Shuru
Apke Nagar Ki App…
फुटबॉल प्रतियोगिता देखने पहुंचे खेल प्रेमियों से जामताड़ा शहर की सड़कें हुईं जाम। जामताड़ा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पर बढ़ा दबाव;-दर्शकों की भारी भीड़ के कारण जामताड़ा शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुभाष चौक से टावर चौक तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मशक्कत करते नजर आए, लेकिन भीड़ के अनुपात में पुलिस बल कम होने की चर्चा भी लोगों के बीच रही। फिलहाल सीमित संख्या में मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरे क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
यूके जामताड़ा लाइव
फुटबॉल प्रतियोगिता देखने पहुंचे खेल प्रेमियों से जामताड़ा शहर की सड़कें हुईं जाम। जामताड़ा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पर बढ़ा दबाव;-दर्शकों की भारी भीड़ के कारण जामताड़ा शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुभाष चौक से टावर चौक तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मशक्कत करते नजर आए, लेकिन भीड़ के अनुपात में पुलिस बल कम होने की चर्चा भी लोगों के बीच रही। फिलहाल सीमित संख्या में मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरे क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
More news from झारखंड and nearby areas
- पेपर लीक पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का भाजपा पर पलटवार, बोले- दोषियों पर हो रही सख्त कार्रवाई जामताड़ा न्यूज: झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी एवं अन्य परीक्षाओं के कथित पेपर लीक को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके। जिन लोगों की भूमिका पेपर लीक में सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सीआईडी लगातार छापेमारी कर रही है। मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवा हमारे बच्चे हैं, उनकी चिंता सरकार को है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही युवाओं की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।1
- निरसा बाजार में बंदर का आतंक, वन विभाग की टीम भी नहीं पकड़ सकी पनभरा मजदूरों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी, प्रबंधन के प्रति बढ़ा आक्रोश अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने की आशंका, बोले—“मानवता के आधार पर डॉक्टर को जांच के लिए भेजे प्रबंधन” मुगमा। ईसीएल मुगमा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में वर्षों से कार्यरत पनभरा मजदूरों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे मजदूरों में ईसीएल प्रबंधन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अनशनकारियों का कहना है कि आमरण अनशन के दौरान यदि किसी भी अनशनकारी की तबीयत अचानक बिगड़ती है, तो उसकी स्थिति गंभीर हो सकती है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि अब तक ईसीएल प्रबंधन की ओर से अनशन स्थल पर डॉक्टर भेजकर स्वास्थ्य जांच नहीं कराई गई है। अनशनकारियों ने कहा कि आमरण अनशन की स्थिति को देखते हुए मानवता के आधार पर प्रबंधन को नियमित रूप से डॉक्टर भेजकर सभी अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। लंबे समय तक भोजन नहीं लेने के कारण कभी भी किसी की तबीयत बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था नहीं होने को लेकर अनशनकारियों में प्रबंधन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर प्रबंधन की ओर से कोई सार्थक और ठोस पहल नहीं होती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। कई दौर की वार्ता के बाद भी नहीं निकला समाधान आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि पनभरा मजदूर अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। कई दौर की वार्ता और लगातार धरना-प्रदर्शन के बावजूद ईसीएल प्रबंधन की ओर से मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की गई। मजबूर होकर मजदूरों को आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अनशनकारियों के स्वास्थ्य को लेकर प्रबंधन को गंभीरता दिखानी चाहिए और तत्काल चिकित्सकीय जांच की व्यवस्था करनी चाहिए। आमरण अनशन में नरेश महतो, सुबल रवानी, अर्जुन यादव, उमाकांत यादव, मोहन महतो, शंकर महतो सहित अन्य मजदूर शामिल हैं।2
- कुमारधुबी झीलिया नदी पर पुल निर्माण हो रहे हैं मंगलवार बीती रात्रि जल बहाव का अस्तर बड़ा जिस कारण से डायवर्सन बह गया हजारों ग्रामीणों से संपर्क टूटी, यह तीसरी बार डायवर्सन टूटी PWD विभाग और काम ठेकेदार के द्वारा घोर लापरवाही देखने को मिला है डायवर्सन बह जाने के कारण स्थानीय ग्रामीण स्कूल के बच्चे दैनिक मजदूर की संपर्क टूट गई है जिससे हजारों कि ग्रामीणों का रोजमल का रुचि रोटी पर सवाल उठ रहे हैं1
