logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*फिरोजाबाद में ई-लाइब्रेरी निर्माण पर बवाल: महिलाओं ने किया विरोध, नगर आयुक्त के आश्वासन पर हुआ मामला शांत* फिरोजाबाद: सार्वजनिक शौचालय परिसर में प्रस्तावित ई-लाइब्रेरी निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा उफान पर पहुंच गया। निरीक्षण के लिए पहुंचे नगर आयुक्त को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। खानाबदोश समुदाय के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि वर्षों से वे इस स्थान का उपयोग शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए करते आ रहे हैं। ई-लाइब्रेरी निर्माण से उनके पारंपरिक आयोजनों के लिए जगह नहीं बचेगी। नगर आयुक्त ने लोगों को समझाया कि पूरे शौचालय परिसर में निर्माण नहीं होगा। केवल भारत माता पार्क के बगल वाली सीमित जगह पर ई-लाइब्रेरी बनेगी और बाकी हिस्सा लोगों के उपयोग के लिए खाली रहेगा। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए, लेकिन कुछ महिलाओं ने वैकल्पिक स्थान की मांग दोहराई। फिलहाल, निर्धारित स्थान पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। #फिरोजाबाद

7 hrs ago
user_Gaurav Mishra patrakaar
Gaurav Mishra patrakaar
Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

*फिरोजाबाद में ई-लाइब्रेरी निर्माण पर बवाल: महिलाओं ने किया विरोध, नगर आयुक्त के आश्वासन पर हुआ मामला शांत* फिरोजाबाद: सार्वजनिक शौचालय परिसर में प्रस्तावित ई-लाइब्रेरी निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा उफान पर पहुंच गया। निरीक्षण के लिए पहुंचे नगर आयुक्त को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। खानाबदोश समुदाय के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि वर्षों से वे इस स्थान का उपयोग शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए करते आ रहे हैं। ई-लाइब्रेरी निर्माण से उनके पारंपरिक आयोजनों के लिए जगह नहीं बचेगी। नगर आयुक्त ने लोगों को समझाया कि पूरे शौचालय परिसर में निर्माण नहीं होगा। केवल भारत माता पार्क के बगल वाली सीमित जगह पर ई-लाइब्रेरी बनेगी और बाकी हिस्सा लोगों के उपयोग के लिए खाली रहेगा। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए, लेकिन कुछ महिलाओं ने वैकल्पिक स्थान की मांग दोहराई। फिलहाल, निर्धारित स्थान पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। #फिरोजाबाद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिरोजाबाद में पुलिस और एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 3 के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचे, नकदी, भैंस और एक मैक्स पिकअप वाहन भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    फिरोजाबाद में पुलिस और एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 3 के पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने मौके से अवैध तमंचे, नकदी, भैंस और एक मैक्स पिकअप वाहन भी बरामद किया है।
गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • लखनऊ में सियासी संग्राम! आंबेडकर जयंती पर सपा vs बसपा आमने-सामने, अखिलेश पर ताबड़तोड़ हमला।
    1
    लखनऊ में सियासी संग्राम! आंबेडकर जयंती पर सपा vs बसपा आमने-सामने, अखिलेश पर ताबड़तोड़ हमला।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एंकर/वीओ: फिरोजाबाद तहसील शिकोहाबाद के सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर पालिका, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए। एक मामले में प्रार्थीनी अमरीन अली के परिजनों ने डॉ. मिली अग्रवाल पर गलत उपचार और लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम आरौंज के उदयवीर सिंह और देवी दयाल ने पड़ोसी कास्तकारों द्वारा दबंगई की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं थाना शिकोहाबाद को मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाजसेवी सद्दाम हुसैन व अन्य लोगों ने मैनपुरी तिराहे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मोहल्ला नगला किला निवासी प्रेमलता ने नियमित गृह कर जमा करने के बावजूद क्षेत्र में आरसीसी सड़क और नाली निर्माण न होने से जलभराव की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सहजलपुर निवासी विशाल और मुहाट निवासी मिथलेश ने बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बिल भेजे जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को 7 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डॉ. गजेंद्र पाल, तहसीलदार, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के.एम. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    एंकर/वीओ: फिरोजाबाद तहसील शिकोहाबाद के सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर पालिका, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए।
एक मामले में प्रार्थीनी अमरीन अली के परिजनों ने डॉ. मिली अग्रवाल पर गलत उपचार और लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
