logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बीडीओ ने पांच गो आश्रय स्थलों का किया औचक निरीक्षण* पट्टी। गो आश्रय स्थलों पर मिल रही शिकायतों के बीच खंड विकास अधिकारी राजीव पाण्डेय ने सोमवार को विकासखंड क्षेत्र के पांच अस्थाई गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईया, दिलीपपुर, प्रेमधर पट्टी, सांगापट्टी और परानपुर स्थित गो आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजीव पाण्डेय ने चारा, पानी, भूसा और मेंटेनेंस रजिस्टर की जांच की। उन्होंने गोवंशों को अपने हाथों से चारा खिलाने के साथ माला पहनाकर तिलक भी लगाया। इस दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को जल्द दूर करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। बीडीओ ने गो आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

8 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

*बीडीओ ने पांच गो आश्रय स्थलों का किया औचक निरीक्षण* पट्टी। गो आश्रय स्थलों पर मिल रही शिकायतों के बीच खंड विकास अधिकारी राजीव पाण्डेय ने सोमवार को विकासखंड क्षेत्र के पांच अस्थाई गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईया, दिलीपपुर, प्रेमधर पट्टी, सांगापट्टी और परानपुर स्थित गो आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजीव पाण्डेय ने चारा, पानी, भूसा और मेंटेनेंस रजिस्टर की जांच की। उन्होंने गोवंशों को अपने हाथों से चारा खिलाने के साथ माला पहनाकर तिलक भी लगाया। इस दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को जल्द दूर करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। बीडीओ ने गो आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प आज दिनांक - 10-09-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - मा. शोभनाथ चौधरी जी मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल, विशिष्ट अतिथि - मा.जयनाथ बिंद जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, डॉ संजय गौतम जी विधानसभा प्रभारी, सुनील कुमार गौतम जी विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर, मा . त्रिवेणी विश्वकर्मा जी विधानसभा उपाध्यक्ष , रोहित कुमार एडवोकेट विधानसभा महासचिव, सत्य प्रकाश त्यागी जी पूर्व मंडल प्रभारी, रत्नेश बौद्ध जी पूर्व जिला सचिव, अरविंद गौतम जी सेक्टर अध्यक्ष, ओमप्रकाश गौतम (पिंटू) नेता, बैजनाथ गौतम (लोहा) मिशन गायक, आकाश गौतम अज्जू, रतिराम गौतम, हरिश्चंद्र गौतम पूर्व सेक्टर अध्यक्ष, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं समर्थक कार्यक्रम में उपस्थित थे।
    1
    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प 
आज दिनांक - 10-09-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की
समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - मा. शोभनाथ चौधरी जी मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल, विशिष्ट अतिथि - मा.जयनाथ बिंद जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, डॉ संजय गौतम जी विधानसभा प्रभारी, सुनील कुमार गौतम जी विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर, मा . त्रिवेणी विश्वकर्मा जी विधानसभा उपाध्यक्ष , रोहित कुमार एडवोकेट विधानसभा महासचिव, सत्य प्रकाश त्यागी जी पूर्व मंडल प्रभारी, रत्नेश बौद्ध जी पूर्व जिला सचिव, अरविंद गौतम जी सेक्टर अध्यक्ष, ओमप्रकाश गौतम (पिंटू) नेता, बैजनाथ गौतम (लोहा) मिशन गायक, आकाश गौतम अज्जू, रतिराम गौतम,  हरिश्चंद्र गौतम पूर्व सेक्टर अध्यक्ष, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं समर्थक कार्यक्रम में उपस्थित थे।
    user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आमने-सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके दौरान फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े 05 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बाइट:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।एंकर आउट्रो:फायरिंग की इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पांच अभियुक्त हिरासत में लिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।स्क्रीन पर टेक्स्ट:🔴 करंजाकला तिराहा फायरिंग मामला➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई➡️ 05 अभियुक्त हिरासत में➡️ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज➡️ अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी
    1
    आमने-सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके दौरान फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े 05
अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बाइट:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।एंकर आउट्रो:फायरिंग की इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पांच अभियुक्त हिरासत में लिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।स्क्रीन पर टेक्स्ट:🔴 करंजाकला तिराहा फायरिंग मामला➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई➡️ 05 अभियुक्त हिरासत में➡️ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज➡️ अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में बेड न मिलने से मर्चेंट नेवी जवान की मौत: बहन की शादी से 26 दिन पहले हुआ हादसा, घर में पसरा मातम सुल्तानपुर में बहन की शादी से ठीक 26 दिन पहले बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से खुशियों वाले घर में मातम छा गया है। यह मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव का है। गुरुवार रात करीब 9 बजे मदनपुर पनियार निवासी आवेश उर्फ फूल और नदीम अहमद बाइक से रहायकपुर मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को सीएचसी लंभुआ पहुंचाया। आवेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, लेकिन वहां बेड नहीं मिला। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शव घर लाया गया। लंभुआ पुलिस अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। मृतक आवेश मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। वह पिछले महीने लाओस से लौटे थे और पिछले सप्ताह ही छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। इससे पहले वह ईरान से भी आए थे। आवेश चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन गुलअफशा की बारात 6 अक्टूबर को आनी थी। आवेश अपनी बहन की शादी के लिए घर ठीक कराने में लगा था। गुरुवार को वह प्लंबर नदीम के साथ घर में बन रहे शौचालय का सामान लेने बाजार गया था। लौटते समय ही वे हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि आवेश इसी सप्ताह ड्यूटी पर वापस जाने वाला था और बहन की शादी से दो दिन पहले फिर घर लौटता। उसके पिता तौकीर बहरीन में नौकरी करते हैं और वह भी घर आए हुए हैं। मां तय्यबा का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में बेड न मिलने से मर्चेंट नेवी जवान की मौत: बहन की शादी से 26 दिन पहले हुआ हादसा, घर में पसरा मातम
सुल्तानपुर में बहन की शादी से ठीक 26 दिन पहले बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से खुशियों वाले घर में मातम छा गया है। यह मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव का है।
गुरुवार रात करीब 9 बजे मदनपुर पनियार निवासी आवेश उर्फ फूल और नदीम अहमद बाइक से रहायकपुर मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को सीएचसी लंभुआ पहुंचाया।
आवेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, लेकिन वहां बेड नहीं मिला। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शव घर लाया गया। लंभुआ पुलिस अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।
मृतक आवेश मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। वह पिछले महीने लाओस से लौटे थे और पिछले सप्ताह ही छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। इससे पहले वह ईरान से भी आए थे। आवेश चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन गुलअफशा की बारात 6 अक्टूबर को आनी थी।
आवेश अपनी बहन की शादी के लिए घर ठीक कराने में लगा था। गुरुवार को वह प्लंबर नदीम के साथ घर में बन रहे शौचालय का सामान लेने बाजार गया था। लौटते समय ही वे हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि आवेश इसी सप्ताह ड्यूटी पर वापस जाने वाला था और बहन की शादी से दो दिन पहले फिर घर लौटता। उसके पिता तौकीर बहरीन में नौकरी करते हैं और वह भी घर आए हुए हैं। मां तय्यबा का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विनोद साहनी हत्याकांड में मोस्ट ने मुख्यमंत्री से की सात सूत्रीय मांग सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा लोकतंत्र को कुचला जा रहा है : श्यामलाल सुलतानपुर। आज दिनांक 11.09.2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान के बैनर तले मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि समाजसेवी विनोद सहनी पर 9 सितंबर 2026 को जानलेवा हमला किया गया था, जिनकी इलाज के दौरान 10 सितंबर 2026 को मृत्यु हो गई। घटना को अत्यंत दुःखद एवं गंभीर बताते हुए कहा गया कि इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ समाज में भी आक्रोश और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। मोस्ट कल्याण संस्थान ने मृतक विनोद सहनी के परिवार को पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा को देखते हुए दो शस्त्र लाइसेंस एवं हत्या में शामिल सभी दोषियों का एनकाउंटर और सभी दोषियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाये जाने की मांग की है। इसके अलावा न्याय व सुरक्षा न देने वाले थानाध्यक्ष परसपुर व चौकी इंचार्ज सहित संबंधित समस्त जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं राजधानी लखनऊ में शहीद विनोद सहनी की स्मृति में शासन द्वारा एक स्मारक का निर्माण कराये जाने की मांग की है। मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मोस्ट निदेशक व सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा सरेआम लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। शासन-प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बनकर अराजकतत्वों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहा है। गरीब-पिछड़े व वंचित समाज के मान-सम्मान के लिए संघर्ष करने वालों की योजनाबद्ध तरीके से हत्याएं कराई जा रही हैं। पिछड़ों की दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक साथी विनोद सहनी के परिजनों को समुचित न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। ज्ञापन देने वालों में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, मोस्ट जिला संयोजक राकेश निषाद, मोस्ट महिला विंग प्रमुख नंदिनी बौद्ध, रवि निषाद, दिलीप निषाद, विवेक निषाद, सुनील निषाद, हरिश्चंद्र निषाद नेताजी, प्रमोद निषाद, हरिश्चंद्र निषाद, शिवकुमार निषाद प्रधान, गुरु प्रसाद निषाद, अमृतलाल निषाद, दिनेश निषाद, गुरु चरण निषाद, रोहित निषाद, आनंद निषाद एडवोकेट, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे
    4
    विनोद साहनी हत्याकांड में मोस्ट ने मुख्यमंत्री से की सात सूत्रीय मांग
सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा लोकतंत्र को कुचला जा रहा है : श्यामलाल
