डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है *फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* *डिंडौरी01सितंबर2026* डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की फार्मर आईडी बनना अभी शेष है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने हेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी। उन्होंने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है *फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* *डिंडौरी01सितंबर2026* डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की फार्मर आईडी बनना अभी शेष है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने हेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी। उन्होंने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- ग्राम बटौंधा नायक मोहल्ला विजय किराना स्टोर 20 बोतल बियर 50 पाव देसी शराब भट्टी मां भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओं ने शराब पकड़ कर 112 कॉल कर पुलिस को पकड़वाया बिरसिंहपुर नौरोजाबाद में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी, ठेकेदार के गुर्गे दोपहिया-चार पहिया वाहनों से कर रहे गांव-गांव शराब की पैकारी पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी अवैध शराब, डायल 112 को दी सूचना बिरसिंहपुर (उमरिया शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शराब की बिक्री केवल लाइसेंसी अहाते और निर्धारित दुकान से ही की जाए, लेकिन बिरसिंहपुर नौरोजाबाद क्षेत्र में इन नियमों को ठेके पर लेकर बैठे ठेकेदार द्वारा खुलेआम ताक पर रखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौरोजाबाद शराब भट्टी के ठेकेदार द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों में शराब भरकर गांव-गांव, शहर के वार्डों, ढाबों, पान-गुमटियों और टपरों तक अवैध रूप से शराब पहुंचाई जा रही है। यह पैकारी सुबह से लेकर देर रात तक बेरोकटोक जारी है, जिससे क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है और युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइसेंसी दुकान पर तो शराब बिकती ही है, लेकिन असली खेल दुकान बंद होने के बाद शुरू होता है। ठेकेदार के लड़के कमीशन के लालच में 20 से 50 रुपये अधिक दाम लेकर हर जगह शराब की होम डिलीवरी जैसा काम कर रहे हैं। गांव के चौक-चौराहों और ढाबों पर खुलेआम शराब पिलाई जा रही है, जिससे आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित थाने और आबकारी विभाग से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसी स्थिति में जो काम पुलिस और आबकारी विभाग को करना चाहिए था, वह काम आज भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया। सोमवार को संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि दोपहिया वाहन पर बड़ी मात्रा में शराब लेकर कुछ लोग गांव की ओर जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं राजू सिंह, अमेले सिंह, आशु नायक, लखन नायक, उदय नायक, सुनील, गणेश परस्ते, मनोज मरावी, भुवनेश्वर सिंह,ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया नायक मोहल्ला में रूक कर विजय किराना स्टोर में शराब देखकर चले गए भगवती मानव कल्याण कार्यकर्ताओं ने मौके से देशी50 पाव और 24 बोतल बियर बरामद होने की बात कही जा रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तत्काल डायल 112 पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त शराब और बियर को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि केवल शराब पकड़ने वाले को ही नहीं, बल्कि इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे खड़े शराब ठेकेदार के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से समाज में व्याप्त नशे के खिलाफ अभियान चला रहा है। उनका उद्देश्य लोगों को नशामुक्त बनाना है, जबकि शासन की दुकान का ठेका लेकर कुछ लोग अवैध पैकारी कर उनके प्रयासों को विफल कर रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवैध पैकारी पर रोक नहीं लगी तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस पूरे मामले ने एक बार फिर आबकारी और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर क्यों विभागीय अधिकारी लाइसेंसी दुकानों की जांच नहीं करते? क्यों पैकारी करने वाले वाहनों की चेकिंग नहीं होती? क्या इस अवैध कमाई में कहीं न कहीं विभागीय मिलीभगत तो नहीं है? जनता इन सवालों का जवाब चाहती है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने जिला कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि बिरसिंहपुर नौरोजाबाद भट्टी के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर का मिलान किया जाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाए और पैकारी में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह से रोक लग सके।3
- उमरिया जिले के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत घुनघुटी वन परिक्षेत्र जंगल में बाग का मूवमेंट लगातार *घुनघुटी वन परिक्षेत्र जंगल में बाघ का मूवमेंट लगातार अपडेट* दूसरी वीडियो नई सोशल मीडिया में वायरस 28/7/26 शाम को सड़क पर दिखा था जो कर चालक को बाघ हमला करने की कोशिश कर रहा था उसी की जमकर सोशल मीडिया में वायरल हुआ,, अब31/7/26शाम 5:00 घुनघुटी शहडोल बीच अचानक उसी जगह सड़क के बगल में बैठा था बाघ बच्चों के साथ वहीं राहगीरों ने देखा तो कार से वीडियो बनाने लगे तभी बाघ मुख को खोलकर गाड़ी की ओर दौड़ने का प्रयास करने लगा बाघिन सोचती है कि मेरे बच्चे के ऊपर कोई हमला न करें, जबकि वन विभाग के टीम लगातार चारों ओर जंगल की निगरानी में लगी हुई है।1
- *राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज में कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन*1
- 🚜 फार्मर आईडी नहीं बनी तो योजनाओं का लाभ लेने में हो सकती है परेशानी, जल्द बनवाएं किसान आईडी : डिप्टी कलेक्टर डिंडौरी में 4.01 लाख किसानों में से 1.50 लाख की बनी फार्मर आईडी, 2.51 लाख किसानों की आईडी बनना बाकी डिंडौरी, 01 सितंबर 2026। डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से अब तक 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की आईडी बनना अभी शेष है। गांव-गांव लगाए जा रहे कैंप किसानों की सुविधा के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 📊 डिंडौरी में फार्मर आईडी की स्थिति कुल किसान: 4,01,321 फार्मर आईडी बन चुकी: 1,50,297 फार्मर आईडी बनना शेष: 2,51,024 पूर्णता: लगभग 37.45% समय चक्र | डिंडौरी1
