logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेलखाडू में भीषण सड़क हादसा: हाइड्रा की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी ​कटंगी थाना क्षेत्र के बेलखाडू चौकी अंतर्गत झगरा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल से अपने पति और दो बच्चों के साथ जा रही महिला को एक तेज रफ्तार हाइड्रा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि बाइक चला रहे पति और दोनों बच्चे इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। ​मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद फरार हुए हाइड्रा और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कानूनी व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

बेलखाडू में भीषण सड़क हादसा: हाइड्रा की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी ​कटंगी थाना क्षेत्र के बेलखाडू चौकी अंतर्गत झगरा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल से अपने पति और दो बच्चों के

साथ जा रही महिला को एक तेज रफ्तार हाइड्रा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गनीमत

रही कि बाइक चला रहे पति और दोनों बच्चे इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। ​मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसे

के बाद फरार हुए हाइड्रा और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कानूनी व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from Seoni and nearby areas
  • ग्राम सभा आयोजित बैठक सिम्मी कलेक्टर नेहा मीणा ने पूरा सिस्टम बदल दिया
    1
    ग्राम सभा आयोजित बैठक
सिम्मी कलेक्टर नेहा मीणा ने पूरा सिस्टम बदल दिया
    user_User3359
    User3359
    Voice of people Ghansaur, Seoni•
    8 hrs ago
  • 🌺 माँ नर्मदा जी के पावन तट मुआर घाट पर भव्य महाआरती 🌺 माँ नर्मदा जी के पावन तट मुआर घाट पर प्रत्येक सोमवार को भव्य माँ नर्मदा महाआरती का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माँ नर्मदा की आराधना करते हैं। 🙏 नर्मदे हर… जीवन भर नर्मदे हर 🙏
    1
    🌺 माँ नर्मदा जी के पावन तट मुआर घाट पर भव्य महाआरती 🌺

माँ नर्मदा जी के पावन तट मुआर घाट पर प्रत्येक सोमवार को भव्य माँ नर्मदा महाआरती का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माँ नर्मदा की आराधना करते हैं।

🙏 नर्मदे हर… जीवन भर नर्मदे हर 🙏
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मुनू बस स्टैंड बना तालाब सड़क में बना गड्ढा दुर्घटना होने की अधिक संभावना मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम मुनू बस स्टैंड में सड़क बीचों बीच गढ्ढा होने दुर्घटना को न्योता दे रहा है बारिश में गढ्ढे में पानी भरने से पूरा बस स्टैंड में कीचड़ भरा हुआ है
    1
    मुनू बस स्टैंड बना तालाब सड़क में बना गड्ढा दुर्घटना होने की अधिक संभावना 

मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम मुनू बस स्टैंड में सड़क बीचों बीच गढ्ढा होने दुर्घटना को न्योता दे रहा है बारिश में गढ्ढे में पानी भरने से पूरा बस स्टैंड में कीचड़ भरा हुआ है
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है *फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* *डिंडौरी01सितंबर2026* डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की फार्मर आईडी बनना अभी शेष है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने हेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी। उन्होंने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है
*फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* 
*डिंडौरी01सितंबर2026* 
डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की फार्मर आईडी बनना अभी शेष है।
उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने हेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे।
डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी।
उन्होंने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_Ishwar prasad Sahu
    Ishwar prasad Sahu
    शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कन्या छात्रावास में अधीक्षकों के पतियों का कब्जा बाहर से हो रही कागज पूर्ति कबरेज के दौरान पूर्व में रही अधीक्षका के पति द्वारा विडियो बनाने में छेड़ छाड़ का दिखाई देना कन्या छात्रावास में अधीक्षकों के पतियों का कब्जा बाहर से हो रही कागज पूर्ति कबरेज के दौरान पूर्व में रही अधीक्षका के पति द्वारा विडियो बनाने में छेड़ छाड़ का दिखाई देना
    1
    कन्या छात्रावास में अधीक्षकों के पतियों का कब्जा बाहर से हो रही कागज पूर्ति कबरेज के दौरान पूर्व में रही अधीक्षका के पति द्वारा विडियो बनाने में छेड़ छाड़ का दिखाई देना
कन्या छात्रावास में अधीक्षकों के पतियों का कब्जा बाहर से हो रही कागज पूर्ति कबरेज के दौरान पूर्व में रही अधीक्षका के पति द्वारा विडियो बनाने में छेड़ छाड़ का दिखाई देना
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नगर पालिका परिषद मंडला खुद गंदगी के ढेर में, कैसे पूरा होगा स्वच्छ मंडला का सपना साकार मंडला में स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पालिका परिषद के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफ शहर को स्वच्छ रखने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये का ठेका दिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद का अपना परिसर ही कचरे के ढेर में तब्दील नजर आ रहा है। तस्वीरें मंडला नगर पालिका परिषद के परिसर की हैं, जहां रोजाना कचरे का अंबार लगा नजर आता है। परिसर में खड़ी कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियों में भी कचरा भरा हुआ दिखाई देता है। ऐसे में सवाल यह है कि जब नगर पालिका परिषद अपने ही परिसर को साफ और व्यवस्थित नहीं रख पा रही है, तो पूरे नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी किस तरह निभाई जा रही है? जानकारी के मुताबिक नगर पालिका क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए करीब 15 से 16 लाख रुपये का ठेका हुआ है। बताया जा रहा है कि लगभग 14 से 15 सफाई वाहनों के संचालन का प्रावधान था, लेकिन जमीनी स्थिति में महज 7 से 8 वाहन ही संचालित होते नजर आ रहे हैं। अगर ठेके में निर्धारित संख्या में वाहन नहीं चल रहे हैं, तो क्या नगर पालिका परिषद द्वारा इसकी नियमित निगरानी की जा रही है? और अगर निगरानी हो रही है, तो फिर व्यवस्था में यह कमी आखिर क्यों बनी हुई है? नगर पालिका परिसर में जमा कचरा न केवल स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि लंबे समय तक कचरा जमा रहने से संक्रमण और दुर्गंध का खतरा भी बढ़ सकता है। स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन नगर पालिका के अपने परिसर की ये तस्वीरें उन दावों की हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं। एक ओर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद का अपना परिसर ही कचरे के ढेर से अटा पड़ा है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार अधिकारी इस अव्यवस्था पर कब तक संज्ञान लेते हैं और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल सवाल कई हैं— क्या ठेकेदार की लापरवाही के चलते व्यवस्था बदहाल है? क्या निर्धारित संख्या में वाहन वास्तव में संचालित हो रहे हैं? और सबसे बड़ा सवाल—क्या जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी और संरक्षण के अभाव में स्वच्छता व्यवस्था इस हालत में पहुंची है? अब जरूरत है कि नगर पालिका परिषद मंडला इन सवालों का जवाब दे और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर ठोस कार्रवाई करे।
    1
    नगर पालिका परिषद मंडला खुद गंदगी के ढेर में, कैसे पूरा होगा स्वच्छ मंडला का सपना साकार 

