नगर निकाय चुनाव में विप्र समाज को प्रतिनिधित्व की मांग, भाजपा-कांग्रेस को सौंपे ज्ञापन जनरल सीटों पर योग्य और जनसेवा से जुड़े विप्र प्रतिभाओं को टिकट देने की पैरवी भीनमाल (विक्रम राठी) आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर विप्र फाउंडेशन जालोर ने समाज के योग्य एवं सक्रिय प्रतिनिधियों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की पहल शुरू की है। फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर जनरल श्रेणी की पार्षद सीटों पर योग्य विप्र समाज के कार्यकर्ताओं को पर्याप्त अवसर देने की मांग की। विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषदों एवं नगरपालिकाओं में जनरल सीटों पर सामाजिक रूप से सक्रिय, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित विप्र प्रतिभाओं को पार्टी प्रत्याशी बनाने की पैरवी की। इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस प्रभारी छोटूसिंह पंवार तथा भीनमाल विधायक डॉ. समरजीतसिंह राठौड़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेतृत्व से भी जनरल सीटों पर योग्य, जनाधार वाले और सक्रिय विप्र कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व देने का आग्रह किया गया। फाउंडेशन ने कहा कि प्रत्याशी चयन में जातीय समीकरण के साथ योग्यता, जनसेवा, सामाजिक सरोकार, संगठनात्मक निष्ठा, स्वच्छ छवि और जनस्वीकार्यता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। समाज के कई कार्यकर्ता लंबे समय से सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय हैं, ऐसे में उन्हें स्थानीय स्वशासन में सेवा का अवसर मिलना चाहिए। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे ने कहा कि लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व समाज की प्रतिभा और सेवा-भाव को जनसेवा से जोड़ने का माध्यम है। फाउंडेशन का उद्देश्य किसी दल के समर्थन या विरोध के बजाय योग्य प्रतिनिधियों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष मानाराम राजपुरोहित एवं कालुराम सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद रहे। फाउंडेशन ने इसे राजनीतिक मांग से अधिक योग्य प्रतिभाओं को जनसेवा का अवसर देने की लोकतांत्रिक पहल बताया।

- भीषण हादसा, दो ऑटो की भिड़ंत में 8 घायल घायलों को किया....…. रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क मार्ग पर मंगलवार को दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया। घायलों में दांतवाड़ा, डूंगरी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- cricket fans 😎cricket fans follow me on the way 😎 aapko pich keshi lgi cament kare cricket fans follow me on the way 😎 aapko pich keshi lgi cament kare1
- आहोर। आधा दर्जन भर चोरी वारदात का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।1
- जालौर आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी और से उल्लास के साथ मनाया गया आज जालौर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया यह प्रोग्राम वीरमदेव चौक से रवाना होकर गांधी चौक सूरजपोल अस्पताल चौराहा पुराना बस स्टैंड बड़ी पल होते हुए जामा मस्जिद में जाकर खत्म हुआ इस अवसर पर कई युवाओं ने रक्तदान भी किया4
- हाथ न सही, प्रेम तो है… भावुक दृश्य – एक छोटी बहन ने अपने भाई के लिए राखी बांधने की जिद पूरी की। हाथ न होने पर भी उसने पैरों से राखी बांधी और माथे पर बिंदी लगाई। - पवित्र बंधन – मिठाई खिलाकर भाई-बहन के रिश्ते की अमूल्य परंपरा निभाई। - सोशल मीडिया सराहना – इस अनोखे प्रेम ने नेटिज़न्स को भावविभोर कर दिया। हर कोई बहन के साहस और लगन की प्रशंसा कर रहा है। - भाई का उपहार – भाई ने पैसे देकर बहन को आशीर्वाद दिया और रिश्ते की गरिमा को और गहरा किया। 👉 यह घटना साबित करती है कि सच्चा भाई-बहन का प्रेम किसी शारीरिक कमी से नहीं रुकता, बल्कि और भी मजबूत हो जाता है।1
- आज श्री बाबा रामदेव सेवा समिति उड़ मे नायरा पैट्रोल पंप के सामने राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ किया गया *उड़ में बाबा रामदेव जी के राम रसोड़े का शुभारंभ, 12 साल से जारी है निःशुल्क सेवा * बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर आज उड़ में राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह राम रसोड़ा पिछले *12 वर्षों से लगातार* बाबा के जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा दे रहा है। रसोड़े में दूर-दराज से पैदल आने वाले यात्रियों के लिए *खाना, रहना और दवा आदि* की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। इस अवसर पर भामाशाह *श्रीमान चंपालाल जी जैन, शैतान सिंह जी आढा, रमेश प्रजापत, प्रशासक ग्राम पंचायत डूंगाराम जी उड़, नंद किशोर सिंह जी व समस्त ग्रामवासी उड़* *सभी जातरुओं से रसोड़े में प्रसादी ग्रहण करने की अपील है।*3
- “एक पेड़ मतदान के नाम” अभियान के तहत नगर पालिका परिसर के बाहर वृक्षारोपण। आबूरोड। नगर पालिका परिसर के बाहर “एक पेड़ मतदान के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ADM श्री राजेश गोयल, ASP श्री नरेंद्र जी, DySP श्री अशोक जी आंजना, SDM श्री राजेंद्र जी लोहिया, तहसीलदार श्री पन्नाराम चौधरी, नायब तहसीलदार श्री मनीष कुमार जी एवं EO श्री संजय कुमार कोली सहित नगर पालिका स्टाफ की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।3
- रक्षाबंधन पर मिसाल बना भाई: 100 से ज्यादा बेसहारा महिलाओं और बुजुर्गों का सहारा बने राज मीणा रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के रिश्ते और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, वहीं राज मीणा इस रिश्ते को सेवा और मानवता के जरिए एक अलग पहचान दे रहे हैं। राज मीणा उन लाचार, बेसहारा और परिवार से ठुकराई गई महिलाओं को सहारा देने का काम कर रहे हैं, जिन्हें समाज में अक्सर अकेला छोड़ दिया जाता है। बताया जाता है कि मानसिक रूप से परेशान या अपने परिवार से बिछड़ी हुई महिलाओं को राज मीणा रेस्क्यू कर अपने आश्रम तक पहुंचाते हैं। यहां उन्हें भोजन, रहने की व्यवस्था, दवाइयों और देखरेख जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। आज उनके आश्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद हैं। राज मीणा इन सभी महिलाओं को अपनी बहन की तरह मानते हैं और उनके साथ परिवार जैसा व्यवहार करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर ये महिलाएं राज मीणा के लिए राखियां तैयार कर उन्हें अपना भाई मानकर रक्षा का धागा बांधती हैं। राज मीणा का कहना है कि किसी बेसहारा इंसान को सहारा देना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। उनका प्रयास है कि जिन महिलाओं को उनके अपनों ने छोड़ दिया, उन्हें सम्मान, सुरक्षा और परिवार जैसा अपनापन मिल सके। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर राज मीणा और उनके आश्रम की यह कहानी भाई-बहन के रिश्ते को एक भावनात्मक और मानवीय संदेश देती है। अगर आप भी राज मीणा के इस सेवा कार्य का समर्थन करते हैं, तो कमेंट करके जरूर बताएं—“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”1