logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हंडिया में सोशल मीडिया क्रिएटर एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित हंडिया, प्रयागराज। हंडिया क्षेत्र में सोशल मीडिया क्रिएटर एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, सम्मानित अतिथियों एवं सहयोगियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता और सोशल मीडिया के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की भूमिका समाज में काफी महत्वपूर्ण हो गई है। समाचारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रशासन एवं आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंडिया डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य ने समारोह में शामिल हुए सभी पत्रकार बंधुओं, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, अतिथियों, आयोजक मंडल एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफल हुआ है। डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य ने कहा कि पत्रकारिता समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों की आवाज को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों एवं सोशल मीडिया क्रिएटर्स से समाजहित, निष्पक्षता और सकारात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए आगे भी कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने भी समाजहित में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया गया।

6 hrs ago
user_Journalist S N Yadav
Journalist S N Yadav
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

हंडिया में सोशल मीडिया क्रिएटर एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित हंडिया, प्रयागराज। हंडिया क्षेत्र में सोशल मीडिया क्रिएटर एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, सम्मानित अतिथियों एवं सहयोगियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता और सोशल मीडिया के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की भूमिका समाज में काफी महत्वपूर्ण हो गई है। समाचारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रशासन एवं आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंडिया डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य ने समारोह में शामिल हुए सभी पत्रकार बंधुओं, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, अतिथियों, आयोजक मंडल एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफल हुआ है। डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य ने कहा कि पत्रकारिता समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों की आवाज को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों एवं सोशल मीडिया क्रिएटर्स से समाजहित, निष्पक्षता और सकारात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए आगे भी कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने भी समाजहित में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्ज़ापुर: उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का दौरा संपन्न, मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर ली समीक्षा बैठक।
    1
    मिर्ज़ापुर: उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का दौरा संपन्न, मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर ली समीक्षा बैठक।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विन्ध्याचल धाम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन विंध्याचल धाम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल धाम आगमन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मनोज जायसवाल जीने उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों में भी उत्साह देखने को मिला उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने प्रदेश एवं जनकल्याण की मंगलकामना की हेलीपैड पुलिस लाइन पहुंचे मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री जी का किया स्वागत साथ ही विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन
    4
    विन्ध्याचल धाम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन 
विंध्याचल धाम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन
मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल धाम आगमन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मनोज जायसवाल जीने उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों में भी उत्साह देखने को मिला उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने प्रदेश एवं जनकल्याण की मंगलकामना की हेलीपैड पुलिस लाइन पहुंचे मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री जी का किया स्वागत साथ ही विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मिर्जापुर में पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, मां पर प्रताड़ना और सामान हड़पने का आरोप मिर्ज़ापुर के रामबाग इलाके से एक हैरान कर देने वाला पारिवारिक विवाद और भीषण प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़ित सरफ़राज़ अली और उनकी पत्नी रिहाना बानो अपनी ही मां और सास रशीदा बेगम के उत्पीड़न से इस कदर तंग आ चुके हैं कि अब वे न्याय पाने के लिए शासन-प्रशासन के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पीड़ितों का सीधा आरोप है कि रशीदा बेगम गलत आदतों में संलिप्त हैं और अपनी इन्हीं आदतों के कारण पूरे परिवार की शांति भंग कर रही हैं। विवाद को बढ़ावा देने के लिए रशीदा बेगम लगातार यह झूठा दावा कर रही हैं कि सरफ़राज़ के पिता ने बरसों पहले उनसे जबरदस्ती शादी की थी। हालांकि, उनके बेटे सरफ़राज़ ने इस दावे की धज्जियां उड़ाते हुए स्पष्ट जानकारी दी है कि उनके माता-पिता की शादी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में संपन्न हुई थी। पीड़ित दंपति ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब वे कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए हुए थे, तो पीछे से रशीदा बेगम ने घर पर अपना कब्जा जमाने की नीयत से वहां रखा सारा कीमती सामान, सोने-चांदी के जेवरात, टीवी, फ्रिज और मोटरसाइकिल गायब कर दिया। जब सरफ़राज़ और रिहाना ने वापस लौटकर अपने सामान के बारे में पूछा, तो रशीदा बेगम ने अपने अन्य सहयोगियों को बुलाकर उनके साथ जमकर गाली-गलौज और मारपीट की। अपनी सास रशीदा बेगम के इस दबंग रवैये से रिहाना बानो पूरी तरह सहमी हुई हैं, वहीं अपनी ही मां रशीदा बेगम की इन करतूतों से तंग आकर सरफ़राज़ अली भी मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुके हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने और घर बेचकर बेघर करने की धमकियां दी जा रही हैं। अपनी और अपने मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित सरफ़राज़ और रिहाना ने अब थाना कोतवाली शहर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, उनका चोरी हुआ सामान वापस दिलाया जाए और रशीदा बेगम व उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
    1
    मिर्जापुर में पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, मां पर प्रताड़ना और सामान हड़पने का आरोप
मिर्ज़ापुर के रामबाग इलाके से एक हैरान कर देने वाला पारिवारिक विवाद और भीषण प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़ित सरफ़राज़ अली और उनकी पत्नी रिहाना बानो अपनी ही मां और सास रशीदा बेगम के उत्पीड़न से इस कदर तंग आ चुके हैं कि अब वे न्याय पाने के लिए शासन-प्रशासन के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
पीड़ितों का सीधा आरोप है कि रशीदा बेगम गलत आदतों में संलिप्त हैं और अपनी इन्हीं आदतों के कारण पूरे परिवार की शांति भंग कर रही हैं। विवाद को बढ़ावा देने के लिए रशीदा बेगम लगातार यह झूठा दावा कर रही हैं कि सरफ़राज़ के पिता ने बरसों पहले उनसे जबरदस्ती शादी की थी। हालांकि, उनके बेटे सरफ़राज़ ने इस दावे की धज्जियां उड़ाते हुए स्पष्ट जानकारी दी है कि उनके माता-पिता की शादी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में संपन्न हुई थी।
पीड़ित दंपति ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब वे कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए हुए थे, तो पीछे से रशीदा बेगम ने घर पर अपना कब्जा जमाने की नीयत से वहां रखा सारा कीमती सामान, सोने-चांदी के जेवरात, टीवी, फ्रिज और मोटरसाइकिल गायब कर दिया। जब सरफ़राज़ और रिहाना ने वापस लौटकर अपने सामान के बारे में पूछा, तो रशीदा बेगम ने अपने अन्य सहयोगियों को बुलाकर उनके साथ जमकर गाली-गलौज और मारपीट की।
अपनी सास रशीदा बेगम के इस दबंग रवैये से रिहाना बानो पूरी तरह सहमी हुई हैं, वहीं अपनी ही मां रशीदा बेगम की इन करतूतों से तंग आकर सरफ़राज़ अली भी मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुके हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने और घर बेचकर बेघर करने की धमकियां दी जा रही हैं। अपनी और अपने मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित सरफ़राज़ और रिहाना ने अब थाना कोतवाली शहर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, उनका चोरी हुआ सामान वापस दिलाया जाए और रशीदा बेगम व उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • भदोही में गाजे-बाजे के साथ निकली राधा-कृष्ण की शोभायात्रा, बड़ी संख्या में किन्नर हुए शामिल, कहा, अब मथुरा की बारी.. भदोही में गाजे-बाजे के साथ निकली राधा-कृष्ण की शोभायात्रा, बड़ी संख्या में किन्नर हुए शामिल, कहा, अब मथुरा की बारी..
    1
    भदोही में गाजे-बाजे के साथ निकली राधा-कृष्ण की शोभायात्रा, बड़ी संख्या में किन्नर हुए शामिल, कहा, अब मथुरा की बारी..
भदोही में गाजे-बाजे के साथ निकली राधा-कृष्ण की शोभायात्रा, बड़ी संख्या में किन्नर हुए शामिल, कहा, अब मथुरा की बारी..
