पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में शिप्रा सोनी प्रथम जेसीआई वीक के दूसरे दिन 110 बालिकाओं को वितरित की गईं स्टील की बोतलें शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई वीक 2026 के दूसरे दिन Youth Leadership & Voice Day के अंतर्गत जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता एवं Sustainable Sipping अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य संजय वर्मा रहे। “Replacing Plastic Bottles with Steel Bottles” विषय पर आयोजित पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शिप्रा सोनी ने प्रथम, माही अग्रहरि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कीर्ति यादव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। अभियान के तहत 110 बालिकाओं को स्टील की पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस दौरान प्लास्टिक की बोतलों के अत्यधिक इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए पुनः प्रयोग योग्य स्टील की बोतलों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष विवेक सोनी, जेसीआई वीक चेयरमैन अमृता जायसवाल, को-चेयरमैन रोहित अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, रविकान्त जायसवाल, सौरभ सेठ, दीपा सेठ, कार्तिक अग्रहरि, आशीष सोनी, रौनक मोदनवाल, देवी प्रसाद चौरसिया ‘मंटू’, दीपक सिंह, आयुष अग्रहरि एवं आदर्श अग्रहरि उपस्थित रहे। संचालन वीरेंद्र जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक शुभम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में शिप्रा सोनी प्रथम जेसीआई वीक के दूसरे दिन 110 बालिकाओं को वितरित की गईं स्टील की बोतलें शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई वीक 2026 के दूसरे दिन Youth Leadership & Voice Day के अंतर्गत जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता एवं Sustainable Sipping अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य संजय वर्मा रहे। “Replacing Plastic Bottles with Steel Bottles” विषय पर आयोजित पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शिप्रा सोनी ने प्रथम, माही अग्रहरि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कीर्ति यादव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। अभियान के तहत 110 बालिकाओं को स्टील की पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस दौरान प्लास्टिक की बोतलों के अत्यधिक इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए पुनः प्रयोग योग्य स्टील की बोतलों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष विवेक सोनी, जेसीआई वीक चेयरमैन अमृता जायसवाल, को-चेयरमैन रोहित अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, रविकान्त जायसवाल, सौरभ सेठ, दीपा सेठ, कार्तिक अग्रहरि, आशीष सोनी, रौनक मोदनवाल, देवी प्रसाद चौरसिया ‘मंटू’, दीपक सिंह, आयुष अग्रहरि एवं आदर्श अग्रहरि उपस्थित रहे। संचालन वीरेंद्र जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक शुभम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
- करंजाकला गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला तिराहे पर बुधवार को विपिन यादव उर्फ मखनचू और अंश को गोली लगने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जौनपुर करंजाकला गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला तिराहे पर बुधवार को विपिन यादव उर्फ मखनचू और अंश को गोली लगने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी जौनपुर ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया था। संयुक्त प्रयास के बाद पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, करंजाकला तिराहे पर दोनों पक्षों की गाड़ियां आमने-सामने आने के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चलने की घटना सामने आई। मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर आतिश कुमार सिंह की बाइट। जौनपुर | सरायख्वाजा | करंजाकला #Jaunpur #BreakingNews #JaunpurNews #SaraiKhwaja #KaranjaKala JaunpurPolice CrimeNews1
- जौनपुर ब्रेकिंग मॉर्निंग वॉक पर रनिंग पर निकली युवती से छेड़खानी जौनपुर ब्रेकिंग मॉर्निंग वॉक पर रनिंग पर निकली युवती से रास्ते में रोक कर किसी बात को लेकर युवक द्वारा छेड़छाड़ गाली गलौज करने का मामला डायल 112 को दी सूचना तुरंत पुलिस ने लिया जायजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुई वायरल जलालपुर थाना क्षेत्र का मामला1
- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प आज दिनांक - 10-09-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा 364 बदलापुर में सेक्टर की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - मा. शोभनाथ चौधरी जी मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल, विशिष्ट अतिथि - मा.जयनाथ बिंद जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, डॉ संजय गौतम जी विधानसभा प्रभारी, सुनील कुमार गौतम जी विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर, मा . त्रिवेणी विश्वकर्मा जी विधानसभा उपाध्यक्ष , रोहित कुमार एडवोकेट विधानसभा महासचिव, सत्य प्रकाश त्यागी जी पूर्व मंडल प्रभारी, रत्नेश बौद्ध जी पूर्व जिला सचिव, अरविंद गौतम जी सेक्टर अध्यक्ष, ओमप्रकाश गौतम (पिंटू) नेता, बैजनाथ गौतम (लोहा) मिशन गायक, आकाश गौतम अज्जू, रतिराम गौतम, हरिश्चंद्र गौतम पूर्व सेक्टर अध्यक्ष, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं समर्थक कार्यक्रम में उपस्थित थे।1
