logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जींद की फैक्ट्री में आग, 4 महिलाओं की मौत:17 मजदूर झुलसे; मेन गेट पर बाहर से ताला लगा था, बाहर नहीं निकल पाए लोग हरियाणा के जींद में शनिवार को होली के गुलाल और रंग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 मजदूर झुलस गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना सफीदों की भाट कॉलोनी की है। आरोप है कि फैक्ट्री के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। जब फैक्ट्री में आग लगी तो मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आग कैसे लगी। सूचना पर DC मोहम्मद इमरान रजा और SP कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित एक रंग फैक्ट्री में शनिवार को अन्य दिनों की तरह लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में यह पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुएं और आग की लपटें उठने के कारण मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए छत से कूदे आग फैक्ट्री के प्रवेश द्वार के पास लगी थी, जिसका संभावित कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग लगने के बाद अंदर मौजूद महिलाएं और अन्य लोग घबरा गए। कुछ लोग ऊपर की मंजिल पर चढ़ गए, तो कुछ अंदर के कमरों में छिप गए। कुछ लोगों ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई और बाहर शोर मचाया। बाहर से बंद था मेन गेट, लोगों ने तोड़ा मजदूरों के अनुसार, काम के दौरान फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। आग लगने के बाद जब मजदूरों ने बाहर निकलने की कोशिश की, तो ताला लगा होने के कारण वे अंदर ही कैद होकर रह गए। युवाओं ने बचाई फंसे लोगों की जान स्थानीय युवाओं ने अपनी जान पर खेलकर फैक्ट्री में घुसकर लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने दीवार तोड़कर रास्ता बनाया ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं ने रेस्क्यू ऑपरेशन को संभाला। 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत दो महिलाओं की झुलसने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फैक्ट्री से निकाले गए मजदूरों को सफीदों के अस्पताल में लाया गया। कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पानीपत अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में 2 और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल घटना को लेकर छानबीन चल रही है। हादसे के बाद, दो एंबुलेंस की मदद से घायलों को जींद नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पहली एंबुलेंस में सफीदों निवासी रानी (45), आदर्श कॉलोनी (सफीदों) निवासी जगबीर (40), और निसिंग (करनाल) निवासी पवन कुमार (30) को लाया गया। जगबीर और पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इसके अलावा, सफीदों की शिव कॉलोनी निवासी कश्मीरी (39), गीता कॉलोनी निवासी कमलेश (54) को भी गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में अस्पताल लाया गया। सफीदों निवासी एक अन्य घायल, बिमला (60) को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और कुछ घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। डीसी बोले- जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सफीदों की फैक्ट्री में लगी आग में वहां काम कर रहे 17 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। 4 की मौत हो चुकी है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ को रोहतक रेफर किया गया है और कुछ जींद के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनमें 2 पुरुष हैं जबकि शेष सभी महिलाएं हैं। फैक्ट्री के अवैध तौर से चलाने के आरोप: डीसी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मालिक ने जगह को किराये पर दिया हुआ था। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेने की कार्रवाई में लगी है। भविष्य के लिए पूरे जिले में एक अभियान चलाया जाएगा ताकि बिना अनुमति चल रही ऐसी खतरनाक फैक्ट्रियों को बंद किया जा सके। गेट पर बाहर से लगाया था ताला: डीसी ने कहा कि ताला लगाने या अवैध संचालन जैसी शिकायतों पर जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

10 hrs ago
user_BHUPENDER
BHUPENDER
Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • हरियाणा के जींद में शनिवार को होली के गुलाल और रंग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 मजदूर झुलस गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना सफीदों की भाट कॉलोनी की है। आरोप है कि फैक्ट्री के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। जब फैक्ट्री में आग लगी तो मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आग कैसे लगी। सूचना पर DC मोहम्मद इमरान रजा और SP कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित एक रंग फैक्ट्री में शनिवार को अन्य दिनों की तरह लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में यह पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुएं और आग की लपटें उठने के कारण मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए छत से कूदे आग फैक्ट्री के प्रवेश द्वार के पास लगी थी, जिसका संभावित कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग लगने के बाद अंदर मौजूद महिलाएं और अन्य लोग घबरा गए। कुछ लोग ऊपर की मंजिल पर चढ़ गए, तो कुछ अंदर के कमरों में छिप गए। कुछ लोगों ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई और बाहर शोर मचाया। बाहर से बंद था मेन गेट, लोगों ने तोड़ा मजदूरों के अनुसार, काम के दौरान फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। आग लगने के बाद जब मजदूरों ने बाहर निकलने की कोशिश की, तो ताला लगा होने के कारण वे अंदर ही कैद होकर रह गए। युवाओं ने बचाई फंसे लोगों की जान स्थानीय युवाओं ने अपनी जान पर खेलकर फैक्ट्री में घुसकर लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने दीवार तोड़कर रास्ता बनाया ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं ने रेस्क्यू ऑपरेशन को संभाला। 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत दो महिलाओं की झुलसने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फैक्ट्री से निकाले गए मजदूरों को सफीदों के अस्पताल में लाया गया। कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पानीपत अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में 2 और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल घटना को लेकर छानबीन चल रही है। हादसे के बाद, दो एंबुलेंस की मदद से घायलों को जींद नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पहली एंबुलेंस में सफीदों निवासी रानी (45), आदर्श कॉलोनी (सफीदों) निवासी जगबीर (40), और निसिंग (करनाल) निवासी पवन कुमार (30) को लाया गया। जगबीर और पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इसके अलावा, सफीदों की शिव कॉलोनी निवासी कश्मीरी (39), गीता कॉलोनी निवासी कमलेश (54) को भी गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में अस्पताल लाया गया। सफीदों निवासी एक अन्य घायल, बिमला (60) को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और कुछ घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। डीसी बोले- जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सफीदों की फैक्ट्री में लगी आग में वहां काम कर रहे 17 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। 4 की मौत हो चुकी है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ को रोहतक रेफर किया गया है और कुछ जींद के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनमें 2 पुरुष हैं जबकि शेष सभी महिलाएं हैं। फैक्ट्री के अवैध तौर से चलाने के आरोप: डीसी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मालिक ने जगह को किराये पर दिया हुआ था। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेने की कार्रवाई में लगी है। भविष्य के लिए पूरे जिले में एक अभियान चलाया जाएगा ताकि बिना अनुमति चल रही ऐसी खतरनाक फैक्ट्रियों को बंद किया जा सके। गेट पर बाहर से लगाया था ताला: डीसी ने कहा कि ताला लगाने या अवैध संचालन जैसी शिकायतों पर जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हरियाणा के जींद में शनिवार को होली के गुलाल और रंग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 मजदूर झुलस गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं।
घटना सफीदों की भाट कॉलोनी की है। आरोप है कि फैक्ट्री के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। जब फैक्ट्री में आग लगी तो मजदूर बाहर नहीं निकल पाए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आग कैसे लगी। सूचना पर DC मोहम्मद इमरान रजा और SP कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित एक रंग फैक्ट्री में शनिवार को अन्य दिनों की तरह लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में यह पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुएं और आग की लपटें उठने के कारण मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।
कुछ लोग जान बचाने के लिए छत से कूदे
आग फैक्ट्री के प्रवेश द्वार के पास लगी थी, जिसका संभावित कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग लगने के बाद अंदर मौजूद महिलाएं और अन्य लोग घबरा गए। कुछ लोग ऊपर की मंजिल पर चढ़ गए, तो कुछ अंदर के कमरों में छिप गए। कुछ लोगों ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई और बाहर शोर मचाया।
बाहर से बंद था मेन गेट, लोगों ने तोड़ा
मजदूरों के अनुसार, काम के दौरान फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। आग लगने के बाद जब मजदूरों ने बाहर निकलने की कोशिश की, तो ताला लगा होने के कारण वे अंदर ही कैद होकर रह गए।
युवाओं ने बचाई फंसे लोगों की जान
स्थानीय युवाओं ने अपनी जान पर खेलकर फैक्ट्री में घुसकर लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने दीवार तोड़कर रास्ता बनाया ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं ने रेस्क्यू ऑपरेशन को संभाला।
2 महिलाओं की मौके पर ही मौत
दो महिलाओं की झुलसने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फैक्ट्री से निकाले गए मजदूरों को सफीदों के अस्पताल में लाया गया। कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पानीपत अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में 2 और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल घटना को लेकर छानबीन चल रही है।
हादसे के बाद, दो एंबुलेंस की मदद से घायलों को जींद नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पहली एंबुलेंस में सफीदों निवासी रानी (45), आदर्श कॉलोनी (सफीदों) निवासी जगबीर (40), और निसिंग (करनाल) निवासी पवन कुमार (30) को लाया गया। जगबीर और पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
इसके अलावा, सफीदों की शिव कॉलोनी निवासी कश्मीरी (39), गीता कॉलोनी निवासी कमलेश (54) को भी गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में अस्पताल लाया गया। सफीदों निवासी एक अन्य घायल, बिमला (60) को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और कुछ घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
डीसी बोले- जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सफीदों की फैक्ट्री में लगी आग में वहां काम कर रहे 17 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। 4 की मौत हो चुकी है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ को रोहतक रेफर किया गया है और कुछ जींद के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनमें 2 पुरुष हैं जबकि शेष सभी महिलाएं हैं।
फैक्ट्री के अवैध तौर से चलाने के आरोप: डीसी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मालिक ने जगह को किराये पर दिया हुआ था। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेने की कार्रवाई में लगी है। भविष्य के लिए पूरे जिले में एक अभियान चलाया जाएगा ताकि बिना अनुमति चल रही ऐसी खतरनाक फैक्ट्रियों को बंद किया जा सके।
गेट पर बाहर से लगाया था ताला: डीसी ने कहा कि ताला लगाने या अवैध संचालन जैसी शिकायतों पर जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_BHUPENDER
    BHUPENDER
    Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • धौरहरा तहसील के अभयपुर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, सड़क निर्माण में भारी अनियमितता से जनता में आक्रोश धौरहरा तहसील के अंतर्गत आने वाली अभयपुर ग्राम पंचायत में सड़क कार्य को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार किया गया था। सड़क का निर्माण अधूरा और घटिया सामग्री से किया गया था, जिससे गांव की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव की दबंगई चरम पर है और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर केवल कागज़ों में काम दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि फागुन और चैत्र के महीने में भी सड़क पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। गांव के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। वहीं रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी, बीडीओ और जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे, जिससे जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति प्रदेश की छवि को खराब करने की साजिश जैसी लग रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ग्राम पंचायत की बदहाल स्थिति को तुरंत सुधारा जाए। हक की आवाज न्यूज़ चैनल संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा सन्नो आचार्य संपर्क: 9005899149
    1
    धौरहरा तहसील के अभयपुर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, सड़क निर्माण में भारी अनियमितता से जनता में आक्रोश
धौरहरा तहसील के अंतर्गत आने वाली अभयपुर ग्राम पंचायत में सड़क कार्य को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार किया गया था। सड़क का निर्माण अधूरा और घटिया सामग्री से किया गया था, जिससे गांव की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव की दबंगई चरम पर है और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर केवल कागज़ों में काम दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं।
हालात इतने खराब हैं कि फागुन और चैत्र के महीने में भी सड़क पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। गांव के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। वहीं रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी, बीडीओ और जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे, जिससे जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति प्रदेश की छवि को खराब करने की साजिश जैसी लग रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ग्राम पंचायत की बदहाल स्थिति को तुरंत सुधारा जाए।
हक की आवाज न्यूज़ चैनल
संपादक ऑल इंडिया प्रेस 
महापात्रा सन्नो आचार्य 
संपर्क: 9005899149
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Kheri Jalab St, Hisar•
    18 hrs ago
  • गांव में भजन संकीर्तन कैसे होता है एक बार जरूर देखें
    1
    गांव में भजन संकीर्तन कैसे होता है एक बार जरूर देखें
    user_HB NEWS 80
    HB NEWS 80
    Voice of people Barwala, Hisar•
    3 hrs ago
  • Post by Lucky rajput
    1
    Post by Lucky rajput
    user_Lucky rajput
    Lucky rajput
    बरवाला, हिसार, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • जुलाना: कस्बे के मैन बाजार में युको बैंक के एटीएम का ताला तोड़ने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान कमाच खेड़ा गांव निवासी अमरजीत के रूप में बताई। आरोपी युवक अमरजीत ने एटीएम का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही सुरक्षा सायरन बजा, वह मौके से भाग खड़ा हुआ। पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक मैन बाजार स्थित यूको बैंक के एटीएम के पास पहुंचा। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद उसने एटीएम का ताला तोड़ने की कोशिश की। युवक किसी औजार की मदद से लॉक को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक एटीएम का सुरक्षा सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनते ही युवक घबरा गया और तुरंत मौके से फरार हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एटीएम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में एक युवक एटीएम के बाहर और अंदर आता-जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बैंक मैनेजर की ​शिकायत के आधार पर अज्ञात के ​खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू किया है।
    1
    जुलाना: कस्बे के मैन बाजार में युको बैंक के एटीएम का ताला तोड़ने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान कमाच खेड़ा गांव निवासी अमरजीत के रूप में बताई। आरोपी युवक अमरजीत ने एटीएम का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही सुरक्षा सायरन बजा, वह मौके से भाग खड़ा हुआ। पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक मैन बाजार स्थित यूको बैंक के एटीएम के पास पहुंचा। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद उसने एटीएम का ताला तोड़ने की कोशिश की। युवक किसी औजार की मदद से लॉक को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक एटीएम का सुरक्षा सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनते ही युवक घबरा गया और तुरंत मौके से फरार हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एटीएम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में एक युवक एटीएम के बाहर और अंदर आता-जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बैंक मैनेजर की ​शिकायत के आधार पर अज्ञात के ​खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू किया है।
    user_कर्मवीर
    कर्मवीर
    जुलाना, जींद, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • Post by भूना हलचल
    1
    Post by भूना हलचल
    user_भूना हलचल
    भूना हलचल
    Local News Reporter भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • #बार कॉउन्सिल चुनाव में एडवोकेट सुनीता रजत कलसन ने की वोट की अपील
    1
    #बार कॉउन्सिल चुनाव में एडवोकेट सुनीता रजत कलसन ने की वोट की अपील
    user_Dhakad hai haryana
    Dhakad hai haryana
    Journalist भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Post by HB NEWS 80
    1
    Post by HB NEWS 80
    user_HB NEWS 80
    HB NEWS 80
    Voice of people Barwala, Hisar•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.