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शरारती तत्वों ने की गाय की हत्या जांच में जुटी स्थानीय पुलिस भदोही में शरारती तत्वों ने पहले गाय चुराई फिर हत्या कर दी। देखिए पूरी खबर
    1
    शरारती तत्वों ने की गाय की हत्या 
जांच में जुटी स्थानीय पुलिस 
भदोही में शरारती तत्वों ने पहले गाय चुराई फिर हत्या कर दी।
देखिए पूरी खबर
    user_VARTAMAN KRANTI news 24
    VARTAMAN KRANTI news 24
    News Anchor भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भदोही में हिंदू युवा वाहिनी की नई जिला कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को नई बाजार चौराहा स्थित आनंद पैलेस में आयोजित हुआ। समारोह में राष्ट्रीय, प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ ने नई जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए सौरभ चौरसिया को जिलाध्यक्ष तथा अजय दुबे और करुणा शंकर दुबे को जिला महासचिव बनाए जाने की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करने की बात कही गई। 📍 स्थान: नई बाजार, भदोही 📅 शनिवार #Bhadohi #HinduYuvaVahini #SaurabhChaurasia #BhadohiNews #NewsTime #UPNews #UttarPradesh #HinduYuvaVahiniBhadohi #YogiAdityanath #BhadohiNewsToday #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate
    1
    भदोही में हिंदू युवा वाहिनी की नई जिला कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को नई बाजार चौराहा स्थित आनंद पैलेस में आयोजित हुआ। समारोह में राष्ट्रीय, प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ ने नई जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए सौरभ चौरसिया को जिलाध्यक्ष तथा अजय दुबे और करुणा शंकर दुबे को जिला महासचिव बनाए जाने की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करने की बात कही गई।
📍 स्थान: नई बाजार, भदोही
📅 शनिवार
#Bhadohi #HinduYuvaVahini #SaurabhChaurasia #BhadohiNews #NewsTime #UPNews #UttarPradesh #HinduYuvaVahiniBhadohi #YogiAdityanath #BhadohiNewsToday #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में गूंजा वेदों का संदेश, 500 बटुकों संग निकली भव्य 'वैदिक संदेश यात्रा'।
    1
    मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में गूंजा वेदों का संदेश, 500 बटुकों संग निकली भव्य 'वैदिक संदेश यात्रा'।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हंडिया में सोशल मीडिया क्रिएटर एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित हंडिया, प्रयागराज। हंडिया क्षेत्र में सोशल मीडिया क्रिएटर एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, सम्मानित अतिथियों एवं सहयोगियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता और सोशल मीडिया के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की भूमिका समाज में काफी महत्वपूर्ण हो गई है। समाचारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रशासन एवं आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंडिया डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य ने समारोह में शामिल हुए सभी पत्रकार बंधुओं, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, अतिथियों, आयोजक मंडल एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफल हुआ है। डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य ने कहा कि पत्रकारिता समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों की आवाज को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों एवं सोशल मीडिया क्रिएटर्स से समाजहित, निष्पक्षता और सकारात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए आगे भी कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने भी समाजहित में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया गया।
    1
    हंडिया में सोशल मीडिया क्रिएटर एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

हंडिया, प्रयागराज। हंडिया क्षेत्र में सोशल मीडिया क्रिएटर एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, सम्मानित अतिथियों एवं सहयोगियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता और सोशल मीडिया के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की भूमिका समाज में काफी महत्वपूर्ण हो गई है। समाचारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रशासन एवं आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंडिया डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य ने समारोह में शामिल हुए सभी पत्रकार बंधुओं, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, अतिथियों, आयोजक मंडल एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफल हुआ है।

डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य ने कहा कि पत्रकारिता समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों की आवाज को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों एवं सोशल मीडिया क्रिएटर्स से समाजहित, निष्पक्षता और सकारात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए आगे भी कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने भी समाजहित में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया गया।