Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनारायण रामनारायण
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला स्पेशल टीम ने नेशनल हाईवे ब्यावर रोड पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक इलाके में स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18 पुड़िया अवैध स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह और लक्ष्मण गिरी के रूप में हुई है, जो अजमेर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच अलवर गेट थाना अधिकारी नरेंद्र जाखड़ को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें1
- सोमलपुर क्षेत्र मे चोरो का बढ़ता आतंक एक साथ तीन भाइयो के मकानों मे दिया वारदात को अंजाम तीनो भाई गए थे शादी मे वापिस आने पर तीनो के मकानों के टूटे मिले ताले वही तीनो के मकानों से लगभग 15 लाख रूपये के सामान व जेवरत मिले गायब तीनो ने रामगंज थाने मे दी शिकायत पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार शुरू की पड़ताल...1
- अजमेर के बिहारीगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। बुजुर्ग महिला संतोष शर्मा जब शाम को बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब एक तोले की सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। सूचना मिलते ही अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। 👉 क्या आपके क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- ब्यावर अजमेर हाइवे सराधना पुलिया पर एक्सिडेंट1
- खरगोश के शिकार को लेकर विवाद बना हत्या की वजह नालीदार बंदूक से किया फायर, मौके पर मौत। गश्त के दौरान रोका था संदिग्धों को कहासुनी के बाद आरोपियों ने किया हमला सरकारी बाइक को गिराकर, मोबाइल फोन लेकर फरार। पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा चंदवाजी क्षेत्र से दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस की तत्परता बड़ी सफलता गिरफ्तार आरोपी 1. राजेश मीणा निवासीः मोटीस की झोपड़ियां (थाना उनियारा, टोंक) 2. दिलराज मीणा निवासीः थाना नैनवां (जिला बूंदी) दोनों जीजा-साला, ट्रक चालक है।1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर। सर्व धर्म एकता समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समिति ने इस वर्ष भी अपनी पहल को आगे बढ़ाते हुए ख़्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह के बाहर निजाम गेट से पक्षियों के लिए परिण्डे (कुंडली) वितरित कर अभियान की शुरुआत की। समिति के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और दाने की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में परिण्डे वितरण का यह अभियान न केवल पक्षियों के जीवन को बचाने का प्रयास है, बल्कि आमजन को भी जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनाने का एक संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की। सर्व धर्म एकता समिति पिछले कई वर्षों से बेजुबान जानवरों और पक्षियों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समिति के सदस्य समय-समय पर जलपात्र, दाना-पानी की व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हैं, जिससे इन जीवों को राहत मिल सके। समिति की खास बात यह है कि वह अपने सभी कार्य पूरी तरह निशुल्क करती है और किसी से भी आर्थिक सहयोग नहीं लेती। यह सेवा कार्य पूरी तरह सदस्यों के व्यक्तिगत योगदान और समर्पण के बल पर संचालित होता है। समिति ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराएं, ताकि इस भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों की सहायता की जा सके।1
- राजसमंद भीम में भीषण हादसा: छापली घाटे पर पलटा केमिकल टैंकर, जिंदा जला चालक।1