Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयहिंद जयहिंद जयहिंद जयहिंद जयहिंद जयहिंद जयहिंद जयहिंद
Atma Gandhi
जयहिंद जयहिंद जयहिंद जयहिंद जयहिंद जयहिंद जयहिंद जयहिंद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत जनपद के पूरनपुर, बीसलपुर, कलीनगर, शेरपुर कलां, गोरा रायपुर, बिचपुरी, केसरपुर कलां सहित पूरे जिले में सुबह होते ही ईद की रौनक अपने चरम पर पहुंच गई। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर तड़के से ही नमाज़ियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जैसे ही नमाज़ का वक्त हुआ, हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा की। पूरा माहौल ‘अल्लाहु अकबर’ और तकबीर की गूंज से भर गया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद मुबारक’ कहा और आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस मौके पर लोगों ने देश में अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआएं मांगीं। वहीं बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे नए कपड़ों में सज-धज कर ईदगाह पहुंचे और नमाज़ के बाद ईदी पाकर खुशी से झूम उठे1
- #PilibhitNews पीलीभीत में एक खनन माफिया की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया, आरोप है कि खनन माफिया ने शिकायत वापस लेने का दवाव बनाने के लिए युवक के घर चढ़ाई क़र दी और जान से मार देने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित ने मामले की शिकायत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर खुद की हत्या हो जाने की आशंका जताई है और कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मामला कोतवाली दियोरिया क्षेत्र में पड़ने वाले सुजनी गांव का है। जहां के रहने वाले अफसर अली ने आरोप लगाया है उसके खेत के बराबर वाले खेत स्वामी ने अपने एक एकड़ खेत की 5 फिट गहरी मिट्टी खनन माफिया के हाथों बेंच दी। जिसके चलते उसकी फसलें खराब हो रही है। मामले की शिकायत अफसर अली ने 22 फरवरी को मुख्यमंत्री से कर खनिकर्म विभाग से कार्रवाई कराने की मांग की थी। जिस पर माफिया बौखला गया आरोप है 14 मार्च को माफिया उसके खेत पर पहुंच गया और की गई शिकायत में फैसला न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोप है उसी दिन रात 10 बजे माफिया ने अपने साथियों संग उसके घर पर चढ़ाई कर गाली गलौज की। कल बीते बृहस्पतिवार के दिन पीड़ित युवक ने दोबारा सीएम योगी के कार्यालय में आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है साथ ही खनन माफिया से अपनी जान का खतरा बताया है।1
- आज ईद के मौके पर: नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया मानवता और भाईचारे का संदेश बरखेड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी ने ईद के पावन अवसर पर ईदगाह पहुंचकर नगरवासियों को मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की हार्दिक मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द व एकता बनाए रखने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भॊजपाल जी के द्वारा जलपान एवं मुंह मीठे करने की व्यवस्था रखी जिससे ईदगाह में सभी नमाजियों ने प्रशंसा करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष की बहुत सराहना की उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और एकजुटता को मजबूत करते हैं। इस मौके पर नगर पंचायत के सभासद श्रीपाल, नरेश कुशवाह, नफीस अहमद, इलियास, कमरूल सहित नगर पंचायत के लेखाकार नफीस अहमद भी उपस्थित रहे। ईद मिलन समारोह के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भोजवाल जी का फूल-मालाओं एवं नोटों के हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें ईद की बधाई दी। कार्यक्रम का माहौल आपसी भाईचारे और उत्साह से भरा रहा, जिसमें सभी ने मिलकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की खुशियां साझा कीं।4
- आप और आप के परिवार को ईद मुबारक हो।1
- जनहित पावर पीलीभीत थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- भुता/बरेली: राशन वितरण में अनियमितता, घटतौली के आरोप; ग्रामीणों में आक्रोश भुता क्षेत्र के ग्राम पऊनगला, पोस्ट कुआडांडा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) में अनियमितता और घटतौली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के कोटेदार राजपाल (निवासी डडिया सितावराय) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से राशन वितरण में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। आरोप है कि 15 मार्च 2026 को जब ग्रामीण राशन लेने पहुंचे, तो कोटेदार द्वारा खिड़की से राशन वितरण किया गया और मानक तौल मशीन की जगह दूसरे कांटे से तौलकर प्रति यूनिट करीब 4 किलो ही राशन दिया गया। विरोध करने पर कोटेदार द्वारा गाली-गलौज और धक्का-मुक्की किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ितों में शामिल दिव्यांग जितेंद्र कुमार पुत्र मालू ने बताया कि उन्हें पहले से ही राशन लेने में कठिनाई होती है, इसके बावजूद उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं मालू पुत्र ताराचंद और भगवान दास पुत्र नाथू ने भी निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की शिकायत की है। एक अन्य ग्रामीण रामकुमार पुत्र नाथूलाल का आरोप है कि पिछले करीब चार महीनों से उनका बायोमेट्रिक अंगूठा तो लगवाया जा रहा है, लेकिन राशन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जांच में उनका यूनिट चालू दिख रहा है, इसके बावजूद उन्हें राशन से वंचित रखा गया। रामकुमार का आरोप है कि शिकायत करने पर कोटेदार ने धमकी देते हुए कहा कि “जहां शिकायत करनी हो कर लो, ऊपर तक मेरी सेटिंग है।” ग्रामीणों का कहना है कि कई राशन कार्ड धारकों को भी पूरी मात्रा में खाद्यान्न नहीं मिल रहा है, जिससे पूरे गांव में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक मिल सके।4
- Post by Pankaj gupta1
- Post by यूपी समाचार1
- #PilibhitNews बहार घूमने का मन बना लेकिन रूपये नहीं है, तो लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पीलीभीत से सामने आई खबर कुछ ऐसी ही है जो आपको चौका देगी। दरअसल जिले की जहानाबाद पुलिस और स्वाट टीम ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपियों ने एक टीचर को लिफ्ट देने के बहाने उनसे 23 हजार रूपये लूट लिए थे। आरोपी नैनीताल घूमने जा रहे थे रूपये कम पड़े तो इस लूट की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने दोनों को धर दबोचा है और उनके कब्जे से लूटी हुई नकदी और घटना में प्रयोग हुई कार भी बरामद क़र ली है। पुलिस ने लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और दो अन्य फरार साथियों की तलाश क़र रही है। ASP विक्रम दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र और मोईनुद्दीन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कुशीनगर के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 9 मार्च को कुशीनगर से नैनीताल घूमने निकले थे और रास्ते में पैसों की कमी होने पर दोनों ने लूट की योजना बनाई थी। घटना के दौरान चार अज्ञात व्यक्ति ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम बिहारी लाल को लिफ्ट देने के बहाने अपनी हुंडई एक्सेंट कार में बैठाया और डरा-धमकाक़र उनसे 23,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आ गई और पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित आठ गंभीर मुकदमे, जबकि मोईनुद्दीन के खिलाफ बलरामपुर और पीलीभीत में लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कार, दो कीपैड मोबाइल और एक टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य दो सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।1