वहीं ग्राम आरौंज के उदयवीर सिंह और देवी दयाल ने पड़ोसी कास्तकारों द्वारा दबंगई की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं थाना शिकोहाबाद को मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाजसेवी सद्दाम हुसैन व अन्य लोगों ने मैनपुरी तिराहे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मोहल्ला नगला किला निवासी प्रेमलता ने नियमित गृह कर जमा करने के बावजूद क्षेत्र में आरसीसी सड़क और नाली निर्माण न होने से जलभराव की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में सहजलपुर निवासी विशाल और मुहाट निवासी मिथलेश ने बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बिल भेजे जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को 7 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डॉ. गजेंद्र पाल, तहसीलदार, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के.एम. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🌟 सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ! सिरसागंज में धूमधाम से निकली भव्य घटयात्रा, 8 दिन चलेगा आयोजन 🌟 सिरसागंज में सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है। आज इस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें एक भव्य घटयात्रा निकाली गई। यह आयोजन 8 दिनों तक चलेगा और इसमें शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थनाएं की जाएंगी। #सिद्धचक्रमहामंडल #विश्वशांतिमहायज्ञ #सिरसागंज
    1
    🌟 सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ! सिरसागंज में धूमधाम से निकली भव्य घटयात्रा, 8 दिन चलेगा आयोजन 🌟
सिरसागंज में सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है। आज इस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें एक भव्य घटयात्रा निकाली गई। यह आयोजन 8 दिनों तक चलेगा और इसमें शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थनाएं की जाएंगी।
#सिद्धचक्रमहामंडल #विश्वशांतिमहायज्ञ #सिरसागंज
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH
    1
    Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    Court reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फिरोजाबाद में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोग बिना पानी, बिना हवा और अंधेरे में कई-कई दिन बिताने को मजबूर हैं। आसफाबाद स्थित बिजली फीडर कार्यालय के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें इस नाराजगी की गवाही दे रही हैं। लाइन में खड़े महिला और पुरुष उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल जमा करने के बाद भी बिजली चालू नहीं हो रही, बल्कि उनसे एडवांस जमा कराने की बात कही जा रही है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पैसा जमा करने के बाद भी यह साफ नहीं बताया जाता कि आखिर बिजली कब आएगी। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल पहले से ज्यादा आने लगा है। कई उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं कि जब पुराना मीटर सही चल रहा था तो आखिर इस नए सिस्टम की जरूरत क्यों पड़ी। दरअसल, प्रीपेड स्मार्ट मीटर की सही जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। बिजली विभाग के दफ्तरों में भी पर्याप्त स्टाफ नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा और परेशानी और बढ़ती जा रही है।
    1
    फिरोजाबाद में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोग बिना पानी, बिना हवा और अंधेरे में कई-कई दिन बिताने को मजबूर हैं। आसफाबाद स्थित बिजली फीडर कार्यालय के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें इस नाराजगी की गवाही दे रही हैं।
लाइन में खड़े महिला और पुरुष उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल जमा करने के बाद भी बिजली चालू नहीं हो रही, बल्कि उनसे एडवांस जमा कराने की बात कही जा रही है। 
सबसे बड़ी समस्या यह है कि पैसा जमा करने के बाद भी यह साफ नहीं बताया जाता कि आखिर बिजली कब आएगी।
लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल पहले से ज्यादा आने लगा है। कई उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं कि जब पुराना मीटर सही चल रहा था तो आखिर इस नए सिस्टम की जरूरत क्यों पड़ी।
दरअसल, प्रीपेड स्मार्ट मीटर की सही जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। बिजली विभाग के दफ्तरों में भी पर्याप्त स्टाफ नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा और परेशानी और बढ़ती जा रही है।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • टूंडला शनिवार को तहसील टूंडला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप और पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा जन समस्याओं व शिकायतों को सुना गया एवं उचित निस्तारण व कार्यवाई हेतु मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए समाधान दिवस में ग्राम जाजपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने भू माफियाओं द्वारा बाहुबली से प्रार्थी की जमीन हड़पकर कब्जा करने की शिकायत की तथा भू माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की मांग की है आयुक्त ने उप जिलाधिकारी टूंडला को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए कच्चा टूंडला निवासी महेश चंद्र द्वारा विपक्षीगण के खिलाफ मकान का लेटर नहीं डालने देने पर आने जाने हेतु एकमात्र रास्ते पर कूड़ा डालकर रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की है वहीं शांति दत्त शर्मा ने अपने घर के सामने ठेल ढकेल लगाकर जबरन अवैध अधिग्रहण किए जाने की शिकायत की है और अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को उपरोक्त शिकायतों के संबंध में उचित कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया है ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी रामदास द्वारा फर्जी बनामें के माध्यम से उनकी भूमि का विक्रय किए जाने की शिकायत रखी गई है जगनपुर बेला निवासी प्रीति देवी द्वारा उनकी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की गई उपरोक्त के संबंध में उप जिलाधिकारी टूंडला को उचित कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी प्रेमपाल द्वारा