मंडला में स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पालिका परिषद के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एक तरफ शहर को स्वच्छ रखने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये का ठेका दिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद का अपना परिसर ही कचरे के ढेर में तब्दील नजर आ रहा है।
तस्वीरें मंडला नगर पालिका परिषद के परिसर की हैं, जहां रोजाना कचरे का अंबार लगा नजर आता है।
परिसर में खड़ी कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियों में भी कचरा भरा हुआ दिखाई देता है।
ऐसे में सवाल यह है कि जब नगर पालिका परिषद अपने ही परिसर को साफ और व्यवस्थित नहीं रख पा रही है, तो पूरे नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी किस तरह निभाई जा रही है?
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए करीब 15 से 16 लाख रुपये का ठेका हुआ है।
बताया जा रहा है कि लगभग 14 से 15 सफाई वाहनों के संचालन का प्रावधान था, लेकिन जमीनी स्थिति में महज 7 से 8 वाहन ही संचालित होते नजर आ रहे हैं।
अगर ठेके में निर्धारित संख्या में वाहन नहीं चल रहे हैं, तो क्या नगर पालिका परिषद द्वारा इसकी नियमित निगरानी की जा रही है?
और अगर निगरानी हो रही है, तो फिर व्यवस्था में यह कमी आखिर क्यों बनी हुई है?
नगर पालिका परिसर में जमा कचरा न केवल स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि लंबे समय तक कचरा जमा रहने से संक्रमण और दुर्गंध का खतरा भी बढ़ सकता है।
स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन नगर पालिका के अपने परिसर की ये तस्वीरें उन दावों की हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं।
एक ओर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद का अपना परिसर ही कचरे के ढेर से अटा पड़ा है।
अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार अधिकारी इस अव्यवस्था पर कब तक संज्ञान लेते हैं और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
फिलहाल सवाल कई हैं—
क्या ठेकेदार की लापरवाही के चलते व्यवस्था बदहाल है?
क्या निर्धारित संख्या में वाहन वास्तव में संचालित हो रहे हैं?
और सबसे बड़ा सवाल—क्या जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी और संरक्षण के अभाव में स्वच्छता व्यवस्था इस हालत में पहुंची है?
अब जरूरत है कि नगर पालिका परिषद मंडला इन सवालों का जवाब दे और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर ठोस कार्रवाई करे।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सरपंच के ऊपर जानलेवा हमला सागर के बंडा थाने का मामला वीडियो देख हैरान रह जाएंगेआप पुलिस ने पुलिस सरपंच के ऊपर ही कर दिया कि दर्ज बांदा पुलिस का अजीबोगरीब कारनामादेख हैरान रह जाएंगे आप
    1
    सरपंच के ऊपर जानलेवा हमला सागर के बंडा थाने का मामला वीडियो देख हैरान रह जाएंगेआप
पुलिस ने पुलिस सरपंच के ऊपर ही कर दिया कि दर्ज बांदा पुलिस का अजीबोगरीब कारनामादेख हैरान रह जाएंगे आप
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू एवं प्रकाश झारिया ने रासायनिक, जैविक, प्राकृतिक पर प्रकाश डाला *शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा,जिला डिण्डौरी में जैविक कृषि : इसकी आवश्यकता एवं वैश्विक संभावनाएं” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम रहा* *जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू एवं प्रकाश झारिया ने रासायनिक, जैविक, प्राकृतिक पर प्रकाश डाला* शहपुरा। आज 1 सितम्बर 2026 को स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन के आदेशों के परिप्रेक्ष्य में शासकीय आदर्श महाविद्यालय, शहपुरा, डिण्डौरी में “जैविक कृषि : इसकी आवश्यकता एवं वैश्विक संभावनाएं” विषय पर‌ एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पी.एस. वरकड़े के संरक्षण में हुआ। *जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने कहा : जैविक खेती से सुरक्षित स्वास्थ्य और उपजाऊ भूमि* जंगल के पेड़ को यूरिया कौन देता है कीटनाशक का छिड़काव कौन करता है उन्हें पानी कौन देता है लेकिन जब समय आता है तब पेड़ फल से लद जाते है जंगल के पेड़ के किसी भी पत्ते को तोड़ लीजिए और लैव में टेस्ट करा लीजिए एक भी तत्व की कमी नहीं मिलती जंगल में जो नियम काम करता है, वही हमारे खेत में करना चाहिए और यही है प्राकृतिक कृषि और प्राकृतिक कृषि का सिध्दांत। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्राचार्य श्री‌ पी.एस. वरकड़े, जैविक कृषि विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री बिहारी लाल साहू, श्री प्रकाश झारिया, श्री भगवत सिंह धुर्वे, डॉ नरेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ वीणा शिवहरे, डॉ सुषमा मिश्रा, डॉ ज्योति त्रिपाठी आदि ने भारत माता को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर, सरस्वती वंदना से किया गया। कु. निहालिका के नेतृत्व में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। कु. भूमिका ने स्वागत गीत का गायन करके‌ उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। शुभारंभ कार्यक्रम में श्री अभिषेक पटेल, डॉ. रश्मि चक्रवर्ती, डॉ निहारिका सेंगर, डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ परमेश कुमार साकेत, सुश्री कृति जैन, सुश्री आकांक्षा, डॉ. ए.