"आज दिनांक 17/08/2026 को थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर में ग्राम रायबीगो गोसाईपुर का पुरवा के निवासी श्री सुनील कुमार पांडे पुत्र जगन्नाथ पांडे जिनकी उम्र करीब 45 वर्ष, अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी अंकित पांडे पुत्र कामता प्रसाद व मनोज पांडे पुत्र शारदा प्रसाद व एक व्यक्ति अज्ञात, मोटरसाइकिल से पहुंचे तथा धारदार हथियार से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए। इनको सीएचसी कादीपुर लाया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रवाना कर दिया है। इस संबंध में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमों का गठन किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-*
"आज दिनांक 17/08/2026 को थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर में ग्राम रायबीगो गोसाईपुर का पुरवा के निवासी श्री सुनील कुमार पांडे पुत्र जगन्नाथ पांडे जिनकी उम्र करीब 45 वर्ष, अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी अंकित पांडे पुत्र कामता प्रसाद व मनोज पांडे पुत्र शारदा प्रसाद व एक व्यक्ति अज्ञात, मोटरसाइकिल से पहुंचे तथा धारदार हथियार से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए। इनको सीएचसी कादीपुर लाया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रवाना कर दिया है। इस संबंध में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमों का गठन किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-*
- सुलतानपुर में अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार; प्रतापगढ़ निवासी गौतस्कर उस्मान के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद सुलतानपुर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में की गई। धम्मौर थाना पुलिस टीम ने 19 अगस्त को सुबह करीब 08:00 बजे मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त उस्मान पुत्र जहीरउद्दीन को ग्राम बहादुरपुर नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। वह प्रतापगढ़ के थाना कन्धई अंतर्गत ग्राम पूरे देवजानी का निवासी है और उसकी उम्र करीब 42 वर्ष है। पुलिस ने उस्मान के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और दो .315 बोर के जिंदा कारतूस बरामद किए। इस संबंध में धम्मौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए सुलतानपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उस्मान का आपराधिक इतिहास भी है; उसके खिलाफ प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।1
- भ्रष्टाचार का घर नवीन मंडी स्थल सुल्तानपुर अधिकारियों व स्टाफ के बिना अपनी हालात पर बिलखता सुल्तानपुर नवीन मंडी स्थल बड़ी खबर- नवीन मंडी स्थल सुल्तानपुर में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा को पार करते हुए अपने भ्रस्ट अधिकारियों की दास्तान को कर रहा बया एंकर- सुल्तानपुर से बड़ी खबर सुल्तानपुर नवीन मंडी स्थल में भ्रष्टाचार का खेल एक आदत सी हो गई है निर्लज्ज अधिकारी बेख़ौफ़ होकर योगी सरकार के सख्त कानून को धत्ता बताने का काम कर रहे है, जी हां न तो मंडी में पीने का शुद्ध जल न कैंटीन न किसान विश्राम गृह न बैंक न साफ सफाई अतिक्रमण व अवैध कब्जा डेली पैर पसारते है जिन आढ़तियों को दुकाने मंडी से मिली है वह अपनी दुकानें किराये पर उठाकर सड़को को दुकान बना बैठे है कैंटीन को मंडी अधिकारियों ने किराये पर उठा रखा है यहा तक मंडी में वसूला जाने वाला क्रय विक्रय शुल्क भी बिना किसी रशीद के गाड़ियों से वसूला जाता हैं जो सीधे अधिकारियों की जेब भरता है अधिकारी अपने ऑफिस में कम घरों में ज्यादातर नजर आते है जैसा आप देख रहे ऑफिस में कोई स्टाफ़ या अधिकारी देखनो को नही मिला जिससे इस बारे में बात की जा सके कब तक गरीब जनता का टेक्स ये सरकारी मुलाजिम लूटते रहेंगे कब तक चलेगा ये भ्रस्ट सिस्टम का घोड़ा आखिर कब जनता के मतदान का और संविधान का मज़ाक इस देश मे बनाया जाएगा कब होगी ऐसे भ्रस्ट अधिकारियो पर कार्यवाही कागज़ पर सारे कार्य हुए है सरकारी निधि का उपयोग भी किया गया लेकिन वो मंडी के लिए नही सचिव साहब व उनके कर्मचारियों के घरों व संसाधनो की पूर्ति के लिए देखना है योगी सरकार में ये कपटी अधिकरी सजा पाएंगे या सिर्फ विपक्ष के नेता ही जेल जायेगे4
- घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* *थाना जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 19.08.2026* *🚨 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जयसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨* *घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई बालिका को 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.08.2026 की रात्रि करीब 11:40 बजे थाना जयसिंहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा, थाना जयसिंहपुर क्षेत्र निवासी मानवी यादव पुत्री सुनील यादव शाम करीब 07:00 बजे के बाद से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर एवं थाना प्रभारी मोतिगरपुर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम के साथ बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के रास्तों, गलियारों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया। *पूछताछ विवरणःः* प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका को उसकी मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद वह रोते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित गलियारे में जाकर बैठ गई थी और वहीं सो गई थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा लगभग 04 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ एवं तस्दीक के उपरांत बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। *“ऑपरेशन मुस्कान” — हर गुमशुदा बच्चे की सकुशल वापसी हमारा संकल्प।*1
- जयसिंहपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब, किया बरामद सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी स्पेक्टर डॉ संजय कुमार उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ बड़ी कार्रवाई की है, जहां पर टीम द्वारा दबिश के दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व 800 किलोग्राम लहन को नष्ट किया है ,इसी दौरान वहां पर पांच लोगों पर अभियोग भी पंजीकृत किया गया है जहां पर इस कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है1
- सुल्तानपुर CHC अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला सीओ कादीपुर बोले-डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अखण्डनगर में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे अधीक्षक के कक्ष में हुई। हमले के विरोध में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल की सभी सेवाएं ठप कर दीं और सुरक्षा की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। हमलावर की पहचान ग्राम सभा प्राणनाथ पुरबछेणिया निवासी सचिन गोंड के रूप में हुई है। वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर सीधे अधीक्षक के कक्ष में घुसा और डॉ. सिंह पर हमला कर दिया। डॉ. सतेन्द्र सिंह के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी सचिन गोंड ने बताया कि उसने लाइन में खड़े होने के कारण हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे अखण्डनगर थाने ले जाया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अस्पताल की आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। उन्होंने अखण्डनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सीएचसी अखण्डनगर में अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह जब अपने सरकारी कार्य कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। डॉ. सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चालू हैं और मामले की विवेचना जारी है।1
- दिनांक 18 अगस्त, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर में श्री समर सेन उपाध्याय, पुत्र सभापति उपाध्याय, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी ग्राम उसरौली, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर अपनी साइकिल से जा रहे थे। दिनांक 18 अगस्त, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर में श्री समर सेन उपाध्याय, पुत्र सभापति उपाध्याय, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी ग्राम उसरौली, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर अपनी साइकिल से जा रहे थे। जिनको एक मोटरसाइकिल चालक रोहित पाल, पुत्र पारसनाथ द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसके फलस्वरूप श्री समर सेन जी की मृत्यु हो गई और मोटरसाइकिल चालक भी घायल हैं, जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर, पंचायतनामा भर के पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजा गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय श्री विनय गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-*1
- कादीपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्यवाही 1200 किलोग्राम लहन को, किया नष्ट सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह ने बड़ी कार्यवाही की है ,जहां पर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1200 किलोग्राम लहन को नष्ट किया, जहां पर इस बड़ी कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा इसी दौरान टीम द्वारा 2 पर अभियोग कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया , कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम ,मौजूद रही1
- 5 सेकंड में चली गई जान 45 वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत सड़क पर सुरक्षा की भारी लापरवाही ललितपुर। शहर से घर लौट रहे 45 वर्षीय रमेश बाइक से अपने घर जा रहे थे। नवोदय विद्यालय के पास सड़क पर लकड़ी खींचने के लिए ट्रैक्टर में रस्सी बांधी गई थी। इसी दौरान अचानक रस्सी बाइक सवार रमेश की गर्दन में फंस गयी।की रस्सी का झटका इतना तेज था कि रमेश बाइक से नीचे गिर पड़े और रस्सी का फंदा उनके गले में कस गया। देखते ही देखते महज 5 सेकेंड में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।1
- मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* *मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* सुल्तानपुर : आज दिनांक 18/8/2024 को भोर में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम अठैसी के अनन्तराम सन ऑफ दयाराम गुप्ता के दुकान के बगल में पहलवान पीर बाबा के पीपल के पेड़ से लटके घंटे चुराते हुए ओमप्रकाश मिश्रा, सन ऑफ बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर पकड़े गए। पीआरवी (PRV) के पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें थाने लाया गया, जहाँ पर अनन्त गुप्ता के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ओम प्रकाश मिश्रा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ओम प्रकाश मिश्रा के पास से 14 छोटे और 17 बड़े, कुल 31 घंटे बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह बाइटः-"*1