डीएम के जनता दरबार में 45 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 45 मामलों की सुनवाई की गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। प्राप्त मामलों में फर्जी लगान रसीद, शिक्षक के ट्रांसफर पर रोक, आशा बहाली, पंचायत क्षेत्र में बिजली पोल एवं तार की व्यवस्था, स्कूल में नामांकन नहीं होने की शिकायत, निःशुल्क निबंधन की अनुमति, आंगनवाड़ी बहाली में अनियमितता, भूमि विवाद एवं दखल कब्जा, वासगीत पर्चा निर्गत करने, निजी जमीन पर अतिक्रमण तथा बंदोबस्ती जमीन की नापी एवं सीमांकन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। भरगामा प्रखंड के कुशमोल से रानी देवी द्वारा फर्जी लगान रसीद की शिकायत की गई, जबकि रानीगंज के कुपारी से गिरेन्द्र यादव एवं अन्य ग्रामीणों ने शिक्षक अनमोल कुमार के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग रखी।जोकीहाट के मटियारी से बीबी मरजुदा ने आशा बहाली से संबंधित मामला रखीं। नरपतगंज के बाबुआन से लोचन कामैत ने पंचायत वार्ड संख्या 02 सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली पोल एवं तार की समस्या रखी। इसी क्रम में भरगामा के सिरसिया हनुमानगंज से सोनी देवी ने स्कूल में नामांकन नहीं होने की शिकायत की, जबकि फारबिसगंज के मजहुआ से तीनकौड़ी ने निःशुल्क निबंधन की अनुमति की मांग की वहीं जोकीहाट के बगनागर एवं पछियारी पिपरा से आए फरियादियों ने आंगनवाड़ी बहाली में अनियमितता का मुद्दा उठाया।भूमि संबंधी मामलों में नरपतगंज के मधुरा पश्चिम से माया देवी ने भूमि विवाद एवं दखल कब्जा की शिकायत की, अररिया के तरोना भोजपुर से सती देवी ने वासगीत पर्चा निर्गत करने की मांग रखी। भरगामा के रघुनाथपुर एवं विषहरिया से क्रमशः अमीर लाल ऋषिदेव और सलाम ने निजी जमीन पर दखल कब्जा का मामला उठाया, जबकि शंकरपुर से हरदेव ऋषिदेव ने बंदोबस्ती जमीन की नापी एवं सीमांकन की मांग की। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- 4 तारीख 2026 का वीडियो है किसान बॉर्डर अंदर पानी सब आया1
- Post by Razi Anwar1
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत की खुशी अररिया जिले में भी छाई हुई है। अररिया के प्रसिद्ध चाँदनी चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शानदार जश्न मनाया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाते हुए नारे लगाते नजर आए, वहीं पूरे इलाके में आतिशबाजी और पटाखों की आवाज गूंजती रही। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर बधाई दी। साथ ही स्थानीय परंपरा के अनुसार दाल मुढ़ी भी बाँटी गई, जिसका कार्यकर्ताओं ने खूब लुत्फ उठाया। माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा हुआ था। लोग “भारत माता की जय”, “जय श्री राम” और “अबकी बार भाजपा सरकार” जैसे नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए।भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने इस मौके पर कहा, “पश्चिम बंगाल में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। यह जीत सिर्फ पार्टी की नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और हिंदुत्व की जीत है। अररिया के कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते हैं और आज पूरे देश में भाजपा की इस प्रचंड जीत का जश्न मनाया जा रहा है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगे और मजबूती से काम करने का आह्वान किया। जश्न के दौरान चाँदनी चौक पूरी तरह भाजपा के झंडों और पोस्टर्स से सजा हुआ था। युवा कार्यकर्ता खासतौर पर उत्साहित दिखे। उन्होंने डीजे पर देशभक्ति गीत भी बजाए। आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग इस जश्न में शामिल होने पहुंचे। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। यह जश्न न सिर्फ चुनावी जीत का उत्सव था, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण को भी दर्शाता है। अररिया जिले में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और इस जीत ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है।1
- Post by Santosh kumar sah1
- #फारबिसगंज #विकासकार्य #सड़कनिर्माण #शिलान्यास #मनोजविश्वास #वीणादेवी1
- Post by Ranjeet kahanrji3
- Post by Suman kumar1
- किस पर साथ मौसम 4 तारीख 2026 का वीडियो मौसम1