के. झारिया, आदि महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक डॉ नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक (सांख्यिकी) ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ पंजीयन करायें है। गूगल फार्म के माध्यम से हुए पंजीकरण में कुल निर्धारित पंजीयनों से दोगुने पंजीयन फार्म प्राप्त हुए हैं, जो कि छात्र-छात्राओं के जैविक कृषि में अत्यधिक उत्साह होने का प्रमाण है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में संचालित होगा और शहर‌ के‌ विख्यात प्रशिक्षकों श्री बिहारी लाल साहू, श्री प्रकाश झारिया के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। महाविद्यालय परिवार के डॉ. अजय कुमार राय, डॉ. बसंती चौहान, डॉ कल्पना सागर, डॉ खेमराज कनौजिया, डॉ. प्रीत नेगी, डॉ. प्रतिभा उरमलिया, डॉ. अंचल वर्मा, डॉ.राजू रैदास, डॉ.सी एल आदि भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैविक कृषि की उपयोगिता एवं महत्व पर‌ व्याख्यान देंगे।
    4
    जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू एवं प्रकाश झारिया ने रासायनिक, जैविक, प्राकृतिक पर प्रकाश डाला
*शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा,जिला डिण्डौरी में जैविक कृषि : इसकी आवश्यकता एवं वैश्विक संभावनाएं” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम रहा*
*जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू एवं प्रकाश झारिया ने रासायनिक, जैविक, प्राकृतिक पर प्रकाश डाला*
शहपुरा। आज 1 सितम्बर 2026 को स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन के आदेशों के परिप्रेक्ष्य में शासकीय आदर्श महाविद्यालय, शहपुरा, डिण्डौरी में “जैविक कृषि : इसकी आवश्यकता एवं वैश्विक संभावनाएं” विषय पर‌ एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पी.एस. वरकड़े के संरक्षण में हुआ। 
*जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने कहा : जैविक खेती से सुरक्षित स्वास्थ्य और उपजाऊ भूमि*
जंगल के पेड़ को यूरिया कौन देता है कीटनाशक का छिड़काव कौन करता है उन्हें पानी कौन देता है लेकिन जब समय आता है तब पेड़ फल से लद जाते है जंगल के पेड़ के किसी भी पत्ते को तोड़ लीजिए और लैव में टेस्ट करा लीजिए एक भी तत्व की कमी नहीं मिलती जंगल में जो नियम काम करता है, वही हमारे खेत में करना चाहिए और यही है प्राकृतिक कृषि और प्राकृतिक कृषि का सिध्दांत।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्राचार्य श्री‌ पी.एस. वरकड़े, जैविक कृषि विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री बिहारी लाल साहू, श्री प्रकाश झारिया, श्री भगवत सिंह धुर्वे, डॉ नरेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ वीणा शिवहरे, डॉ सुषमा मिश्रा, डॉ ज्योति त्रिपाठी आदि ने भारत माता को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर, सरस्वती वंदना से किया गया। कु. निहालिका के नेतृत्व में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। कु. भूमिका ने स्वागत गीत का गायन करके‌ उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। शुभारंभ कार्यक्रम में श्री अभिषेक पटेल, डॉ. रश्मि चक्रवर्ती, डॉ निहारिका सेंगर, डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ परमेश कुमार साकेत, सुश्री कृति जैन, सुश्री आकांक्षा, डॉ. ए.के. झारिया, आदि महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक डॉ नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक (सांख्यिकी) ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ पंजीयन करायें है। गूगल फार्म के माध्यम से हुए पंजीकरण में कुल निर्धारित पंजीयनों से दोगुने पंजीयन फार्म प्राप्त हुए हैं, जो कि छात्र-छात्राओं के जैविक कृषि में अत्यधिक उत्साह होने का प्रमाण है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में संचालित होगा और शहर‌ के‌ विख्यात प्रशिक्षकों श्री बिहारी लाल साहू, श्री प्रकाश झारिया के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। महाविद्यालय परिवार के डॉ. अजय कुमार राय, डॉ. बसंती चौहान, डॉ कल्पना सागर, डॉ खेमराज कनौजिया, डॉ. प्रीत नेगी, डॉ. प्रतिभा उरमलिया, डॉ. अंचल वर्मा, डॉ.राजू रैदास, डॉ.सी एल आदि भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैविक कृषि की उपयोगिता एवं महत्व पर‌ व्याख्यान देंगे।
    user_Ishwar prasad Sahu
    Ishwar prasad Sahu
    शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अज्ञात वाहन से टकराया मिनीट्रक, ड्राइवर की मौके पर मौत टिकरिया थाना क्षेत्र के बबैहा पुल के पास हुआ हादसा, हेल्पर गंभीर अज्ञात वाहन से टकराया मिनीट्रक, ड्राइवर की मौके पर मौत टिकरिया थाना क्षेत्र के बबैहा पुल के पास हुआ हादसा, हेल्पर गंभीर
    1
    अज्ञात वाहन से टकराया मिनीट्रक, ड्राइवर की मौके पर मौत
टिकरिया थाना क्षेत्र के बबैहा पुल के पास हुआ हादसा, हेल्पर गंभीर
अज्ञात वाहन से टकराया मिनीट्रक, ड्राइवर की मौके पर मौत
टिकरिया थाना क्षेत्र के बबैहा पुल के पास हुआ हादसा, हेल्पर गंभीर
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.