बेसन के सेव बनाने वाले कारखाने में काम करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत जलालाबाद। नगर के मोहल्ला कानूनगोयन में संचालित बेसन के सेव बनाने वाले कारखाने में काम करने वाले इसी मोहल्ले के 30 वर्षीय सुधीर की मंगलवार शाम संदिग्ध अवस्था मे मौत ही गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। युवक के घरवाले बिजली का करंट लगने से मौत होना बता रहे हैं जबकि उनके साथ कारखाने में काम करने वाला अन्य कारीगर सुधीर के अचानक गिरकर मौत हो जाने की बात कह रहा है। मृतक के भतीजे रचित श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर को खाने के लिए घर न पहुंचने पर चाचा को फोन किया उन्होंने कुछ देर में आने को कहा। बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे सुधीर का 12 वर्षीय बेटा आयुष उन्हें बुलाने के लिये घर से कुछ फासले पर स्थित कारखाने में पहुंचा। बताया कि वहां सुधीर जमीन पर बेसुध पड़े थे। आयुष के बताने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुधीर को सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी नीतू के अनुसार पति के हाथ तथा पैर पर झुलसने के निशान हैं। पत्नी का आरोप है पति के साथ हुई अनहोनी की जानकारी घरवालों को नही दी गई जबकि कारखाने से कुछ कदम दूर ही उसका घर है। बेटे के पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो आने पर मामले की जानकारी हुई। घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

- दिल्ली के मॉडलिंग शो में रावतपुर के रोमान ने लहराया परचम दिल्ली के मॉडलिंग शो में रावतपुर के नोमान ने लहराया परचम शाहजहांपुर जनपद के कांट क्षेत्र के निकट ग्राम रावतपुर निवासी रोमान ने दिल्ली में आयोजित मॉडलिंग शो में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन किया। मॉडल क्रिएटर संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नोमान ने हिस्सा लिया, जहां उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मान प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उन्हें विजेता के रूप में घोषित किया गया। अब नोमान मॉडलिंग क्षेत्र की अगली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें सफलता हासिल करने के बाद उनके लिए मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ने के अवसर खुलेंगे। नोमान की इस उपलब्धि से रावतपुर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।1
- भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वीर शहीदों के जयकारे भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वीर शहीदों के जयकारे पचदेवरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारायनपुर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ नारायनपुर चौराहे से हुआ, जो पूरे नारायन पुर गांव की गलियों-गलियों तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के जयकारे लगाए और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश के प्रति अपने दायित्वों का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि तिरंगा देश की अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। यह देश के वीर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव दर्शाता है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का माध्यम है। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हर घर तिरंगा अभियान हमें उनके बलिदान को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दें। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह, शिवम तिवारी,गौरव दीक्षित राजकिशोर सिंह, अमर सिंह,बलवीर सिंह,सुधीर सिंह डाo रामनरेश,लालू सिंह,अजीत प्रताप सिंह, पवन मिश्रा, रामू सिंह बलराम सिंह,समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- ग्राम करनपुर दत्त के मोहल्ला गोंडा की सड़क व नाली व तालाव का हाल बहुत खराब है कृपया करके इसको ठीक कराने का कार्य करे2
- uric acid ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe karo1
- शिव भक्तों की सेवा में जुटी जलालाबाद पुलिस, सीओ व कोतवाल ने कराया जलपान जलालाबाद/परशुरामपुरी। पवित्र सावन माह में पांचाल घाट, फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे शिव भक्तों और कांवड़ियों की सेवा-सत्कार में जलालाबाद पुलिस भी जुटी नजर आई। मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक पर जलालाबाद पुलिस की ओर से शिव भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह एवं कोतवाल अरविंद सिंह चौहान ने स्वयं शिव भक्तों को जलपान कराया और उनकी यात्रा के बारे में जानकारी लेते हुए कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। पुलिस की ओर से की गई सेवा से शिव भक्तों में भी उत्साह दिखाई दिया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।1
- बेसन के सेव बनाने वाले कारखाने में काम करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत जलालाबाद। नगर के मोहल्ला कानूनगोयन में संचालित बेसन के सेव बनाने वाले कारखाने में काम करने वाले इसी मोहल्ले के 30 वर्षीय सुधीर की मंगलवार शाम संदिग्ध अवस्था मे मौत ही गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। युवक के घरवाले बिजली का करंट लगने से मौत होना बता रहे हैं जबकि उनके साथ कारखाने में काम करने वाला अन्य कारीगर सुधीर के अचानक गिरकर मौत हो जाने की बात कह रहा है। मृतक के भतीजे रचित श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर को खाने के लिए घर न पहुंचने पर चाचा को फोन किया उन्होंने कुछ देर में आने को कहा। बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे सुधीर का 12 वर्षीय बेटा आयुष उन्हें बुलाने के लिये घर से कुछ फासले पर स्थित कारखाने में पहुंचा। बताया कि वहां सुधीर जमीन पर बेसुध पड़े थे। आयुष के बताने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुधीर को सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी नीतू के अनुसार पति के हाथ तथा पैर पर झुलसने के निशान हैं। पत्नी का आरोप है पति के साथ हुई अनहोनी की जानकारी घरवालों को नही दी गई जबकि कारखाने से कुछ कदम दूर ही उसका घर है। बेटे के पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो आने पर मामले की जानकारी हुई। घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।1