logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

(रायपुर मारवाड़ ) के कालब कला में आज पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर हरियाली अमावस्या को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जल चढ़कर मनोकामनाएं मांगी व कलाकारों ने भी अपनी भजन की प्रस्तुति दी वह सभी भक्तों ने भोजन प्रसादी का भी आनंद लिया

8 hrs ago
user_Rakesh
Rakesh
Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
8 hrs ago

(रायपुर मारवाड़ ) के कालब कला में आज पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर हरियाली अमावस्या को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जल चढ़कर मनोकामनाएं मांगी व कलाकारों ने भी अपनी भजन की प्रस्तुति दी वह सभी भक्तों ने भोजन प्रसादी का भी आनंद लिया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • (रायपुर मारवाड़ ) के कालब कला में आज पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर हरियाली अमावस्या को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जल चढ़कर मनोकामनाएं मांगी व कलाकारों ने भी अपनी भजन की प्रस्तुति दी वह सभी भक्तों ने भोजन प्रसादी का भी आनंद लिया
    1
    (रायपुर मारवाड़ ) के कालब कला में आज पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर 
हरियाली अमावस्या को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जल चढ़कर मनोकामनाएं मांगी  व कलाकारों ने भी अपनी भजन की प्रस्तुति दी वह सभी भक्तों ने भोजन प्रसादी का भी आनंद लिया
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ब्यावर के कालिंजर गांव के शिव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान: श्रद्धालुओ ने भगवान शिव का अभिषेक किया, पंगत प्रसादी ग्रहण की
    1
    ब्यावर के कालिंजर गांव के शिव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान: श्रद्धालुओ ने भगवान शिव का अभिषेक किया, पंगत प्रसादी ग्रहण की
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • मांगलियावास में हरियाली अमावस्या पर सजा कल्पवृक्ष मेला, उमड़ा जनसैलाब श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के अवसर पर अजमेर के मांगलियावास स्थित प्राचीन कल्पवृक्ष मेले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। मान्यता है कि 800-1000 साल पुराना यह कल्पवृक्ष मनोकामना पूरी करता है। सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पेड़ की परिक्रमा कर नारियल, चुनरी और मन्नत का धागा बांधा। कई दंपतियों ने संतान प्राप्ति की कामना की। मेला प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए थे। मेले में झूले, खिलौने, घरेलू सामान और कृषि उपकरणों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रही।
    4
    मांगलियावास में हरियाली अमावस्या पर सजा कल्पवृक्ष मेला, उमड़ा जनसैलाब
श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के अवसर पर अजमेर के मांगलियावास स्थित प्राचीन कल्पवृक्ष मेले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। 
मान्यता है कि 800-1000 साल पुराना यह कल्पवृक्ष मनोकामना पूरी करता है। सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पेड़ की परिक्रमा कर नारियल, चुनरी और मन्नत का धागा बांधा। कई दंपतियों ने संतान प्राप्ति की कामना की।
मेला प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए थे। मेले में झूले, खिलौने, घरेलू सामान और कृषि उपकरणों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रही।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने करी पूजा अर्चना, मांगलियावास पुलिस सहित पीसांगन पुलिस और जाप्ते से आई पुलिस ने संभाला मोर्चा, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित कार्यकर्ताओं की रहा सराहनीय सहयोग मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने करी पूजा अर्चना, मांगलियावास पुलिस सहित पीसांगन पुलिस और जाप्ते से आई पुलिस ने संभाला मोर्चा, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित कार्यकर्ताओं की रहा सराहनीय सहयोग
    4
    मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने करी पूजा अर्चना, मांगलियावास पुलिस सहित पीसांगन पुलिस और जाप्ते से आई पुलिस ने संभाला मोर्चा, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित कार्यकर्ताओं की रहा सराहनीय सहयोग
मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने करी पूजा अर्चना, मांगलियावास पुलिस सहित पीसांगन पुलिस और जाप्ते से आई पुलिस ने संभाला मोर्चा, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित कार्यकर्ताओं की रहा सराहनीय सहयोग
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बदनोर पुलिस ने खोला मात्र 6 घंटे में महिला की हत्या का राज रिश्तों का हुआ क़त्ल रिश्तेदार ही निकले कातिल 2 युवकों को किया डिटेन ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह की मॉनिटरिंग आई काम आसींद/ आसींद विधान सभा के बदनोर उपखंड के चेनपुरा गांव में एक वृद्ध महिला सीता देवी रेगर घर में अकेली रहती थी इसी का फायदा उठाकर रात को घर में लूटपाट की और महिला की निर्मम हत्या कर सोने चांदी के आभूषणों लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनुकृति उज्जैनिया ब्यावर व्रत अधिकारी राजेश कसाना मसूदा डिप्टी शिवराज सिंह एवं FSL टीम MOB टिम मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली और साक्ष्य उठाएं, वही ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने विशेष टीम का गठन किया जिसमें बदनोर थाना अधिकारी शंभू दयाल मीणा राजवीर सिंह राज दीपेंद्र सिंह विजय सिंह की टीम गठित की गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और घटनास्थल पर आने जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी फुटेज चेक की गई परिवारजन एवं अन्य पड़ोसियों से घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की सीसीटीवी फुटेज में जिसमें दो युवक दिलीप और आकाश की पहचान कर उन्हें डिटेन किया गया प्रारंभिक की पूछताछ में अभियुक्त गण उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और अभियुक्त जानकारी प्राप्त कर पूछताछ और बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी आसींद मंजूर 9413889596
    1
    बदनोर पुलिस ने खोला मात्र 6 घंटे में महिला की हत्या का राज
रिश्तों का हुआ क़त्ल रिश्तेदार ही निकले कातिल 2 युवकों को किया डिटेन
ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक  रतन सिंह की मॉनिटरिंग आई काम
आसींद/ आसींद विधान सभा के बदनोर उपखंड के चेनपुरा गांव में एक वृद्ध महिला सीता देवी रेगर घर में अकेली रहती थी इसी का फायदा उठाकर रात को घर में लूटपाट की और महिला की निर्मम हत्या कर सोने चांदी के आभूषणों लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनुकृति उज्जैनिया ब्यावर व्रत अधिकारी राजेश कसाना मसूदा डिप्टी शिवराज सिंह एवं FSL टीम MOB टिम मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली और साक्ष्य  उठाएं, वही ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने विशेष टीम का गठन किया जिसमें बदनोर थाना अधिकारी शंभू दयाल मीणा राजवीर सिंह राज दीपेंद्र सिंह विजय सिंह की टीम गठित की गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और घटनास्थल पर आने जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी फुटेज चेक की गई परिवारजन एवं अन्य पड़ोसियों से घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित  की सीसीटीवी फुटेज में  जिसमें दो युवक दिलीप और आकाश की पहचान कर उन्हें डिटेन किया गया प्रारंभिक की पूछताछ में अभियुक्त गण उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और अभियुक्त जानकारी प्राप्त कर पूछताछ और बरामदगी की कार्रवाई  की जाएगी 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    10 hrs ago
  • मांगलियावास में हरियाली अमावस्या पर सजा ऐतिहासिक कल्पवृक्ष मेला, उमड़ा आस्था का महासागर; लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा ​मांगलियावास (अजमेर), 12 अगस्त 2026: श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर आज अजमेर जिले के मांगलियावास में प्रसिद्ध और ऐतिहासिक कल्पवृक्ष मेला पूरी भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। विश्वविख्यात 'राजा-रानी' कल्पवृक्ष के जोड़े के दर्शन और पूजन के लिए अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। ​अमावस्या की पूर्व रात्रि से शुरू हुआ भक्तों का आगमन मेले को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाली अमावस्या की पूर्व रात्रि से ही मांगलियावास में भक्तों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जिसमें दूर-दराज से आए लाखों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में चारों तरफ हर-हर महादेव और लोकगीतों की गूंज सुनाई दे रही है। ​मनोकामना पूर्ति का केंद्र है कल्पवृक्ष धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मांगलियावास के ये प्राचीन कल्पवृक्ष जोड़े के रूप में स्थित हैं, जिन्हें इच्छापूर्ति का वरदान प्राप्त है। हरियाली अमावस्या के इस विशेष अवसर पर मन्नत मांगने और कल्पवृक्ष की पूजा करने का विशेष महत्व है। आज दिनभर यहाँ कुंवारी कन्याओं और महिलाओं द्वारा वृक्षों की परिक्रमा करने, मौली बांधने और रक्षा सूत्र अर्पित करने का क्रम जारी है। मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगी जाती है, वह अवश्य पूरी होती है। ​मेला परिसर में रौनक और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मेला ग्राउंड पर सजी खिलौनों, चाट-पकौड़ों, श्रृंगार सामग्री और झूला-चकरी की दुकानों पर बच्चों व युवाओं की खासी भीड़ नजर आ रही है। प्रशासन और स्थानीय समितियों द्वारा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मेला संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात और पेयजल के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    2
    मांगलियावास में हरियाली अमावस्या पर सजा ऐतिहासिक कल्पवृक्ष मेला, उमड़ा आस्था का महासागर; लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा


​मांगलियावास (अजमेर), 12 अगस्त 2026:
श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर आज अजमेर जिले के मांगलियावास में प्रसिद्ध और ऐतिहासिक कल्पवृक्ष मेला पूरी भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। विश्वविख्यात 'राजा-रानी' कल्पवृक्ष के जोड़े के दर्शन और पूजन के लिए अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है।
​अमावस्या की पूर्व रात्रि से शुरू हुआ भक्तों का आगमन
मेले को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाली अमावस्या की पूर्व रात्रि से ही मांगलियावास में भक्तों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जिसमें दूर-दराज से आए लाखों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में चारों तरफ हर-हर महादेव और लोकगीतों की गूंज सुनाई दे रही है।
​मनोकामना पूर्ति का केंद्र है कल्पवृक्ष
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मांगलियावास के ये प्राचीन कल्पवृक्ष जोड़े के रूप में स्थित हैं, जिन्हें इच्छापूर्ति का वरदान प्राप्त है। हरियाली अमावस्या के इस विशेष अवसर पर मन्नत मांगने और कल्पवृक्ष की पूजा करने का विशेष महत्व है। आज दिनभर यहाँ कुंवारी कन्याओं और महिलाओं द्वारा वृक्षों की परिक्रमा करने, मौली बांधने और रक्षा सूत्र अर्पित करने का क्रम जारी है। मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगी जाती है, वह अवश्य पूरी होती है। 
​मेला परिसर में रौनक और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मेला ग्राउंड पर सजी खिलौनों, चाट-पकौड़ों, श्रृंगार सामग्री और झूला-चकरी की दुकानों पर बच्चों व युवाओं की खासी भीड़ नजर आ रही है। प्रशासन और स्थानीय समितियों द्वारा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मेला संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात और पेयजल के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    user_Ravi Sharma Achary
    Ravi Sharma Achary
    Peesangan, Ajmer•
    17 hrs ago
  • मांगलियावास में आस्था का सैलाब, हरियाली अमावस्या पर कल्पवृक्ष मेले में आज लाखों श्रद्धालु बांधेगे मन्नते की मौली, मांगलियावास में आस्था का सैलाब, हरियाली अमावस्या पर कल्पवृक्ष मेले में आज लाखों श्रद्धालु बांधेगे मन्नते की मौली, मांगलियावास कल्पवृक्ष मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने की मांग योगेश आचार्य मांगलियावास...राजस्थान के ऐतिहासिक और धार्मिक परिदृश्य में आज आस्था का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अजमेर-ब्यावर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पौराणिक मांगलियावास गांव में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर वार्षिक कल्पवृक्ष मेले का आयोजन होगा। पुष्कर मेले के बाद जिले के इस दूसरे सबसे बड़े मेले में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कल्पवृक्ष के दर्शन कर देश में खुशहाली और अमन-चैन की कामना करते है। इस बार मेले से पूर्व ग्रामीणों द्वारा मांगलियावास कल्पवृक्ष मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने की मांग जोर पकड़ ली। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर मांगलियावास कल्पवृक्ष मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने की मांग की है। 5 हजार वर्ष पुराने कल्पवृक्ष की महिमा मंदिर प्रशासन और स्थानीय जानकारों के अनुसार, यहाँ स्थित 'राजा-रानी' नाम के दो कल्पवृक्ष करीब 800 से 5,000 वर्ष पुराने हैं। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, समुद्र मंथन से निकले इन दिव्य वृक्षों को द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण स्वर्ग से द्वारका लाए थे। बाद में द्वारका के जलमग्न होने पर ये वृक्ष दिव्य रूप में यहाँ तपस्या कर रहे महात्मा मंगल सिंह वह फतेह सिंह के प्रभाव से यहीं स्थापित हो गए। भाग्यशालियों को ही मिलता है यह फल कल्पवृक्ष पर 12 वर्ष में केवल एक ही बार विशेष फल आता है। ऐसा माना जाता है कि यह फल हर किसी को दिखाई नहीं देता और यह केवल किसी परम भाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है।12 वर्षों में एक बार आने वाले कल्पवृक्ष के फल को देखने के लिए भी लोग खासे उत्साहित दिखे। उपेक्षा का शिकार ऐतिहासिक कल्पवृक्ष, ग्रामीणों ने की पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग मांगलियावास के ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान रखने वाले मांगलियावास गांव के कल्पवृक्ष क्षेत्र को आधिकारिक पर्यटक स्थल (टूरिस्ट स्पॉट) घोषित करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होने के बावजूद, बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में गहरा रोष है। ग्रामीणों ने इस संबंध में राज्य सरकार और पर्यटन विभाग को पत्र भेजकर कल्पवृक्ष धरा को पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाने की पुरजोर मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने मांगलियावास मेल सहित कल वृक्ष मंदिर में की शिरकत मांगलियावास में आयोजित होने वाले कल्पवृक्ष मेले में गत वर्ष कैबिनेट मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव नानी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा शाहिद के बड़े नेताओं में प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले में शिरकत की। इसके बावजूद मांगलियावास कल्पवृक्ष के विकास व पर्यटक स्थल की मांग को लेकर कोई कठोर कदम नहीं उठाए गए। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज्य सिंधिया ने भी मांगलियावास कल्पवृक्ष मंदिर में पहुंचकर पूजा कर भाजपा कार्यकर्ता के साथ बैठक आयोजित की थी। लाखों की आस्था, फिर भी विकास से दूर हर साल श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर यहाँ भरने वाले कल्पवृक्ष मेले में दो लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा, सालभर यहाँ मन्नतें मांगने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इसके बावजूद यहाँ एक अच्छे पर्यटन स्थल के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि सरकार इसे आधिकारिक तौर पर पर्यटन स्थल का दर्जा देती है, तो यहाँ नियमित विकास कार्य हो सकेंगे। दुर्लभ वृक्षों के संरक्षण पर भी उठे सवाल ग्रामीणों ने कल्पवृक्ष की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर भी गहरी चिंता जताई है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार करीब 800 वर्ष पुराने इस दुर्लभ जोड़े में से 'नर कल्पवृक्ष' कुछ वर्ष पहले समय पर उचित देखरेख न मिलने के कारण सूखकर गिर गया था। वर्तमान में यहाँ 'मादा कल्पवृक्ष' (रानी वृक्ष) और वृक्ष ही सुरक्षित बचे हैं। ग्रामीणों का तर्क है कि इसे पर्यटन स्थल घोषित करने से न केवल इस दुर्लभ वानस्पतिक धरोहर का वैज्ञानिक संरक्षण हो सकेगा, बल्कि देश-विदेश के शोधकर्ता भी यहाँ रिसर्च के लिए आकर्षित होंगे। प्रमुख मांग: कल्पवृक्ष परिसर के चारों ओर एक सर्वसुविधायुक्त सुंदर गार्डन और वॉकिंग ट्रैक का निर्माण हो। यात्री निवास और सुलभ शौचालय: दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के ठहरने के लिए आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाएं। सरोवर का जीर्णोद्धार: कल्पवृक्ष के पास स्थित प्राचीन पवित्र सरोवर और कुंड का सुंदरीकरण और सफाई की जाए। रोजगार के अवसर: पर्यटन स्थल बनने से स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, हस्तशिल्प और होटल व्यवसाय के नए रास्ते खुलेंगे। ग्रामीणों का कहना है: "पुष्कर के बाद यह अजमेर का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र है। यदि सरकार इसे पर्यटन हब के रूप में विकसित करती है, तो यह राजस्थान के राजस्व को बढ़ाने के साथ-साथ हमारी प्राचीन संस्कृति को भी बचाए रखने में मददगार साबित होगा।" मांगलियावास... कल्पवृक्ष की देखरेख के अभाव में सूखा हुआ कल्पवृक्ष व मंदिर परिसर में रानी का वृक्ष
    1
    मांगलियावास में आस्था का सैलाब, हरियाली अमावस्या पर कल्पवृक्ष मेले में आज लाखों श्रद्धालु बांधेगे मन्नते की मौली,

मांगलियावास में आस्था का सैलाब, हरियाली अमावस्या पर कल्पवृक्ष मेले में आज लाखों श्रद्धालु बांधेगे मन्नते की मौली,
मांगलियावास कल्पवृक्ष मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने की मांग
योगेश आचार्य
मांगलियावास...राजस्थान के ऐतिहासिक और धार्मिक परिदृश्य में आज आस्था का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अजमेर-ब्यावर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पौराणिक मांगलियावास गांव में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर वार्षिक कल्पवृक्ष मेले का आयोजन होगा। पुष्कर मेले के बाद जिले के इस दूसरे सबसे बड़े मेले में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कल्पवृक्ष के दर्शन कर देश में खुशहाली और अमन-चैन की कामना करते है। इस बार मेले से पूर्व ग्रामीणों द्वारा मांगलियावास कल्पवृक्ष मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने की मांग जोर पकड़ ली। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर मांगलियावास कल्पवृक्ष मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने की मांग की है।
5 हजार वर्ष पुराने कल्पवृक्ष की महिमा
मंदिर प्रशासन और स्थानीय जानकारों के अनुसार, यहाँ स्थित 'राजा-रानी' नाम के दो कल्पवृक्ष करीब 800 से 5,000 वर्ष पुराने हैं। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, समुद्र मंथन से निकले इन दिव्य वृक्षों को द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण स्वर्ग से द्वारका लाए थे। बाद में द्वारका के जलमग्न होने पर ये वृक्ष दिव्य रूप में यहाँ तपस्या कर रहे महात्मा मंगल सिंह वह फतेह सिंह के प्रभाव से यहीं स्थापित हो गए।
भाग्यशालियों को ही मिलता है यह फल
कल्पवृक्ष पर 12 वर्ष में केवल एक ही बार विशेष फल आता है। ऐसा माना जाता है कि यह फल हर किसी को दिखाई नहीं देता और यह केवल किसी परम भाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है।12 वर्षों में एक बार आने वाले कल्पवृक्ष के फल को देखने के लिए भी लोग खासे उत्साहित दिखे। 
उपेक्षा का शिकार  ऐतिहासिक कल्पवृक्ष, ग्रामीणों ने की पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग 
