Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rahul Lakhera
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Rahul Lakhera1
- जिला जबलपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत इमलिया में हमारे दूसरा वीडियो है नलजन योजना को लेकर जिला जबलपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत इमलिया में हमारे दूसरा वीडियो है नलजन योजना को लेकर इसकी कार्यकर्ताओं की लापरवाही कारण उपाय फूटा है वहां से पानी लीक कर रहा है इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और इधर सब ठीक किया जाए कई जगहों पर लीक कर रहा है1
- आरक्षण बचाओ, सामाजिक न्याय बचाओ की गूंज से गूंजा बरही; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन1
- उधारी का सामान देने से मना करने पर विवाद, सड़क पर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र की झिंझरी चौकी अंतर्गत ग्राम गनियारी में किराना दुकान पर उधारी का सामान देने से मना करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। विवाद के कुछ देर बाद एक युवक को सड़क पर घेरकर लाठी-डंडों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, विक्रम नामक युवक किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा था। उधारी में सामान देने से मना करने पर उसकी दुकान संचालक आकाश बर्मन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान विक्रम ने आकाश को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि बाद में प्रेमलाल बर्मन अपने बेटे आशीष, भाई विजय और भतीजे विशाल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने विक्रम को सड़क पर घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस के अनुसार, पहले प्रेमलाल बर्मन की शिकायत पर विक्रम और मोनू तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं विक्रम की शिकायत और वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रेमलाल बर्मन, आकाश बर्मन, विजय बर्मन और विशाल बर्मन के खिलाफ भी काउंटर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी1
- 4 KM का दलदल… ग्रामीणों का ऐलान—“सड़क नहीं बनी तो वोट मांगने मत आना!” 😡 📍 लोकेशन: रनेह–लुहरबंद, हटा विधानसभा, जिला दमोह (मध्य प्रदेश)1
- बेलखाडू में भीषण सड़क हादसा: हाइड्रा की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी कटंगी थाना क्षेत्र के बेलखाडू चौकी अंतर्गत झगरा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल से अपने पति और दो बच्चों के साथ जा रही महिला को एक तेज रफ्तार हाइड्रा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि बाइक चला रहे पति और दोनों बच्चे इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद फरार हुए हाइड्रा और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कानूनी व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।4
- 🔴 जबलपुर में खुद पुलिस बुलाकर… पुलिसकर्मी को ही पीटा!1
- छोटू चोर' और उसके साथियों ने मिठाई दुकान में मचाया उत्पात, पिता-पुत्र को चाकू मारकर किया लहुलूहान; देखें वीडियो जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के मड़ई इलाके में दुकान में घुसकर दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। न्यू गुप्ता स्वीट्स में कोल्डड्रिंक को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने दुकानदार हेमंत गुप्ता और उनके पिता के साथ मारपीट की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पीड़ित हेमंत गुप्ता के मुताबिक, एक युवक जिसे वह ‘छोटू चोर’ के नाम से जानते हैं, दुकान के फ्रिज से कोल्डड्रिंक निकालकर बिना पैसे दिए ले जाने लगा। जब उन्होंने उससे पैसे मांगे तो विवाद शुरू हो गया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पर बिज्जू और जैंगो समेत सात-आठ अन्य युवक भी दुकान में पहुंच गए आरोप है कि युवकों ने दुकान में घुसते ही जमकर हंगामा किया। उन्होंने काउंटर तोड़ दिया और ईंट-पत्थर से हमला किया। इस दौरान गल्ले से रुपये निकालने का प्रयास करने के साथ धारदार चाकू से भी हमला किया गया।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की दबंगई और तोड़फोड़ की घटना रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद पीड़ित ने रांझी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है पीड़ित हेमंत ने आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी दुकान संचालित करने के एवज में अवैध वसूली के रूप में हर सप्ताह करीब 7 से 8 हजार रुपए की मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि आरोपी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और दुकान चलाने के लिए दबाव बना रहे हैं।2