logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*चेयरमैनआनंद जायसवाल के घर लाखों की चोरी शादी में गया था पूरा परिवार* जनपद सुल्तानपुर कोतवाली कादीपुर क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर नगर पंचायत कस्बा स्थित पावर हाउस के पास धोपाप मोड़ पर बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नगर पंचायत चेयरमैन आनंद जायसवाल के आवास को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को चेयरमैन आनंद जायसवाल के बेटे की शादी थी, जिसके चलते पूरा परिवार बारात में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार चोर घर के दरवाजे और ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और नगदी, जेवरात सहित कीमती सामान समेट ले गए। सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां टूटी हुई थीं। घटना की सूचना मिलते ही कादीपुर क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम,कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। इस बड़ी चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

3 hrs ago
user_Prashant Yadav
Prashant Yadav
Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*चेयरमैनआनंद जायसवाल के घर लाखों की चोरी शादी में गया था पूरा परिवार* जनपद सुल्तानपुर कोतवाली कादीपुर क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर नगर पंचायत कस्बा स्थित पावर हाउस के पास धोपाप मोड़ पर बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नगर पंचायत चेयरमैन आनंद जायसवाल के आवास को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को चेयरमैन आनंद जायसवाल के बेटे की शादी थी, जिसके चलते पूरा परिवार बारात में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार चोर घर के दरवाजे और ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और नगदी, जेवरात सहित कीमती सामान समेट ले गए। सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां टूटी हुई थीं। घटना की सूचना मिलते ही कादीपुर क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम,कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। इस बड़ी चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Press IKN
    1
    Post by Press IKN
    user_Press IKN
    Press IKN
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *ब्रेकिंग लंभुआ* *लंभुआ क्षेत्र की बिटिया ज्योति यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का मान* *14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर संसद भवन में दिया भाषण, बीएचयू में कर रहीं अध्ययन* *सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने घर पहुंचकर किया सम्मानित* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव निवासी ज्योति यादव पुत्री कृपाशंकर यादव ने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाषण देकर गांव, क्षेत्र एवं समाज का नाम रोशन किया है। ज्योति ने कक्षा 6 से माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज अमेठी से प्राप्त की है। कक्षा 12 की परीक्षा में उन्होंने अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित भी किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में बी.ए. द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र की छात्रा हैं। परिवार में दो बहन एवं एक भाई हैं, जिनमें ज्योति सबसे बड़ी हैं। ज्योति की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने बिटिया को बधाई दी एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने ज्योति की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश एवं अमरेंद्र समेत कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    *ब्रेकिंग लंभुआ*
*लंभुआ क्षेत्र की बिटिया ज्योति यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का मान*
*14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर संसद भवन में दिया भाषण, बीएचयू में कर रहीं अध्ययन*
*सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने घर पहुंचकर किया सम्मानित*
*लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव निवासी ज्योति यादव पुत्री कृपाशंकर यादव ने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाषण देकर गांव, क्षेत्र एवं समाज का नाम रोशन किया है।
ज्योति ने कक्षा 6 से माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज अमेठी से प्राप्त की है। कक्षा 12 की परीक्षा में उन्होंने अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित भी किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में बी.ए. द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र की छात्रा हैं। परिवार में दो बहन एवं एक भाई हैं, जिनमें ज्योति सबसे बड़ी हैं।
ज्योति की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने बिटिया को बधाई दी एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने ज्योति की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश एवं अमरेंद्र समेत कई लोग उपस्थित रहे।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • लंभुआ की बिटिया ज्योति यादव ने संसद भवन में भाषण देकर बढ़ाया मान लंभुआ, सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव की रहने वाली ज्योति यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावशाली भाषण देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और जनपद में खुशी का माहौल है। ज्योति यादव, कृपाशंकर यादव की पुत्री हैं और प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज (अमेठी) से प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट में अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र) की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश और अमरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    लंभुआ की बिटिया ज्योति यादव ने संसद भवन में भाषण देकर बढ़ाया मान
लंभुआ, सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव की रहने वाली ज्योति यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावशाली भाषण देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और जनपद में खुशी का माहौल है।
ज्योति यादव, कृपाशंकर यादव की पुत्री हैं और प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज (अमेठी) से प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट में अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र) की छात्रा हैं।
उनकी सफलता पर सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश और अमरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है
    3
    कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई 
डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई 
यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है
    user_Kushbhawanpur_voice
    Kushbhawanpur_voice
