तेंदुआ ले भागा 3 साल के बच्चे को, मां ने गन्ने से तेंदुए पर हमला के बचा ली मासूम की जान, हालत गंभीर तेंदुआ ले भागा 3 साल के बच्चे को, मां ने गन्ने से तेंदुए पर हमला के बचा ली मासूम की जान, हालत गंभीर फोटो संख्या 8,9,10 ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को तेंदुआ सोमवार की रात जबड़े में दबाकर ले भागा लेकिन मां ने पीछा कर गन्ने से तेंदुए पर हमला बोल दिया। तेंदुआ बच्चे को छोड़ भागा लेकिन बच्चे की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में रवि पुत्र हर स्वरूप सिंह ने अपना मकान जंगल में स्थित खेत पर बनाया हुआ है। सोमवार की रात रवि का पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ टीटू 3 वर्ष मां और बड़े भाई के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी अचानक तेंदुआ वहां पहुंचा और टीटू की गर्दन को जबड़े में दबाकर भाग निकला। बच्चों की चीख निकलते ही मां पिंकी ने अपनी जान दाव पर लगाकर गन्ना लेकर तेंदुए के पीछे दौड़ लगा दी और उसकी गर्दन पर वार कर दिया। तेंदुए ने जबड़े से बच्चे को छोड़ दिया और भाग निकला उधर इसी बीच शोर मचाते हुए लाठी डंडे लेकर गांव के लोग भी उधर भागे तो तेंदुआ वहां नहीं रुका और भाग गया। ग्रामीणों ने बच्चों को उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित सहोता अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सर्जरी ना हो पाने की वजह से उसे दिल्ली ले जाया जा रहा है। वन विभाग की टीम दरोगा पीयूष जोशी के नेतृत्व में गांव में पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इनसेट नानी ने छुड़ाया था मासूम को तेंदुए के जबड़े से ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के खाई खेड़ा नाहर वाला गांव में 4 साल पहले बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था तभी तेंदुआ उसे जबड़े में दबाकर भाग निकला और ईख के खेत में घुस गया था। घर में झाड़ू लगा रही नानी ने उसका पीछा कर ईख के खेत में घुसकर नवासे को तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लिया था। इनसेट ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के नया गांव बहादुर नगर में लगभग 5 साल पहले 12 वर्षीय बच्चा घर से आटा लेने के लिए चक्की की दिशा में निकला तो एक के खेत में छिपे तेंदुए ने उसे दबोच लिया और इसके खेत में ले जाकर निवाला बना लिया था। इनसेट कोतवाली क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर धनतला में लगभग 7 साल पहले तेंदुए ने चार वर्षीय बच्ची को जंगल की ओर जाते हुए पकड़ कर मौत के घाट उतार दिया था । इनसेट पड़ोसी अमानगढ़ रेंज से पानी के संकट से परेशान होकर तेंदुए बरसाती कौवा खाल नदी के सहारे क्षेत्र में घुस आए थे और मधुपुरी गांव में तीन नदियों का संगम होने , भेड़ बकरी पालन मुख्य व्यवसाय होने और ईख के खेत अधिक संख्या में होने की वजह से यहां पर शरण ले ली थी। इसके बाद तेंदुए पूरे क्षेत्र में फैल गए। तेंदुए लगातार लोगों पर हमले कर रहे हैं और लगभग 6 बच्चों को निवाला बन चुके हैं जबकि एक महिला भी तेंदुए के जबड़े में समा चुकी है। वन विभाग केवल लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।
तेंदुआ ले भागा 3 साल के बच्चे को, मां ने गन्ने से तेंदुए पर हमला के बचा ली मासूम की जान, हालत गंभीर तेंदुआ ले भागा 3 साल के बच्चे को, मां ने गन्ने से तेंदुए पर हमला के बचा ली मासूम की जान, हालत गंभीर फोटो संख्या 8,9,10 ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को तेंदुआ सोमवार की रात जबड़े में दबाकर ले भागा लेकिन मां ने पीछा कर गन्ने से तेंदुए पर हमला बोल दिया। तेंदुआ बच्चे को छोड़ भागा लेकिन बच्चे की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में रवि पुत्र हर स्वरूप सिंह ने अपना मकान जंगल में स्थित खेत पर बनाया हुआ है। सोमवार की रात रवि का पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ टीटू 3 वर्ष मां और बड़े भाई के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी अचानक तेंदुआ वहां पहुंचा और टीटू की गर्दन को जबड़े में दबाकर भाग निकला। बच्चों की चीख निकलते ही मां पिंकी ने अपनी जान दाव पर लगाकर गन्ना लेकर तेंदुए के पीछे दौड़ लगा दी और उसकी गर्दन पर वार कर दिया। तेंदुए ने जबड़े से बच्चे को छोड़ दिया और भाग निकला उधर इसी बीच शोर मचाते हुए लाठी डंडे लेकर गांव के लोग भी उधर भागे तो तेंदुआ वहां नहीं रुका और भाग गया। ग्रामीणों ने बच्चों को उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित सहोता अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सर्जरी ना हो पाने की वजह से उसे दिल्ली ले जाया जा रहा है। वन विभाग की टीम दरोगा पीयूष जोशी के नेतृत्व
में गांव में पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इनसेट नानी ने छुड़ाया था मासूम को तेंदुए के जबड़े से ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के खाई खेड़ा नाहर वाला गांव में 4 साल पहले बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था तभी तेंदुआ उसे जबड़े में दबाकर भाग निकला और ईख के खेत में घुस गया था। घर में झाड़ू लगा रही नानी ने उसका पीछा कर ईख के खेत में घुसकर नवासे को तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लिया था। इनसेट ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के नया गांव बहादुर नगर में लगभग 5 साल पहले 12 वर्षीय बच्चा घर से आटा लेने के लिए चक्की की दिशा में निकला तो एक के खेत में छिपे तेंदुए ने उसे दबोच लिया और इसके खेत में ले जाकर निवाला बना लिया था। इनसेट कोतवाली क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर धनतला में लगभग 7 साल पहले तेंदुए ने चार वर्षीय बच्ची को जंगल की ओर जाते हुए पकड़ कर मौत के घाट उतार दिया था । इनसेट पड़ोसी अमानगढ़ रेंज से पानी के संकट से परेशान होकर तेंदुए बरसाती कौवा खाल नदी के सहारे क्षेत्र में घुस आए थे और मधुपुरी गांव में तीन नदियों का संगम होने , भेड़ बकरी पालन मुख्य व्यवसाय होने और ईख के खेत अधिक संख्या में होने की वजह से यहां पर शरण ले ली थी। इसके बाद तेंदुए पूरे क्षेत्र में फैल गए। तेंदुए लगातार लोगों पर हमले कर रहे हैं और लगभग 6 बच्चों को निवाला बन चुके हैं जबकि एक महिला भी तेंदुए के जबड़े में समा चुकी है। वन विभाग केवल लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।
