logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरठ में पुनीत सुपरस्टार भगवान वाल्मीकि के नारे के साथ की एंट्री

16 hrs ago
user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

मेरठ में पुनीत सुपरस्टार भगवान वाल्मीकि के नारे के साथ की एंट्री

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कांवड़ियों पर बरसे फूल, डीएम-एसपी ने बांटे हेलमेट बृजघाट में शिवभक्त कांवड़ियों का लिया कुशलक्षेम, यातायात नियमों के पालन के लिए किया जागरूक गजरौला। श्रावण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार को बृजघाट में अमरोहा पुलिस एवं जिला प्रशासन की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत एवं सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कांवड़ियों का कुशलक्षेम जाना और उनकी यात्रा एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों को हेलमेट पहनकर यात्रा करने, निर्धारित गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। डीएम और एसपी ने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा के साथ-साथ साथी कांवड़ियों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुगम कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से लगातार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा समेत धनोरा मंडी से सर्कल को अंजलि कटारिया विवेक गजरा थाना प्रभारी समस्त पुलिस बल एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    कांवड़ियों पर बरसे फूल, डीएम-एसपी ने बांटे हेलमेट

बृजघाट में शिवभक्त कांवड़ियों का लिया कुशलक्षेम, यातायात नियमों के पालन के लिए किया जागरूक
गजरौला। श्रावण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार को बृजघाट में अमरोहा पुलिस एवं जिला प्रशासन की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत एवं सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कांवड़ियों का कुशलक्षेम जाना और उनकी यात्रा एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
अधिकारियों ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों को हेलमेट पहनकर यात्रा करने, निर्धारित गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
डीएम और एसपी ने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा के साथ-साथ साथी कांवड़ियों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुगम कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से लगातार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा समेत धनोरा मंडी से सर्कल को अंजलि कटारिया विवेक गजरा थाना प्रभारी समस्त पुलिस बल एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • कावड़ियों को नि .शुल्क हेलमेट वितरित व पुष्प वर्षा कर किया स्वागत सावन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अमरोहा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला अधिकारी डॉक्टर नितिन गौड़ पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव वह उनके साथ डॉ राजीव त्यागी और प्रशासन ने शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन की अपील की। आज श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर आयोजित कार्यक्रम में शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट दिए गए। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कांवड़ियों से अपील की गई कि यात्रा के दौरान हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही स्वयं और अन्य कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। अमरोहा पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद हो सके। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    2
    कावड़ियों को नि .शुल्क हेलमेट वितरित व पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
सावन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अमरोहा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला अधिकारी डॉक्टर नितिन गौड़ पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव वह उनके साथ डॉ राजीव त्यागी और प्रशासन ने शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन की अपील की।
आज श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर आयोजित कार्यक्रम में शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट दिए गए। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कांवड़ियों से अपील की गई कि यात्रा के दौरान हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही स्वयं और अन्य कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
अमरोहा पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद हो सके। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    user_Saurabh
    Saurabh
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ईओ दिनेश कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरोहा डी.पी.एम. नदीम अख्तर द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम डाइडेरा स्थित पालिका के एफ.एस.टी.पी. प्लांट फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट पूर्णतः 25 किलोवाट सोलर ऊर्जा से संचालित 32 किलो लीटर क्षमता वाले प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया, Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    ईओ  दिनेश कुमार  और जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरोहा डी.पी.एम.  नदीम अख्तर  द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम डाइडेरा स्थित पालिका के एफ.एस.टी.पी. प्लांट फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट पूर्णतः 25 किलोवाट सोलर ऊर्जा से संचालित 32 किलो लीटर क्षमता वाले प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया,
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के नहर चौकी पर शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के नहर चौकी पर शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत बुलंदशहर के स्याना में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल एक बार फिर देखने को मिली। नहर चौकी स्याना पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिव भक्तों का भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। स्याना नहर चौकी पर सुबह से ही माहौल भक्तिमय हो गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों के पहुंचते ही बीकेयू अराजनेतिक के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि सियाना हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। जिस तरह बुलंदशहर में इज्जत में जाने वाले मुस्लिम भाइयों का सियाना के हिंदू भाइयों ने पुष्प वर्षा कर और खाने-पीने की सामग्री देकर स्वागत किया था, उसी तरह हर साल मुस्लिम समाज के लोग हरिद्वार से जल लाने वाले शिव भक्तों का सम्मान करते हैं। चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि हम सभी मिलकर एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। यही गंगा-जमुनी तहजीब सियाना की पहचान है। *बाइट:* चौधरी मांगेराम त्यागी,
    3
    भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के नहर चौकी पर शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत
भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के नहर चौकी पर शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत
बुलंदशहर के स्याना में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल एक बार फिर देखने को मिली। नहर चौकी स्याना पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिव भक्तों का भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
स्याना नहर चौकी पर सुबह से ही माहौल भक्तिमय हो गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों के पहुंचते ही बीकेयू अराजनेतिक के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। 
भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि सियाना हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। जिस तरह बुलंदशहर में इज्जत में जाने वाले मुस्लिम भाइयों का सियाना के हिंदू भाइयों ने पुष्प वर्षा कर और खाने-पीने की सामग्री देकर स्वागत किया था, उसी तरह हर साल मुस्लिम समाज के लोग हरिद्वार से जल लाने वाले शिव भक्तों का सम्मान करते हैं।
चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि हम सभी मिलकर एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। यही गंगा-जमुनी तहजीब सियाना की पहचान है।
*बाइट:* चौधरी मांगेराम त्यागी,
    user_Mohit Tyagi
    Mohit Tyagi
    पत्रकार सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा* *सावन माह के पावन अवसर पर "बोल बम" के जयकारों के साथ जनपद हापुड़ से गुजर रहे कांवड़ियों पर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया* *बृजघाट गंगा एवं छपकोली शिव मंदिर पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने लगाए मा०मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व बोल बम के जयकारे* जिलाधिकारी ने कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आस्था और अनुशासन का पर्व है। प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुष्प वर्षा के दौरान बृजघाट गंगा एवं छपकोली शिव मंदिर "हर हर महादेव" और "बोल बम" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांवड़ियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
    3
    *उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा*

