logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज वाराणसी पिंडरा। करखियांव के डिग्घी गांव में बारिश के बीच पानी निकासी और सार्वजनिक रास्ते को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि नहर कचरे से पटने और क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी नार नदी तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई है। मामले को लेकर किसान नेता धनंजय सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार त्रिलोचन महादेव से लहंगपुर, करखियांव-डिग्घी होते हुए UPSIDC क्षेत्र से नार नदी तक जाने वाली शारदा सहायक नहर पानी निकासी का प्रमुख जरिया है। आरोप है कि अमूल बिल्डिंग समेत आसपास की कंपनियों के निर्माण के दौरान नहर क्षतिग्रस्त हुई और उसमें कचरा भर गया। पानी की निकासी बंद होने से क्षेत्र के खेतों में जलभराव हो गया और धान की फसल डूब गई। ग्राम प्रधान और लेखपाल को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है। इसी बीच डिग्घी के ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर भी कब्जे की शिकायत की है। शिकायत में केडी अग्रवाल और उनके पुत्र शुभम अग्रवाल पर सार्वजनिक रास्ते पर कॉलोनी बनाकर बाउंड्री और पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बाधित होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और दमकल पहुंचने में भी दिक्कत हो सकती है। ग्रामीणों ने कॉलोनी का कचरा उनकी जमीन पर फेंकने का भी आरोप लगाया है। किसान नेता धनंजय सिंह और ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नहर की सफाई, पानी की निकासी और सार्वजनिक रास्ते से कथित कब्जा हटवाने की मांग की है।

1 hr ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
1 hr ago

करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज वाराणसी पिंडरा। करखियांव के डिग्घी गांव में बारिश के बीच पानी निकासी और सार्वजनिक रास्ते को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि नहर कचरे से पटने और क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी नार नदी तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई है। मामले को लेकर किसान नेता

धनंजय सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार त्रिलोचन महादेव से लहंगपुर, करखियांव-डिग्घी होते हुए UPSIDC क्षेत्र से नार नदी तक जाने वाली शारदा सहायक नहर पानी निकासी का प्रमुख जरिया है। आरोप है कि अमूल बिल्डिंग समेत आसपास की कंपनियों के निर्माण के दौरान नहर क्षतिग्रस्त हुई और उसमें कचरा भर गया। पानी की निकासी बंद होने से क्षेत्र के खेतों में जलभराव हो गया और धान की फसल डूब गई। ग्राम प्रधान और लेखपाल को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है। इसी बीच डिग्घी के ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर भी कब्जे

की शिकायत की है। शिकायत में केडी अग्रवाल और उनके पुत्र शुभम अग्रवाल पर सार्वजनिक रास्ते पर कॉलोनी बनाकर बाउंड्री और पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बाधित होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और दमकल पहुंचने में भी दिक्कत हो सकती है। ग्रामीणों ने कॉलोनी का कचरा उनकी जमीन पर फेंकने का भी आरोप लगाया है। किसान नेता धनंजय सिंह और ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नहर की सफाई, पानी की निकासी और सार्वजनिक रास्ते से कथित कब्जा हटवाने की मांग की है।

More news from Varanasi and nearby areas
  • करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज वाराणसी पिंडरा। करखियांव के डिग्घी गांव में बारिश के बीच पानी निकासी और सार्वजनिक रास्ते को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि नहर कचरे से पटने और क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी नार नदी तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई है। मामले को लेकर किसान नेता धनंजय सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार त्रिलोचन महादेव से लहंगपुर, करखियांव-डिग्घी होते हुए UPSIDC क्षेत्र से नार नदी तक जाने वाली शारदा सहायक नहर पानी निकासी का प्रमुख जरिया है। आरोप है कि अमूल बिल्डिंग समेत आसपास की कंपनियों के निर्माण के दौरान नहर क्षतिग्रस्त हुई और उसमें कचरा भर गया। पानी की निकासी बंद होने से क्षेत्र के खेतों में जलभराव हो गया और धान की फसल डूब गई। ग्राम प्रधान और लेखपाल को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है। इसी बीच डिग्घी के ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर भी कब्जे की शिकायत की है। शिकायत में केडी अग्रवाल और उनके पुत्र शुभम अग्रवाल पर सार्वजनिक रास्ते पर कॉलोनी बनाकर बाउंड्री और पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बाधित होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और दमकल पहुंचने में भी दिक्कत हो सकती है। ग्रामीणों ने कॉलोनी का कचरा उनकी जमीन पर फेंकने का भी आरोप लगाया है। किसान नेता धनंजय सिंह और ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नहर की सफाई, पानी की निकासी और सार्वजनिक रास्ते से कथित कब्जा हटवाने की मांग की है।
