Shuru
Apke Nagar Ki App…
दियोरिया क्षेत्र के युवक ने एक खनन माफिया पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Pankaj gupta
दियोरिया क्षेत्र के युवक ने एक खनन माफिया पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रिपोर्टर अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत पीलीभीत। जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था और नागरिकों के सहयोग से जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज सकुशल संपन्न हुई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए नगर का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राउंड जीरो पर तैनात रहे आलाधिकारी त्योहार के मद्देनजर शनिवार सुबह से ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख धार्मिक स्थलों का सघन निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। ड्रोन और सीसीटीवी से 'डिजिटल' निगरानी सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार: ड्रोन कैमरों के जरिए ऊंची इमारतों और गलियों की निगरानी की गई। प्रमुख चौराहों पर लगे CCTV कैमरों से कंट्रोल रूम के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। संवेदनशील स्थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ क्यूआरटी (QRT) टीमें तैनात रहीं। मुस्लिम धर्मगुरुओं और बच्चों से मिले अधिकारी नमाज संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। डीएम और एसपी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों और नमाज पढ़कर निकले बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। अधिकारियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से त्योहार को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। "प्रशासन की सक्रियता और स्थानीय जनता के सहयोग से जिले में ईद का पर्व बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है।1
- पीलीभीत ।ईद उल फितर की नमाज के मद्देनज़र डीएम एसपी ने पैदल शहर में घूमकर निरीक्षण किया इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया लिया।इसके साथ ही खुफिया एवं सीसीटीवी और ड्रोन के जरिये भी नजर रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की मुस्तैदी से दिखा जिले में अमन चैन का माहौल ।1
- Post by Pankaj gupta1
- Post by Atma Gandhi1
- बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में खेत से मिट्टी से भर डंपर निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहगुलपुर गांव निवासी अरुण पुत्र ताराचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत पर मौजूद था। तभी गांव के जगतपाल पुत्र अमर सिंह, ओम सिंह पुत्र राम बहादुर और अमर सिंह ने खेत से मिट्टी से भरे डंपर निकालने को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि तीनों आरोपी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अरुण के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अरुण के चाचा बुद्धपाल और राकेश को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। इस हमले में अरुण और उनके चाचा बुद्धपाल को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने पीड़ित अरुण की तहरीर पर जगतपाल, ओम सिंह और अमर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- मान्यवर श्री कांशीराम साहब की जयंती किसान यूनियन ने किया जनता को शिक्षा को प्रेरित1
- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। श्री वैश्य गुप्ता महासभा की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली… और माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा नजर आया। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि मनोज गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा को जिले में नई ऊर्जा और मजबूती मिली है… आपको बता दें कि मनोज गुप्ता एक कर्मठ, जुझारू और लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं… जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के दम पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल की है। उनकी सादगी, कार्यशैली और जनता के प्रति समर्पण उन्हें एक मजबूत जननेता बनाता है… सम्मान समारोह के दौरान मनोज गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया… और इस खुशी के मौके पर मिठाइयां भी वितरित की गईं। वहीं मनोज गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। फिलहाल, इस सम्मान समारोह के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है…1
- Post by Pankaj gupta1