- हाई वोल्टेज ड्रामा! 😱 बीवी के झगड़े से परेशान होकर जमशेदपुर का सिपाही चढ़ गया सीधे मोबाइल टावर पर! 🗼 सोचा था टावर पर नेटवर्क मिलेगा, लेकिन वहां तो नीचे पुलिस की पूरी 'नेटवर्किंग' शुरू हो गई! 😅 घंटों की मान-मनौव्वल और भारी मशक्कत के बाद आखिर "बाबू लाल" जी को सुरक्षित नीचे उतारा गया। वैसे तो मामला गंभीर है, लेकिन भाई... पारिवारिक क्लेश से बचने के लिए सीधे टावर चढ़ जाना कौन सा आइडिया है? 🤦♂️ 👉 पूरी घटना देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें! 👉 आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में बताएं! #Jamshedpur #JharkhandNews #Sitaramdera #ViralVideo #HighVoltageDrama #HusbandWifeDipute #PoliceDrama #TrendingNow #JamshedpurNews1
- धनबाद स्लग - कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आयोजन पुलिस केंद्र धनबाद के पुलिस सभागार में हुआ । एंकर - धनबाद के पुलिस केंद्र में पुलिस सभागार में कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आयोजन किया गया है । यह पुलिस मीट 5 अगस्त से 7 अगस्त तक किया जा रहा है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा शामिल हुए, जिले के एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी मो एस याकूब , डीएसपी प्रकाश सोय , डीएसपी साइबर प्रदीप साव, सीआईडी के वरीय पदाधिकारी, fsl टीम के पदाधिकारी एवं जिले के थानों प्रभारी , सब इंस्पेक्टर , इंस्पेक्टर और आरक्षी शामिल हुए । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने पुलिस ड्यूटी मीट की घोषणा की और इस मौके पर पौधारोपण भी किया । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि अल्टीमेटली ये नेशनल लेवल पर होता है लेकिन हर स्टेट में रेंज में पुलिस ड्यूटी मीट होती है इसके विनर स्टेट पुलिस मीट में भाग लेते है और जो स्टेट पुलिस मीट के विनर होते है वे नेशनल पुलिस मीट में पार्टिसिपेट करते है । ये हमारा जो इन्वेस्टिगेशन है उसका ही पार्ट है इसमें विभिन्न सब्जेक्ट्स होते है जिनमें फोटोग्राफी से लेकर साइंटिफिक फील्ड इंवेस्टिगेशन, लिफ्टिंग , पैकिंग , फॉरवर्डिंग । ये इन्वेस्टिगेशन को एन्हांस करता है और इसको कंडक्ट करने का काम हमारी सीआईडी और फॉरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेट्री करती है । परीक्षक मंडल जो है उसमें सीआईडी और fsl के लोग होते है और अगर किसी को कुछ इश्यू है तो उसका समाधान करते है और जो इस कंपटीशन में अच्छा परफॉर्म करते है उन्हें हम प्राइज देते है । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि हम प्रयासरत है हमारी टीम काम कर रही है ताकि हम सोसायटी को अच्छा परफॉर्म करके दे सके और अगर जो लोग है जिले के प्रक्षेत्र के अगर वो सेटिस्फाइड है तो हम सेटिस्फाइड है । वही एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि आज धनबाद में तीन दिवसीय पुलिस मीट का आयोजन किया गया है जिसमें हम सभी को काफी कुछ सीखने को मिलेगा । ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के प्रति हम जो जिस भाषा में समझेगा हम उस भाषा में उसको समझाएंगे । मैं धनबाद के सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि आप सुरक्षित रोड पर चले और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करे ताकि दुर्घटना से बच सके । दो मिनट और पांच मिनट बचाने के लिए रोंग लाने में गाड़ी न चलाए । गोविंदपुर फ्लाईओवर का काम चल रहा है जिसके कारण गोविंदपुर और निरसा में जाम की स्थित बन जाती है लेकिन जब फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाएगा तो उसे भी निजात मिल जाएगी । पुलिस सर्विस बेहतर करने के लिए हम लोग लगातार काम कर रहे है इसी क्रम में जिले में पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम अब 100 प्रतिशत डिजिटल हो चुका है पहले 1300 वैरीफिकेशन पेंडिंग थे आज सुबह रिपोर्ट लिया गया है तो लगभग 580 पेंडिंग ही बचा है डिजिटल प्रोसेस चालू होने से 1 अगस्त से । बाइट - शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, आईजी, बोकारो प्रक्षेत्र बाइट - प्रभात कुमार एसएसपी धनबाद4
- FOR STUDENT #Paperleak #studentpower #jssc #jpsc #newsupdate1
- बारिश में भी नहीं थमा फुटबॉल का जुनून, शिबू सोरेन मेमोरियल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें जामताड़ा। पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।1
- धरती धंसी, आशियाने उजड़े कतरास में भू-धंसान का खौफनाक मंजर टूटे घरों के बीच बेबस हुए परिवार सुरक्षा और पुनर्वास की उठी मांग1