    3
    करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज
करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज
वाराणसी 
पिंडरा। करखियांव के डिग्घी गांव में बारिश के बीच पानी निकासी और सार्वजनिक रास्ते को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि नहर कचरे से पटने और क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी नार नदी तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई है। मामले को लेकर किसान नेता धनंजय सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार त्रिलोचन महादेव से लहंगपुर, करखियांव-डिग्घी होते हुए UPSIDC क्षेत्र से नार नदी तक जाने वाली शारदा सहायक नहर पानी निकासी का प्रमुख जरिया है। आरोप है कि अमूल बिल्डिंग समेत आसपास की कंपनियों के निर्माण के दौरान नहर क्षतिग्रस्त हुई और उसमें कचरा भर गया। पानी की निकासी बंद होने से क्षेत्र के खेतों में जलभराव हो गया और धान की फसल डूब गई। ग्राम प्रधान और लेखपाल को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है।
इसी बीच डिग्घी के ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर भी कब्जे की शिकायत की है। शिकायत में केडी अग्रवाल और उनके पुत्र शुभम अग्रवाल पर सार्वजनिक रास्ते पर कॉलोनी बनाकर बाउंड्री और पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बाधित होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और दमकल पहुंचने में भी दिक्कत हो सकती है।
ग्रामीणों ने कॉलोनी का कचरा उनकी जमीन पर फेंकने का भी आरोप लगाया है। किसान नेता धनंजय सिंह और ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नहर की सफाई, पानी की निकासी और सार्वजनिक रास्ते से कथित कब्जा हटवाने की मांग की है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • बिजली कर्मियों से अभद्रता और सरकारी रजिस्टर के पन्ने फाड़ने का आरोप मीटर क्रॉस चेकिंग के दौरान विवाद, दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर बिजली कर्मियों से अभद्रता और सरकारी रजिस्टर के पन्ने फाड़ने का आरोप मीटर क्रॉस चेकिंग के दौरान विवाद, दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर अहरौला। थाना क्षेत्र के हंसनाडीह गांव में मीटर क्रॉस चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम और एक उपभोक्ता के बीच विवाद हो गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता संतोष कुमार नाग और कर्मचारियों ने उपभोक्ता पर अभद्रता, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा रीडिंग दर्ज करने वाले रजिस्टर के पन्ने फाड़ने का आरोप लगाते हुए अहरौला थाने में तहरीर दी है। वहीं, संबंधित उपभोक्ता की ओर से भी बिजली कर्मचारियों पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिए जाने की बात सामने आई है।बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 10 सितंबर को दोपहर करीब 12:20 बजे 'हाई लॉस फीडर कप्तानगंज' के अंतर्गत हसनाडीह गांव में उपभोक्ताओं के परिसरों में लगे मीटरों की क्रॉस चेकिंग और स्टोर रीडिंग का विवरण तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान उपभोक्ता राम आसरे के पुत्र दुर्गेश जायसवाल के परिसर में लगे मीटर संख्या 1571079 की जांच और रीडिंग दर्ज करने को लेकर विवाद हो गया।विभागीय कर्मचारियों का आरोप है कि दुर्गेश जायसवाल ने मीटर की जांच से रोकते हुए कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की तथा सरकारी रजिस्टर के कुछ पन्ने फाड़ दिए। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि दुर्गेश के भाई बृजेश ने फोन पर कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए उनका स्थानांतरण कराने की धमकी दी। बताया गया कि बृजेश ने फोन पर स्वयं को देवरिया में एक्सईएन बताया।अवर अभियंता संतोष कुमार नाग ने बताया कि टीम विभागीय कार्य के तहत मीटरों की जांच कर रही थी। उनके अनुसार कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार होने से सरकारी कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने उपभोक्ता पर लगाए गए रुपये लेने के आरोप को निराधार और बेबुनियाद बताया। मामले में विभाग की ओर से पुलिस से विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं,दूसरे पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की भी पुलिस जांच करेगी।थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    बिजली कर्मियों से अभद्रता और सरकारी रजिस्टर के पन्ने फाड़ने का आरोप
मीटर क्रॉस चेकिंग के दौरान विवाद, दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर
बिजली कर्मियों से अभद्रता और सरकारी रजिस्टर के पन्ने फाड़ने का आरोप
