राहुल नॉलेज सिटी में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जरूरतमंदों को मिला चिकित्सकीय परामर्श चंदौली। राहुल नॉलेज सिटी के प्रांगण में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गौरा कलां नेत्रालय की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक सहायता प्रदान की शिविर का आयोजन राहुल नॉलेज सिटी के प्रबंधक श्री आनंद तिवारी ‘सोनू सर’ के द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा सिंह, पॉलीटेक्निक प्रिंसिपल परमात्मा वर्मा, राहुल इंटरनेशनल के प्रिंसिपल बृजेश सिंह, आईटीआई प्रिंसिपल विनोद चौधरी अंबुज, अमरीश तिवारी नदीश तिवारी, प्रदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राहुल नॉलेज सिटी में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जरूरतमंदों को मिला चिकित्सकीय परामर्श चंदौली। राहुल नॉलेज सिटी के प्रांगण में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गौरा कलां नेत्रालय की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक सहायता प्रदान की शिविर का आयोजन राहुल नॉलेज सिटी के प्रबंधक श्री आनंद तिवारी ‘सोनू सर’ के द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा सिंह, पॉलीटेक्निक प्रिंसिपल परमात्मा वर्मा, राहुल इंटरनेशनल के प्रिंसिपल बृजेश सिंह, आईटीआई प्रिंसिपल विनोद चौधरी अंबुज, अमरीश तिवारी नदीश तिवारी, प्रदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- राहुल नॉलेज सिटी में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जरूरतमंदों को मिला चिकित्सकीय परामर्श चंदौली। राहुल नॉलेज सिटी के प्रांगण में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गौरा कलां नेत्रालय की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक सहायता प्रदान की शिविर का आयोजन राहुल नॉलेज सिटी के प्रबंधक श्री आनंद तिवारी ‘सोनू सर’ के द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा सिंह, पॉलीटेक्निक प्रिंसिपल परमात्मा वर्मा, राहुल इंटरनेशनल के प्रिंसिपल बृजेश सिंह, आईटीआई प्रिंसिपल विनोद चौधरी अंबुज, अमरीश तिवारी नदीश तिवारी, प्रदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- मुगलसराय के नए थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन,माइक से दुकानदारों को किया जागरूक न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मुगलसराय कोतवाली के नवनियुक्त थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह ने पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार की रात उन्होंने पुलिस टीम के साथ मुख्य सब्जी मंडी और बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया।रात में मंडी में दुकानदारों द्वारा सड़क तक सब्जी और सामान लगा देने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है।इसको देखते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह खुद हाथ में माइक लेकर दुकान-दुकान पहुंचे और दुकानदारों से अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी दुकान का सामान दुकान की सीमा के अंदर रखें, सड़क को पूरी तरह खाली रखें ताकि यातायात बाधित न हो और पब्लिक को परेशानी न हो।इस दौरान उन्होंने बड़े ही शालीनता और मानवीय तरीके से एक युवक सब्जी विक्रेता से भी बात की और उसे समझाया। पुलिस के इस बदले हुए मानवीय व्यवहार को देखकर वहां मौजूद भीड़ ने भी सराहना की।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ चेतावनी और जागरूकता अभियान है, लेकिन इसके बाद भी यदि अतिक्रमण जारी रहा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।नए थानाध्यक्ष के इस पहल की स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने जमकर प्रशंसा की है और इसे सराहनीय कदम बताया है।1
- तपोभूमि टांडाकलां में धूमधाम से मनाया गया अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का 427वां जन्मोत्सव जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- डॉ. सुमन कुमारी समेत कई शिक्षक सम्मानित, शिक्षा में योगदान की सराहना1
- 50000 ₹.लेकर भी नहीं बचा पाई मरीज की जान लापरवाही के भेट चड़ी नर्सिंग होम* वाराणसी चेतगंज थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल स्वर्णलता नर्सिंग होम चेतगंज चौराहे पर स्थित है कल भर्ती हुई मरीज की आज देर शाम डॉक्टर के लापरवाही से गई जान प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत की बताई जा रही है डॉक्टरों द्वारा मृतिका के पति से 50000.₹ ऑपरेशन के नाम पर जमा भी कराया गया मौके पर परिजनों का हंगामा सूचना पर चेतगंज थाना प्रभारी पवन पाण्डेय.चेतगंज चौकी प्रभारी निहारिका साहू मय पुलिस फ़ोर्स पहुंची हंगामा कर रहें परिजन से मिल कर मामले को शांत कराया मृतिका के पति द्वारा पुलिस को तहरीर दिया जिसमें अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है.!1
