Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ में सियासी संग्राम! आंबेडकर जयंती पर सपा vs बसपा आमने-सामने, अखिलेश पर ताबड़तोड़ हमला।
AWAZ TV UTTAR PRADESH
लखनऊ में सियासी संग्राम! आंबेडकर जयंती पर सपा vs बसपा आमने-सामने, अखिलेश पर ताबड़तोड़ हमला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फिरोजाबाद में पुलिस और एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 3 के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचे, नकदी, भैंस और एक मैक्स पिकअप वाहन भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- लखनऊ में सियासी संग्राम! आंबेडकर जयंती पर सपा vs बसपा आमने-सामने, अखिलेश पर ताबड़तोड़ हमला।1
- एंकर/वीओ: फिरोजाबाद तहसील शिकोहाबाद के सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर पालिका, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए। एक मामले में प्रार्थीनी अमरीन अली के परिजनों ने डॉ. मिली अग्रवाल पर गलत उपचार और लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम आरौंज के उदयवीर सिंह और देवी दयाल ने पड़ोसी कास्तकारों द्वारा दबंगई की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं थाना शिकोहाबाद को मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाजसेवी सद्दाम हुसैन व अन्य लोगों ने मैनपुरी तिराहे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मोहल्ला नगला किला निवासी प्रेमलता ने नियमित गृह कर जमा करने के बावजूद क्षेत्र में आरसीसी सड़क और नाली निर्माण न होने से जलभराव की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सहजलपुर निवासी विशाल और मुहाट निवासी मिथलेश ने बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बिल भेजे जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को 7 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डॉ. गजेंद्र पाल, तहसीलदार, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के.एम. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- 🌟 सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ! सिरसागंज में धूमधाम से निकली भव्य घटयात्रा, 8 दिन चलेगा आयोजन 🌟 सिरसागंज में सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है। आज इस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें एक भव्य घटयात्रा निकाली गई। यह आयोजन 8 दिनों तक चलेगा और इसमें शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थनाएं की जाएंगी। #सिद्धचक्रमहामंडल #विश्वशांतिमहायज्ञ #सिरसागंज1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- फिरोजाबाद में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोग बिना पानी, बिना हवा और अंधेरे में कई-कई दिन बिताने को मजबूर हैं। आसफाबाद स्थित बिजली फीडर कार्यालय के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें इस नाराजगी की गवाही दे रही हैं। लाइन में खड़े महिला और पुरुष उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल जमा करने के बाद भी बिजली चालू नहीं हो रही, बल्कि उनसे एडवांस जमा कराने की बात कही जा रही है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पैसा जमा करने के बाद भी यह साफ नहीं बताया जाता कि आखिर बिजली कब आएगी। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल पहले से ज्यादा आने लगा है। कई उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं कि जब पुराना मीटर सही चल रहा था तो आखिर इस नए सिस्टम की जरूरत क्यों पड़ी। दरअसल, प्रीपेड स्मार्ट मीटर की सही जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। बिजली विभाग के दफ्तरों में भी पर्याप्त स्टाफ नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा और परेशानी और बढ़ती जा रही है।1
- आज जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में भगवान श्री राम के प्रिय महाराज गृहराज निषाद एवं महर्षि कश्यप की जन्म जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई | शोभा यात्रा मे कई ट्रैक्टर व कई रथ शामिल रहे | यात्रा के दौरान बड़ा जनसैलाब शोभा यात्रा मे देखने कों मिला | प्रशासन इस शोभा यात्रा मे मुस्तेदी से अपना काम करता दिखाई दिया | यह शोभा यात्रा सुभाष चौराहे से शुरू होते हुए सब्जी मंडी से भारत माता चौक होते हुए मैन बाजार टूण्डला के दीपा चौराहे पर पहुंची | यात्रा शांतिपूर्ण तरीके के सम्पन हुई | Updated News-05/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- 🚔 फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई! भैंस चोर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, 3 के पैर में लगी गोली! फिरोजाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना एका पुलिस और SOG टीम ने रविवार तड़के नगला धारू पुल के पास एक बड़ी सफलता हासिल की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अन्तर्जनपदीय भैंस चोर गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी: - एक भैंस और एक बच्चा (लवारा) - 03 अवैध तमंचे, कारतूस और 14,000 रुपये नकद - घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप गाड़ी पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना हो रही है। #फिरोजाबादपुलिस #भैंसचोरगिरोह1