logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 hrs ago
user_डा० मुहम्मद इसरार खान ( राजू )
डा० मुहम्मद इसरार खान ( राजू )
Doctor Sirsaganj, Firozabad•
8 hrs ago
2a052115-b76e-4f23-9190-390f5e78b173

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • bhadan ke pass hua bhayankar hadsha 😱 dono bhai sahi salam hai
    1
    bhadan ke pass hua bhayankar hadsha 😱 dono bhai sahi salam hai
    user_Sani Kumar
    Sani Kumar
    Video Creator सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • पिनाहट। थाना क्षेत्र में गांव क्योरी की एक विवाहित महिला के साथ दहेज लोभी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लाठी डंडों और बेल्टों से पीटा अपने आप को बचाने के लिए मिन्नतें करती रही मगर वह नहीं मानें और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की मगर थाने पर महिला कांस्टेबल नहीं होने पर मेडिकल नहीं हो सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव क्योरी निवासी काजल ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ माह पूर्व उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से दान दहेज के साथ उसके परिजनों ने की थी। आरोप है की शादी के कुछ दिन बाद पति और ससुरारीजनों का रवैया बदल गया। पति ,सास, ससुर, देवर, ननद आए दिन आए दिन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते हैं। अतिरिक्त दहेज की मांग का विरोध करने पर उक्त लोग घर के अंदर बंद करके लाठी डंडे, बेल्टों और लात घुसों से मारपीट की जाती। ससुराली जनों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने मायके के परिजनों को मामले में जानकारी हुई तो भाई और चाचा ससुराल क्योरी उसे लेने के लिए पहुंचे थे। तो ससुरालजनों ने एकत्रित होकर गाली गलौज करते हुए उनसे भी मारपीट करने लगे बीच बचाव करने के लिए वह खुद आई तो उक्त लोगों ने उसे बुरी तरह लाठी डंडों से मारपीट की गई।
    1
    पिनाहट। थाना क्षेत्र में गांव क्योरी की एक विवाहित महिला के साथ दहेज लोभी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लाठी डंडों और बेल्टों से पीटा अपने आप को बचाने के लिए मिन्नतें करती रही मगर वह नहीं मानें और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की मगर थाने पर महिला कांस्टेबल नहीं होने पर मेडिकल नहीं हो सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार  गांव क्योरी निवासी काजल ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ माह पूर्व उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से दान दहेज के साथ उसके परिजनों ने की थी। आरोप है की शादी के कुछ दिन बाद पति और ससुरारीजनों का रवैया बदल गया। पति ,सास, ससुर, देवर, ननद आए दिन आए दिन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते हैं। अतिरिक्त दहेज की मांग का विरोध करने पर उक्त लोग घर के अंदर बंद करके लाठी डंडे, बेल्टों और लात घुसों से मारपीट की जाती। ससुराली जनों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने मायके के परिजनों को मामले में जानकारी हुई तो भाई और चाचा ससुराल क्योरी उसे लेने के लिए पहुंचे थे। तो ससुरालजनों ने एकत्रित होकर  गाली गलौज करते हुए उनसे भी मारपीट करने लगे बीच बचाव करने के लिए वह खुद आई तो उक्त लोगों ने उसे बुरी तरह लाठी डंडों से मारपीट की गई।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आज के इस वीडियो में हम आपको लेकर आए हैं जनपद मैनपुरी के ऐतिहासिक श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के भव्य सांस्कृतिक मंच पर। यहाँ आयोजित “एक शाम कन्हैया के नाम” कार्यक्रम में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा नुमाइश पंडाल छोटा पड़ गया। वीडियो की मुख्य झलकियाँ: उद्घाटन: जिलाधिकारी मैनपुरी श्री अंजनी कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर भव्य शुभारंभ। राधा-कृष्ण झांकी: दिल्ली के कलाकार विक्की सुनेजा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति। शिव तांडव: मशहूर कलाकार अमित महाकाल द्वारा भगवान शिव की भस्म आरती और रौद्र तांडव। भजन संध्या: लखनऊ के सुप्रसिद्ध गायक आकाश गुप्ता के भजनों पर झूमे भक्त। मैनपुरी की सांस्कृतिक विरासत और भक्ति के इस अद्भुत संगम को अंत तक देखें। अगर आपको वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें! Tags: Mainpuri Numalsh 2026, Ek Sham Kanhaiya Ke Naam, Shri Devi Mela Mainpuri, DM Anjani Kumar Singh Mainpuri, Vicky Suneja Radha Krishna Jhanki, Amit Mahakal Shiv Tandav, Akash Gupta Bhajan, Mainpuri Exhibition 2026, UP Tourism, Cultural Program Mainpuri, Kadambari Rangmanch, भस्म आरती मैनपुरी, शिव तांडव अमित महाकाल, श्री देवी मेला मैनपुरी 2026, मैनपुरी नुमाइश के कार्यक्रम। Hashtags: #MainpuriNumalsh #ShriDeviMela #EkShamKanhaiyaKe Naam #MainpuriDiaries #ShivTandav #RadhaKrishna #BhajanSandhya #UPNews #MainpuriEvent #SpiritualIndia #VickySuneja #AmitMahakal
    1
    आज के इस वीडियो में हम आपको लेकर आए हैं जनपद मैनपुरी के ऐतिहासिक श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के भव्य सांस्कृतिक मंच पर। यहाँ आयोजित “एक शाम कन्हैया के नाम” कार्यक्रम में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा नुमाइश पंडाल छोटा पड़ गया।
वीडियो की मुख्य झलकियाँ:
उद्घाटन: जिलाधिकारी मैनपुरी श्री अंजनी कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर भव्य शुभारंभ।
राधा-कृष्ण झांकी: दिल्ली के कलाकार विक्की सुनेजा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति।
शिव तांडव: मशहूर कलाकार अमित महाकाल द्वारा भगवान शिव की भस्म आरती और रौद्र तांडव।
भजन संध्या: लखनऊ के सुप्रसिद्ध गायक आकाश गुप्ता के भजनों पर झूमे भक्त।
मैनपुरी की सांस्कृतिक विरासत और भक्ति के इस अद्भुत संगम को अंत तक देखें। अगर आपको वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें!