    Local News Reporter जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *सराहनीय कार्य* *जनपद अम्बेडकरनगर* *दिनांक 20.04.2026* *जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़/गिरफ्तारी वांछित/वारण्टी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल कार्यवाही निम्नवत है-* *थाना इब्राहिमपुर-* दिनाँक 19.04.2026 माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अम्बेडकरनगर द्वारा निर्गत गैरजमानीय वारन्ट में वाद संख्या 6198/24 अपराध संख्या 167/22 अन्तर्गत धारा 10 गुण्डागर्दी नि0 अधि0 थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर थाना इब्राहिमपुर अम्बेडकरनगर से संबंधित अभियुक्त 01 नफर वारंटी अतहर पुत्र सरवर निवासी बदरुद्दीनपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 48 वर्ष को काफी अथक प्रयास के बाद गिरफ्तार किया गया । बाद विधिक कार्य़वाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
    1
    *सराहनीय कार्य*
*जनपद अम्बेडकरनगर*
*दिनांक 20.04.2026*
*जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़/गिरफ्तारी वांछित/वारण्टी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल कार्यवाही निम्नवत है-*
*थाना इब्राहिमपुर-*  दिनाँक 19.04.2026 माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अम्बेडकरनगर द्वारा निर्गत गैरजमानीय वारन्ट में वाद संख्या 6198/24 अपराध संख्या 167/22 अन्तर्गत धारा 10 गुण्डागर्दी नि0 अधि0 थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर थाना इब्राहिमपुर अम्बेडकरनगर से संबंधित अभियुक्त 01 नफर वारंटी अतहर पुत्र सरवर निवासी बदरुद्दीनपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 48 वर्ष को काफी अथक प्रयास के बाद गिरफ्तार किया गया । बाद विधिक कार्य़वाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
    user_राजेश.तिवारी.पतकार
    राजेश.तिवारी.पतकार
    जलालपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तीन दिवसीय प्रशिक्षण से निखरी कार्यकर्ताओं की समझ और नेतृत्व क्षमता अम्बेडकरनगर-जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित “ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” के अंतर्गत जलालपुर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर (ToT)” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों की गहराई से समझ विकसित करना और संगठन को मजबूत बनाना रहा। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षक राजदेव चतुर्वेदी द्वारा प्रार्थना एवं परिचय सत्र से किया गया। प्रारंभिक सत्र में समानुभूति और सहानुभूति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि संस्था समानुभूति के आधार पर समाज में कार्य करती है। इसके बाद सामाजिक विश्लेषण के लिए “समस्या वृक्ष” और “ऐसा क्यों” गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को समस्याओं की जड़ों तक पहुंचकर समाधान खोजने की विधि सिखाई गई। प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर समुदाय की प्रमुख समस्याओं की पहचान कराई गई और यह समझाया गया कि सभी समस्याओं को एक साथ हल करने के बजाय प्राथमिकता तय कर चरणबद्ध तरीके से समाधान करना चाहिए। प्रशिक्षण में ROSA मॉडल के तहत संगठन निर्माण, सशक्तिकरण और एक्शन प्लान पर भी चर्चा हुई। “ताना-बाना” खेल के जरिए संगठन में एकता और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही नेतृत्व के गुण-दोषों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। “नेता-नेता चाल बदल” गतिविधि के माध्यम से रणनीति और नेतृत्व की सुरक्षा का महत्व समझाया गया, वहीं कठपुतली खेल और जनसुनवाई वीडियो के जरिए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर चर्चा की गई। अंत में प्रतिभागियों से उनके व्यक्तिगत सपनों (विजन) को कार्यक्रम और संस्था से जोड़ने पर संवाद किया गया। प्रशिक्षक ने विजन के महत्व और उसके विकास की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर उर्मिला, चांदतारा, निशा, विद्या, पुनीता, बृजेश, हरिराम, रामसागर, हेमलता, शर्मिला , सिद्धार्थ सिंह लेखाकार, आशुतोष पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन *छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए आदमी को आदमी से प्यार होना* चाहिए गाने के साथ किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में सामाजिक समझ, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    तीन दिवसीय प्रशिक्षण से निखरी कार्यकर्ताओं की समझ और नेतृत्व क्षमता
अम्बेडकरनगर-जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित “ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” के अंतर्गत जलालपुर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर (ToT)” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों की गहराई से समझ विकसित करना और संगठन को मजबूत बनाना रहा।
प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षक राजदेव चतुर्वेदी द्वारा प्रार्थना एवं परिचय सत्र से किया गया। प्रारंभिक सत्र में समानुभूति और सहानुभूति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि संस्था समानुभूति के आधार पर समाज में कार्य करती है।
इसके बाद सामाजिक विश्लेषण के लिए “समस्या वृक्ष” और “ऐसा क्यों” गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को समस्याओं की जड़ों तक पहुंचकर समाधान खोजने की विधि सिखाई गई। प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर समुदाय की प्रमुख समस्याओं की पहचान कराई गई और यह समझाया गया कि सभी समस्याओं को एक साथ हल करने के बजाय प्राथमिकता तय कर चरणबद्ध तरीके से समाधान करना चाहिए।
प्रशिक्षण में ROSA मॉडल के तहत संगठन निर्माण, सशक्तिकरण और एक्शन प्लान पर भी चर्चा हुई।
“ताना-बाना” खेल के जरिए संगठन में एकता और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही नेतृत्व के गुण-दोषों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
“नेता-नेता चाल बदल” गतिविधि के माध्यम से रणनीति और नेतृत्व की सुरक्षा का महत्व समझाया गया, वहीं कठपुतली खेल और जनसुनवाई वीडियो के जरिए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर चर्चा की गई।
अंत में प्रतिभागियों से उनके व्यक्तिगत सपनों (विजन) को कार्यक्रम और संस्था से जोड़ने पर संवाद किया गया। प्रशिक्षक ने विजन के महत्व और उसके विकास की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर उर्मिला, चांदतारा, निशा, विद्या, पुनीता, बृजेश, हरिराम, रामसागर, हेमलता, शर्मिला , सिद्धार्थ सिंह लेखाकार, आशुतोष पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन *छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए आदमी को आदमी से प्यार होना* चाहिए गाने के साथ किया गया । 
प्रशिक्षण कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में सामाजिक समझ, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by 24News उत्तर प्रदेश
    1
    Post by 24News उत्तर प्रदेश
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    1 hr ago
  • Post by Press IKN
    1
    Post by Press IKN
    user_Press IKN
    Press IKN
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.