Shikohabad : शिव मंदिरो में सजाया गया फूल बंगला।#c20news शिकोहाबाद: फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद नगर के एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर एवं मेला वाला बाग स्थित टूइया मंदिर प्राचीन मंदिर है। यहाॅ ऐसी मान्यता है कि यहां प्रतिदिन दर्शन करने वाले और सोलह सोमवार को पूजा करने वाले भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। जो भक्त सच्चे मन से यहां आकर बाबा से मांगता है, भोले बाबा उसकी इच्छा की पूर्ति करते हैं। रविवार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दोनों मंदिरों में भव्य फूल बंगला का आयोजन किया गया । जिसमें भगवान शंकर को छप्पन भोग चढ़ाया गया। फूल बंगला को देखने के लिए शाम से देर रात तक लोग आते रहे। भगवान का सजा हुआ स्वरुप अलग ही नजर आ रहा था। भक्त पूरा आनन्द उठा रहे थे। वहीं मन्दिर में भगवान शिव जी का गुलाब,गेंदा आदि के फूलों से आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। इस अवसर पर सूखे मेवे का व लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।
Shikohabad : शिव मंदिरो में सजाया गया फूल बंगला।#c20news शिकोहाबाद: फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद नगर के एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर एवं मेला वाला बाग स्थित टूइया मंदिर प्राचीन मंदिर है। यहाॅ ऐसी मान्यता है कि यहां प्रतिदिन दर्शन करने वाले और सोलह सोमवार को पूजा करने वाले भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। जो भक्त सच्चे मन से यहां आकर बाबा से मांगता है, भोले बाबा उसकी इच्छा की पूर्ति करते हैं। रविवार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दोनों मंदिरों में भव्य फूल बंगला का आयोजन किया गया । जिसमें भगवान शंकर को छप्पन भोग चढ़ाया गया। फूल बंगला को देखने के लिए शाम से देर रात तक लोग आते रहे। भगवान का सजा हुआ स्वरुप अलग ही नजर आ रहा था। भक्त पूरा आनन्द उठा रहे थे। वहीं मन्दिर में भगवान शिव जी का गुलाब,गेंदा आदि के फूलों से आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। इस अवसर पर सूखे मेवे का व लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।
- शिकोहाबाद नगर में धूमधाम के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। शिवजी की बारात को देखने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। शिव बारात बाजार का भ्रमण कर टुइयां वाले मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को रोडवेज बस स्टैंड से गाजे बाजे के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। शिवजी की बारात का शुभारंभ भाजपा नेता डॉ रामकैलाश यादव , डॉ संजीव आहूजा, चेयरमेन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने भगवान शिव माता पार्वती की आरती उतारकर किया। बारात बस स्टैंड से शुरू होकर तहसील तिराहा, पक्का तालाब, कटरा बाजार, एटा तिराहा, मैनपुरी तिराहा, रूपनपुर, भगवंत वाला बाग, बड़ा बाजार, स्टेट बैंक तिराहा, नारायण होटल, पालीवाल चौराहा होते हुए मेला बाग स्थित टुइयां वाले शिव मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। शिवजी की बारात में हनुमान जी, शिवजी, काली के अखाड़े के साथ कई डोले शामिल थे। आगे आगे बैंड बज रहे थे। पीछे देवी देवताओं के डोले चल रहे थे। बारात में भूत पिचास के अलावा राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के अलावा नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बटेश्वर धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ रविवार को हादसा हो गया। थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड स्थित नौरंगी घाट के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम नंगला झाल निवासी अभिषेक (पुत्र अज्ञात), दुर्गेश (पुत्र अज्ञात) और नंगला जाट निवासी कुलदीप बाइक पर सवार होकर बटेश्वर से कांवड़ चढ़ाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नसीरपुर क्षेत्र के नौरंगी घाट के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने घायलों को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुलदीप और दुर्गेश की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया है। परिजनों का बयान अस्पताल में मौजूद घायल दुर्गेश के एक परिजन ने बताया बच्चे खुशी-खुशी भोले बाबा का जलाभिषेक करने गए थे। हमें क्या पता था कि लौटते समय रास्ते में यह अनहोनी हो जाएगी। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए1
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के साती गांव में स्थित शांतेश्वर नाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि आस्था, तपस्या और चमत्कारों का जीवंत प्रतीक है। यह मंदिर अपने पौराणिक इतिहास, अद्भुत मान्यताओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- सड़क हादसे में शहीद सिपाही केशव देव यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार फतेहाबाद। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही केशव देव यादव का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के उनके पैतृक गांव अहीरपुरा पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग के अधिकारियों व जवानों की बड़ी संख्या अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी। हर आंख नम थी और परिजन रो-रोकर बेहाल थे। सिपाही केशव देव यादव वर्तमान में जिला अलीगढ़ सासनी गेट थाना में तैनात थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, मृतक सिपाही अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र देव और चार माह की पुत्री देवेसी को छोड़ गए हैं। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व रचना से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। गौरतलब है कि शनिवार शाम फिरोजाबाद के गोंदई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस कर्मियों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी फतेहाबाद तरुण धीमान मौजूद रहे और दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है। गांव अहीरपुरा में हर व्यक्ति दिवंगत सिपाही को नम आंखों से याद कर रहा है।1
- फतेहाबाद : तहसील क्षेत्र के गांव जगराजपुर में रेलवे द्वारा पुराने रास्ते को बंद किए जाने के विरोध के बाद शनिवार को तहसीलदार बबलेश कुमार और रेलवे विभाग के इंजीनियरों व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिया के दोनों ओर नया रास्ता बनाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों से आम सहमति मांगी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की सहमति मिलने के बाद ही प्रस्ताव बनाकर उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। बताया गया कि रेलवे प्रशासन ने जगराजपुर में पूर्व में जमीन अधिग्रहित कर शमशाबाद रोड के दूसरी ओर स्थित खलिहान तक पहुंचने के लिए वर्ष 2012 में करीब तीन मीटर चौड़ा और 150 मीटर लंबा पक्का रास्ता तथा पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण कराया था। बाद में रेल फाटक पर अंडरपास बनने के बाद पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया, जिससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाल ही में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की थी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बबलेश कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता कर पुलिया के दोनों ओर वैकल्पिक रास्ता बनाने का विकल्प रखा और कहा कि ग्रामीणों की सहमति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी नेता राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान शैलेश यादव, पूर्व प्रधान बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।3
- प्रिय करहल विधानसभा वार्ड संख्या 30 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजू यादव के भाइयों-बहनों, भाई राजू यादव (PGT बायोलॉजी, MSc बायोटेक, B.Ed) एक पढ़े-लिखे, ईमानदार शिक्षक हैं जो वार्ड 30 से आपके बीच से निकले हैं। अब वे AAP के बैनर तले 2027 विधानसभा चुनाव में आपके प्रतिनिधि बनकर क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का वादा करते हैं! शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली-पानी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन – सब कुछ AAP के सिद्ध दिल्ली-पंजाब मॉडल से यहां लागू होगा। वोट दें संकल्प को, चुनें असली बदलाव! #RajuYadavForKarhal #AAPKaamKiRajneeti ### अच्छे कार्यों की सूची (भाई राजू यादव के व्यक्तिगत + AAP के वादे – आकर्षक सिंगल लाइन में): - **शिक्षा क्रांति का जादूगर** – सैकड़ों छात्रों को मुफ्त कोचिंग देकर बायोलॉजी-बायोटेक में सपनों को पंख दिए, अब पूरे क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्कूल लाने का वादा! - **स्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक** – वार्ड 30 में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर चलाकर गरीबों को इलाज की रोशनी पहुंचाई, अब मोहल्ला क्लीनिक से घर-घर मुफ्त दवाई-इलाज लाएंगे! - **हरियाली का योद्धा** – 500+ पौधे रोपकर पर्यावरण को नया जीवन दिया, अब बड़े पैमाने पर पेड़ लगाकर जल संरक्षण और हरा-भरा करहल बनाएंगे! - **महिला सशक्तिकरण का प्रणेता** – सिलाई-कढ़ाई ट्रेनिंग सेंटर से महिलाओं को आर्थिक आजादी दी, अब बस में मुफ्त सफर और आर्थिक सहायता से उन्हें और मजबूत करेंगे! - **ईमानदारी का जीता-जागता सबूत** – भ्रष्टाचार से कोसों दूर रहकर जनता का अटूट विश्वास जीता, अब पारदर्शी शासन से रिश्वत मुक्त विकास लाएंगे! **आम आदमी पार्टी के चमकते वादे (दिल्ली-पंजाब मॉडल से प्रेरित – करहल में लागू करने का संकल्प):** - **शिक्षा में क्रांति** – सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाकर हैप्पीनेस करिकुलम से बच्चों का भविष्य चमकाएंगे! - **स्वास्थ्य सेवा का चमत्कार** – मोहल्ला क्लीनिक से मुफ्त दवाइयाँ-इलाज हर गरीब तक पहुंचाकर स्वास्थ्य क्रांति लाएंगे! - **मुफ्त बिजली का वरदान** – 200-300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर आम परिवारों की बिजली बिल की चिंता खत्म करेंगे! - **महिलाओं की ताकत** – बस में मुफ्त सफर, आर्थिक सहायता और सुरक्षा योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाएंगे! - **रोजगार का सुनहरा दौर** – बिना रिश्वत के हजारों सरकारी नौकरियाँ देकर और ड्रग्स-भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से युवाओं को नया भविष्य देंगे! भाई राजू यादव + AAP का यह संकल्प करहल को नया मुकाम देगा! साथ दें, वोट दें, 2027 में बदलाव लाएं! 🚀 #RajuYadav #BhagatRajuYadav #KarhalVidhansabha #Ward30 #AAP #AamAadmiParty #KaamKiRajneeti #ImandarNetritva #EducationRevolution #HealthForAll #FreeElectricity #WomenEmpowerment #GreenKarhal #AntiCorruption #VoteForChange #DelhiModel #PunjabModel #RajuYadavForKarhal #AAPKaVikas #BharatBadlega #JaiHind #DevelopmentWithHonesty #VoteAAP #KarhalKaVikas #2027Elections #UPElections #KisanNeta #ShikshakNeta #BadlavKiUmeed #AAPForKarhal1
- शिकोहाबाद: फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद नगर के एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर एवं मेला वाला बाग स्थित टूइया मंदिर प्राचीन मंदिर है। यहाॅ ऐसी मान्यता है कि यहां प्रतिदिन दर्शन करने वाले और सोलह सोमवार को पूजा करने वाले भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। जो भक्त सच्चे मन से यहां आकर बाबा से मांगता है, भोले बाबा उसकी इच्छा की पूर्ति करते हैं। रविवार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दोनों मंदिरों में भव्य फूल बंगला का आयोजन किया गया । जिसमें भगवान शंकर को छप्पन भोग चढ़ाया गया। फूल बंगला को देखने के लिए शाम से देर रात तक लोग आते रहे। भगवान का सजा हुआ स्वरुप अलग ही नजर आ रहा था। भक्त पूरा आनन्द उठा रहे थे। वहीं मन्दिर में भगवान शिव जी का गुलाब,गेंदा आदि के फूलों से आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। इस अवसर पर सूखे मेवे का व लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।1