मीटर क्रॉस चेकिंग के दौरान विवाद, दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर
अहरौला। थाना क्षेत्र के हंसनाडीह गांव में मीटर क्रॉस चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम और एक उपभोक्ता के बीच विवाद हो गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता संतोष कुमार नाग और कर्मचारियों ने उपभोक्ता पर अभद्रता, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा रीडिंग दर्ज करने वाले रजिस्टर के पन्ने फाड़ने का आरोप लगाते हुए अहरौला थाने में तहरीर दी है। वहीं, संबंधित उपभोक्ता की ओर से भी बिजली कर्मचारियों पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिए जाने की बात सामने आई है।बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 10 सितंबर को दोपहर करीब 12:20 बजे 'हाई लॉस फीडर कप्तानगंज' के अंतर्गत हसनाडीह गांव में उपभोक्ताओं के परिसरों में लगे मीटरों की क्रॉस चेकिंग और स्टोर रीडिंग का विवरण तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान उपभोक्ता राम आसरे के पुत्र दुर्गेश जायसवाल के परिसर में लगे मीटर संख्या 1571079 की जांच और रीडिंग दर्ज करने को लेकर विवाद हो गया।विभागीय कर्मचारियों का आरोप है कि दुर्गेश जायसवाल ने मीटर की जांच से रोकते हुए कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की तथा सरकारी रजिस्टर के कुछ पन्ने फाड़ दिए। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि दुर्गेश के भाई बृजेश ने फोन पर कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए उनका स्थानांतरण कराने की धमकी दी। बताया गया कि बृजेश ने फोन पर स्वयं को देवरिया में एक्सईएन बताया।अवर अभियंता संतोष कुमार नाग ने बताया कि टीम विभागीय कार्य के तहत मीटरों की जांच कर रही थी। उनके अनुसार कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार होने से सरकारी कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने उपभोक्ता पर लगाए गए रुपये लेने के आरोप को निराधार और बेबुनियाद बताया। मामले में विभाग की ओर से पुलिस से विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं,दूसरे पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की भी पुलिस जांच करेगी।थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_RUPESH TIWARI
    RUPESH TIWARI
    फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राहुल नॉलेज सिटी में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जरूरतमंदों को मिला चिकित्सकीय परामर्श चंदौली। राहुल नॉलेज सिटी के प्रांगण में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गौरा कलां नेत्रालय की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक सहायता प्रदान की शिविर का आयोजन राहुल नॉलेज सिटी के प्रबंधक श्री आनंद तिवारी ‘सोनू सर’ के द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा सिंह, पॉलीटेक्निक प्रिंसिपल परमात्मा वर्मा, राहुल इंटरनेशनल के प्रिंसिपल बृजेश सिंह, आईटीआई प्रिंसिपल विनोद चौधरी अंबुज, अमरीश तिवारी नदीश तिवारी, प्रदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    राहुल नॉलेज सिटी में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जरूरतमंदों को मिला चिकित्सकीय परामर्श
चंदौली। राहुल नॉलेज सिटी के प्रांगण में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गौरा कलां नेत्रालय की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक सहायता प्रदान की शिविर का आयोजन राहुल नॉलेज सिटी के प्रबंधक श्री आनंद तिवारी ‘सोनू सर’ के द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा सिंह, पॉलीटेक्निक प्रिंसिपल परमात्मा वर्मा, राहुल इंटरनेशनल के प्रिंसिपल बृजेश सिंह, आईटीआई प्रिंसिपल विनोद चौधरी अंबुज, अमरीश तिवारी नदीश तिवारी, प्रदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • मुगलसराय के नए थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन,माइक से दुकानदारों को किया जागरूक न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मुगलसराय कोतवाली के नवनियुक्त थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह ने पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार की रात उन्होंने पुलिस टीम के साथ मुख्य सब्जी मंडी और बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया।रात में मंडी में दुकानदारों द्वारा सड़क तक सब्जी और सामान लगा देने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है।इसको देखते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह खुद हाथ में माइक लेकर दुकान-दुकान पहुंचे और दुकानदारों से अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी दुकान का सामान दुकान की सीमा के अंदर रखें, सड़क को पूरी तरह खाली रखें ताकि यातायात बाधित न हो और पब्लिक को परेशानी न हो।इस दौरान उन्होंने बड़े ही शालीनता और मानवीय तरीके से एक युवक सब्जी विक्रेता से भी बात की और उसे समझाया। पुलिस के इस बदले हुए मानवीय व्यवहार को देखकर वहां मौजूद भीड़ ने भी सराहना की।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ चेतावनी और जागरूकता अभियान है, लेकिन इसके बाद भी यदि अतिक्रमण जारी रहा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।नए थानाध्यक्ष के इस पहल की स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने जमकर प्रशंसा की है और इसे सराहनीय कदम बताया है।
