कच्ची छत भरभराकर गिरने से मलबे में दबी महिला, वैना में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला राजपुर क्षेत्र के वैना गांव में बुधवार को कच्ची छत अचानक भरभरा कर गिरने से 32 वर्षीय महिला मलबे में दबकर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर महिला को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अनूप द्विवेदी ने उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार वैना गांव निवासी हरिओम सिंह की पत्नी प्रियंका बुधवार को घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थीं। इसी दौरान अचानक कच्ची छत भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। छत का मलबा गिरने से प्रियंका मिट्टी के नीचे दब गईं। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फावड़े व हाथों की मदद से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने प्रियंका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के समय प्रियंका का 11 वर्षीय पुत्र मोंटी भी अपनी मां के पास कुछ दूरी पर लेटा हुआ था। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। प्रियंका के पति हरिओम सिंह ने बताया कि वह राजपुर के एक निजी स्कूल की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि कच्चा मकान होने के बावजूद अभी तक परिवार को आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। छत गिरने के बाद अब परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कच्ची छत भरभराकर गिरने से मलबे में दबी महिला, वैना में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला राजपुर क्षेत्र के वैना गांव में बुधवार को कच्ची छत अचानक भरभरा कर गिरने से 32 वर्षीय महिला मलबे में दबकर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर महिला को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अनूप द्विवेदी ने उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार वैना गांव निवासी हरिओम सिंह की पत्नी प्रियंका बुधवार को घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थीं। इसी दौरान अचानक कच्ची छत भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। छत का मलबा गिरने से प्रियंका मिट्टी के नीचे दब गईं। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फावड़े व हाथों की मदद से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने प्रियंका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के समय प्रियंका का 11 वर्षीय पुत्र मोंटी भी अपनी मां के पास कुछ दूरी पर लेटा हुआ था। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। प्रियंका के पति हरिओम सिंह ने बताया कि वह राजपुर के एक निजी स्कूल की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि कच्चा मकान होने के बावजूद अभी तक परिवार को आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। छत गिरने के बाद अब परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- कच्ची छत भरभराकर गिरने से मलबे में दबी महिला, वैना में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला राजपुर क्षेत्र के वैना गांव में बुधवार को कच्ची छत अचानक भरभरा कर गिरने से 32 वर्षीय महिला मलबे में दबकर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर महिला को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अनूप द्विवेदी ने उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार वैना गांव निवासी हरिओम सिंह की पत्नी प्रियंका बुधवार को घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थीं। इसी दौरान अचानक कच्ची छत भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। छत का मलबा गिरने से प्रियंका मिट्टी के नीचे दब गईं। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फावड़े व हाथों की मदद से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने प्रियंका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के समय प्रियंका का 11 वर्षीय पुत्र मोंटी भी अपनी मां के पास कुछ दूरी पर लेटा हुआ था। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। प्रियंका के पति हरिओम सिंह ने बताया कि वह राजपुर के एक निजी स्कूल की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि कच्चा मकान होने के बावजूद अभी तक परिवार को आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। छत गिरने के बाद अब परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- तिरंगा यात्रा के कारण झींझक सिकंदरा मार्ग रहा घंटों जाम पब्लिक हुई परेशान कानपुर देहात झींझक से सिकंदरा तक निकाली गई तिरंगा यात्रा से लोगों को हुई भारी परेशानी एम्बुलेंस तक को नहीं मिल पारहा था रास्ता वहीं अन्य लोग भी हुए परेशान1
- भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने 5 हजार वाहनो से निकाली तिरंगा यात्रा । ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने शिकन्दरा विधान सभा के सुरासी से तिरँगायात्रा की सुरुआत की शिकन्दरा पटेल चौक मुगीसा पुर होते यात्रा परौख पहुची यहाँ पर यात्रा का समापन किया गया ।इस दौरान जिपापंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ,सनेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।1