- आमने-सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके दौरान फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े 05 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बाइट:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।एंकर आउट्रो:फायरिंग की इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पांच अभियुक्त हिरासत में लिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।स्क्रीन पर टेक्स्ट:🔴 करंजाकला तिराहा फायरिंग मामला➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई➡️ 05 अभियुक्त हिरासत में➡️ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज➡️ अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी1
- करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज वाराणसी पिंडरा। करखियांव के डिग्घी गांव में बारिश के बीच पानी निकासी और सार्वजनिक रास्ते को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि नहर कचरे से पटने और क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी नार नदी तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई है। मामले को लेकर किसान नेता धनंजय सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार त्रिलोचन महादेव से लहंगपुर, करखियांव-डिग्घी होते हुए UPSIDC क्षेत्र से नार नदी तक जाने वाली शारदा सहायक नहर पानी निकासी का प्रमुख जरिया है। आरोप है कि अमूल बिल्डिंग समेत आसपास की कंपनियों के निर्माण के दौरान नहर क्षतिग्रस्त हुई और उसमें कचरा भर गया। पानी की निकासी बंद होने से क्षेत्र के खेतों में जलभराव हो गया और धान की फसल डूब गई। ग्राम प्रधान और लेखपाल को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है। इसी बीच डिग्घी के ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर भी कब्जे की शिकायत की है। शिकायत में केडी अग्रवाल और उनके पुत्र शुभम अग्रवाल पर सार्वजनिक रास्ते पर कॉलोनी बनाकर बाउंड्री और पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बाधित होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और दमकल पहुंचने में भी दिक्कत हो सकती है। ग्रामीणों ने कॉलोनी का कचरा उनकी जमीन पर फेंकने का भी आरोप लगाया है। किसान नेता धनंजय सिंह और ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नहर की सफाई, पानी की निकासी और सार्वजनिक रास्ते से कथित कब्जा हटवाने की मांग की है।3
- ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️1
- फूलपुर थाने में अचानक हुआ मॉकड्रिल, आग लगी तो ऐसे बचेंगे पुलिसकर्मी फूलपुर थाने में अचानक हुआ मॉकड्रिल, आग लगी तो ऐसे बचेंगे पुलिसकर्मी वाराणसी पिंडरा। आग लगने के बाद कुछ सेकंड की घबराहट बड़ा हादसा कर सकती है। ऐसे में अगर बचाव का तरीका पहले से पता हो तो आग पर काबू पाकर जान-माल का नुकसान रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से अग्निशमन विभाग की टीम ने गुरुवार को फूलपुर थाने में पुलिसकर्मियों को आग से बचाव और तत्काल सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। अग्निशमन सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पिंडरा दीपचंद के नेतृत्व में टीम फूलपुर थाने पहुंची। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों को आग लगने के प्रमुख कारण, उससे बचाव और आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम बताए गए। इसके बाद टीम ने मौके पर मॉकड्रिल कराकर बचाव के तरीके भी समझाए। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी दीपचंद ने बताया कि अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज, गैस गोदाम, अस्पताल, मंडी समेत ऐसे स्थानों पर जाकर मॉकड्रिल कराई जा रही है, जहां आग लगने पर बड़ा नुकसान हो सकता है। खास तौर पर गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से आग बुझाने का तरीका बताया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर और प्रतिष्ठानों में अग्निशमन विभाग का नंबर जरूर रखें। आग लगने पर तत्काल सूचना देने से दमकल टीम समय रहते मौके पर पहुंचकर बड़ा हादसा रोक सकती है। इस दौरान चालक अवधेश कुमार, एसआई विनोद कुमार तिवारी, एसआई प्रदीप कुमार सिंह समेत फूलपुर थाने के पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।4
- Post by NEWS TIME UP1
- भदोही में सपा की ‘पीडीए जनपंचायत’, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने किया जनसंवाद भदोही में समाजवादी पार्टी की ओर से “पीडीए जनपंचायत एवं स्वजनों से जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शफीक मैरेज लॉन, बड़ी बाग के बगल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा शामिल हुए। उनके साथ भदोही विधायक जाहिद बेग, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जनपंचायत में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय जनसरोकार के विषयों पर चर्चा और संवाद किया गया। नेताओं ने जनता एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा1