logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्मशान घाट तक सीसी रोड नहीं, बारिश में अंतिम संस्कार बना मजबूरी पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद अहिरवार के अंतिम संस्कार में सामने आई बदहाल व्यवस्था बारिश से बचने के लिए तिरपाल का सहारा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी (महोबा)। ग्राम पंचायत गाढौ में दलित श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्की सीसी रोड नहीं है। वहीं बारिश से बचाव के लिए स्थायी छायादार शेड की भी व्यवस्था नहीं है। गाढौ निवासी पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद अहिरवार की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण जब शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। स्थायी छायादार व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को पन्नी और तिरपाल डालकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान श्मशान घाट तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील समय में लोगों को मौसम और रास्ते की समस्या से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोबा, मुख्य विकास अधिकारी महोबा और खंड विकास अधिकारी पनवाड़ी से श्मशान घाट तक सीसी रोड बनवाने तथा बारिश और धूप से बचाव के लिए स्थायी छायादार शेड का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से भविष्य में किसी परिवार को ऐसी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। श्मशान घाट तक सीसी रोड नहीं, बारिश में अंतिम संस्कार बना मजबूरी पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद अहिरवार के अंतिम संस्कार में सामने आई बदहाल व्यवस्था बारिश से बचने के लिए तिरपाल का सहारा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी (महोबा)। ग्राम पंचायत गाढौ में दलित श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्की सीसी रोड नहीं है। वहीं बारिश से बचाव के लिए स्थायी छायादार शेड की भी व्यवस्था नहीं है। गाढौ निवासी पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद अहिरवार की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण जब शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। स्थायी छायादार व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को पन्नी और तिरपाल डालकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान श्मशान घाट तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील समय में लोगों को मौसम और रास्ते की समस्या से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोबा, मुख्य विकास अधिकारी महोबा और खंड विकास अधिकारी पनवाड़ी से श्मशान घाट तक सीसी रोड बनवाने तथा बारिश और धूप से बचाव के लिए स्थायी छायादार शेड का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से भविष्य में किसी परिवार को ऐसी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

19 hrs ago
user_Hari Singh
Hari Singh
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

श्मशान घाट तक सीसी रोड नहीं, बारिश में अंतिम संस्कार बना मजबूरी पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद अहिरवार के अंतिम संस्कार में सामने आई बदहाल व्यवस्था बारिश से बचने के लिए तिरपाल का सहारा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी (महोबा)। ग्राम पंचायत गाढौ में दलित श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्की सीसी रोड नहीं है। वहीं बारिश से बचाव के लिए स्थायी छायादार शेड की भी व्यवस्था नहीं है। गाढौ निवासी पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद अहिरवार की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण जब शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। स्थायी छायादार व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को पन्नी और तिरपाल डालकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान श्मशान घाट तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील समय में लोगों को मौसम और रास्ते की समस्या से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोबा, मुख्य विकास अधिकारी महोबा और खंड विकास अधिकारी पनवाड़ी से श्मशान घाट तक सीसी रोड बनवाने तथा बारिश और धूप से बचाव के लिए स्थायी छायादार शेड का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से भविष्य में किसी परिवार को ऐसी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। श्मशान घाट तक सीसी रोड नहीं, बारिश में अंतिम संस्कार बना मजबूरी पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद अहिरवार के अंतिम संस्कार में सामने आई बदहाल व्यवस्था बारिश से बचने के लिए तिरपाल का सहारा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी (महोबा)। ग्राम पंचायत गाढौ में दलित श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्की सीसी रोड नहीं है। वहीं बारिश से बचाव के लिए स्थायी छायादार शेड की भी व्यवस्था नहीं है। गाढौ निवासी पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद अहिरवार की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण जब शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। स्थायी छायादार व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को पन्नी और तिरपाल डालकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान श्मशान घाट तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील समय में लोगों को मौसम और रास्ते की समस्या से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोबा, मुख्य विकास अधिकारी महोबा और खंड विकास अधिकारी पनवाड़ी से श्मशान घाट तक सीसी रोड बनवाने तथा बारिश और धूप से बचाव के लिए स्थायी छायादार शेड का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से भविष्य में किसी परिवार को ऐसी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

More news from Mahoba and nearby areas
  • कुलपहाड़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹2,400 बरामद #महोबा । थाना कुलपहाड़ पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और सट्टा खेलने वाले क्लाइंट से प्राप्त ₹2,400 नगद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को उपनिरीक्षक विकास तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन आईडी बनाकर लोगों को मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान रिजवान पुत्र नसीर अहमद (25) निवासी ग्राम भटेवरा खुर्द, थाना कुलपहाड़, हाल निवासी मोहल्ला गोविन्द नगर, कुलपहाड़ के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी BETHUB24PRO और GREEN EXCHANGE नामक ऑनलाइन वेबसाइटों के माध्यम से ग्राहकों को क्लाइंट आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सट्टा खिलाता था। इसके लिए वह अपने मास्टर एजेंट से आईडी-पासवर्ड प्राप्त करता था और ग्राहकों को डिजिटल क्वाइन्स उपलब्ध कराता था। जीत-हार के आधार पर डिजिटल क्वाइन्स के बदले भारतीय मुद्रा में भुगतान किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 319(2)/318(4)/112 बीएनएस एवं धारा 5/9(1) The Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामदगी में एक POCO X2 मोबाइल, एक Motorola Edge 50 मोबाइल और ₹2,400 नगद शामिल हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास तिवारी, कांस्टेबल धीरज कनौजिया, अनिल कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे। #ikvnews #mahobainsight #नितेन्द्रझां Nitendra Jha Mahoba Insight IndiaKhoz Vichar Mahoba Police
    1
    कुलपहाड़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹2,400 बरामद
#महोबा । थाना कुलपहाड़ पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और सट्टा खेलने वाले क्लाइंट से प्राप्त ₹2,400 नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को उपनिरीक्षक विकास तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन आईडी बनाकर लोगों को मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ और प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान रिजवान पुत्र नसीर अहमद (25) निवासी ग्राम भटेवरा खुर्द, थाना कुलपहाड़, हाल निवासी मोहल्ला गोविन्द नगर, कुलपहाड़ के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि आरोपी BETHUB24PRO और GREEN EXCHANGE नामक ऑनलाइन वेबसाइटों के माध्यम से ग्राहकों को क्लाइंट आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सट्टा खिलाता था। इसके लिए वह अपने मास्टर एजेंट से आईडी-पासवर्ड प्राप्त करता था और ग्राहकों को डिजिटल क्वाइन्स उपलब्ध कराता था। जीत-हार के आधार पर डिजिटल क्वाइन्स के बदले भारतीय मुद्रा में भुगतान किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 319(2)/318(4)/112 बीएनएस एवं धारा 5/9(1) The Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बरामदगी में एक POCO X2 मोबाइल, एक Motorola Edge 50 मोबाइल और ₹2,400 नगद शामिल हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास तिवारी, कांस्टेबल धीरज कनौजिया, अनिल कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे।
#ikvnews #mahobainsight #नितेन्द्रझां 
Nitendra Jha Mahoba Insight IndiaKhoz Vichar Mahoba Police
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    16 hrs ago
  • *BREAKING - हमीरपुर: बेटे को बचाने गया पिता श्याम नाले में डूबा, एक लापता* *मौदहा (हमीरपुर)।* थाना क्षेत्र के उरदना गांव में श्याम नाला में बड़ा हादसा हो गया। नाला पार करने के दौरान एक युवक तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बहता देख पिता उसे बचाने के लिए नाले में कूद गया, लेकिन तेज बहाव के कारण पिता भी डूब गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल तीन लोग बहे थे। ग्रामीणों की तत्परता से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि पिता अभी भी लापता है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।
    1
    *BREAKING - हमीरपुर: बेटे को बचाने गया पिता श्याम नाले में डूबा, एक लापता*
*मौदहा (हमीरपुर)।* थाना क्षेत्र के उरदना गांव में श्याम नाला में बड़ा हादसा हो गया। नाला पार करने के दौरान एक युवक तेज बहाव में बहने लगा।
बेटे को बहता देख पिता उसे बचाने के लिए नाले में कूद गया, लेकिन तेज बहाव के कारण पिता भी डूब गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल तीन लोग बहे थे।
ग्रामीणों की तत्परता से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि पिता अभी भी लापता है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उधना गांव श्याम नाले पर बेटों को बचाने नदी में कूड़ा पिता 20 घंटे बाद मिला शौव ➡️ श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था चरवाहा। ➡️ 12 वर्षीय बेटे का रपटा पार करते समय फिसला था पैर।➡️ पीता ने नदी में कूदकर बेटे को बचाया, खुद बह गया। ➡️ करीब 20 घंटे बाद रपटे से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव। ➡️ एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने चलाया था तलाश अभियान। ➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का।
    1
    मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उधना गांव श्याम नाले पर बेटों को बचाने नदी में कूड़ा पिता 20 घंटे बाद मिला शौव
➡️ श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था चरवाहा।
➡️ 12 वर्षीय बेटे का रपटा पार करते समय फिसला था पैर।➡️ 
पीता ने नदी में कूदकर बेटे को बचाया, खुद बह गया।
➡️ करीब 20 घंटे बाद रपटे से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव।
➡️ एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने चलाया था तलाश अभियान।
➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 बांदा ब्रेकिंग न्यूज़ | 12 घंटे में चोरी का खुलासा 🚨 कमासिन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और ₹2,500 नकद भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 105 किलो गेहूं, 30 किलो चना, माइक्रोटेक इनवर्टर, ल्युमिनस बैटरी, लोहे की कढ़ाही और नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी भैरव और राजाभैया, दोनों निवासी ग्राम पछौहा, थाना कमासिन बताए गए हैं। 👉 पुलिस की 12 घंटे में कार्रवाई से चोरी की वारदात का हुआ खुलासा। #बांदा #BandaNews #कमासिन #BreakingNews #UPPolice #BandaPolice #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #ViralShorts
    1
    🚨 बांदा ब्रेकिंग न्यूज़ | 12 घंटे में चोरी का खुलासा 🚨
कमासिन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और ₹2,500 नकद भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 105 किलो गेहूं, 30 किलो चना, माइक्रोटेक इनवर्टर, ल्युमिनस बैटरी, लोहे की कढ़ाही और नकदी बरामद हुई है।
गिरफ्तार आरोपी भैरव और राजाभैया, दोनों निवासी ग्राम पछौहा, थाना कमासिन बताए गए हैं।
👉 पुलिस की 12 घंटे में कार्रवाई से चोरी की वारदात का हुआ खुलासा।
#बांदा #BandaNews #कमासिन #BreakingNews #UPPolice #BandaPolice #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #ViralShorts
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सवाल से डरती सत्ता, तो लोकतंत्र किस बात का? सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की पहली शर्त है। महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव का रोते हुए अपनी पीड़ा बयान करना बेहद विचलित करने वाला है। उनके मुताबिक, सत्ता से सवाल पूछने की कीमत उन्हें धमकी, घर पर बुलडोजर का डर और नौकरी गंवाने के रूप में चुकानी पड़ी।अगर ये आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ एक पत्रकार का उत्पीड़न नहीं, लोकतंत्र के चेहरे पर तमाचा है।पत्रकार का काम सत्ता की आरती उतारना नहीं, सत्ता से सवाल करना है।बुलडोजर सवाल का जवाब नहीं। धमकी लोकतंत्र की भाषा नहीं। और सवाल पूछने की सजा नौकरी जाना नहीं हो सकती।दिव्या श्रीवास्तव के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।आज उनकी आवाज दबेगी, तो कल हमारी आवाज की बारी होगी।इसलिए चुप मत रहिए।दिव्या के साथ खड़े होइए, हर पत्रकार के सवाल के साथ खड़े होइए और उस लोकतांत्रिक अधिकार के लिए आवाज उठाइए, जो हमें सत्ता से सवाल पूछने की ताकत देता है।✊ आवाज़ उठाइए—क्योंकि खामोशी सत्ता को मजबूत करती है, सवाल लोकतंत्र को।
    1
    सवाल से डरती सत्ता, तो लोकतंत्र किस बात का? सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की पहली शर्त है।
महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव का रोते हुए अपनी पीड़ा बयान करना बेहद विचलित करने वाला है। उनके मुताबिक, सत्ता से सवाल पूछने की कीमत उन्हें धमकी, घर पर बुलडोजर का डर और नौकरी गंवाने के रूप में चुकानी पड़ी।अगर ये आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ एक पत्रकार का उत्पीड़न नहीं, लोकतंत्र के चेहरे पर तमाचा है।पत्रकार का काम सत्ता की आरती उतारना नहीं, सत्ता से सवाल करना है।बुलडोजर सवाल का जवाब नहीं।
धमकी लोकतंत्र की भाषा नहीं।
और सवाल पूछने की सजा नौकरी जाना नहीं हो सकती।दिव्या श्रीवास्तव के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।आज उनकी आवाज दबेगी, तो कल हमारी आवाज की बारी होगी।इसलिए चुप मत रहिए।दिव्या के साथ खड़े होइए, हर पत्रकार के सवाल के साथ खड़े होइए और उस लोकतांत्रिक अधिकार के लिए आवाज उठाइए, जो हमें सत्ता से सवाल पूछने की ताकत देता है।✊ आवाज़ उठाइए—क्योंकि खामोशी सत्ता को मजबूत करती है, सवाल लोकतंत्र को।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।" जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
    1
    कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन
कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन
बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।"
जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गहरौली के ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच और रैंडम इंस्पेक्शन की मांग गहरौली के ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच और रैंडम इंस्पेक्शन की मांग
    1
    गहरौली के ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच और रैंडम इंस्पेक्शन की मांग


गहरौली के ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच और रैंडम इंस्पेक्शन की मांग
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम छतरपुर छतरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नंबर वन बस स्टैंड, छतरपुर में भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है। जन्माष्टमी के रंग में रंगे इस आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, उत्साह और मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी
    1
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम छतरपुर 
छतरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नंबर वन बस स्टैंड, छतरपुर में भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक द्वारा किया गया है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है। जन्माष्टमी के रंग में रंगे इस आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, उत्साह और मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Classified ads newspaper publisher लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राठ कोतवाली क्षेत्र के चिली गांव में गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की मौत ▪️ हत्याकांड के बाद सुरक्षा में तैनात थी पुलिस गार्द जाट ▪️ ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका ▪️ पुलिसकर्मी की मौत से विभाग में शोक की लहर ▪️ एसपी हमीरपुर ने राठ कोतवाली पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ▪️ शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
    1
    राठ कोतवाली क्षेत्र के चिली गांव में गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की मौत
▪️ हत्याकांड के बाद सुरक्षा में तैनात थी पुलिस गार्द जाट 
▪️ ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका
▪️ पुलिसकर्मी की मौत से विभाग में शोक की लहर
▪️ एसपी हमीरपुर ने राठ कोतवाली पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
▪️ शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.