Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम करनपुर दत्त के मोहल्ला गोंडा की सड़क व नाली व तालाव का हाल बहुत खराब है कृपया करके इसको ठीक कराने का कार्य करे
Sanjay Singh
ग्राम करनपुर दत्त के मोहल्ला गोंडा की सड़क व नाली व तालाव का हाल बहुत खराब है कृपया करके इसको ठीक कराने का कार्य करे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम करनपुर दत्त के मोहल्ला गोंडा की सड़क व नाली व तालाव का हाल बहुत खराब है कृपया करके इसको ठीक कराने का कार्य करे2
- नाबालिग के अपहरण मामले में जबरन समझौते का आरोप, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन। ब्यूरो रिपोर्ट गौरव शुक्ला फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री शिवम् त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जहानगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी सरोजनी देवी की नाबालिग पुत्री के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाबालिग युवती को जलालाबाद, शाहजहांपुर निवासी फहीम पुत्र अक्षन द्वारा कथित रूप से अगवा किया गया था। संगठन का आरोप है कि मामले में जहानगंज थाने के स्तर से पीड़ित परिवार पर जबरन समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। बताया गया कि 8 अगस्त को युवक और युवती दोनों को बरामद कर लिया गया था, लेकिन 11 अगस्त तक युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है और आरोप है कि अभी तक उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नहीं किया गया। संगठन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठाई है। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग की मां को भी धमकाकर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने प्रशासन से मांग की कि मामले में किसी भी प्रकार के दबाव या समझौते के बजाय कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा नाबालिग के बयान और सुरक्षा से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों का पालन किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन के दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे1
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट हेल्पज फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वाधान में नवम कावड़ यात्रा का आयोजन संस्था प्रमुख मोनिका मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।1
- itr lock et bichbayo jaye mandir me logo ko hoti hai bahut dikkat shevaram katheriya prdhan shekpur kajuri ke rhne bale hai1
- राजपूत करणी सेना की बैठक, 13 अगस्त की यात्रा की बनी रणनीति फर्रुखाबाद। राजपूत करणी सेना की बैठक जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान की अध्यक्षता में दीनदयाल बाग में हुई। बैठक में संगठन विस्तार और 13 अगस्त को प्रस्तावित ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं और दो दर्जन से अधिक लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर ने UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से यात्रा को शांतिपूर्ण, अनुशासित और प्रभावी बनाने की अपील की।1
- विकास खण्ड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय कोटरा के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हरदोई 11 अगस्त 2026 02. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने बताया है, कि प्रा०वि० कोटरा विकास खण्ड टडियावां में गुणवत्ताविहीन भोजन ग्रहण करते हुए छात्राओं की वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त होने पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा उक्त विद्यालय का 11 अगस्त 2026 02. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने बताया है, कि प्रा०वि० कोटरा विकास खण्ड टडियावां में गुणवत्ताविहीन भोजन ग्रहण करते हुए छात्राओं की वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त होने पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा उक्त विद्यालय का दिनांक 11.08.2026 को निरीक्षण किया गया। विद्यालय में दो अध्यापक श्री राजेश कुमार प्र०अ०, श्री विनोद कुमार स०अ० व दो शिक्षा मित्र श्री सतेन्द्र कुमार, श्री सन्तराम पाल कार्यरत् है। विद्यालय में कुल 232 छात्र/छात्राएं पंजीकृत है। निरीक्षण के दौरान उक्त दोनों अध्यापक, समस्त रसोईयां, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित थीं। जिनसे वायरल वीडियों के सम्बन्ध में पूँछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ द्वारा दिए गए बयान, एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि कुछ छात्राओं द्वारा बताया गया कि उनको बुलाकर वीडियो बनाई गई। जांच में पाया गया कि श्री विनोद कुमार स०अ० व श्री राजेश कुमार प्र०अ० के मध्य विवाद है, जिससे उक्त घटना घटित हुई है। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में दिव्यांग बच्चों हेतु निर्मित शौचालय की साफ-सफाई सन्तोषजनक नही है, जिससे बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी रहती है। छात्राओं द्वारा अवगत कराया गया कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सन्तोषजनक नही है। दोनों अध्यापकों के उक्त कृत्य से विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण दूषित हो रहा है। दोनों का उक्त कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के विपरीत पाया गया। जिसके दृष्टिगत् दोनों अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। समस्त रसोईयों को इस प्रतिबन्ध के साथ नोटिस दी गई है कि यदि भविष्य में लापरवाही परिलक्षित होती है तो सेवाएं समाप्त कर दी जायेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी टडियावां व जिला समन्वयक एम०डी०एम० को शिथिल पर्यवेक्षण हेतु नोटिस निर्गत की गई है।1
- shekhpur me pani ke karan koi bhi nhi nikal pata hai gali nhi bani hai logo hoti hai bahut takleef bchcha school jata hai to bahut takleef hoti hai iski sikayat bahu bar ki hai. lekin kisi bhi Krna ki sunbai nhi hu o1
- बेसन के सेव बनाने वाले कारखाने में काम करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत जलालाबाद। नगर के मोहल्ला कानूनगोयन में संचालित बेसन के सेव बनाने वाले कारखाने में काम करने वाले इसी मोहल्ले के 30 वर्षीय सुधीर की मंगलवार शाम संदिग्ध अवस्था मे मौत ही गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। युवक के घरवाले बिजली का करंट लगने से मौत होना बता रहे हैं जबकि उनके साथ कारखाने में काम करने वाला अन्य कारीगर सुधीर के अचानक गिरकर मौत हो जाने की बात कह रहा है। मृतक के भतीजे रचित श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर को खाने के लिए घर न पहुंचने पर चाचा को फोन किया उन्होंने कुछ देर में आने को कहा। बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे सुधीर का 12 वर्षीय बेटा आयुष उन्हें बुलाने के लिये घर से कुछ फासले पर स्थित कारखाने में पहुंचा। बताया कि वहां सुधीर जमीन पर बेसुध पड़े थे। आयुष के बताने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुधीर को सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी नीतू के अनुसार पति के हाथ तथा पैर पर झुलसने के निशान हैं। पत्नी का आरोप है पति के साथ हुई अनहोनी की जानकारी घरवालों को नही दी गई जबकि कारखाने से कुछ कदम दूर ही उसका घर है। बेटे के पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो आने पर मामले की जानकारी हुई। घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।1