Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांका जिले के बसतपुर में वृद्ध दंपति की हत्या से सनसनी.. बांका जिले के बसंतपुर गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी ...
N.k.choudhary
बांका जिले के बसतपुर में वृद्ध दंपति की हत्या से सनसनी.. बांका जिले के बसंतपुर गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी ...
More news from बिहार and nearby areas
- Gas booking and1
- औरंगाबाद में गैस किल्लत से मची हाहाकार औरंगाबाद, बिहार - अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब भारत में दिखने लगा है। देश के कई राज्यों में एलपीजी गैस की किल्लत हो गई है, जिसका सबसे ज्यादा असर बिहार के औरंगाबाद जिले में देखा जा रहा1
- बिहार बांका -जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जिले के बसंतपुर गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कैलाश यादव और उनकी पत्नी समरी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने घर के पास बने गोहाल में सो रहे थे, तभी देर रात अपराधियों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक दंपति का पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एसडीपीओ अमर विश्वास और थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है, ताकि हत्या के सुराग जुटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। संवाददाता: बिकाश शर्मा, बांका1
- Post by N.k.choudhary1
- बेलहर प्रखंड साहिबगंज बाजार का यह गाती है कहां है बीजेपी का नेता और बीजेपी का दलाल बोल रहा हूं बहुत बड़ा-बड़ा हाईवे पुल गंगा नदी का पानी बसरा एक साहिबगंज बाजार का मार्केट का रोड नहीं बन पा रहा है और आप बता सकते हैं5
- बांका: अचानक हुई बारिश से जहां शुरुआती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बाद अचानक तेज हवा के साथ हल्की-फुल्की बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश से रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं और चना की फसल पकने की अवस्था में है। ऐसे में बारिश होने से फसल गिरने, दाने काले पड़ने और उत्पादन घटने का खतरा बढ़ जाता है।किसान नीरू यादव, मिश्री तांती सहित अन्य किसानों ने बताया कि यदि इसी तरह लगातार बारिश होती रही तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि खेती करने के लिए उन्हें महाजनों से कर्ज लेकर बीज, खाद और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदनी पड़ती है। ऐसे में यदि फसल खराब हो जाती है तो कर्ज चुकाना और भी मुश्किल हो जाता है तथा किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। किसानों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष धान की फसल के समय भी अचानक हुई बारिश से काफी नुकसान हुआ था। उस समय भी कई किसानों को आर्थिक क्षति झेलनी पड़ी थी। बार-बार हो रही बेमौसम बारिश किसानों के लिए चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- गैस नहीं मिलेगी” की अफवाह से हड़कंप, अमरपुर में एजेंसियों ने कहा – सिलेंडर भरपूर बांका जिले के अमरपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैली अफवाह से उपभोक्ताओं के बीच बेचैनी का माहौल बन गया है। अफवाह के कारण कई लोग अचानक गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने लगे। जिससे व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।1
- Post by N.k.choudhary1