- जंसा में तीन घरों में मास्क लगाए चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवर पार जंसा में तीन घरों में मास्क लगाए चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवर पार वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के लहिया (जोगीबीर पाही) गांव में शुक्रवार की भोर लगभग 2- 3 बजे मास्क लगाए चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले जमुना प्रसाद के मकान में पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए। परिवार के कुछ सदस्य बाहर और बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण पार कर दिए। इसके बाद चोर छत के रास्ते चंद्रिका पटेल के मकान में पहुंचे। चोरी के दौरान उनकी बहू रंजना की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो चोरों ने पिस्टल सटाकर सोने का लॉकेट, पायल और पांच हजार रुपये नकद लूट लिए और सिवान की ओर भाग निकले। वहीं, चोरों ने रामसूरत के मकान में रखे बक्से का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी भी पार कर दी। सूचना पर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक पेचकस और टॉर्च बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही पीड़ितों के अनुसार लगभग 10से 12 लाख रुपए के आभूषण चोरों के हाथ लगे है।1
- करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज करखियांव में पानी निकासी और रास्ते पर कब्जे का आरोप, धान की फसल डूबी; ग्रामीणों संग किसान नेता धनंजय सिंह ने उठाई आवाज वाराणसी पिंडरा। करखियांव के डिग्घी गांव में बारिश के बीच पानी निकासी और सार्वजनिक रास्ते को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि नहर कचरे से पटने और क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी नार नदी तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई है। मामले को लेकर किसान नेता धनंजय सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार त्रिलोचन महादेव से लहंगपुर, करखियांव-डिग्घी होते हुए UPSIDC क्षेत्र से नार नदी तक जाने वाली शारदा सहायक नहर पानी निकासी का प्रमुख जरिया है। आरोप है कि अमूल बिल्डिंग समेत आसपास की कंपनियों के निर्माण के दौरान नहर क्षतिग्रस्त हुई और उसमें कचरा भर गया। पानी की निकासी बंद होने से क्षेत्र के खेतों में जलभराव हो गया और धान की फसल डूब गई। ग्राम प्रधान और लेखपाल को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है। इसी बीच डिग्घी के ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर भी कब्जे की शिकायत की है। शिकायत में केडी अग्रवाल और उनके पुत्र शुभम अग्रवाल पर सार्वजनिक रास्ते पर कॉलोनी बनाकर बाउंड्री और पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बाधित होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और दमकल पहुंचने में भी दिक्कत हो सकती है। ग्रामीणों ने कॉलोनी का कचरा उनकी जमीन पर फेंकने का भी आरोप लगाया है। किसान नेता धनंजय सिंह और ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नहर की सफाई, पानी की निकासी और सार्वजनिक रास्ते से कथित कब्जा हटवाने की मांग की है।3
- Breaking:यूपी में सियासत का नया 'मूंछ' वाला अध्याय, अखिलेश यादव ने CO के बयान का दिया अनोखा जवाब न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ/मैनपुरी:उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी के साथ-साथ 'मूंछों पर ताव' भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों मैनपुरी में यूपी पुलिस के CO अशोक सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें वो मूंछों पर ताव देते हुए कहते सुनाई दे रहे थे।इस वीडियो पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंज कसते हुए कहा था कि "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं।इसके बाद कल अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ललितपुर के अपने एक कार्यकर्ता की तस्वीर ट्वीट की, जिसकी बड़ी-बड़ी घनी मूंछें हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव।आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने उसी कार्यकर्ता को मंच पर बुलाया। मंच पर मौजूद सभी नेताओं के बीच कार्यकर्ता ने अपनी बड़ी मूंछों पर ताव दिया, जिस पर सभी नेता हंसते नजर आए। अखिलेश यादव खुद कार्यकर्ता को सभी से मिलाते दिखे।बता दें कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है और अब पुलिस और नेताओं के बीच 'मूंछ' को लेकर शुरू हुई ये जंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।1