा गोवंश का खतरा, कभी कुत्तों का डर और कभी बंदरों का आतंक—आखिर नगर की जनता कब तक इनसे जंग लड़ती रहेगी
*हाईकोर्ट के आदेश का भी उठ रहा सवाल*
आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में न्यायालय द्वारा स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों का भी हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में यदि नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है तो जिम्मेदारी तय करने और प्रभावी कार्यवाही करने की जरूरत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कराने, आवारा गोवंश, कुत्तों और बंदरों के खिलाफ अभियान चलाने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।अब सवाल सिर्फ आवारा पशुओं का नहीं, नगर पंचायत की जवाबदेही का है।क्या जिलाधिकारी इस मामले में कार्यवाही करेंगे या फिर जनता की यह समस्या भी कागजी कार्यवाही और आश्वासनों के बीच दबकर रह जाएगी?
    user_भारत समाचार 72
    भारत समाचार 72
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है* • प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना. • अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं" कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.." आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया.
    1
    *यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है*

• प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना.

• अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं"

कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.."
आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया.
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • करंजाकला गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला तिराहे पर बुधवार को विपिन यादव उर्फ मखनचू और अंश को गोली लगने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जौनपुर करंजाकला गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला तिराहे पर बुधवार को विपिन यादव उर्फ मखनचू और अंश को गोली लगने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी जौनपुर ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया था। संयुक्त प्रयास के बाद पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, करंजाकला तिराहे पर दोनों पक्षों की गाड़ियां आमने-सामने आने के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चलने की घटना सामने आई। मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर आतिश कुमार सिंह की बाइट। जौनपुर | सरायख्वाजा | करंजाकला #Jaunpur #BreakingNews #JaunpurNews #SaraiKhwaja #KaranjaKala JaunpurPolice CrimeNews
    1
    करंजाकला गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला तिराहे पर बुधवार को विपिन यादव उर्फ मखनचू और अंश को गोली लगने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है
जौनपुर
करंजाकला गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला तिराहे पर बुधवार को विपिन यादव उर्फ मखनचू और अंश को गोली लगने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
घटना के खुलासे के लिए एसएसपी जौनपुर ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया था। संयुक्त प्रयास के बाद पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, करंजाकला तिराहे पर दोनों पक्षों की गाड़ियां आमने-सामने आने के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चलने की घटना सामने आई।
मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर आतिश कुमार सिंह की बाइट।
जौनपुर | सरायख्वाजा | करंजाकला
#Jaunpur #BreakingNews #JaunpurNews #SaraiKhwaja #KaranjaKala JaunpurPolice CrimeNews
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पुरानी रंजिश में युवक पर लोहे की सरिया से जानलेवा हमला जिससे युवक की मौत जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 28 वर्षीय विशाल यादव पर लोहे की सरिया से हमला किए जाने की घटना सामने आई। गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई। देखिए पूरी खबर रुद्रा टाइम्स न्यूज जौनपुर डिज़िटल
    1
    पुरानी रंजिश में युवक पर लोहे की सरिया से जानलेवा हमला जिससे युवक की मौत 
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 28 वर्षीय विशाल यादव पर लोहे की सरिया से हमला किए जाने की घटना सामने आई। गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई।
देखिए पूरी खबर रुद्रा टाइम्स न्यूज जौनपुर डिज़िटल
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • ब्रेकिंग लंभुआ* *तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत* *तेज रफ्तार का कहर, परिवार में मचा कोहराम - 5 साल के बेटे और ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ रोड पर करनपुर मठिया के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। लंभुआ की ओर आ रहे ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी लंभुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गिरजेश पुत्र रामजग उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम दहैव गोपाल पट्टी, थाना लंभुआ के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय बेटा, ढाई वर्षीय बेटी और पत्नी अर्चना को छोड़ गया है। पत्नी अर्चना का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कारवाही कर रही है, वही
    3
    ब्रेकिंग लंभुआ* 

*तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत*
*तेज रफ्तार का कहर, परिवार में मचा कोहराम - 5 साल के बेटे और ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया*
*लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ रोड पर करनपुर मठिया के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। लंभुआ की ओर आ रहे ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी लंभुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गिरजेश पुत्र रामजग उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम दहैव गोपाल पट्टी, थाना लंभुआ के रूप में हुई है।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय बेटा, ढाई वर्षीय बेटी और पत्नी अर्चना को छोड़ गया है। पत्नी अर्चना का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कारवाही कर रही है, वही
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.