एनएचएआई द्वारा बनाए गए पक्के नाले की सफाई न होने के कारण गांव में गंदा पानी भर जाने एवं गंदगी फैलने की शिकायत की गई आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को नाले की सफाई किए जाने के निर्देश दिए ग्राम छिकाऊ निवासी सत्यवीर सिंह ने दबंग ग्राम प्रधान के वित्तीय अनियमितताओं एवं मनरेगा प्रकरण में कई बार दोषी पाए जाने के बावजूद उसके खिलाफ कार्यवाई नहीं होने की शिकायत की है बीडीओ टूंडला को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं मंडलायुक्त ने विगत समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की जिन प्रकरणों का पूर्ण निस्तारण नहीं हुआ संबंध में अधिकारियों से सवाल जवाब तलब किए गए एवं सभी प्रकारों का तुरंत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश जारी किए गए संपूर्ण समाधान में उप जिलाधिकारी टूंडला ,तहसीलदार,पुलिस क्षेत्राधिकार ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टूंडला ,बीडीओ सहित सभी संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे | Updated News - 05/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    1
    टूंडला शनिवार को तहसील टूंडला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप और पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय  द्वारा जन समस्याओं व शिकायतों को सुना गया एवं उचित निस्तारण व कार्यवाई हेतु मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए समाधान दिवस में ग्राम जाजपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने भू माफियाओं द्वारा बाहुबली से प्रार्थी की जमीन हड़पकर कब्जा करने की शिकायत की तथा भू माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की मांग की है आयुक्त ने उप जिलाधिकारी टूंडला को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए कच्चा टूंडला निवासी महेश चंद्र द्वारा विपक्षीगण के खिलाफ मकान का लेटर नहीं डालने देने पर आने जाने हेतु एकमात्र रास्ते पर कूड़ा डालकर रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की है वहीं शांति दत्त शर्मा ने अपने घर के सामने ठेल  ढकेल  लगाकर जबरन अवैध अधिग्रहण किए जाने की शिकायत की है और अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को उपरोक्त शिकायतों के संबंध में उचित कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया है ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी रामदास द्वारा फर्जी बनामें के माध्यम से उनकी भूमि का विक्रय किए जाने की शिकायत रखी गई है जगनपुर बेला निवासी प्रीति देवी द्वारा उनकी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की गई उपरोक्त के संबंध में उप जिलाधिकारी टूंडला को उचित कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी प्रेमपाल द्वारा एनएचएआई द्वारा बनाए गए पक्के नाले  की सफाई न होने के कारण गांव में गंदा पानी भर जाने एवं गंदगी फैलने की शिकायत की गई आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को नाले की सफाई किए जाने के निर्देश दिए ग्राम छिकाऊ निवासी सत्यवीर सिंह ने दबंग ग्राम प्रधान के वित्तीय अनियमितताओं एवं मनरेगा प्रकरण में कई बार दोषी पाए जाने के बावजूद उसके खिलाफ कार्यवाई नहीं होने की शिकायत की है बीडीओ  टूंडला को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश  दिए गए हैं मंडलायुक्त ने विगत समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की जिन प्रकरणों का पूर्ण निस्तारण नहीं हुआ संबंध में अधिकारियों से सवाल जवाब तलब किए गए एवं सभी प्रकारों का तुरंत एवं गुणवत्तापूर्ण  निस्तारण किए जाने के निर्देश जारी किए गए संपूर्ण समाधान में उप जिलाधिकारी टूंडला ,तहसीलदार,पुलिस क्षेत्राधिकार ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टूंडला ,बीडीओ  सहित सभी संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे |
Updated News - 05/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत 
देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚔 फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई! भैंस चोर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, 3 के पैर में लगी गोली! फिरोजाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना एका पुलिस और SOG टीम ने रविवार तड़के नगला धारू पुल के पास एक बड़ी सफलता हासिल की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अन्तर्जनपदीय भैंस चोर गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी: - एक भैंस और एक बच्चा (लवारा) - 03 अवैध तमंचे, कारतूस और 14,000 रुपये नकद - घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप गाड़ी पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना हो रही है। #फिरोजाबादपुलिस #भैंसचोरगिरोह
    1
    🚔 फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई! भैंस चोर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, 3 के पैर में लगी गोली!
फिरोजाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना एका पुलिस और SOG टीम ने रविवार तड़के नगला धारू पुल के पास एक बड़ी सफलता हासिल की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अन्तर्जनपदीय भैंस चोर गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
बरामदगी:
- एक भैंस और एक बच्चा (लवारा)
- 03 अवैध तमंचे, कारतूस और 14,000 रुपये नकद
- घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप गाड़ी
पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना हो रही है। #फिरोजाबादपुलिस #भैंसचोरगिरोह
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.