दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम* सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 31 अक्टूबर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला कलेक्टर सभागार में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी विशाल सिंह सोलंकी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़कर प्रेरणादायी संदेश प्राप्त किए। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकारों, समान अवसरों एवं समाज की मुख्यधारा में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों की क्षमताओं, प्रतिभाओं एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देते हुए यह संदेश दिया गया कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास एवं उचित अवसरों के माध्यम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें सम्मानजनक, समावेशी एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना रहा। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरित मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, उपनिदेशक संजय दिव्यांग विद्यालय घनश्याम पैरालम्पिक, पप्पू काठात, सलीम आदि दिव्यांग प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम* सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 31 अक्टूबर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला कलेक्टर सभागार में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम
का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी विशाल सिंह सोलंकी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम
से जुड़कर प्रेरणादायी संदेश प्राप्त किए। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकारों, समान अवसरों एवं समाज की मुख्यधारा में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों की क्षमताओं, प्रतिभाओं एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देते हुए यह संदेश दिया गया कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास एवं उचित अवसरों के माध्यम से कोई भी
लक्ष्य असंभव नहीं है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें सम्मानजनक, समावेशी एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना रहा। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरित मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, उपनिदेशक संजय दिव्यांग विद्यालय घनश्याम पैरालम्पिक, पप्पू काठात, सलीम आदि दिव्यांग प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
- दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम* सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 31 अक्टूबर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला कलेक्टर सभागार में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी विशाल सिंह सोलंकी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़कर प्रेरणादायी संदेश प्राप्त किए। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकारों, समान अवसरों एवं समाज की मुख्यधारा में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों की क्षमताओं, प्रतिभाओं एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देते हुए यह संदेश दिया गया कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास एवं उचित अवसरों के माध्यम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें सम्मानजनक, समावेशी एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना रहा। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरित मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, उपनिदेशक संजय दिव्यांग विद्यालय घनश्याम पैरालम्पिक, पप्पू काठात, सलीम आदि दिव्यांग प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।4
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर निकाला ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर निकाला ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश, नशामुक्ति अभियान में सहयोग का आह्वान ब्यावर, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार प्रातः जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर कमल राम मीना एवं जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने मार्च को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्च जिला कलक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर अजमेरी गेट, पांच बत्ती, चांग गेट एवं गांधी सर्किल होते हुए पटेल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के उनके योगदान का स्मरण करते हुए सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को एकता, समरसता और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रधानाचार्य पटेल स्कूल रोहित जैन द्वारा उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की शपथ दिलाई गई। ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च के माध्यम से जहां सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया, वहीं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया , एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़, पुलिस जवान, खिलाड़ी, विद्यार्थी, और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।1
- मेघवालों का बास देवरिया में रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त आम रास्ता शुरू जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर निकाला ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च *-राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश, नशामुक्ति अभियान में सहयोग का आह्वान* ब्यावर, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार प्रातः जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर कमल राम मीना एवं जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने मार्च को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्च जिला कलक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर अजमेरी गेट, पांच बत्ती, चांग गेट एवं गांधी सर्किल होते हुए पटेल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के उनके योगदान का स्मरण करते हुए सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को एकता, समरसता और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रधानाचार्य पटेल स्कूल रोहित जैन द्वारा उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की शपथ दिलाई गई। ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च के माध्यम से जहां सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया, वहीं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया , एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़, पुलिस जवान, खिलाड़ी, विद्यार्थी, और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।1
- मुख्यमंत्री ने "विशेष योग्यजन युवा संवाद" कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों से किया संवाद विशेष योग्यजनों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार आसींद/ भीलवाड़ा, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य सचिव वीश्रीनिवास की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिनेश कुमार के निर्देशन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष योग्यजन के हितार्थ राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों से योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के संबंध में संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेष योग्यजनों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई। इनमें मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना, दिव्यांग पालनहार योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना, संयुक्त सहायता अनुदान योजना, सुखद दांपत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना एवं दिव्यांगजन पुरस्कार योजना प्रमुख हैं। उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भीलवाड़ा रामअवतार जाट ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्थल पर उपस्थित विशेष योग्यजनों का उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती प्रतिभा देवठिया ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री नूतन कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। आसींद मंजूर 94138895962
- सिरियारी में नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा, उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित वार्ड पंचों ने ग्रहण किया पदभार ग्रहण मारवाड़ जंक्शन (पाली)। सिरियारी ग्राम पंचायत में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं समर्थकों की ओर से नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया गया। समारोह में उपस्थित ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान वार्ड पंच के रूप में मुस्ताक पठान, लता देवी, उदय सिंह सोलंकी, ललिता सैन, जापी देवी, प्रकाश चंद्र, लोकेंद्र सिंह राठौड़, सोनाराम माली3
- रिया बड़ी में राजस्थान स्टेट हाईवे अथॉरिटी के द्वारा रिया बड़ी मेड़ता सिटी स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप के पास बस स्टॉप यात्रियों को बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई पिछले दिनों आंधी तूफान के चलते बस स्टॉप की छत तूफान की तेज हवा कि वेग के कारण छत 300 मीटर दूरी पर जा गिरी धूप बारिश मे यात्रियों को बैठने व विश्राम की व्यवस्था गड़बड़ाई एवं असुविधा देखने को मिल रही जनता का कहना राजस्थान हाई अथॉरिटी को संज्ञान लेना चाहिए1
- पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ब्यावर में मतदान केंद्रों का लिया जायजा पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ब्यावर में मतदान केंद्रों का लिया जायजा निष्पक्षता से कराएं चुनाव, दिव्यांगों और बुजुर्गों को मतदान में नहीं हो परेशानी कलेक्ट्रेट में मीडिया से रूबरू होकर दी चुनाव तैयारियों की जानकारी ब्यावर, 31 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों के संबंध में शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने ब्यावर जिले के निमाज ओर विराटिया खुर्द के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट में मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने चुनाव तैयारियों की जानकारी साझा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी पूरी गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें आयुक्त ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं सुरक्षित रखरखाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मिले सुगम सुविधाएं राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए सुगम आवागमन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मीडिया से रूबरू होकर दी चुनाव तैयारियों की जानकारी जिला कलेक्ट्रेट में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पंचायत आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के संबंध में भी अवगत कराया। स्वीप गतिविधियों एवं नवाचारों की सराहना आयुक्त ने मतदाता जागरूकता के लिए संचालित स्वीप गतिविधियों एवं नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। निरीक्षण के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक भागीरथ विश्नोई, जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, उपखंड अधिकारी मनोज मीना, उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1