logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा जनपद के कोसीकला स्थित ग्राम फालेन से गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहे बाइक सवारों का रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में डॉक्टर ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

3 hrs ago
user_Lokesh Garg
Lokesh Garg
छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मथुरा जनपद के कोसीकला स्थित ग्राम फालेन से गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहे बाइक सवारों का रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में डॉक्टर ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के ब्रज में गुरु पूर्णिमा का पर्व आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के ब्रज में गुरु पूर्णिमा का पर्व आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है।
    user_Narayan Singh
    Narayan Singh
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मथुरा के गोवर्धन तहसील स्थित पलसो गांव के माता सती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जिकड़ी भजन संध्या में विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पीतम सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में निर्मित नए बरामदे का विधिवत उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने कहा कि पलसो उनका अपना गांव है और माता सती तथा शोभारी वंशजों की कृपा से ही उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहने की बात कही। इस आयोजन के आयोजक ओमप्रकाश पांडे (झोरिया वाले) रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा ने की और मंच संचालन नंदकिशोर शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन का समापन अतिथियों के सम्मान और माता सती के जयकारों के साथ हुआ। इस मौके पर महादेव नेताजी, राममूर्ति, प्रधान उदयवीर, दुर्गा प्रसाद श्रीभाड़ा और महादेव प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    मथुरा के गोवर्धन तहसील स्थित पलसो गांव के माता सती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जिकड़ी भजन संध्या में विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पीतम सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में निर्मित नए बरामदे का विधिवत उद्घाटन भी किया।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने कहा कि पलसो उनका अपना गांव है और माता सती तथा शोभारी वंशजों की कृपा से ही उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहने की बात कही। इस आयोजन के आयोजक ओमप्रकाश पांडे (झोरिया वाले) रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा ने की और मंच संचालन नंदकिशोर शर्मा द्वारा किया गया।

आयोजन का समापन अतिथियों के सम्मान और माता सती के जयकारों के साथ हुआ। इस मौके पर महादेव नेताजी, राममूर्ति, प्रधान उदयवीर, दुर्गा प्रसाद श्रीभाड़ा और महादेव प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की भारी तादाद में भीड़ देखने को मिल रही है। मेले के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शासन और प्रशासन द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से पूरी व्यवस्था की निगरानी रखी जा रही है, वहीं जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से तैनात है।
    1
    गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की भारी तादाद में भीड़ देखने को मिल रही है। मेले के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शासन और प्रशासन द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से पूरी व्यवस्था की निगरानी रखी जा रही है, वहीं जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से तैनात है।
    user_Jitendra Thakur
    Jitendra Thakur
    Local News Reporter Govardhan, Mathura•
    23 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण बात कही है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए श्री नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना है। परीक्षा सुधारों से जुड़े इस फैसले का छात्रों, अभिभावकों और पूरे शिक्षा जगत पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण बात कही है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए श्री नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना है। परीक्षा सुधारों से जुड़े इस फैसले का छात्रों, अभिभावकों और पूरे शिक्षा जगत पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मथुरा के होटल विनायक पैलेस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में रविवार को 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया तथा कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं एवं वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह (पूर्व जेसीओ) ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में दुर्गम पर्वतीय चोटियों पर दुश्मन को परास्त करने वाले जवानों के साहस को नमन किया। उन्होंने मथुरा जनपद के शहीदों का जिक्र करते हुए नावली के लाल रविकरन नौहवार की वीरता को याद किया, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सीने पर आठ गोलियां खाई थीं। वहीं गोवर्धन क्षेत्र के नगरिया के शहीद सोरन सिंह के सर्वोच्च बलिदान को भी नमन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि लगभग 60 दिनों तक चले कारगिल युद्ध में 527 से अधिक भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 1,300 से अधिक सैनिक घायल हुए थे। समारोह में पूर्व गोताखोर सुपरिंटेंडेंट एस.के. सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे, जबकि मंच का संचालन पूर्व जेसीओ डॉ. रमेश चन्द ने किया। इस दौरान बलबीर सिंह, भगवान सिंह, हरिओम सिंह, राजेश चौधरी, राजवीर सिंह, विजयपाल सिंह, मुन्नालाल, जुगेंद्र सिंह, लालचंद कुशवाह, ओमवीर सिंह, श्रीनिवास शर्मा, रणवीर सिंह, ऋषिदेव, राजबहादुर और प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
    2
    मथुरा के होटल विनायक पैलेस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में रविवार को 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया तथा कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं एवं वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह (पूर्व जेसीओ) ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में दुर्गम पर्वतीय चोटियों पर दुश्मन को परास्त करने वाले जवानों के साहस को नमन किया। उन्होंने मथुरा जनपद के शहीदों का जिक्र करते हुए नावली के लाल रविकरन नौहवार की वीरता को याद किया, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सीने पर आठ गोलियां खाई थीं। वहीं गोवर्धन क्षेत्र के नगरिया के शहीद सोरन सिंह के सर्वोच्च बलिदान को भी नमन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि लगभग 60 दिनों तक चले कारगिल युद्ध में 527 से अधिक भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 1,300 से अधिक सैनिक घायल हुए थे।