Tags:
Mainpuri Numalsh 2026, Ek Sham Kanhaiya Ke Naam, Shri Devi Mela Mainpuri, DM Anjani Kumar Singh Mainpuri, Vicky Suneja Radha Krishna Jhanki, Amit Mahakal Shiv Tandav, Akash Gupta Bhajan, Mainpuri Exhibition 2026, UP Tourism, Cultural Program Mainpuri, Kadambari Rangmanch, भस्म आरती मैनपुरी, शिव तांडव अमित महाकाल, श्री देवी मेला मैनपुरी 2026, मैनपुरी नुमाइश के कार्यक्रम।
Hashtags:
#MainpuriNumalsh #ShriDeviMela #EkShamKanhaiyaKe Naam #MainpuriDiaries #ShivTandav #RadhaKrishna #BhajanSandhya #UPNews #MainpuriEvent #SpiritualIndia #VickySuneja #AmitMahakal
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • साहब।दबंग लोगों ने मेरे खेत से सरसों की फसल काट ली। औरैया। मेरे खेत में बोई गई सरसों की फसल कुछ दबंग लोगों ने जबरन थ्रेसर लगवा कर काट ली है। प्रार्थिनी पूनम देवी अमावता गांव निवासी को जब पता चला। तो वह खेत पर पहुंची। तो गांव के लोग अश्वनी और सुनैना बबलू संत और सीपू सरसों की फसल काट रात्रि में रहे थे। जब फसल काटने से मना किया।तो दबंग लोग गाली गलौज करने लगे। और जान से मारने की धमकी विधि दबंगों ने कहा तू चाहे जहां शिकायत कर ले मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । मेरे पति कैंसर से पीड़ित है। प्रार्थनीय के खेत पर दबंग जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। दबंग किस्म के लोग हैं महिला डरी और सहमी हुई है। महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाइ है।
    1
    साहब।दबंग लोगों ने मेरे खेत से सरसों की फसल काट ली।
औरैया। मेरे खेत में बोई गई सरसों की फसल कुछ दबंग लोगों ने जबरन थ्रेसर लगवा कर काट ली है। प्रार्थिनी पूनम देवी अमावता गांव निवासी को जब पता चला। तो वह खेत पर पहुंची। तो गांव के लोग अश्वनी और सुनैना बबलू संत और सीपू सरसों की फसल काट रात्रि में रहे थे। जब फसल काटने से मना किया।तो दबंग लोग गाली गलौज करने लगे। और जान से मारने की धमकी विधि दबंगों ने कहा तू चाहे जहां शिकायत कर ले मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । मेरे पति कैंसर से पीड़ित है। प्रार्थनीय के खेत पर दबंग जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। दबंग किस्म के लोग हैं महिला डरी और सहमी हुई है। महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाइ है।
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी के कादंबरी रंग मंच पर एक शाम कन्हैया के नाम” में उमड़ा आस्था का सैलाब, जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारम मैनपुरी। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी मैनपुरी के अंतर्गत आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम कन्हैया के नाम” का शुभारंभ जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कार्यक्रम का स्वागत किया। यह आयोजन कादंबरी रंगमंच, नुमाइश पंडाल मैनपुरी में अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ए के जे ग्रुप, दिल्ली के चेयरमैन आशुतोष चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। अतिथियों का मंच पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकार विक्की सुनेजा द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी के दौरान पूरा पंडाल “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मशहूर कलाकार अमित महाकाल ने भगवान शिव की भस्म आरती एवं तांडव नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश और श्रद्धा का अद्भुत संचार किया, और पूरा माहौल “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में लखनऊ के सुप्रसिद्ध गायक आकाश गुप्ता ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। दर्शक देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे। नुमाइश पंडाल खचाखच भरा रहा और बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दे गया। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के अंतर्गत ऐसे आयोजन जनपद की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की खास रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी के कादंबरी रंग मंच पर 
एक शाम कन्हैया के नाम” में उमड़ा आस्था का सैलाब, जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारम मैनपुरी। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी मैनपुरी के अंतर्गत आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम कन्हैया के नाम” का शुभारंभ जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कार्यक्रम का स्वागत किया।
यह आयोजन कादंबरी रंगमंच, नुमाइश पंडाल मैनपुरी में अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ए के जे ग्रुप, दिल्ली के चेयरमैन आशुतोष चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। अतिथियों का मंच पर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकार विक्की सुनेजा द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी के दौरान पूरा पंडाल “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद मशहूर कलाकार अमित महाकाल ने भगवान शिव की भस्म आरती एवं तांडव नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश और श्रद्धा का अद्भुत संचार किया, और पूरा माहौल “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में लखनऊ के सुप्रसिद्ध गायक आकाश गुप्ता ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। दर्शक देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे।
नुमाइश पंडाल खचाखच भरा रहा और बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दे गया। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के अंतर्गत ऐसे आयोजन जनपद की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की खास रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by MAINPURI LOCAL NEWS
    1
    Post by MAINPURI LOCAL NEWS
    user_MAINPURI LOCAL NEWS
    MAINPURI LOCAL NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.