Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौधरी करीना स्टोर चरैया भरगामा जिला अररिया खिताबजनाथपुर
Suman kumar
चौधरी करीना स्टोर चरैया भरगामा जिला अररिया खिताबजनाथपुर
More news from Bihar and nearby areas
- पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के उपरांत अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भाजपा के बढ़ते कद और साम्राज्य को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जीत को बदलाव का दौर बताते हुए कहा कि महान चिंतक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की राष्ट्रवादी विचारधारा को मिली यह ऐतिहासिक विजय देश की लोकतांत्रिक चेतना और जनविश्वास का सशक्त प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व तथा आधुनिक भारत के चाणक्य गृह मंत्री अमित शाह जी की दूरदर्शी रणनीति, संगठन कौशल और दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप देश के विभिन्न हिस्सों में यह अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई है। पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार तथा पुडुचेरी में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन देश की जनता के अटूट विश्वास, स्नेह और मजबूत नेतृत्व में आस्था का स्पष्ट प्रमाण है।यह विजय केवल राजनीतिक परिदृश्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की आंतरिक सुरक्षा की जीत, घुसपैठ को संरक्षण देने वाली शक्तियों पर प्रहार, और भय के वातावरण पर विश्वास की जीत है। साथ ही, यह उन वर्षों की उपेक्षा पर भी विजय है, जब आमजन को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा गया। अमित शाह जी के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ किया गया, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया गया-जिससे यह ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित हुई। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया जिनके प्रेरणादायी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जीत किसी एक दल की नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और समृद्धि की जीत है। अंत में, पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी की जागरूक जनता तथा समर्पित, देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन, जिनके अथक परिश्रम और विश्वास से यह ऐतिहासिक विजय संभव हो सकी।1
- Post by Ranjeet kahanrji3
- Post by Suman kumar1
- जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट == भारत-नेपाल सीमावर्ती जोगबनी बाजार में एक बार फिर चहल-पहल लौटती नजर आ रही है। पड़ोसी देश नेपाल सरकार द्वारा भारतीय सामानों पर लगाए गए कड़े टैक्स नियमों में ढील देने के बाद स्थानीय बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को राहत मिली है। ज्ञात हो कि नेपाल सरकार ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से हाल ही में एक नया भंसार (कस्टम ड्यूटी) नियम लागू किया था। इस नियम के तहत सीमा पार से नेपाल जाने वाले लोगों को 100 नेपाली रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम शुल्क देना अनिवार्य कर दिया गया था। हालांकि, इस नियम के लागू होते ही सीमावर्ती क्षेत्रों में विरोध के स्वर तेज हो गए थे। आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों को रोजमर्रा के उपयोग के सामान ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए और बढ़ते असंतोष के बीच नेपाल सरकार को अपने फैसले में आंशिक बदलाव करते हुय नियमों में ढील के बाद जोगबनी बाजार में फिर से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे स्थानीय व्यापार को संजीवनी मिली है। खासकर वे लोग, जो रोजाना सीमापार से जरूरी सामान लाते-ले जाते हैं, उन्हें इस फैसले से बड़ी राहत मिली है।1
- ok1
- Post by Razi Anwar1
- Post by Duwarik Prajapat1
- अररिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकार ने सक्रिय तैयारी शुरू कर दी गई है।सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव के कार्यालय कक्ष में जिले के सभी थाना अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 मई को अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से सुलहनीय मामलों पर विशेष जोर दिया गया। सचिव रोहित श्रीवास्तव ने थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित सुलह योग्य मामलों की सूची तैयार करें और संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में समझौता करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्यायिक प्रक्रिया को तेज, सस्ता और सरल बनाने का बेहतरीन माध्यम है, जहां दोनों पक्षों की सहमति से विवादों का त्वरित निपटारा होता है।1