    1
    मुगलसराय के नए थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन,माइक से दुकानदारों को किया जागरूक
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
मुगलसराय कोतवाली के नवनियुक्त थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह ने पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार की रात उन्होंने पुलिस टीम के साथ मुख्य सब्जी मंडी और बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया।रात में मंडी में दुकानदारों द्वारा सड़क तक सब्जी और सामान लगा देने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है।इसको देखते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह खुद हाथ में माइक लेकर दुकान-दुकान पहुंचे और दुकानदारों से अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी दुकान का सामान दुकान की सीमा के अंदर रखें, सड़क को पूरी तरह खाली रखें ताकि यातायात बाधित न हो और पब्लिक को परेशानी न हो।इस दौरान उन्होंने बड़े ही शालीनता और मानवीय तरीके से एक युवक सब्जी विक्रेता से भी बात की और उसे समझाया। पुलिस के इस बदले हुए मानवीय व्यवहार को देखकर वहां मौजूद भीड़ ने भी सराहना की।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ चेतावनी और जागरूकता अभियान है, लेकिन इसके बाद भी यदि अतिक्रमण जारी रहा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।नए थानाध्यक्ष के इस पहल की स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने जमकर प्रशंसा की है और इसे सराहनीय कदम बताया है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • जंसा में तीन घरों में मास्क लगाए चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवर पार जंसा में तीन घरों में मास्क लगाए चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवर पार वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के लहिया (जोगीबीर पाही) गांव में शुक्रवार की भोर लगभग 2- 3 बजे मास्क लगाए चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले जमुना प्रसाद के मकान में पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए। परिवार के कुछ सदस्य बाहर और बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण पार कर दिए। इसके बाद चोर छत के रास्ते चंद्रिका पटेल के मकान में पहुंचे। चोरी के दौरान उनकी बहू रंजना की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो चोरों ने पिस्टल सटाकर सोने का लॉकेट, पायल और पांच हजार रुपये नकद लूट लिए और सिवान की ओर भाग निकले। वहीं, चोरों ने रामसूरत के मकान में रखे बक्से का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी भी पार कर दी। सूचना पर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक पेचकस और टॉर्च बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही पीड़ितों के अनुसार लगभग 10से 12 लाख रुपए के आभूषण चोरों के हाथ लगे है।
    1
    जंसा में तीन घरों में मास्क लगाए चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवर पार
जंसा में तीन घरों में मास्क लगाए चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवर पार
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के लहिया (जोगीबीर पाही) गांव में  शुक्रवार की भोर लगभग 2- 3 बजे मास्क लगाए चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले जमुना प्रसाद के मकान में पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए। परिवार के कुछ सदस्य बाहर और बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण पार कर दिए।
इसके बाद चोर छत के रास्ते चंद्रिका पटेल के मकान में पहुंचे। चोरी के दौरान उनकी बहू रंजना की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो चोरों ने पिस्टल सटाकर सोने का लॉकेट, पायल और पांच हजार रुपये नकद लूट लिए और सिवान की ओर भाग निकले।
वहीं, चोरों ने रामसूरत के मकान में रखे बक्से का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी भी पार कर दी। सूचना पर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक पेचकस और टॉर्च बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही पीड़ितों के अनुसार लगभग 10से 12 लाख रुपए के आभूषण चोरों के हाथ लगे है।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तपोभूमि टांडाकलां में धूमधाम से मनाया गया अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का 427वां जन्मोत्सव जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    1