*सावन माह के पावन अवसर पर "बोल बम" के जयकारों के साथ जनपद हापुड़ से गुजर रहे कांवड़ियों पर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया*

*बृजघाट गंगा एवं छपकोली शिव मंदिर पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने लगाए मा०मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व बोल बम के जयकारे*

जिलाधिकारी ने कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आस्था और अनुशासन का पर्व है। प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुष्प वर्षा के दौरान बृजघाट गंगा एवं छपकोली शिव मंदिर  "हर हर महादेव" और "बोल बम" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांवड़ियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमरोहा में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, डीएम-एसपी ने बांटे हेलमेट अमरोहा में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना हो रही है। अमरोहा डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और सैकड़ों शिवभक्तों को हेलमेट वितरित किए। प्रशासन के मुताबिक अब तक 20 लाख से अधिक शिवभक्त अमरोहा से होकर सुरक्षित गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर गुजर चुके हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिलेभर में हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।सावन के पावन महीने में अमरोहा की सड़कों पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का अमरोहा में जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से भव्य स्वागत किया जा रहा है।डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने स्वयं कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सैकड़ों शिवभक्तों को हेलमेट भी वितरित किए गए और सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया गया।प्रशासन के अनुसार अब तक 20 लाख से अधिक शिवभक्त अमरोहा से होकर सुरक्षित गंगाजल लेकर गुजर चुके हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में हजारों पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार कांवड़ मार्गों पर निगरानी कर रही हैं। सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और कांवड़ियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।अमरोहा प्रशासन का लक्ष्य है कि हर शिवभक्त सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो।
    4
    अमरोहा में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, डीएम-एसपी ने बांटे हेलमेट
अमरोहा में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना हो रही है। अमरोहा डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और सैकड़ों शिवभक्तों को हेलमेट वितरित किए। प्रशासन के मुताबिक अब तक 20 लाख से अधिक शिवभक्त अमरोहा से होकर सुरक्षित गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर गुजर चुके हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिलेभर में हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।सावन के पावन महीने में अमरोहा की सड़कों पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का अमरोहा में जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से भव्य स्वागत किया जा रहा है।डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने स्वयं कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सैकड़ों शिवभक्तों को हेलमेट भी वितरित किए गए और सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया गया।प्रशासन के अनुसार अब तक 20 लाख से अधिक शिवभक्त अमरोहा से होकर सुरक्षित गंगाजल लेकर गुजर चुके हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में हजारों पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार कांवड़ मार्गों पर निगरानी कर रही हैं। सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और कांवड़ियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।अमरोहा प्रशासन का लक्ष्य है कि हर शिवभक्त सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • धनौरा रोड पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। कांवड़ यात्रा पर पुलिस की पैनी नजर अमरोहा। जनपद अमरोहा में श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर कांवड़ यात्रा मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। धनौरा रोड पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों को सकुशल धनौरा मार्ग से पास कराया जा रहा है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। धनौरा मार्ग इन दिनों केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कांवड़ियों की सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धनौरा रोड से कांवड़ियों को सकुशल पास कराया जा रहा है और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
    1
    धनौरा रोड पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। 
कांवड़ यात्रा पर पुलिस की पैनी नजर
अमरोहा। जनपद अमरोहा में श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर कांवड़ यात्रा मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
धनौरा रोड पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों को सकुशल धनौरा मार्ग से पास कराया जा रहा है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
धनौरा मार्ग इन दिनों केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कांवड़ियों की सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धनौरा रोड से कांवड़ियों को सकुशल पास कराया जा रहा है और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
    user_Seema bhati journalist
    Seema bhati journalist
    Court reporter अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा में dj बजाने को लेकर हुआ हंगामा #कांवड़ #BreakingNews #barahbastitv #nonfollowers #UPPolice
    1
    कांवड़ यात्रा में dj बजाने को लेकर हुआ हंगामा 
#कांवड़ #BreakingNews #barahbastitv #nonfollowers #UPPolice
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.