सुलतानपुर। आज दिनांक 11.09.2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान के बैनर तले मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। 
ज्ञापन में कहा गया है कि समाजसेवी विनोद सहनी पर 9 सितंबर 2026 को जानलेवा हमला किया गया था, जिनकी इलाज के दौरान 10 सितंबर 2026 को मृत्यु हो गई। घटना को अत्यंत दुःखद एवं गंभीर बताते हुए कहा गया कि इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ समाज में भी आक्रोश और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है।     
मोस्ट कल्याण संस्थान ने मृतक विनोद सहनी के परिवार को पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा को देखते हुए दो शस्त्र लाइसेंस एवं हत्या में शामिल सभी दोषियों का एनकाउंटर और सभी दोषियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाये जाने की मांग की है। इसके अलावा न्याय व सुरक्षा न देने वाले थानाध्यक्ष परसपुर व चौकी इंचार्ज सहित संबंधित समस्त जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं राजधानी लखनऊ में शहीद विनोद सहनी की स्मृति में शासन द्वारा एक स्मारक का निर्माण कराये जाने की मांग की है।
मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मोस्ट निदेशक व सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा सरेआम लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। शासन-प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बनकर अराजकतत्वों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहा है। गरीब-पिछड़े व वंचित समाज के मान-सम्मान के लिए संघर्ष करने वालों की योजनाबद्ध तरीके से हत्याएं कराई जा रही हैं। पिछड़ों की दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक साथी विनोद सहनी के परिजनों को समुचित न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
ज्ञापन देने वालों में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, मोस्ट जिला संयोजक राकेश निषाद, मोस्ट महिला विंग प्रमुख नंदिनी बौद्ध, रवि निषाद, दिलीप निषाद, विवेक निषाद, सुनील निषाद, हरिश्चंद्र निषाद नेताजी, प्रमोद निषाद, हरिश्चंद्र निषाद, शिवकुमार निषाद प्रधान, गुरु प्रसाद निषाद, अमृतलाल निषाद, दिनेश निषाद, गुरु चरण निषाद, रोहित निषाद, आनंद निषाद एडवोकेट, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे
    user_Umesh Nishad
    Umesh Nishad
    Local News Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन ढाई कुंतल राशन के साथ 5100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया मदद का हाथ अयोध्या/बीकापुर। तहसील बीकापुर क्षेत्र की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय का कच्चा मकान गिर जाने के बाद परिवार के सामने उत्पन्न संकट में जन सेवा अधिकार संगठन सहारा बनकर सामने आया। संगठन एवं सहयोगी सदस्यों ने जरूरतमंद परिवार की स्थिति को देखते हुए ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मकान गिर जाने से परिवार के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। ऐसे मुश्किल समय में संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगी सदस्यों ने परिवार की मदद करते हुए मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद, असहाय और पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने कहा कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के समक्ष उठाकर समाधान कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, ग्राम प्रधान पुजारी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह तथा कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    1
    कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन
कच्चा मकान गिरने से बेघर जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन
ढाई कुंतल राशन के साथ 5100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया मदद का हाथ
अयोध्या/बीकापुर। तहसील बीकापुर क्षेत्र की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय का कच्चा मकान गिर जाने के बाद परिवार के सामने उत्पन्न संकट में जन सेवा अधिकार संगठन सहारा बनकर सामने आया। संगठन एवं सहयोगी सदस्यों ने जरूरतमंद परिवार की स्थिति को देखते हुए ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
मकान गिर जाने से परिवार के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। ऐसे मुश्किल समय में संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगी सदस्यों ने परिवार की मदद करते हुए मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद, असहाय और पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा।
संगठन ने कहा कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के समक्ष उठाकर समाधान कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, ग्राम प्रधान पुजारी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह तथा कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे।
सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है* • प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना. • अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं" कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.." आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया.
    1
    *यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है*

• प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना.

• अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं"

कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.."
आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया.
