Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बादशाह पहली बार आए सामने* *बिग ब्रेकिंग* *अपने गाने को लेकर जारी किया वीडियो*
भूना हलचल
*बादशाह पहली बार आए सामने* *बिग ब्रेकिंग* *अपने गाने को लेकर जारी किया वीडियो*
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by भूना हलचल1
- हिंदू लड़कियों का मुस्लिम घरों में यह हाल है। चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात हमारे हिंदू समाज में हमारी बहन बेटियों को यह जरूर दिखाएं जिससे कि उन्हें सच्चाई पता चल सके और उनकी आंखें खुलें अगर परिवार वालों को पता चल जाए और वह अपनी बच्ची को समझाएं तो वह नहीं समझती है। इश्क के चक्कर में अपने मां बाप को भी छोड़ देती है अपने रिश्तेदारों परिवार वालों के समझाने पर भी नहीं समझती है ऐसी लड़कियां, आज कितना पछतावा हो रहा होगा अपने उस डिसीजन का जो मां-बाप भाई बंधू सगे संबंधी समाज बंधु सबको ताक पर रखकर उसने यह निर्णय लिया, वीडियो बनाने वाले को धन्यवाद अगर वीडियो के साथ लोकेशन या एड्रेस भी डाल देता तो इसको पकड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता आप भी वीडियो देखने के बाद में जितने भी आपके पास ग्रुप है। उनमें इसे जरूर भेजें जिससे यह जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और इस बच्ची को न्याय मिल सके।1
- गांव में भजन संकीर्तन कैसे होता है एक बार जरूर देखें1
- Post by Lucky rajput1
- हरियाणा के जींद में शनिवार को होली के गुलाल और रंग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 मजदूर झुलस गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना सफीदों की भाट कॉलोनी की है। आरोप है कि फैक्ट्री के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। जब फैक्ट्री में आग लगी तो मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आग कैसे लगी। सूचना पर DC मोहम्मद इमरान रजा और SP कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित एक रंग फैक्ट्री में शनिवार को अन्य दिनों की तरह लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में यह पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुएं और आग की लपटें उठने के कारण मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए छत से कूदे आग फैक्ट्री के प्रवेश द्वार के पास लगी थी, जिसका संभावित कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग लगने के बाद अंदर मौजूद महिलाएं और अन्य लोग घबरा गए। कुछ लोग ऊपर की मंजिल पर चढ़ गए, तो कुछ अंदर के कमरों में छिप गए। कुछ लोगों ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई और बाहर शोर मचाया। बाहर से बंद था मेन गेट, लोगों ने तोड़ा मजदूरों के अनुसार, काम के दौरान फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। आग लगने के बाद जब मजदूरों ने बाहर निकलने की कोशिश की, तो ताला लगा होने के कारण वे अंदर ही कैद होकर रह गए। युवाओं ने बचाई फंसे लोगों की जान स्थानीय युवाओं ने अपनी जान पर खेलकर फैक्ट्री में घुसकर लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने दीवार तोड़कर रास्ता बनाया ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं ने रेस्क्यू ऑपरेशन को संभाला। 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत दो महिलाओं की झुलसने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फैक्ट्री से निकाले गए मजदूरों को सफीदों के अस्पताल में लाया गया। कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पानीपत अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में 2 और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल घटना को लेकर छानबीन चल रही है। हादसे के बाद, दो एंबुलेंस की मदद से घायलों को जींद नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पहली एंबुलेंस में सफीदों निवासी रानी (45), आदर्श कॉलोनी (सफीदों) निवासी जगबीर (40), और निसिंग (करनाल) निवासी पवन कुमार (30) को लाया गया। जगबीर और पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इसके अलावा, सफीदों की शिव कॉलोनी निवासी कश्मीरी (39), गीता कॉलोनी निवासी कमलेश (54) को भी गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में अस्पताल लाया गया। सफीदों निवासी एक अन्य घायल, बिमला (60) को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और कुछ घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। डीसी बोले- जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सफीदों की फैक्ट्री में लगी आग में वहां काम कर रहे 17 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। 4 की मौत हो चुकी है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ को रोहतक रेफर किया गया है और कुछ जींद के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनमें 2 पुरुष हैं जबकि शेष सभी महिलाएं हैं। फैक्ट्री के अवैध तौर से चलाने के आरोप: डीसी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मालिक ने जगह को किराये पर दिया हुआ था। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेने की कार्रवाई में लगी है। भविष्य के लिए पूरे जिले में एक अभियान चलाया जाएगा ताकि बिना अनुमति चल रही ऐसी खतरनाक फैक्ट्रियों को बंद किया जा सके। गेट पर बाहर से लगाया था ताला: डीसी ने कहा कि ताला लगाने या अवैध संचालन जैसी शिकायतों पर जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- धौरहरा तहसील के अभयपुर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, सड़क निर्माण में भारी अनियमितता से जनता में आक्रोश धौरहरा तहसील के अंतर्गत आने वाली अभयपुर ग्राम पंचायत में सड़क कार्य को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार किया गया था। सड़क का निर्माण अधूरा और घटिया सामग्री से किया गया था, जिससे गांव की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव की दबंगई चरम पर है और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर केवल कागज़ों में काम दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि फागुन और चैत्र के महीने में भी सड़क पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। गांव के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। वहीं रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी, बीडीओ और जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे, जिससे जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति प्रदेश की छवि को खराब करने की साजिश जैसी लग रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ग्राम पंचायत की बदहाल स्थिति को तुरंत सुधारा जाए। हक की आवाज न्यूज़ चैनल संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा सन्नो आचार्य संपर्क: 90058991491
- Post by Amli Yaar1
- Post by HB NEWS 801