- Post by Rahul Lakhera1
- सावधान रहें, सुरक्षित रहें आमजन जलमग्न होने पर पुल-पुलियों को पार करने का न करें प्रयास, बाणसागर बांध से लगातार किया जा रहा जल प्रवाह, बनाएं उचित दूरी, कलेक्टर , पार्थ जायसवाल #शहडोल #shahdol Jansampark Madhya Pradesh1
- उमरिया जिले के नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली में हाईवे के किनारे खुली नालियों में एक गाय के गिर के मर जाने और नाली में पड़े पड़े सड़ने के कारण वार्ड वासियों को हो रही दिक्कत चारों तरफ बदबू फैली है सड़ने के कारण बीमारियों का खतरा वार्ड 6 में मरी गाय से फैली दुर्गंध, रहवासी परेशान बिरसिंहपुर-- पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 6 में सेंट्रल बैंक के पास पिछले कई दिनों से मरी हुई गाय कीड़े पड़ गए हैं पड़े होने से पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल गई है। दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की मौत के बाद से उसका शव वहीं पड़ा है। नगर पालिका को सूचना देने पर अभी शव को हटाने की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी में शव सड़ने से बदबू और तेज हो गई है, जिससे मक्खियां और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वार्डवासी ने बताया कि दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, सिरदर्द की शिकायत हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द शव को हटाकर क्षेत्र में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है। एवं खुली नालियों के ऊपर स्लैप लगाकर नालियों को ढकने की भी मांग की गई है क्योंकि अभी कुछ ही दिनों पहले वार्ड नंबर 10 निवासी एक बुजुर्ग वार्ड नंबर 5 की खुली नाली में गिरने से दर्दनाक मौत हुई थी और आज फिर यह खुली नाली में एक गाय के गिरने से भी मौत हो गई है ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं इसलिए वार्ड वासियों का कहना है कि जल्द से जल्द खुली नालियों के ऊपर ढक्कन स्लैप लगाकर उसे बंद किया जाए ताकि आगे चलकर कोई दुर्घटना ना हो सके इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास का भी प्रयास किया गया।3
- पाली वार्ड नंबर 6 कई दिनों से मरी हुई गाय में कीड़े एवं दुर्गंध से बड़वासीयो में आक्रोश वार्ड 6 में मरी गाय से फैली दुर्गंध, रहवासी परेशान बिरसिंहपुर-- पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 6 में सेंट्रल बैंक के पास पिछले कई दिनों से मरी हुई गाय कीड़े पड़ गए हैं पड़े होने से पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल गई है। दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की मौत के बाद से उसका शव वहीं पड़ा है। नगर पालिका को सूचना देने के बावजूद अभी तक शव को हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भीषण गर्मी में शव सड़ने से बदबू और तेज हो गई है, जिससे मक्खियां और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वार्डवासी ने बताया कि दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, सिरदर्द की शिकायत हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द शव को हटाकर क्षेत्र में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिल सका।1
- 📰 बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल : कलेक्टर 📰 बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल : कलेक्टर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में अंतरित की राशि, डिंडौरी के 962 विद्यार्थियों को मिला ₹2.40 करोड़ से अधिक का लाभ डिंडौरी, 01 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों के खातों में विभिन्न विद्यार्थी हितैषी योजनाओं के अंतर्गत राशि का अंतरण किया गया। प्रदेश में लगभग 121 लाख विद्यार्थियों को ₹304 करोड़ से अधिक की राशि का लाभ प्रदान किया गया। डिंडौरी जिले में उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिले के 84 विद्यालयों के 962 विद्यार्थियों को कुल ₹2 करोड़ 40 लाख 50 हजार की राशि का लाभ प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों को कलेक्टर ने दिया सफलता का मंत्र कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं भी शासकीय विद्यालय की छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत करते हुए अच्छे प्रतिशत हासिल किए हैं। शासन द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता उनके लिए एक छोटा-सा उपहार है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और बड़े लक्ष्य ही सफलता की कुंजी हैं। यदि विद्यार्थी इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहेंगे तो वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। शासन की ओर से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा सबसे अनमोल संपत्ति : ओमकार मरकाम डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने कहा कि जिले के 962 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलना खुशी की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता का पहला पड़ाव है, जीवन में अभी कई मंजिलें हासिल करनी हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी सोच और अच्छा ज्ञान ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ाता है। शिक्षा ऐसी अमूल्य संपत्ति है, जिसे न कोई चुरा सकता है, न बांट सकता है और न ही कोई छीन सकता है। विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि वे छोटी नहीं, बल्कि बड़ी सोच रखें और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें। शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, जिसमें लैपटॉप जैसी सहायता भी शामिल है, का उपयोग शिक्षा एवं ज्ञानवर्धन के लिए करें। विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को विद्यार्थी प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा प्राप्त आर्थिक सहायता एवं सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।4