logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

'एक जनपद एक व्यंजन' कार्यशाला में हाथरस की रबड़ी की ब्रांडिंग एवं आधुनिक पैकेजिंग पर हुआ मंथन लगभग 150 उद्यमियों ने किया प्रतिभाग, विशेषज्ञों ने गुणवत्ता एवं पैकेजिंग के आधुनिक मानकों की दी जानकारी हाथरस। हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को श्री कैला फार्म, हाथरस में 'एक जनपद एक व्यंजन' विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा0 सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर एवं मा0 सिकंद्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने की। कार्यशाला में मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी दिवाकर, भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, मा0 ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधि देवेंद्र मोहता, राकेश बंसल, प्रदीप गोयल, आशीष बंसल, हरिओम वार्ष्णेय (हन्नोलाला रबड़ी वाले), कृष्णा वार्ष्णेय (हन्नोलाला रबड़ी वाले), देवेंद्र मिष्ठान भंडार, गौरी ग्राफिक्स के मनीष गुप्ता, राघवेन्द्र पैकेजिंग के सौरभ अग्रवाल सहित पैकेजिंग एवं रबड़ी व्यवसाय से जुड़े लगभग 150 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, हाथरस रामेन्द्र कुमार ने 'एक जनपद एक व्यंजन' योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों एवं उद्यमियों को मिलने वाले लाभों से अवगत कराया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार तथा भारतीय पैकेजिंग संस्थान, लखनऊ से आए विशेषज्ञ डॉ. शिवी केसरवानी, डॉ. प्रवीण के. दुबे एवं अश्वनी ने गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग, उत्पाद की गुणवत्ता, ब्रांडिंग, विपणन एवं आधुनिक तकनीकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेहतर पैकेजिंग और गुणवत्ता मानकों के अनुपालन से हाथरस की रबड़ी को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिल सकती है। इस अवसर पर विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने हाथरस की रबड़ी के संरक्षण, संवर्धन एवं विश्वव्यापी पहचान दिलाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों एवं रबड़ी व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का उत्साहवर्धन करते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान उद्यमियों एवं रबड़ी कारोबारियों ने पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं विपणन से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया तथा कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया।

9 hrs ago
user_Shashi pal singh
Shashi pal singh
Hathras, Uttar Pradesh•
9 hrs ago
dad875c0-1f66-4832-9f60-839c69007d4a

'एक जनपद एक व्यंजन' कार्यशाला में हाथरस की रबड़ी की ब्रांडिंग एवं आधुनिक पैकेजिंग पर हुआ मंथन लगभग 150 उद्यमियों ने किया प्रतिभाग, विशेषज्ञों ने गुणवत्ता एवं पैकेजिंग के आधुनिक मानकों की दी जानकारी हाथरस। हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को श्री कैला फार्म, हाथरस में 'एक जनपद एक व्यंजन' विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा0 सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर एवं मा0 सिकंद्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने की। कार्यशाला में मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी दिवाकर, भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, मा0 ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधि देवेंद्र मोहता, राकेश बंसल, प्रदीप गोयल, आशीष बंसल, हरिओम

2ff36253-8773-4098-86ed-e1b8a6767a5d

वार्ष्णेय (हन्नोलाला रबड़ी वाले), कृष्णा वार्ष्णेय (हन्नोलाला रबड़ी वाले), देवेंद्र मिष्ठान भंडार, गौरी ग्राफिक्स के मनीष गुप्ता, राघवेन्द्र पैकेजिंग के सौरभ अग्रवाल सहित पैकेजिंग एवं रबड़ी व्यवसाय से जुड़े लगभग 150 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, हाथरस रामेन्द्र कुमार ने 'एक जनपद एक व्यंजन' योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों एवं उद्यमियों को मिलने वाले लाभों से अवगत कराया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार तथा भारतीय पैकेजिंग संस्थान, लखनऊ से आए विशेषज्ञ डॉ. शिवी केसरवानी, डॉ. प्रवीण के. दुबे एवं अश्वनी ने गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग, उत्पाद की गुणवत्ता, ब्रांडिंग, विपणन एवं आधुनिक तकनीकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेहतर

ce9baaf8-c1f5-4fc6-9b37-c5a00a6e8346

पैकेजिंग और गुणवत्ता मानकों के अनुपालन से हाथरस की रबड़ी को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिल सकती है। इस अवसर पर विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने हाथरस की रबड़ी के संरक्षण, संवर्धन एवं विश्वव्यापी पहचान दिलाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों एवं रबड़ी व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का उत्साहवर्धन करते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान उद्यमियों एवं रबड़ी कारोबारियों ने पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं विपणन से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया तथा कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • घर के अंदर से बरामद हुआ सिक्कों का जखीरा, मनीलांड्रिंग से जुड़े हो सकते है तार..... हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान गली में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सिक्के बरामद किए। कार्रवाई के दौरान छह दर्जन से अधिक कट्टों में भरे करीब 19 कुंतल से अधिक सिक्के बरामद किए गए, जिन्हें प्रशासन ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्येक कट्टे में लगभग 25 किलो सिक्के भरे हुए थे। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी कट्टों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित व्यापारी विभिन्न बैंकों से बड़ी मात्रा में सिक्के प्राप्त कर उन्हें दिल्ली सहित अन्य शहरों में 3 से 4 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराता था। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के किन बैंकों से और किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त किए गए। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सिक्कों के वितरण में बैंकिंग नियमों या अन्य कानूनी प्रावधानों का कोई उल्लंघन तो नहीं हुआ। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित बैंकों से भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 19 कुंतल से अधिक सिक्कों की बरामदगी का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने में जुटा है।
    1
    घर के अंदर से बरामद हुआ सिक्कों का जखीरा, मनीलांड्रिंग से जुड़े हो सकते है तार.....
हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान गली में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सिक्के बरामद किए। कार्रवाई के दौरान छह दर्जन से अधिक कट्टों में भरे करीब 19 कुंतल से अधिक सिक्के बरामद किए गए, जिन्हें प्रशासन ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्येक कट्टे में लगभग 25 किलो सिक्के भरे हुए थे। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी कट्टों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित व्यापारी विभिन्न बैंकों से बड़ी मात्रा में सिक्के प्राप्त कर उन्हें दिल्ली सहित अन्य शहरों में 3 से 4 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराता था। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
एसडीएम ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के किन बैंकों से और किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त किए गए। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सिक्कों के वितरण में बैंकिंग नियमों या अन्य कानूनी प्रावधानों का कोई उल्लंघन तो नहीं हुआ। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित बैंकों से भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल 19 कुंतल से अधिक सिक्कों की बरामदगी का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने में जुटा है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    39 min ago
  • छत से गिरकर एक बालिका हुई गंभीर घायल, आनन फानन में परिजन बालिका को लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में छत से गिरकर एक बालिका शीतल पुत्री प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में घायल हालत में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा छत से गिरकर घायल हुई बालिका का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन बालिका को घर लेकर चले गए।
    1
    छत से गिरकर एक बालिका हुई गंभीर घायल, आनन फानन में परिजन बालिका को लाए अस्पताल
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में छत से गिरकर एक बालिका शीतल पुत्री प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में घायल हालत में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा छत से गिरकर घायल हुई बालिका का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन बालिका को घर लेकर चले गए।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ... पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...
    1
    पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं।

सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ...
पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं।
सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Hathras, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • "अलीगढ़" पुलिस ने "आमजन के "खोये/गिरे" 263 मोबाइल फोन "CEIR पोर्टल" के माध्यम से बरामद किए हैं। SSP नीरज जादौन ने सभी मोबाइल "स्वामियों" को पुलिस कार्यालय पर बुलाया और उनके मोबाइल सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत 48 लाख 70 हजार रुपये है।
    1
    "अलीगढ़" पुलिस ने "आमजन के "खोये/गिरे" 263 मोबाइल फोन "CEIR पोर्टल" के माध्यम से बरामद किए हैं। SSP नीरज जादौन ने सभी मोबाइल "स्वामियों" को पुलिस कार्यालय पर बुलाया और उनके मोबाइल सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत 48 लाख 70 हजार रुपये है।
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए... फिर राहुल गांधी समेत कई सांसद आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... उसके बाद दान पेटी लेकर पप्पू यादव भागने लगे और सभी सांसदों ने पकड़ लिया विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़*

सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए...

फिर राहुल गांधी समेत कई सांसद आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... 
उसके बाद दान पेटी लेकर पप्पू यादव भागने लगे और सभी सांसदों ने पकड़ लिया
विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • ईट उठाते समय एक महिला के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में घर पर ईट उठाते समय एक महिला ओमवती देवी पत्नी तीर्थराज के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
    1
    ईट उठाते समय एक महिला के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में घर पर ईट उठाते समय एक महिला ओमवती देवी पत्नी तीर्थराज के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अयोध्या (रुदौली) अयोध्या के रुदौली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट। मामला रुदौली तहसील क्षेत्र का है। आरोप है कि मानपुर निवासी कथित झोलाछाप डॉक्टर विनोद यादव ने विचाला गांव के रहने वाले मुकेश रावत का बीते सप्ताह हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया, जिसके चलते मुकेश की तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया, तब शुजागंज चौकी पर तैनात सिपाही इंद्रेश यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक के भाई के साथ चौकी में मारपीट की। इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। जब पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों और परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर और एसडीएम विनोद गुप्ता पहुंचे। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सत्रोहन यादव ने भी हालात संभालने में भूमिका निभाई। मृतक मुकेश अपने पीछे चार छोटे बच्चों, विधवा मां और पत्नी को छोड़ गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि रुदौली क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन को जागने के लिए और मौतों का इंतजार है? फिलहाल इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
    1
    अयोध्या (रुदौली)

अयोध्या के रुदौली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट।
मामला रुदौली तहसील क्षेत्र का है। आरोप है कि मानपुर निवासी कथित झोलाछाप डॉक्टर विनोद यादव ने विचाला गांव के रहने वाले मुकेश रावत का बीते सप्ताह हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया, जिसके चलते मुकेश की तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया, तब शुजागंज चौकी पर तैनात सिपाही इंद्रेश यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक के भाई के साथ चौकी में मारपीट की। इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
जब पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों और परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर और एसडीएम विनोद गुप्ता पहुंचे। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सत्रोहन यादव ने भी हालात संभालने में भूमिका निभाई।
मृतक मुकेश अपने पीछे चार छोटे बच्चों, विधवा मां और पत्नी को छोड़ गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि रुदौली क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन को जागने के लिए और मौतों का इंतजार है? फिलहाल इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.