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत ने रचा इतिहास कई मामलों का हुआ निस्तारण 1990 से चला आ रहा विवाद सुलह से हुआ समाप्त राष्ट्रीय लोक अदालत ने रचा इतिहास-2,54,642 मामलों का निस्तारण, 1990 से चला आ रहा विवाद सुलह से समाप्त* *12.70 लाख जुर्माना वसूल, 9.19 करोड़ का प्रतिकर अवार्ड पारित* मीरजापुर - मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर अनुपम कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.2026 को जनपद न्यायालय, मीरजापुर, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान, ग्राम न्यायालय लालगंज एवं जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों/स्थलों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय लोक अदालत) संतोष कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनन्द कुमार-प्प्, समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अभयराज सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिकाधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, वादकारियों को त्वरित एवं अधिकाधिक सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जनपद न्यायालय परिसर सहित जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों एवं स्थलों पर बड़ी संख्या में लंबित तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते एवं सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,54,642 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में कुल मु0 12,70,405.00 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा मृतकों एवं घायलों के पक्ष में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में लगभग 9,19,80,360.00 रुपये़ के प्रतिकर अवार्ड पारित किए गए। मीरजापुर के इतिहास में इतने मुकदमों का निस्तारण पहली बार हुआ है। राष्ट्रीय लोक अदालत की विशेष उपलब्धि अपर जनपद न्यायाधीष-प्रथम संतोश कुमार गौतम द्वारा 1990 से चले आ रहे मुकदमें का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, यह निस्तारण इस बात का उल्लेखनीय उदाहरण है कि वर्षों से लंबित विवादों का भी संवाद, सहमति एवं समझौते के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान संभव है एवं प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह द्वारा 20 वर्ष से अधिक पुराने 02 वाद तथा 10 वर्ष से अधिक पुराने 09 वादों का भी निस्तारण किया गया। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, दीवानी वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक ऋण एवं वित्तीय संस्थाओं से संबंधित प्रकरण, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले, राजस्व संबंधी प्रकरण तथा विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर आनन्द कुमार-ll ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य केवल लंबित मुकदमों की संख्या कम करना नहीं है, बल्कि पक्षकारों को ऐसा न्यायसंगत एवं सौहार्दपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट होकर न्यायालय से वापस लौटें। वर्ष 1990 से चले आ रहे विवाद का निस्तारण इसी भावना की एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी मिसाल है। लोक अदालत के माध्यम से वादों का निस्तारण होने से पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है तथा पारस्परिक संबंध बने रहते है।
    4
    राष्ट्रीय लोक अदालत ने रचा इतिहास कई मामलों का हुआ निस्तारण 1990 से चला आ रहा विवाद सुलह से हुआ समाप्त 
राष्ट्रीय लोक अदालत ने रचा इतिहास-2,54,642 मामलों का निस्तारण, 1990 से चला आ रहा विवाद सुलह से समाप्त*
*12.70 लाख जुर्माना वसूल, 9.19 करोड़ का प्रतिकर अवार्ड पारित*
मीरजापुर - मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर अनुपम कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.2026 को जनपद न्यायालय, मीरजापुर, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान, ग्राम न्यायालय लालगंज एवं जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों/स्थलों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय लोक अदालत) संतोष कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनन्द कुमार-प्प्, समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अभयराज सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिकाधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, वादकारियों को त्वरित एवं अधिकाधिक सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जनपद न्यायालय परिसर सहित जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों एवं स्थलों पर बड़ी संख्या में लंबित तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते एवं सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,54,642 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में कुल मु0 12,70,405.00 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा मृतकों एवं घायलों के पक्ष में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में लगभग 9,19,80,360.00 रुपये़ के प्रतिकर अवार्ड पारित किए गए। मीरजापुर के इतिहास में इतने मुकदमों का निस्तारण पहली बार हुआ है।
राष्ट्रीय लोक अदालत की विशेष उपलब्धि अपर जनपद न्यायाधीष-प्रथम संतोश कुमार गौतम द्वारा 1990 से चले आ रहे मुकदमें का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, यह निस्तारण इस बात का उल्लेखनीय उदाहरण है कि वर्षों से लंबित विवादों का भी संवाद, सहमति एवं समझौते के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान संभव है एवं प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह द्वारा 20 वर्ष से अधिक पुराने 02 वाद तथा 10 वर्ष से अधिक पुराने 09 वादों का भी निस्तारण किया गया।
लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, दीवानी वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक ऋण एवं वित्तीय संस्थाओं से संबंधित प्रकरण, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले, राजस्व संबंधी प्रकरण तथा विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर आनन्द कुमार-ll ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य केवल लंबित मुकदमों की संख्या कम करना नहीं है, बल्कि पक्षकारों को ऐसा न्यायसंगत एवं सौहार्दपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट होकर न्यायालय से वापस लौटें। वर्ष 1990 से चले आ रहे विवाद का निस्तारण इसी भावना की एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी मिसाल है। लोक अदालत के माध्यम से वादों का निस्तारण होने से पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है तथा पारस्परिक संबंध बने रहते है।
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.