मुख्यमंत्री ने "विशेष योग्यजन युवा संवाद" कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों से किया संवाद विशेष योग्यजनों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार आसींद/ भीलवाड़ा, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य सचिव वीश्रीनिवास की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिनेश कुमार के निर्देशन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष योग्यजन के हितार्थ राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों से योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के संबंध में संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेष योग्यजनों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई। इनमें मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना, दिव्यांग पालनहार योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना, संयुक्त सहायता अनुदान योजना, सुखद दांपत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना एवं दिव्यांगजन पुरस्कार योजना प्रमुख हैं। उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भीलवाड़ा रामअवतार जाट ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्थल पर उपस्थित विशेष योग्यजनों का उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती प्रतिभा देवठिया ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री नूतन कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। आसींद मंजूर 9413889596
मुख्यमंत्री ने "विशेष योग्यजन युवा संवाद" कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों से किया संवाद विशेष योग्यजनों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार आसींद/ भीलवाड़ा, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य सचिव वीश्रीनिवास की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिनेश कुमार के निर्देशन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष योग्यजन के हितार्थ राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों से योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के संबंध में संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेष
योग्यजनों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई। इनमें मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना, दिव्यांग पालनहार योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना, संयुक्त सहायता अनुदान योजना, सुखद दांपत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना एवं दिव्यांगजन पुरस्कार योजना प्रमुख हैं। उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भीलवाड़ा रामअवतार जाट ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्थल पर उपस्थित विशेष योग्यजनों का उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती प्रतिभा देवठिया ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री नूतन कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। आसींद मंजूर 9413889596
- मुख्यमंत्री ने "विशेष योग्यजन युवा संवाद" कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों से किया संवाद विशेष योग्यजनों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार आसींद/ भीलवाड़ा, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य सचिव वीश्रीनिवास की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिनेश कुमार के निर्देशन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष योग्यजन के हितार्थ राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों से योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के संबंध में संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेष योग्यजनों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई। इनमें मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना, दिव्यांग पालनहार योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना, संयुक्त सहायता अनुदान योजना, सुखद दांपत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना एवं दिव्यांगजन पुरस्कार योजना प्रमुख हैं। उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भीलवाड़ा रामअवतार जाट ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्थल पर उपस्थित विशेष योग्यजनों का उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती प्रतिभा देवठिया ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री नूतन कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। आसींद मंजूर 94138895962
- रायला सरपंच विमला देवी सोमानी ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को लेकर किया बड़ा ऐलान बनेड़ा तहसील में 1,839 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली सरपंच का भव्य अभिनंदन समारोह, कौमी एकता की दिखी मिसाल। रायला सरपंच विमला देवी सोमानी ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को लेकर किया बड़ा ऐलान बनेड़ा तहसील में 1,839 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली सरपंच का भव्य अभिनंदन समारोह, कौमी एकता की दिखी मिसाल रायला। बनेड़ा तहसील में सबसे अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली रायला ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। सुबह ग्राम पंचायत कार्यालय में पंडित दिनेश शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर उन्होंने कार्यभार संभाला। इसके बाद शाम 4 बजे श्याम मुखर्जी उद्यान में भव्य अभिनंदन एवं आभार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी, सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर, साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वार्ड पंच सोनू छिपा के तीसरी बार निर्वाचित होने पर विशेष अभिनंदन किया गया। वहीं वार्ड संख्या 14 से निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पंच गीता खटीक सहित सभी वार्ड पंचों का भी सम्मान किया गया। समारोह में कौमी एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने सरपंच प्रतिनिधि को साफा पहनाकर तलवार भेंट की और उनका स्वागत किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रघु जीनगर, भाजपा महामंत्री सत्यनारायण पाराशर, ज्ञान रांका एवं ओमप्रकाश सोमानी सहित अन्य अतिथियों का भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं को दुपट्टे एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। विकास के लिए सरपंच ने खोला योजनाओं का पिटारा सरपंच विमला देवी सोमानी ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सबका साथ, सबका विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने रायला में कई विकास कार्य करवाने की घोषणा करते हुए कहा कि खोड़िया नीम से पोस्ट ऑफिस तक औषधीय पौधों से युक्त बगीचा, व्यायामशाला एवं गार्डन विकसित किया जाएगा। रेगरिया तालाब की पाल को दुरुस्त कर आकर्षक गार्डन का रूप दिया जाएगा। वहीं खटीक समाज के मंदिर के सामने स्थित पाल को भी सुंदर उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने मनरेगा कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। सरपंच ने स्पष्ट किया कि अब मनरेगा में मजदूरों से किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। गांव के विकास के साथ आमजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समारोह के अंत में सरपंच विमला देवी सोमानी ने ग्रामीणों, मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मंच संचालन महावीर सुथार ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम* सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 31 अक्टूबर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला कलेक्टर सभागार में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी विशाल सिंह सोलंकी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़कर प्रेरणादायी संदेश प्राप्त किए। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकारों, समान अवसरों एवं समाज की मुख्यधारा में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों की क्षमताओं, प्रतिभाओं एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देते हुए यह संदेश दिया गया कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास एवं उचित अवसरों के माध्यम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें सम्मानजनक, समावेशी एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना रहा। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरित मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, उपनिदेशक संजय दिव्यांग विद्यालय घनश्याम पैरालम्पिक, पप्पू काठात, सलीम आदि दिव्यांग प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।4
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर निकाला ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर निकाला ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश, नशामुक्ति अभियान में सहयोग का आह्वान ब्यावर, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार प्रातः जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर कमल राम मीना एवं जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने मार्च को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्च जिला कलक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर अजमेरी गेट, पांच बत्ती, चांग गेट एवं गांधी सर्किल होते हुए पटेल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के उनके योगदान का स्मरण करते हुए सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को एकता, समरसता और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रधानाचार्य पटेल स्कूल रोहित जैन द्वारा उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की शपथ दिलाई गई। ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च के माध्यम से जहां सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया, वहीं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया , एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़, पुलिस जवान, खिलाड़ी, विद्यार्थी, और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।1
- भीलवाड़ा शहर के वार्ड 59 में आवारा कुत्तो पर निगम का बड़ा एक्शन वार्ड 59 में आवारा कुत्तों पर निगम का एक्शन मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची डॉग कैचिंग टीम, क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद रविवार को हुई कार्रवाई भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 59 में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की। रविवार, 1 नवंबर को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया। क्षेत्रवासियों द्वारा वार्ड पार्षद को शिकायत देने के साथ ही राजस्थान सरकार की जनसुनवाई हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता वार्ड की मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में आवारा कुत्तों की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान थे। गलियों और रास्तों पर घूमते कुत्तों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित थे। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने वार्ड पार्षद को अवगत कराया और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाकर नगर निगम से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम क्षेत्रवासियों की शिकायत के आधार पर रविवार को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची। टीम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। निगम की टीम के पहुंचने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान होने से वार्ड में आमजन को राहत मिलेगी। नियमित कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की कि वार्ड में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नियमित निगरानी रखी जाए और जरूरत के अनुसार कार्रवाई जारी रहे। लोगों का कहना है कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होने से आमजन को राहत मिलती है। क्षेत्रवासियों ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने पर नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।4
- भीलवाड़ा की तपोभूमि पर श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी तुलसी माता से विवाह कर वाले हैं धन्य धन्य भीलवाड़ा की पावन धरा जय श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी 🌹🌹🌹💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏1
- मेघवालों का बास देवरिया में रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त आम रास्ता शुरू जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच संपत्ति देवी खटीक ने संभाला सरपंच का पदभार 229 वोटों से जीत के बाद ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, पूर्व मंत्री रामलाल जाट रहे मौजूद ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच संपत्ति देवी खटीक ने संभाला सरपंच का पदभार 229 वोटों से जीत के बाद ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, पूर्व मंत्री रामलाल जाट रहे मौजूद रायला (लांबिया कला)। लांबिया कला ग्राम पंचायत में शुक्रवार को नवनिर्वाचित सरपंच संपत्ति देवी खटीक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह उत्सव में बदल गया। ग्रामीण महिला-पुरुषों, बच्चों और नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जश्न मनाते हुए नवनिर्वाचित सरपंच का भव्य स्वागत किया। समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल जाट विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि प्रभुलाल खटीक का माला पहनाकर आभार व्यक्त किया गया। संपत्ति देवी खटीक की 229 मतों से हुई जीत पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके साथ निर्वाचित हुए नौ वार्ड पंचों का भी माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मान किया गया। महिलाओं ने सरपंच संपत्ति देवी खटीक को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। गांव के विकास में नहीं आने दूंगी कोई कमी पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच संपत्ति देवी खटीक ने कहा कि लांबिया कला ग्राम पंचायत की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और गांव का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना से बिना भेदभाव के सभी ग्रामीणों को साथ लेकर काम करेंगी। समारोह में लांबिया खुर्द सरपंच प्रतिनिधि नारायणलाल जाट, बरन सरपंच दिनेश कुमार जाट सहित चेचीखेड़ा, रानीखेड़ा और लांबिया कला के नवयुवक मंडल एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।4