हमीरपुर :सड़क की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान हमीरपुर। सड़क की मांग को लेकर ‘Zen Alpha’ के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए प्रदर्शन का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और समाचार पत्रों में मामला प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार समेत संबंधित विभागों और अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 अगस्त 2026 की तारीख निर्धारित की गई है। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य सरकार, जिलाधिकारी हमीरपुर, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग (PWD), अधिशासी अभियंता PWD हमीरपुर तथा वन विभाग को नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि 11 अगस्त को हमीरपुर मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर चंदूपुर ग्राम पंचायत से जुड़े करीब आधा दर्जन मजरों के लगभग 200 छात्र-छात्राएं सड़क की मांग को लेकर तिरंगा हाथ में लेकर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। बरसात के बीच छात्र-छात्राओं को दलदल और कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। मामले का वीडियो और खबरें सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया तथा समाचार पत्रों में सामने आने के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान लेने से प्रशासनिक और लोक निर्माण विभाग में भी हलचल बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें 24 अगस्त को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।

- हमीरपुर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन पर 80 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया ध्वजारोहण 🇮🇳 हमीरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हमीरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- हमीरपुर :सड़क की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान हमीरपुर। सड़क की मांग को लेकर ‘Zen Alpha’ के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए प्रदर्शन का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और समाचार पत्रों में मामला प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार समेत संबंधित विभागों और अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 अगस्त 2026 की तारीख निर्धारित की गई है। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य सरकार, जिलाधिकारी हमीरपुर, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग (PWD), अधिशासी अभियंता PWD हमीरपुर तथा वन विभाग को नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि 11 अगस्त को हमीरपुर मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर चंदूपुर ग्राम पंचायत से जुड़े करीब आधा दर्जन मजरों के लगभग 200 छात्र-छात्राएं सड़क की मांग को लेकर तिरंगा हाथ में लेकर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। बरसात के बीच छात्र-छात्राओं को दलदल और कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। मामले का वीडियो और खबरें सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया तथा समाचार पत्रों में सामने आने के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान लेने से प्रशासनिक और लोक निर्माण विभाग में भी हलचल बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें 24 अगस्त को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।1
- मदनलाल धींगरा के बलिदान को वर्णिता संस्था ने किया याद हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका और उनके बलिदान को याद करते हुए वर्णिता संस्था की ओर से सोमवार को क्रांतिकारी मदनलाल धींगरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि मदनलाल धींगरा भारत माता के साहसी सपूत थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। मदनलाल धींगरा का जन्म 8 फरवरी 1883 को पंजाब के एक हिंदू खत्री परिवार में डॉ. दित्तामल धींगरा और मंत्रों देवी के घर हुआ था। कम उम्र से ही उनके मन में देशप्रेम की भावना थी। उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड पहुंचने पर उनका संपर्क इंडिया हाउस और विनायक दामोदर सावरकर से हुआ। भारत में अंग्रेजी शासन द्वारा देशभक्तों पर किए जा रहे अत्याचारों से वे बेहद आहत थे। 1 जुलाई 1909 को उन्होंने ब्रिटिश अधिकारी कर्जन वायली की हत्या कर दी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर फांसी की सजा सुनाई गई। 17 अगस्त 1909 को करीब 25 वर्ष की उम्र में वे शहीद हो गए। वक्ताओं ने कहा कि उनका बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति, रामनारायण सोनकर, रिचा, भोलू सिंह, शुभम सोनकर, सत्येंद्र और अखिलेश आदि मौजूद रहे।1
- 🚨 बांदा में सड़क पर ‘रईसजादों’ की स्टंटबाजी! क्या कानून की चौखट पर हैसियत भी देखी जाती है? सड़कें किसी की निजी जागीर नहीं, जहां रफ्तार के नशे में जिंदगी से खिलवाड़ किया जाए। सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो बांदा कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह केवल यातायात नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि स्वयं और राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गंभीर हरकत है।लेकिन असली सवाल स्टंट से भी बड़ा है—क्या कानून की नजर में चेहरे और हैसियत देखकर नियमों का रंग बदल जाता है?अगर यही दुस्साहस किसी गरीब या आम आदमी ने किया होता, तो क्या चालान, वाहन सीज और कानूनी कार्रवाई की तलवार इतनी देर तक म्यान में रहती?कानून की खूबसूरती इसी में है कि उसकी तराजू पर न गरीबी भारी हो, न रसूख। अपराध यदि अपराध है, तो उसका मूल्यांकन व्यक्ति की जेब से नहीं, उसके कृत्य से होना चाहिए। अब नजर यातायात पुलिस पर है— क्या वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वाहन और चालक की पहचान की जाएगी? क्या नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी?क्योंकि सड़क पर स्टंट सिर्फ करतब नहीं, किसी अनजान परिवार के लिए मातम का कारण भी बन सकता है।🔥 हैसियत चाहे कितनी भी बड़ी हो, कानून से बड़ी नहीं होनी चाहिए।नियम गरीब के लिए डंडा और रसूखदार के लिए तमाशा बन जाएं—तो फिर सवाल सड़क पर नहीं, व्यवस्था के माथे पर खड़ा होता है।1
- बांदा: 25 हजार का इनामी फरार एनडीपीएस अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बांदा। न्यायालय से पेशी के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी एनडीपीएस अभियुक्त संजय उर्फ तन्नु को तिंदवारी, चिल्ला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मिरगहनी पुल के पास सत्तीमाई मंदिर के आगे पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर अभियुक्त ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त पर गैंगस्टर व एनडीपीएस एक्ट समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।1
- हमीरपुर - चलती रोडवेज बस के खुल गए दोनों पिछले टायर, मचा हड़कंप,राठ डिपो की बस राठ से दिल्ली जाते समय मुहाना बीच पुल में हुआ हादसा ।। हमीरपुर - चलती रोडवेज बस के खुल गए दोनों पिछले टायर, मचा हड़कंप, राठ डिपो की बस राठ से दिल्ली जाते समय मुहाना बीच पुल में हुआ हादसा, पुल चढ़ते ही बस के पीछे के दोनों टायर अचानक निकल गए, बस में करीब आधा दर्जन यात्री थे सवार, बाल-बाल बचे सभी यात्री, बड़ा हादसा होते-होते टला, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि , राठ डिपो के फोरमैन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल, रोडवेज बसों की फिटनेस जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल, चिकासी थाना क्षेत्र के चिकासी - मुहाना पुल का मामला।2
- बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।4
- घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने की लगाई गुहार हमीरपुर : घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग मकान मालिक के बेटे पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप परिजनों के मजदूरी पर जाने के दौरान वारदात का आरोप पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार सुमेरपुर थाना क्षेत्र का मामला1