समारोह में पूर्व गोताखोर सुपरिंटेंडेंट एस.के. सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे, जबकि मंच का संचालन पूर्व जेसीओ डॉ. रमेश चन्द ने किया। इस दौरान बलबीर सिंह, भगवान सिंह, हरिओम सिंह, राजेश चौधरी, राजवीर सिंह, विजयपाल सिंह, मुन्नालाल, जुगेंद्र सिंह, लालचंद कुशवाह, ओमवीर सिंह, श्रीनिवास शर्मा, रणवीर सिंह, ऋषिदेव, राजबहादुर और प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मथुरा में कथित मांस सप्लाई की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही संदिग्ध व्यक्ति मौके पर अपना बैग छोड़कर फरार हो गए।
    1
    मथुरा में कथित मांस सप्लाई की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही संदिग्ध व्यक्ति मौके पर अपना बैग छोड़कर फरार हो गए।
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • पिछले 50 सालों से जलभराव की मार लगातार जारी है, जिसके चलते हजारों बीघा जमीन पूरी तरह बंजर हो चुकी है। दशकों से बनी इस स्थिति की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है और अब यह तीखा सवाल खड़ा हो रहा है कि इस बदहाली के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।
    1
    पिछले 50 सालों से जलभराव की मार लगातार जारी है, जिसके चलते हजारों बीघा जमीन पूरी तरह बंजर हो चुकी है। दशकों से बनी इस स्थिति की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है और अब यह तीखा सवाल खड़ा हो रहा है कि इस बदहाली के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ब्रज की धर्मनगरी वृंदावन के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित पानीघाट खादर इलाके में जलभराव को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला के सिर और दूसरी के पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि गंभीर रूप से घायल गुड्डू की हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग हाथों में डंडे लिए पथराव करते नजर आ रहे हैं। रात में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं घायलों के परिजनों ने थाना जमुनापार पुलिस पर आरोप लगाया है कि घायल बुजुर्ग महिला का समय पर मेडिकल नहीं कराया गया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है।
    3
    ब्रज की धर्मनगरी वृंदावन के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित पानीघाट खादर इलाके में जलभराव को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला के सिर और दूसरी के पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि गंभीर रूप से घायल गुड्डू की हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग हाथों में डंडे लिए पथराव करते नजर आ रहे हैं। रात में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं घायलों के परिजनों ने थाना जमुनापार पुलिस पर आरोप लगाया है कि घायल बुजुर्ग महिला का समय पर मेडिकल नहीं कराया गया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है।
    user_जगदीश यदुवंशी
    जगदीश यदुवंशी
    Teacher छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.