- रुद्रपुर में ठगी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर करीब 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण ठग लिए। यह घटना कोतवाली क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में रविवार दोपहर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार शांति विहार कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला रजनी गर्ग बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। जब वह रेलवे क्रॉसिंग मोड़ के पास पहुंचीं तो एक युवक ने उनसे किसी बाबा का नाम लेकर पता पूछा। महिला ने रास्ता बताया और आगे बढ़ने लगीं, तभी कुछ दूरी पर दो अन्य व्यक्ति, जो नकाब और हेलमेट पहने हुए थे, उनसे बातचीत करने लगे।आरोपियों ने महिला को बताया कि उनके परिवार पर बुरा साया है और इसी वजह से घर में परेशानियां चल रही हैं। बातचीत के दौरान ठगों ने महिला को इस तरह अपने प्रभाव में ले लिया कि उनकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो गई और वह उनके कहे अनुसार काम करने लगीं।इसके बाद महिला उनके कहने पर अपने घर गई और अलमारी का लॉकर खोलकर करीब 12 से 13 तोले सोने के आभूषण निकालकर आरोपियों को दे दिए। ठगों ने आभूषणों को सफेद कागज में लपेटकर एक पोटली बनाकर महिला को दे दी और भगवान का नाम लेते हुए पीछे मुड़कर न देखने और रास्ते में पोटली न खोलने की हिदायत दी।डरी हुई महिला घर पहुंची और पोटली को मंदिर में रख दिया। कुछ देर बाद शक होने पर जब उन्होंने पोटली खोली तो उसके अंदर आभूषणों की जगह पत्थर मिले। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलने के बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सी ओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ,प्रशांत कुमार सीओ सिटी रूद्रपुर1
- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक छोटे से गांव मेढ़की में ग्रामसभा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गांव में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए तय किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति चुगली करता है, अफवाह फैलाता है, बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है या लोगों के बीच विवाद बढ़ाता है, तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि छोटी-छोटी गलतफहमियां अक्सर बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। शिकायत मिलने पर ग्राम समिति मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने या शराब लेकर आने पर भी पहले से निर्धारित नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाता है।1
- लोकसभा में अमित शाह भड़के, विपक्ष के हंगामे पर दिया करारा जवाब1
- स्योहारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के नहर में गिरने की सूचना के बाद लगातार तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मीरापुर निवासी रामचरन (51 वर्ष) नहर में गिर गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और PAC की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक रामचरन का कोई सुराग नहीं लग पाया था।1
- नगीना में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष जिला बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शहर नगीना में हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर विकास उर्फ छोटू को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जांच के दौरान यह सवाल उठा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा विकास के पास कहां से आया। इस मामले में नगीना के सीओ अंजनी कुमार के निर्देशन में आगे जांच शुरू की गई। जांच के दौरान धामपुर, सिवारा और नूरपुर पुलिस ने विकास से पूछताछ के आधार पर राजन को गिरफ्तार किया। राजन ने बताया कि वह तमंचे बेचता है और ये तमंचे वह नौगांव निवासी आरिफ से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर राजन के जरिए आरिफ को तमंचा खरीदने के बहाने नूरपुर बुलाया और उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौगांव स्थित उसके घर पर छापा मारकर अवैध तमंचे बनाने के उपकरण और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, 3 कारतूस 15 बोर, 5 कारतूस 32 बोर, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के ललित, सिवान, शमीम, नबील, विनीत, शादमान, जुल्फिकार और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध रूप से तमंचे बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस खुलासे को बिजनौर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- Uday preet chopra lock Manpur. Harsh Yana Colony key road. Samvidhan karai or Sarkar Tak pose Bhai ye news.Chalsal iss road ka samvidhan nikal oil , bahut , dikkaten hoti storo per chal chalne ke baad1
- न्यूक्लियर विस्फोट! क्या आप तैयार हैं? एक पल में सब कुछ बदल सकता है, लेकिन सही जानकारी और तैयारी आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकती है। इस वीडियो में बताए गए आसान सुरक्षा उपाय न्यूक्लियर विस्फोट (परमाणु धमाके) और रेडिएशन फॉलआउट के समय आपकी बचने की संभावना को बढ़ा सकते हैं। याद रखें ज्ञान ही जीवन बचा सकता है। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो इसे अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ जरूर शेयर करें। हो सकता है आपका एक शेयर किसी की जान बचा दे।1
- पटना एयरपोर्ट पर ईशान किशन का दिल जीतने वाला अंदाज, छोटे बच्चे के साथ बिताया प्यारा पल1
- बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1