    तपोभूमि टांडाकलां में धूमधाम से मनाया गया अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का 427वां जन्मोत्सव
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फूलपुर थाने में अचानक हुआ मॉकड्रिल, आग लगी तो ऐसे बचेंगे पुलिसकर्मी फूलपुर थाने में अचानक हुआ मॉकड्रिल, आग लगी तो ऐसे बचेंगे पुलिसकर्मी वाराणसी पिंडरा। आग लगने के बाद कुछ सेकंड की घबराहट बड़ा हादसा कर सकती है। ऐसे में अगर बचाव का तरीका पहले से पता हो तो आग पर काबू पाकर जान-माल का नुकसान रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से अग्निशमन विभाग की टीम ने गुरुवार को फूलपुर थाने में पुलिसकर्मियों को आग से बचाव और तत्काल सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। अग्निशमन सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पिंडरा दीपचंद के नेतृत्व में टीम फूलपुर थाने पहुंची। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों को आग लगने के प्रमुख कारण, उससे बचाव और आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम बताए गए। इसके बाद टीम ने मौके पर मॉकड्रिल कराकर बचाव के तरीके भी समझाए। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी दीपचंद ने बताया कि अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज, गैस गोदाम, अस्पताल, मंडी समेत ऐसे स्थानों पर जाकर मॉकड्रिल कराई जा रही है, जहां आग लगने पर बड़ा नुकसान हो सकता है। खास तौर पर गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से आग बुझाने का तरीका बताया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर और प्रतिष्ठानों में अग्निशमन विभाग का नंबर जरूर रखें। आग लगने पर तत्काल सूचना देने से दमकल टीम समय रहते मौके पर पहुंचकर बड़ा हादसा रोक सकती है। इस दौरान चालक अवधेश कुमार, एसआई विनोद कुमार तिवारी, एसआई प्रदीप कुमार सिंह समेत फूलपुर थाने के पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    4
    फूलपुर थाने में अचानक हुआ मॉकड्रिल, आग लगी तो ऐसे बचेंगे पुलिसकर्मी
फूलपुर थाने में अचानक हुआ मॉकड्रिल, आग लगी तो ऐसे बचेंगे पुलिसकर्मी
वाराणसी पिंडरा। आग लगने के बाद कुछ सेकंड की घबराहट बड़ा हादसा कर सकती है। ऐसे में अगर बचाव का तरीका पहले से पता हो तो आग पर काबू पाकर जान-माल का नुकसान रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से अग्निशमन विभाग की टीम ने गुरुवार को फूलपुर थाने में पुलिसकर्मियों को आग से बचाव और तत्काल सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
अग्निशमन सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पिंडरा दीपचंद के नेतृत्व में टीम फूलपुर थाने पहुंची। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों को आग लगने के प्रमुख कारण, उससे बचाव और आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम बताए गए। इसके बाद टीम ने मौके पर मॉकड्रिल कराकर बचाव के तरीके भी समझाए।
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी दीपचंद ने बताया कि अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज, गैस गोदाम, अस्पताल, मंडी समेत ऐसे स्थानों पर जाकर मॉकड्रिल कराई जा रही है, जहां आग लगने पर बड़ा नुकसान हो सकता है। खास तौर पर गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से आग बुझाने का तरीका बताया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि घर और प्रतिष्ठानों में अग्निशमन विभाग का नंबर जरूर रखें। आग लगने पर तत्काल सूचना देने से दमकल टीम समय रहते मौके पर पहुंचकर बड़ा हादसा रोक सकती है।
इस दौरान चालक अवधेश कुमार, एसआई विनोद कुमार तिवारी, एसआई प्रदीप कुमार सिंह समेत फूलपुर थाने के पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • जौनपुर बिकिग रामदयाल गज में आज सुबह लोहे की सरिया से हमला जौनपुर ब्रेकिंग रामदयालगंज में आज सुबह लोहे की सरिया से हमला कर युवक की हत्या पूर्व रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद लोहे की सरिया से हमला, युवक की मौत परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना लाइन बाजार क्षेत्र के रामदयालगंज का मामला बाइट - कुंवर अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर
    1
    जौनपुर बिकिग रामदयाल गज में आज सुबह लोहे की सरिया से हमला 
जौनपुर ब्रेकिंग
रामदयालगंज में आज सुबह लोहे की सरिया से हमला कर युवक की हत्या
पूर्व रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद
लोहे की सरिया से हमला, युवक की मौत
परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना लाइन बाजार क्षेत्र के रामदयालगंज का मामला
बाइट - कुंवर अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.