Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेपर लीक पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का भाजपा पर पलटवार, बोले- दोषियों पर हो रही सख्त कार्रवाई जामताड़ा न्यूज: झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी एवं अन्य परीक्षाओं के कथित पेपर लीक को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके। जिन लोगों की भूमिका पेपर लीक में सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सीआईडी लगातार छापेमारी कर रही है। मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवा हमारे बच्चे हैं, उनकी चिंता सरकार को है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही युवाओं की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।
यूके जामताड़ा लाइव
पेपर लीक पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का भाजपा पर पलटवार, बोले- दोषियों पर हो रही सख्त कार्रवाई जामताड़ा न्यूज: झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी एवं अन्य परीक्षाओं के कथित पेपर लीक को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके। जिन लोगों की भूमिका पेपर लीक में सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सीआईडी लगातार छापेमारी कर रही है। मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवा हमारे बच्चे हैं, उनकी चिंता सरकार को है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही युवाओं की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।
More news from झारखंड and nearby areas
- निरसा बाजार में बंदर का आतंक, वन विभाग की टीम भी नहीं पकड़ सकी निरसा बाजार में बंदर का आतंक, वन विभाग की टीम भी नहीं पकड़ सकी निरसा: पिछले कई दिनों से निरसा बाजार में एक बंदर ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। बंदर के आतंक से दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। वह दुकानों में घुसकर सामान फेंक देता है, लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देता है तथा राह चलते लोगों के हाथों से थैला छीन लेता है। इससे बाजार के सभी दुकानदार परेशान हैं। मंगलवार की शाम बंदर एक ज्वेलरी दुकान में घुस गया। इसके बाद दुकानदारों ने तत्काल इसकी सूचना बीडीओ इंद्र लाल ओहदार को दी। बीडीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम जाल लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन पर्याप्त संसाधनों और कर्मचारियों की कमी के कारण बंदर को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान बाजार में लोगों की भारी भीड़ और शोर-शराबे का फायदा उठाकर बंदर वहां से भाग निकला। अंधेरा होने के कारण वह काफी दूर निकल गया, जिससे उसे पकड़ना संभव नहीं हो पाया। बाजार के दुकानदारों में अब भी भय का माहौल बना हुआ है। उन्हें आशंका है कि बंदर दोबारा बाजार में आकर उत्पात मचा सकता है। बीडीओ इंद्र लाल ओहदार ने बताया कि वन विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जैसे ही बंदर दोबारा बाजार में दिखाई देगा, वन विभाग की टीम को तत्काल बुलाकर उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक बंदर को पकड़ा नहीं जा सका था।5
- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने गांडेय प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित जनता के विभिन्न सवालों को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने मंगलवार को 2 बजे गांडेय प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित जनता के विभिन्न सवालों को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की। टीम में पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष मेहताब अली मिर्जा, महासचिव मनोज यादव सहित कई अन्य थे।1
- हाई ब्रीड का सोनाझुरी पौधा इतना खूबसूरत होता है जो लाजवाब यह रानेश्वर प्रखंड में है1
- 🔴#BREAKING| नेपाल के Gen Z का दावा नेपाल को मोदी जैसा नेता चाहिए सोशल मीडिया पर वायरल बयान, राजनीतिक बहस तेज #newsindia 🔴#BREAKING| नेपाल के Gen Z का दावा नेपाल को मोदी जैसा नेता चाहिए सोशल मीडिया पर वायरल बयान, राजनीतिक बहस तेज #newsindia1
- फुटबॉल प्रतियोगिता देखने पहुंचे खेल प्रेमियों से जामताड़ा शहर की सड़कें हुईं जाम। जामताड़ा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पर बढ़ा दबाव;-दर्शकों की भारी भीड़ के कारण जामताड़ा शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुभाष चौक से टावर चौक तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मशक्कत करते नजर आए, लेकिन भीड़ के अनुपात में पुलिस बल कम होने की चर्चा भी लोगों के बीच रही। फिलहाल सीमित संख्या में मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरे क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।1
- डुमरी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग तेज, जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने एसडीएम को सौंपा पत्र डुमरी/गिरिडीह। डुमरी प्रखंड में लंबे समय से लंबित नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना प्रक्रिया को तेज करने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने बुधवार को एसडीएम डुमरी को पत्र सौंपा। पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त गिरिडीह को भी भेजी गई है।सुनीता कुमारी ने पत्र में कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली और क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और प्रस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में पूर्व में पत्राचार किया जा चुका है।इसके बावजूद अब तक जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुनरीक्षित प्रस्ताव को जल्द तैयार कर अग्रसारित किया जाए। इसके लिए निर्धारित कक्षा-कक्ष, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, भवन का संरचनात्मक और अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र, बिजली, पेयजल और पठन-पाठन की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अस्थायी भवन की बाउंड्री और फेंसिंग तथा प्रस्तावित स्थायी विद्यालय की भूमि तक पहुंच मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की मांग की गई।जिप सदस्य ने कहा कि डुमरी क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रशासनिक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर प्रस्ताव शीघ्र आगे भेजा जाना चाहिए, ताकि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके।2
- धनबाद: बैंक मोड़ शांति भवन में बिजली मीटर में लगी भीषण आग, अग्निशमन यंत्र के अभाव में मची अफरा-तफरी, समय पर दमकल ने टाला बड़ा हादसा । धनबाद के व्यस्त इलाके बैंक मोड़ स्थित शांति भवन बिल्डिंग में बुधवार बिजली मीटर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही मीटर से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे बिल्डिंग के फ्लैटों में रहने वाले लोग घबरा कर आनन-फानन में नीचे उतरने लगे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग मीटर के ठीक बगल में संचालित जेनरेटर रूम तक नहीं पहुंच सकी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया। शांति भवन के बगल स्थित मधुलिका इंक्लेव के निवासियों ने अपने यहां उपलब्ध फायर उपकरण लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। शांति भवन के निवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में किसी प्रकार का अग्निशमन यंत्र या सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। दमकल कर्मियों और आम लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कुछ देर बाधित रही।1