- कानपुर देहात के मिरगांव में मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट और धमकी पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी सलीमन पत्नी स्वर्गीय नौशाद ने बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के दो लोगों पर मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रही है। आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे पड़ोस में रहने वाले आरिफ और उसके पिता साबिर ने उसके मकान की दीवार और पिलर तोड़ दिए। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- कच्ची छत गिरी, महिला मलबे में दबी ग्रामीणों ने फावड़े और हाथों से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला कच्ची छत गिरी, महिला मलबे में दबी ग्रामीणों ने फावड़े और हाथों से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के वैना गांव में बुधवार को एक कच्ची छत गिरने से 32 वर्षीय महिला मलबे में दबकर घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वैना गांव निवासी हरिओम सिंह की पत्नी प्रियंका अपने घर में बिस्तर पर सो रही थीं, तभी अचानक कच्ची छत भरभराकर गिर गई। छत का मलबा गिरने से प्रियंका मिट्टी के नीचे दब गईं। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फावड़े तथा हाथों की मदद से मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने प्रियंका को मलबे से बाहर निकाला। परिजनों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक अंशुल और ईएमटी राजवीर घायल महिला को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. अनूप द्विवेदी ने उनका उपचार शुरू किया। हादसे के समय प्रियंका का 11 वर्षीय बेटा मोंटी भी अपनी मां के साथ कुछ दूरी पर लेटा हुआ था। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। प्रियंका के पति हरिओम सिंह ने बताया कि वह राजपुर के एक निजी स्कूल की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कच्चा मकान होने के बावजूद उन्हें अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। छत गिरने के बाद अब परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। इस मामले में सिकंदरा की एसडीएम ऊषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।4
- जसापुर गाँव में हुई चोरी के बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, जांच शुरू जसापुर गाँव में हुई चोरी के बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, जांच शुरू मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से गांव में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसापुर गांव निवासी रामजी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद घर में सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर मंगलपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संदिग्धों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। थाना प्रभारी मंगलपुर अनिल कुमार ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि चोरी की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।1
- सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण बुधवार को सिकंदरा कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सुरासी गांव से हुआ, जो मंगलपुर और संदलपुर होते हुए दोपहर करीब 1:30 बजे सिकंदरा कस्बे पहुंची। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा पटेल चौक पहुंची, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने किया। यात्रा में बाइक, कार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। दोपहर करीब दो बजे तिरंगा यात्रा सिकंदरा से राजपुर की ओर रवाना हो गई। आयोजकों ने बताया कि यात्रा राजपुर होते हुए डेरापुर पहुंचेगी और इसके बाद परौंख गांव में इसका समापन किया जाएगा। नेतृत्व कर्ता आकाश सिंह ऋषि जी ब्लॉक प्रमुख, श्री मती नीरज रानी जी जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष वंसलाल कटियार जी ,ओमकार सिंह बुंदेला जी ,मधु मिश्रा जी,जमीपाल सिंह जी,महेश सिंह चौहान जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष , रजत मिश्रा जिला मंत्री युवा मोर्चा, नरेन्द्र सिंह जी पूर्व मंडल अध्यक्ष,वरुण राजपूत जी पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पाल जी चेयरमैन प्रतिनिधि रामस्वरूप कटियार जी , रोहित सेंगर विस्तारक भाजपा ,राजू सिंह इंद्रपुरा,हरगोविंद सिंह जी पूर्व मंडल महामंत्री,शानू प्रताप सिंह ,प्रियम शुक्ला जी, राजा त्रिवेदी जी आदि लोग उपस्थिति रहे1
- दहेज हत्या मामले में दो वांछित गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों को घर से पकड़ा, भेजा जेल दहेज हत्या मामले में दो वांछित गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों को घर से पकड़ा, भेजा जेल कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों मृतका के ससुरालीजन हैं। इन पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को वादी ने राजपुर थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी बेटी की शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 14/15 अगस्त 2026 की रात आरोपियों ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। इस तहरीर के आधार पर राजपुर थाने में मु0अ0सं0 92/2026 के तहत विशाल पुत्र अमर सिंह, अमर सिंह पुत्र मातादीन और दो अन्य अभियुक्तों के खिलाफ धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 238(ख) बीएनएस भी जोड़ी गई। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र अमर सिंह (21 वर्ष) और अमर सिंह पुत्र मातादीन (45 वर्ष) को 19 अगस्त 2026 को उनके राजपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे से संबंधित है। मामले में शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार और कांस्टेबल राजा शामिल थे।2