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने मुकदमों का होगा निपटारा: 12 सितंबर को लगेगी अदालत, सुलह-समझौते से मिलेगा सस्ता और त्वरित न्याय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर सुल्तानपुर, सभी बाहरी न्यायालयों, तहसील मुख्यालयों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में लगेगी। इसके अलावा अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना, गौरीगंज और अमेठी तहसील में भी इसका आयोजन होगा। लोक अदालत में त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती। सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि पक्षकार खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं। आपसी सहमति से ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। जनपदवासी अपने लंबित मामलों को नियत कराने के लिए संबंधित न्यायालय या डीएलएसए कार्यालय, सुल्तानपुर से संपर्क कर सकते हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसमें सिविल, उत्तराधिकार, बैंक ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन, पारिवारिक-वैवाहिक, नगर निगम/पालिका, श्रम, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, सर्विस मैटर्स, मनरेगा, व्यापार कर, वजन-मापतौल, वन अधिनियम, उपभोक्ता फोरम, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, विद्युत-जल, आर्बिट्रेशन, आपदा राहत और यातायात चालानी वाद जैसे मामले शामिल हैं।
    2
    राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने मुकदमों का होगा निपटारा: 12 सितंबर को लगेगी अदालत, सुलह-समझौते से मिलेगा सस्ता और त्वरित न्याय

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर सुल्तानपुर, सभी बाहरी न्यायालयों, तहसील मुख्यालयों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में लगेगी। इसके अलावा अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना, गौरीगंज और अमेठी तहसील में भी इसका आयोजन होगा।
लोक अदालत में त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती।
सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि पक्षकार खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं। आपसी सहमति से ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। जनपदवासी अपने लंबित मामलों को नियत कराने के लिए संबंधित न्यायालय या डीएलएसए कार्यालय, सुल्तानपुर से संपर्क कर सकते हैं।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा।
इसमें सिविल, उत्तराधिकार, बैंक ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन, पारिवारिक-वैवाहिक, नगर निगम/पालिका, श्रम, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, सर्विस मैटर्स, मनरेगा, व्यापार कर, वजन-मापतौल, वन अधिनियम, उपभोक्ता फोरम, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, विद्युत-जल, आर्बिट्रेशन, आपदा राहत और यातायात चालानी वाद जैसे मामले शामिल हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन, ढाई कुंतल राशन व 5100 रुपये आर्थिक कि मदद अयोध्या/बीकापुर। जन सेवा अधिकार संगठन ने जनहित एवं सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। अयोध्या तहसील बीकापुर की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय की यथास्थिति सहायता करते हुए संगठन एवं सहयोगी सदस्यों की ओर से ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास भी किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, पुजारी मिश्रा ग्राम प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।
    1
    जरूरतमंद परिवार का सहारा बना जन सेवा अधिकार संगठन, ढाई कुंतल राशन व 5100 रुपये आर्थिक कि मदद
अयोध्या/बीकापुर। जन सेवा अधिकार संगठन ने जनहित एवं सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। अयोध्या तहसील बीकापुर की ग्राम सभा बरगदिया निवासी श्री अर्पिता पाण्डेय की यथास्थिति सहायता करते हुए संगठन एवं सहयोगी सदस्यों की ओर से ढाई कुंतल राशन और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। जन सेवा अधिकार संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा।
संगठन ने स्पष्ट किया कि जनसेवा के कार्यों में जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास भी किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा शंकर मिश्र, पुजारी मिश्रा ग्राम प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रामसागर दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री आदर्श सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अमर जीत पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री श्री राजवंत सिंह कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे।
सहयोगी गण में श्री अनिल दुबे, श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री मोतिगरपुर प्रधान शंभू प्रसाद, श्री गंगा प्रसाद उपाध्याय उर्फ दरोगा, श्री दिवाकर दुबे, श्री विजय मिश्रा, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, श्री विपिन कुमार पाठक, राहुल एवं श्री विकास दुबे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएं।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत गऊघाट गढ़वा में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शव राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि सुबह करीब छह बजे बिजलीपुर ग्राम प्रधान ने स्थानीय चौकी प्रभारी लालगोपालगंज एवं नवाबगंज थाना क्षेत्र को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह अपने सहयोगी उपनिरीक्षक शुभम सिंह और कांस्टेबल राजेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पेड़ के नीचे एक जोड़ी स्लीपर चप्पल भी मिली है। मृतक हाफ काली टी-शर्ट तथा सफेद पट्टी वाली काली लोअर पहन रखा था ।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग मृतक की पहचान करने का प्रयास करते रहे। स्थानीय चौकी प्रभारी और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप
नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप
प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत गऊघाट गढ़वा में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शव राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया गया कि सुबह करीब छह बजे बिजलीपुर ग्राम प्रधान ने स्थानीय चौकी प्रभारी लालगोपालगंज एवं नवाबगंज थाना क्षेत्र को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह अपने सहयोगी उपनिरीक्षक शुभम सिंह और कांस्टेबल राजेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, पेड़ के नीचे एक जोड़ी स्लीपर चप्पल भी मिली है।  मृतक हाफ काली टी-शर्ट तथा सफेद पट्टी वाली काली लोअर पहन रखा था ।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग मृतक की पहचान करने का प्रयास करते रहे। स्थानीय चौकी प्रभारी और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.