आमने-सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके दौरान फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े 05 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बाइट:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।एंकर आउट्रो:फायरिंग की इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पांच अभियुक्त हिरासत में लिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।स्क्रीन पर टेक्स्ट:🔴 करंजाकला तिराहा फायरिंग मामला➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई➡️ 05 अभियुक्त हिरासत में➡️ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज➡️ अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी
आमने-सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके दौरान फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े 05 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बाइट:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।एंकर आउट्रो:फायरिंग की इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पांच अभियुक्त हिरासत में लिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।स्क्रीन पर टेक्स्ट:🔴 करंजाकला तिराहा फायरिंग मामला➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई➡️ 05 अभियुक्त हिरासत में➡️ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज➡️ अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी
- जौनपुर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत जौनपुर के थाना लाइनबाजार क्षेत्र के रामदयालगंज में पूर्व की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की बाइट।1
- *बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन:* *जुम्मा मस्जिद पर हुआ कार्यक्रम, विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे* जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में जुम्मा मस्जिद पर बृहस्पतिवार रात जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुम्मा मस्जिद बड़ागांव के इमाम मौलाना मुफ्ती अजीजुल हसन ने की। इसका आर्थिक भार सभी ग्रामवासियों ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना नसीम सुल्तानपुरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कारी अबू सहमा आजमी ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शमीम आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि अहमद समीम हलिमी गुरैनी जौनपुर ने अपने भाषण से लोगों को संबोधित किया। जलसे के दौरान इस्लामी शायर असद माहुली ने नातिया कलाम से खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, इस्लामी शायर मुजम्मिल हयात और सरताज आलम ने नबी व सहाबा पर अशआर पढ़े। बबलू इलेक्ट्रीशियन ने पूरे जलसागाह को लाइटों से सजाया, जो रात में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी पहुंचे, जिससे आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 के धर्मेंद्र कुमार यादव, शाहबाज हाशमी, मोहम्मद जीशान, इश्तियाक मंसूरी, मोहम्मद सलीम, शाहबाज कुरैशी, लाल मोहम्मद अंसारी, मोइन हाशमी, शिवलू खान, मोहम्मद खालिद फहद समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल होने पर जुम्मा मस्जिद कमेटी ने सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का आभार जताया।2
- बड़ागांव में जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का आयोजन जुम्मा मस्जिद पर हुआ भव्य कार्यक्रम, विधायक रमेश सिंह ने की शिरकत शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित जुम्मा मस्जिद परिसर में गुरुवार की रात जलसा-ए सीरतुन्नबी व मदह-ए सहाबा का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान नातिया कलाम और तकरीरों के माध्यम से पैगंबर-ए-इस्लाम और सहाबा-ए-किराम की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुम्मा मस्जिद बड़ागांव के इमाम मौलाना मुफ्ती अजीजुल हसन ने की, जबकि संचालन मौलाना नसीम सुल्तानपुरी ने किया। कार्यक्रम का आर्थिक भार ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से उठाया। जलसे का शुभारंभ कारी अबू सहमा आजमी द्वारा कुरान की तिलावत से हुआ। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शमीम आजमगढ़ तथा विशिष्ट अतिथि अहमद समीम हलिमी गुरैनी, जौनपुर ने अपने संबोधन में धार्मिक शिक्षाओं, आपसी भाईचारे और सद्भाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इस्लामी शायर असद माहुली ने नातिया कलाम प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं इस्लामी शायर मुजम्मिल हयात और सरताज आलम ने नबी-ए-करीम और सहाबा-ए-किराम की शान में अशआर पेश किए। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रोता धार्मिक प्रस्तुतियों में तल्लीन रहे। जलसागाह को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जो रात में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने भी पहुंचकर सहभागिता की। उनकी मौजूदगी को क्षेत्र में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल के रूप में देखा गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जुम्मा मस्जिद कमेटी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, शायरों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया।1
- *बीडीओ ने पांच गो आश्रय स्थलों का किया औचक निरीक्षण* पट्टी। गो आश्रय स्थलों पर मिल रही शिकायतों के बीच खंड विकास अधिकारी राजीव पाण्डेय ने सोमवार को विकासखंड क्षेत्र के पांच अस्थाई गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईया, दिलीपपुर, प्रेमधर पट्टी, सांगापट्टी और परानपुर स्थित गो आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजीव पाण्डेय ने चारा, पानी, भूसा और मेंटेनेंस रजिस्टर की जांच की। उन्होंने गोवंशों को अपने हाथों से चारा खिलाने के साथ माला पहनाकर तिलक भी लगाया। इस दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को जल्द दूर करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। बीडीओ ने गो आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।1
- प्रदीप डीलक्स की न्यूज़ भेज रहे हैं रमईपुर चौराहा नवादा का वापी श्री दादाजी ने एक्सपायर हो गए फुट फुट कर रो रहे हैं2
- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प आज दिनांक - 10-09-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - मा. शोभनाथ चौधरी जी मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल, विशिष्ट अतिथि - मा.जयनाथ बिंद जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, डॉ संजय गौतम जी विधानसभा प्रभारी, सुनील कुमार गौतम जी विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर, मा . त्रिवेणी विश्वकर्मा जी विधानसभा उपाध्यक्ष , रोहित कुमार एडवोकेट विधानसभा महासचिव, सत्य प्रकाश त्यागी जी पूर्व मंडल प्रभारी, रत्नेश बौद्ध जी पूर्व जिला सचिव, अरविंद गौतम जी सेक्टर अध्यक्ष, ओमप्रकाश गौतम (पिंटू) नेता, बैजनाथ गौतम (लोहा) मिशन गायक, आकाश गौतम अज्जू, रतिराम गौतम, हरिश्चंद्र गौतम पूर्व सेक्टर अध्यक्ष, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं समर्थक कार्यक्रम में उपस्थित थे।1
- पुरानी रंजिश में लोहे की सरिया से हमले में युवक की मौत पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने क्या कहा सुनिए जुबानी जौनपुर में पुरानी रंजिश में लोहे की सरिया से हमले में युवक की मौत पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने क्या कहा सुनिए जुबानी1
- पट्टी से घरजा रहे युवक का गाय से टकराकर सड़क हादसा सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर पट्टी, प्रतापगढ़। रात करीब 12 बजे पट्टी से अपने घर की ओर जा रहे 28 वर्षीय अखिलेश गौतम, पुत्र सोमई गौतम, निवासी ग्राम भूसहर, अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गए। गाय से टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश गौतम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे डायल 112 के मुख्य आरक्षी राजू सिंह चालक प्रमोद सिंह की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल अखिलेश गौतम को पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। पट्टी सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉ. के.सी. प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सड़क पर खुले में घूम रहे मवेशी लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों में किसी की जान न जाए। रिपोर्ट — पट्टी, प्रतापगढ़2