मांगलियावास के ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान रखने वाले मांगलियावास गांव के कल्पवृक्ष क्षेत्र को आधिकारिक पर्यटक स्थल (टूरिस्ट स्पॉट) घोषित करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होने के बावजूद, बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में गहरा रोष है। ग्रामीणों ने इस संबंध में राज्य सरकार और पर्यटन विभाग को पत्र भेजकर कल्पवृक्ष धरा को पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाने की पुरजोर मांग की है। 
पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने मांगलियावास मेल सहित कल वृक्ष मंदिर में की शिरकत
मांगलियावास में आयोजित होने वाले कल्पवृक्ष मेले में गत वर्ष कैबिनेट मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव नानी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा शाहिद के बड़े नेताओं में प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले में शिरकत की। इसके बावजूद मांगलियावास कल्पवृक्ष के विकास व पर्यटक स्थल की मांग को लेकर कोई कठोर कदम नहीं उठाए गए। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज्य सिंधिया ने भी मांगलियावास कल्पवृक्ष मंदिर में पहुंचकर पूजा कर भाजपा कार्यकर्ता के साथ बैठक आयोजित की थी। 
लाखों की आस्था, फिर भी विकास से दूर
हर साल श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर यहाँ भरने वाले कल्पवृक्ष मेले में दो लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा, सालभर यहाँ मन्नतें मांगने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इसके बावजूद यहाँ एक अच्छे पर्यटन स्थल के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि सरकार इसे आधिकारिक तौर पर पर्यटन स्थल का दर्जा देती है, तो यहाँ नियमित विकास कार्य हो सकेंगे। 
दुर्लभ वृक्षों के संरक्षण पर भी उठे सवाल
ग्रामीणों ने कल्पवृक्ष की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर भी गहरी चिंता जताई है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार करीब  800 वर्ष पुराने इस दुर्लभ जोड़े में से 'नर कल्पवृक्ष' कुछ वर्ष पहले समय पर उचित देखरेख न मिलने के कारण सूखकर गिर गया था। वर्तमान में यहाँ 'मादा कल्पवृक्ष' (रानी वृक्ष) और  वृक्ष ही सुरक्षित बचे हैं। ग्रामीणों का तर्क है कि इसे पर्यटन स्थल घोषित करने से न केवल इस दुर्लभ वानस्पतिक धरोहर का वैज्ञानिक संरक्षण हो सकेगा, बल्कि देश-विदेश के शोधकर्ता भी यहाँ रिसर्च के लिए आकर्षित होंगे। 
प्रमुख मांग:
कल्पवृक्ष परिसर के चारों ओर एक सर्वसुविधायुक्त सुंदर गार्डन और वॉकिंग ट्रैक का निर्माण हो।
यात्री निवास और सुलभ शौचालय: दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के ठहरने के लिए आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाएं।
सरोवर का जीर्णोद्धार: कल्पवृक्ष के पास स्थित प्राचीन पवित्र सरोवर और कुंड का सुंदरीकरण और सफाई की जाए।
रोजगार के अवसर: पर्यटन स्थल बनने से स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, हस्तशिल्प और होटल व्यवसाय के नए रास्ते खुलेंगे।
ग्रामीणों का कहना है: "पुष्कर के बाद यह अजमेर का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र है। यदि सरकार इसे पर्यटन हब के रूप में विकसित करती है, तो यह राजस्थान के राजस्व को बढ़ाने के साथ-साथ हमारी प्राचीन संस्कृति को भी बचाए रखने में मददगार साबित होगा।" 
मांगलियावास... कल्पवृक्ष की देखरेख के अभाव में सूखा हुआ कल्पवृक्ष व मंदिर परिसर में रानी का वृक्ष
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • टॉडगढ़ के दोखड़ा में 24 सितंबर का श्री भेरुनाथ मेला लगेगा: एक दिन पहले जागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा, कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की
    1
    टॉडगढ़ के दोखड़ा में 24 सितंबर का श्री भेरुनाथ मेला लगेगा: एक दिन पहले जागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा, कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.